सियासत

मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की रंगदारी भी मांगी

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए प्राप्त हुई है. पुलिस के मुताबिक ईमेल भेजने वाले ने रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी को 20 करोड़ रुपए नहीं देने पर गोली मरने की धमकी दी है. धमकी भरा ईमेल मुकेश अंबानी को रात तक़रीबन 8:51 को प्राप्त हुई.

मुंबई पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी करके कहा कि ‘धमकी के संबंध में ईमेल शुक्रवार, 27 अक्टूबर को मिला था. मामला सामने आने के तुरंत बाद मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 387 और 506 (2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया. मामले में जांच जारी रही है.’

अज्ञात व्यक्ति ने रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी को भेजे ईमेल में लिखा था, कि ‘अगर 20 करोड़ रुपये नहीं मिले तो हम तुम्हें मार डालेंगे. हमारे पास भारत में बेस्ट शूटर्स हैं.’ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें इससे पहले, इसी साल फरवरी महीने में नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में एक शख्स ने फोन कर मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के तुरंत बाद एंटीलिया की सुरक्षा और सख्त कर दी गई थी।

मुकेश अंबानी के पास है Z+ सिक्योरिटी

Mukesh Ambani: केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 29 सितंबर को उद्योगपति मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी बढ़ाई थी। MHA ने उन्हें Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है। सिक्योरिटी पर आने वाले खर्च का भुगतान मुकेश अंबानी करते हैं। यह खर्च 40 से 45 लाख रुपए महीना होता है। इससे पहले उन्हें Z कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IB की सिफारिश पर गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया। IB ने मुकेश अंबानी पर खतरे की आशंका जताई थी।

और पढ़ें ...

वह कौन सी चीज है, जिसे आप अपने दाएं हाथ से नहीं छू सकते? क्या आप जानते है जवाब

Quiz: IAS अफसर बनने का सपना तो हरेक विद्यार्थी का होता है, लेकिन UPSC की परीक्षा क्लियर करना इतना आसान नहीं होता। प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। UPSC की परीक्षा में हर साल देश के लाखों युवा शामिल होते हैं पर उनमें से सबसे काबिल परीक्षार्थियों का चयन ही इसमें हो पाता है।IAS/ IPS अफसर बनने के लिए परीक्षार्थियों का चयन UPSC की परीक्षा में प्री, मेंस और इंटरव्यू राउंड पास करने के बाद होता है।

: अगर उम्मीदवार लिखित परीक्षा ( प्री और मेंस ) पास कर लेता है तो उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।इंटरव्यू राउंड में उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज के साथ ही कई ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं, जिनके उत्तर देना आसान नहीं होता। आईएएस इंटरव्यू में जिस चीज की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है, वह है आत्मविश्वास। इंटरव्यू में ये सवाल आपके प्रजेंस ऑफ माइंड का पता लगाने के लिए पूछे जाते हैं।दोस्तों, अक्सर इस तरह के सवाल सुनने-पढ़ने के बाद दिमाग थोड़ा घूम जाता है। लेकिन यह सवाल दिखने में जितने कठिन हैं, इसका जवाब भी उतना ही सरल है।

कई बार कुछ मजेदार सवाल भी पूछा जाता है, जिनका जवाब, सवाल में ही छिपा होता है। थोड़ा सा दिमाग लगाकर इनका उत्तर दिया जा सकता है।आज हम आपके लिए ऐसे ही चुनिंदा सवालों की श्रृंखला लेकर आए हैं, जो इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं।

IAS Interview question: IAS इंटरव्यू प्रश्न

✓ Quiz: वह कौन सी चीज है, जिसे आप अपने दाएं हाथ से नहीं छू सकते? दम है तो जवाब दो!
उत्तर : इस प्रश्न का उत्तर सबसे अंत में दिया गया है।

???? सवाल– वह क्या चीज है जिसके बिना किसी को पहचाना नहीं जा सकता?

उत्तर : ✓ नाम ।

???? सवाल : वह क्या है जिसे जितना ज्यादा साफ किया जाए उतना ही काला हो जाएगा?

उत्तर : ✓ ब्लैक बोर्ड ।

???? सवाल– आपके फ्रिज में हाथी हो तो आपको कैसे मालूम होगा?

उत्तर : ✓ फ्रिज का दरवाजा बंद नहीं होगा ।

???? सवाल– ऐसा क्या है जो उपर नीचे होता है लेकिन हिलता नहीं है?

उत्तर : ✓ तापमान ।

???? सवाल– ऐसा कौन सा सवाल है जिसका जवाब कभी हां में नहीं दिया जा सकता है?

उत्तर : ✓ क्या आप सोये हुए हैं?

???? सवाल– तलाक होने की प्रमुख वजह क्या है?

उत्तर : ✓ शादी (क्योंकि जब किसी इंसान की शादी ही नहीं होगी तो तलाक का सवाल ही नहीं उठता)

???? सवाल सवाल– जापान में ऐसा क्या पैदा होता है जो सारी दुनिया में कहीं और पैदा नहीं होता?

उत्तर : ✓ जापानी ।

???? सवाल : वह कौन है जो दिन में तो होता है लेकिन रात में नहीं?

उत्तर : ✓ सूरज ।

???? सवाल– कैलकुलेटर को हिंदी में क्या कहते हैं?

उत्तर : ✓ कैलकुलेटर को हिंदी में गणक या परिकलक कहा जाता है ।

???? सवाल– ऐसी कौन सी चीज है जिसे तोड़ने पर कोई आवाज नहीं आती है?

उत्तर : ✓ कसम ।

???? सवाल– इंसान की ऐसी कौन सी चीज है, जो हर साल बढ़ती जाती है?

उत्तर : ✓ उम्र ।

???? सवाल– ऐसा कौन सा धर्म है जिसको आगे से पढ़ो या पीछे से नाम नहीं बदलता ?

उत्तर : ✓ ईसाई धर्म ।

सवाल– पक्षी का नाम बताओ जिसके सिर पर पैर होते हैं?

उत्तर : ✓ हर पक्षी के सिर, पर और पैर होते हैं ।

???? सवाल : ऐसा कौन सा जीव है जो एक सप्ताह तक अपनी सांस रोक सकता है?

उत्तर : ✓ बिच्छू ।

???? सवाल– ऐसा कौन सा डर है जो इंसान को खूबसूरत बना देता है?

उत्तर : ✓ पाउडर ।

???? सवाल– पृथ्वी पर सबसे ज्यादा कौन सी गैस पाई जाती है?

उत्तर : ✓ ऑक्सीजन गैस ।

???? सवाल– दिल्ली शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?

उत्तर : ✓ यमुना नदी के ।

???? सवाल– वृक्ष पर लगने वाला सबसे बड़ा फल कौन सा है?

उत्तर : ✓ कटहल ।

सबसे ऊपर दिए गए प्रश्न का सही उत्तर है…
????दरअसल, हम अपने दाएं हाथ की कोहनी को अपने दाहिने हाथ से नहीं छू सकते हैं।

 
और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 28 October 2023: आज शरद पूर्णिमा के दिन लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 28 October 2023: आज यानी 28 अक्टूबर 2023, शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज शरद पूर्णिमा है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। साथ ही आज रवि योग का निर्माण भी हो रहा है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त का समय व राहुकाल और दिशाशूल के विषय में।  

आज का पंचांग ( Panchang 28 October 2023)

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त - 29 अक्टूबर सुबह 01 बजकर 53 मिनट तक

नक्षत्र - रेवती

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 47 मिनट से 05 बजकर 39 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 41 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर से 39 बजकर 06 बजकर 05 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक

रवि योग - सुबह 06 बजकर 30 मिनट से 07 बजकर 31 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 09 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 06 बजकर 29 मिनट से 07 बजकर 53 मिनट तक

भद्रा - सुबह 06 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 02 मिनट तक

दिशा शूल - पूर्व

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती  

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 29 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 39 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चन्द्रोदय - शाम 05 बजकर 18 मिनट से

चन्द्रास्त - चन्द्रास्त नहीं

चन्द्र राशि -  मीन

और पढ़ें ...

Aaj ka Rashifal 28 October 2023: आज शरद पूर्णिमा के दिन इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 28 October 2023: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज देर रात 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज स्नान:दान की शरद पूर्णिमा है। आज रात 10 बजकर 52 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा। आज आश्विन पूर्णिमा के दिन खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्लान बनाएंगे, ये प्लान कहीं घूमने का भी हो सकता है। कारोबार में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आपका कोई प्रोजेक्ट बहुत सक्सेस होगा और अलग-अलग स्रोतों से आमदनी होने की संभावना बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में

सहकर्मियों की मदद मिलेगी। मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आगे चलकर इसका लाभ मिलेगा। आपके घर किसी रिश्तेदार के आने से बच्चों में उत्साह रहेगा। सब साथ मिलकर कहीं घूमने जाएंगे। आज आपके पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। ए. सी या पंखे का कारोबार करे रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। साथ ही अपना स्टॉक और बढाने के बारे में विचार करेंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि: 

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी।आपको कोई मनचाही खबर मिल सकती है, जिसका आप बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे। आपका एडमिशन किसी बहुत बड़े इंस्टीट्यूट में होने की संभावना बढ़ेगी। नौकरी में ट्रांसफर होने के योग हैं। कहीं लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आप अपने
स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप नई नई योजनाएं बनाएंगे जिससे व्यापार में लाभ होगा। आप आर्थिक रूप से मजबूती हासिल करने में कामयाब होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव दूर होगा अविवाहितों के लिए विवाह के सुंदर संयोग बन रहे हैं। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है। जो आपके लिए फेवरेबल रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। आपको आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए खर्च होने की संभावना है। व्यापार में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है। संतान को तरक्की मिलने के योग हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग है इस दौरान आप कई जगहों पर जा सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि: 

आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस में अच्छे लाभ की संभावना है बेहतर सूझबूझ और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करें। योग और प्राणायाम की आदत डालें और स्वास्थ्य की जांच कराते रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ अवरोधों के बाद उचित परिणाम मिलेंगे। आज आपकी रुचि
अध्यात्म में बढ़ेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे परिणाम मिलेंगे मेहनत की तुलना में अच्छी सफलता हासिल होगी। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। लवमेट्स कहीं घूमने जायेंगे साथ ही डिनर की प्लानिंग भी करेंगे। प्यापर में वृद्धि होने की सम्भावना हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि:

आपके लिए सफलता लाने वाला दिन है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही आज आपको कॉलेज की तरफ से किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आज कोई फैसला आपके पक्ष में रहने वाला है, जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की क्षमता बढ़ेगी जिससे आपको लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के बीच घनिष्ठता बढ़ेगी। संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा फिर भी खानपान का विशेष ध्यान रखे। अगर कोई समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। फ्रीलांस का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि:

आपके लिए आज का दिन संभावनाओं से भरा रहेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि के साथ बदलाव की संभावना है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार संबंधी कोई विदेश की यात्रा हो सकती जिससे आपको लाभ होगा और व्यापार में विस्तार भी होगा। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं
तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती हैं। परिवार का पूरा सहयोग रहेगा इस दौरान किसी विरोधी से आपको समस्या हो सकती है, सावधान रहें सोच समझकर कोई फैसला लें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर भी आएगा। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी। बाहर के खान:पान से दूर रहे, सेहत बेहतर रहेगी।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि:

आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। आज आप अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अभी मेहनत जारी रखनी चाहिए आपकी
सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं। कारोबार में उतार चढ़ाव की संभावना है पैसों के उधार लेन:देन से बचें। आज आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। आज आपको किसी स्रोत से धन लाभ की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल है। आपके स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है। खानपान पर विशेष ध्यान रखें, जंकफूड से दूरी बनाकर रखें।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आज आपके लिए दिन फेवरेबल रहेगा। अगर आप नौकरी में अधिकारी पद के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आपको सफलता हासिल होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए आमदनी के योग
हैं। आपको निवेश से लाभ होगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना हैं। आपकी लवलाइफ से परेशानियां दूर होंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। संतान को लेकर जो चिंता थी, वह आज दूर होगी। व्यर्थ की चिंता और क्रोध से बचें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। कोई प्रॉपर्टी या प्लाट लेने का मन बनाएंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 3

धनु राशि: 

आपके लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। व्यापार से जुड़े लोगों को जबरदस्त लाभ के योग हैं, आपका उत्साह बढ़ेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की संभावना है। लवलाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे
और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आप जीवन में नया मुकाम हासिल करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है | छात्रों के करियर में सफलता मिलने के योग है। फास्टफूड का व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिसमें आप स्वयं को प्रूफ कर पाएंगे। आज आपको तरक्की होनी तय है। कहीं से नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। परिवार में भाई बहनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में
आपकी अलग पहचान बनेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान सुख मिलेगा छात्रों को सजग रहने की जरूरत है, जरा सी लापरवाही से हाथ आया अवसर निकल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नई योजनाएं व्यापार के ग्रोथ में सहायक होगी। छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की योग है। स्वास्थ्य सही रखने के लिए आपको मौसम के अनुसार खानपान रखना चाहिए। अपने आप को समय दें और एक्सरसाइज करें।

  • शुभ रंग- ब्लैक
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि: 

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। व्यापार में भरपूर लाभ होने की संभावनाएं हैं। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे। किसी अनुभवी की सलाह भी लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आपका अच्छा सामंजस्य रहेगा। जिससे आपको लाभ होगा। नौकरी की
तलाश कर रहे लोगों को अपनी कार्यशैली को बेहतर बनाने की जरूरत महसूस होगी। भाई बहन के रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में पारदर्शिता रहेगी। लव लाइफ आनंद पूर्वक बीतेगा। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी कोई बिजनेस डील पक्की हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पार्टी में कोई अच्छा पड़ मिलने की संभावना है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त साधन मिलेंगे। लंबे समय से आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए सोच रहे हैं, तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ मिलकर आप किसी धार्मिक
यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों की मदद से कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके कामों की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। संतान की ओर से खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइस गिफ्ट दें सकते हैं। लेखन से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाए। आपके लिए अच्छा रहेगा सभी आपको पसंद करेंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

*छत्तीसगढ़ में ईडी कुत्ता-बिल्ली के जैसे ही घूम रही*

*रमन सिंह ईडी के प्रवक्ता हैं और ईडी रमन सिंह की संरक्षक - कांग्रेस* *छत्तीसगढ़ में ईडी कुत्ता-बिल्ली के जैसे ही घूम रही* रायपुर/27 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ में ईडी कुत्ते-बिल्ली के जैसे घूम रही है इस बात से रमन सिंह की बौखलाहट बताती है तीर निशाने पर लगा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह की बौखलाहट स्वाभाविक है ईडी जो पटकथा लिखती है रमन सिंह उसको पढ़ते है। रमन सिंह ईडी के प्रवक्ता हैं और ईडी रमन सिंह की संरक्षक, यही कारण है कि ईडी रमन सिंह के नान घोटाले और चिटफंड घोटाले की जांच नहीं कर रही है। छत्तीसगढ़ में ईडी की जब छापेमारी होती है तो ईडी के छापे में क्या मिलने वाला है यह रमन सिंह दो दिन पहले ही प्रेसनोट जारी करके बता देते है। ईडी भाजपा नेताओं की सलाह पर पटकथा लिखती है तथा भाजपा के नेता रट्टू तोते की भांति उसको पढ़ते है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन के 15 सालों के कार्यकाल में 1 लाख करोड़ का घोटाला हुआ था। रमन सिंह देश के भ्रष्टतम मुख्यमंत्रियों में गिने जाते थे। रमन सिंह का बेटा उनके भ्रष्टाचार के पैसे को जमा करने के लिये विदेशों में खाता खुलवाता है और काले धन वालों की सूची पनामा पेपर में अभिषेक सिंह का नाम आता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री और इन्फोर्समेंट डायरेक्टर को पत्र लिखकर नान और चिटफंड घोटाले की जांच कराने का अनुरोध किया था। ईडी, आईटी नान घोटाले, चिटफंड घोटाले, पनामा पेपर के अभिषाक सिंह की जांच क्यों नहीं करती है? नान गरीबों के राशन में 36000 करोड़ का डाका डाला गया है, जब इतनी बड़ी रकम का लेनदेन हुआ है, नान डायरी में सीएम सर, सीएम मैडम, ऐश्वर्या रेसीडेंसी वाली मैडम जैसे दर्जनों नामों का उल्लेख है जिनका मोटी-मोटी रकम देने का भी उल्लेख है। ऐसे में इस अवैध लेनदेन की जांच ईडी क्यों नहीं करती है? गली-गली में घूमने वाली ईडी रमन सिंह से पूछताछ क्यों नहीं करती? प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जो लोग भाजपा के विरोध में है ईडी की नजर में वे गुनाहगार है। भाजपा ज्वाइन करते ही सारे केस समाप्त हो जाते है। हेमंत बिस्वा शर्मा, लुईस बर्जर और शारदा घोटाले केस में जिसमें ईडी ने बुलाया, क्रीम लगाई और भाजपा में शामिल हो गए और ईडी ने सब चीजें सफा चट कर दिया। येदियुरप्पा पर ईडी का केस दर्ज हुआ या नहीं हुआ। नारायण राणे जब कांग्रेस में थे, ईडी और इंकम टैक्स के रेड और नोटिस आते थे, लेकिन जैसे ही भाजपा में गए, तो ये ग्लो एंड लवली स्कीम के तहत उनके ऊपर ये क्रीम लगी और वो पाक साफ हुए। सोमेन मित्रा, जब तक टीएमसी में थे, मुकदमें चल रहे थे और जैसे ही पार्टी छोड़ी, उनके ऊपर ईडी के सारे के सारे केस माफ हो गए। रमन सिंह जी का पता भी नहीं कि क्या ईडी के केस चल रहे हैं या नहीं चल रहे हैं। मुकुल राय जब तक टीएमसी में थे, ईडी के प्रेशर में थे, लेकिन जैसे ही बीजेपी में गए फेयर एंड लवली स्कीम में उनके ऊपर क्रीम लगी और ठीक हो गए। ईडी भाजपा की एजेंट बन गई है।
और पढ़ें ...

घोषित हुए सीडीएस परीक्षा के अंतिम नतीजे... देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली :  संघ लोक सेवा आयोग ने  आज यानी शुक्रवार, 27 अक्टूबर को सीडीएस 1 परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित कर दिए। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (1) 2023 के विभिन्न चरणों में प्रदर्शन के आधार पर कुल 235 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है।

ऐसे में जो उम्मीदवार यूपीसीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 2023 के अंतिम चरण में सम्मिलित हुए थे, वे चयनित उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम और रोल नंबर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर विजिट करना होगा और फिर होम पेज पर ही दिए गए लेटेस्ट सेक्शन में एक्टिव किए सम्बन्धित परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आधिकारिक सूचना के साथ-साथ चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगी। उम्मीदवार इस लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर सर्च कर सकेंगे।

UPSC CDS परीक्षा (1) 2023 फाइनल रिजल्ट लिंक

UPSC CDS Exam (1) 2023: सीडीएस परीक्षा में अर्पित अग्रवाल ने किया टॉप
यूपीएससी द्वारा चयनित उम्मीदवारों की सूची में अर्पित अग्रवाल (रोल नंबर 0809099) ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इनके बाद अमन सोमरा (रोल नंबर 1105699) ने दूसरा और राहुल सिंह तनवर (रोल नंबर 0803512) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। टॉप उम्मीदवारों की लिस्ट नीचे दी गई है:-

0809099 अर्पित अग्रवाल
1105699 अमन सोमरा
0803512 राहुल सिंह तंवर
0809639 तुषार
3504987 इंद्रप्रीत सिंह
5901999 लोकेश सिंह भिंडवार
5400782 विमल पांडे
2603342 गौरव उपाध्याय
0809199 गगन दीप भारती
1101873 विक्रांत सिंह शेखावत

और पढ़ें ...

कर्मचारियों के बाद अब PM मोदी का युवाओं को तोहफा...सौंपेंगे 51 हजार नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर वह नियुक्त व्यक्तियों को भी संबोधित करेंगे। रोजगार मेला देश भर में 37 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

देश भर से चयनित नई भर्तियां रेलवे, डाक, गृह, राजस्व, उच्च और स्कूली शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सरकार में शामिल होंगी। नवनियुक्त नियुक्तियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जहां कहीं भी किसी भी डिवाइस को सीखने के प्रारूप के लिए 750 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।

अक्टूबर 2022 से लगातार होता है कार्यक्रम

मिशन रिक्रूटमेंट के अंतर्गत भारत सरकार कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर देशभर में रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है। ये आयोजन नियोक्ताओं और नौकरी चाहने वालों को एक साथ लाते हैं। अक्टूबर 2022 में रोजगार मेले के शुभारंभ के बाद से प्रधानमंत्री ने हजारों नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं।

और पढ़ें ...

राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

  • राहुल गांधी करेंगे 2 दिन छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 28 अक्टूबर को सुबह 11.45 बजे रायपुर आयेंगे। दोपहर 1 बजे भानुप्रतापपुर में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.40 बजे फरसगांव में सभा को संबोधित करेंगे।


कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे राजनांदगांव में तथा दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में सभा को संबोधित करेंगे।
और पढ़ें ...

इस बार शरद पूर्णिमा काफी खास होगी क्योंकि चंद्र ग्रहण, शरद पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है.

इस बार शरद पूर्णिमा काफी खास होगी क्योंकि चंद्र ग्रहण, शरद पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है. शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है. कई जानकारों के अनुसार, भारत में चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को देर रात 01:15 पर शुरू होगा और देर रात 02.24 पर खत्म होगा. चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है (कई ज्योतिषों की अलग-अलग समय की गणना है, आप अपने निजी ज्योतिष की भी राय ले सकते हैं). पहले सूतक काल से ही गतिविधियों पर रोक लगा दी जाती थी. पर आज के AI यानि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाले युग में गतिविधियों को लगाम देना लोगों को असम्भव लगता है. फिर भी वैज्ञानिकता भी ग्रहण से हम पर होने वाले प्रभाव को मानती है.

चन्द्रग्रहण तब पड़ता है जब पृथ्वी सूर्य और चन्द्रमा के बीच में आ जाती है. फलस्वरूप सूर्य की किरणों का प्रकाश सीधे चन्द्रमा पर न पहुंचकर पृथ्वी की गोले को छूकर चंद्रमा तक पहुंचता है. इस बार पूर्ण चन्द्र ग्रहण नही है. ऐसे समय गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए.  चैन से रहनेवाली बात यह है कि यह ग्रहण तब पड़ रहा है जब अधिकांश लोग निद्रा ले रहे होंगे. 

और पढ़ें ...

स्मार्टफोन बना स्मार्टवॉच, अब घड़ी की तरह आप हाथ में पहन सकते हैं फोन…पढ़िए खबर

नई दिल्ली: स्मार्टफोन मार्केट में दिन प्रतिदिन नई-नई टेक्नोलॉजी आ रही है और मोबाइल कंपनियां भविष्य में इसकी डिमांड को देखकर अभी से इसपर काम करने लगी हैं. चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी मोटोरोला ने बाजार में एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है जिसे आप घड़ी की तरह अपने कलाई में पहन सकते हैं और ये एक तरह से C शेप के आकार में आपके हाथ में फिट हो जाता है. बेंडेबल स्मार्टफोन का वीडियो टिपस्टर अभिषेक यादव ने एक्स पर शेयर किया है.

smartwatch: फोन के पीछे लगा है फैब्रिक

मोबाइल फोन के कुछ स्पेक्स भी सामने आए हैं. इसमें आपको 6.9 इंच की पंच होल डायगोनल डिस्प्ले मिलेगी. स्मार्टफोन में थिक बेजेल्स दिख रहे हैं. मोबाइल फोन के बैक साइड में फैब्रिक मटेरियल लगा हुआ है जिसकी मदद से इसकी ग्रिप अच्छी हो जाती है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को मेटल कफ के चुंबकीय लिंक के माध्यम से पहना जा सकता है.

इस स्मार्टफोन की जो सबसे खास बात है वो है इसका एडाप्टिव यूजर इंटरफेस. इसकी मदद से स्क्रीन मोबाइल को टेबल पर बेंड कर के रखने से अपने आप ऊपर हो जाती है और ऐप्स भी अपने आप ऊपर दिखाई देने लगते हैं. यानि स्क्रीन तब 4.6 इंच की बन जाती है. इस रोलेबल फोन में MotoAI का भी सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप वॉलपेपर को कस्टमाइज कर सकते हैं.

और पढ़ें ...

दिल दहला देने वाली वारदात, जमीनी विवाद में एक महीने की बच्ची की हत्या

बिहार। दरभंगा जिले में जमीनी विवाद में एक महीने की बच्ची की जमीन पर पटककर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

दरअसल, सिंहवारा थाना क्षेत्र के भरवारा गांव में रविशंकर सिंह और रीता देवी के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। रविशंकर का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली रीता देवी और उसके बेटे अनूप कुमार ने घर में घुसकर बेटी को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद फरार दोनों फरार हो गए।

पुलिस को सूचना देने के साथ ही पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर दरभंगा DMCH अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले रीता देवी और रविशंकर सिंह के बीच जमीन को लेकर जमकर मारपीट हुई थी. इस मारपीट को लेकर दोनों तरफ से सिंहवारा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। फिलहाल बच्ची की मौत मामले में पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। बच्ची के पिता से शिकायत और बयान लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

और पढ़ें ...

आज प्रधानमंत्री का चित्रकूट दौरा...नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का करेंगे शुभारंभ

चित्रकूट जिले में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में पहली बार आ रहे हैं।

पहली बार वह चित्रकूट यूपी के भरतकूप से फरवरी 2019 में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने आए थे। उनके इस दौरे को लेकर यूपी क्षेत्र में कौतूहल है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था व चुनाव आचार संहिता के चलते कार्यक्रम स्थल तक सिर्फ चिन्हित लोगों को ही प्रवेश दिया गया है। सतना डीएम अनुराग वर्मा ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पूरी जिम्मेदारी एसपीजी की है।

यह है प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

शुक्रवार की दोपहर को एक बजकर 40 मिनट पर प्रधानमंत्री का विशेष हेलीकाप्टर दो अन्य विमानों के साथ खजुराहो से चित्रकूट पहुंचेगा। एक बजकर 45 मिनट पर रघुवीर मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद यहीं पर स्थित रघुवीर मंदिर ट्रस्ट के श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय के पुस्तकालय जाएंगे।

नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे

प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद वह जानकीकुंड अस्पताल परिसर स्थित संस्थापक अरविंद भाई मफतलाल की समाधि पर दो बजकर 15 मिनट पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। यहीं पर स्थित संस्थापक के आवास पर जाकर उनके परिजनों के साथ नाश्ता करेंगे। इसके बाद दो बजकर 25 मिनट पर नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ कर कुछ वार्ड में मरीज व स्टाफ का हाल-चाल लेंगे।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 27 October: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 27 October 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 27 अक्टूबर 2023 का पंचाग... 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 27 October 2023: माता लक्ष्मी इन 6 राशियों पर बरसाएंगी अपनी कृपा, चारों तरफ से मिलेगी सफलता

Aaj Ka Rashifal 27 October 2023:  आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज देर रात 2 बजकर 1 मिनट हर्षण योग रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि–

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा । मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके घर में कोई शुभ कार्य होने के संकेत हैं। रिश्तेदारों तथा अन्य लोगों के आने जाने से खुशी का माहौल बना रहेगा। घर में व्यस्त होने के कारण व्यापार में कम ध्यान रहेगा, फिर भी आप लाभ में रहेंगे, आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी किसी तरह का नुक्सान नहीं होगा। नौकरी में भी यही स्थिति रहेगी आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कॉलेज के किसी प्रोजेक्ट में आपको नया अनुभव मिलेगा

  • शुभ रंग-  नीला 
  • शुभ अंक-  4 

वृष राशि–

आज आपका पूरा दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। घर पर हो रहे किसी पूजा अनुष्ठान में माता-पिता के साथ आप भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आज नौकरी में काम कम होने पर भी आप अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे। बॉस खुश होंगे और आपके प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। यदि आप व्यापारी हैं और कोई डील बहुत दिनों से पेंडिंग पड़ी है, वो आज संपन्न हो सकती है। जिससे आपको निरंतर लाभ की संभावना बढ़ जाएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र आज कुछ नया सोच सकते हैं। आज अपने खानपान का ध्यान रखे, हो सके तो गर्म तासीर की चीजें खाएं जिससे

सर्दी से बचाव हो सके।

  • शुभ रंग-  मरून 
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि–

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । नौकरीपेशा हैं तो काम के संबंध में कहीं की यात्रा हो सकती है, ऐसे में सावधानी अवश्य बरतें। सहकर्मियों के साथ अच्छे व्यवहार से लाभ मिलेगा। व्यवसाय करते हैं तो आपको बड़े ही सूझबूझ और संयम से काम लेना चाहिए, पुराने व्यापारिक समझौते आपके आपसी संबंधों से ही बने रहने की संभावना है। यदि आप किसी सरकारी परीक्षा या निजी कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहें हैं, तो आपको सफलता हासिल होगी। शुभ परिणाम मिल सकते हैं, अवसर पर अपनी कड़ी नजर रखें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें विटामिन्स वगैरह लेते रहें। सुबह धूप का सेवन करें। नवविवाहित जोड़े आज कहीं की यात्रा का प्लान बनाएंगे। वहां उन्हें एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग-  ग्रे 
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि–

आपके लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं और इंटरव्यू होने वाला है तो आप पूरे कान्फिडेंस के साथ इंटरव्यू दें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो आज आपके काम का बोझ हल्का होगा और आपको आराम मिलेगा। पहले की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी, आपके कार्यों की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी व्यापार में लाभ की संभावना बन रही है। अविवाहित हैं तो आज विवाह की बात चल सकती है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा साथ मिलकर कहीं घूमने जा सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार लें तथा प्रतिदिन योग करें और पर्याप्त धूप लेने का प्रयास करें।

  • शुभ रंग-  ब्राउन 
  • शुभ अंक-8

सिंह राशि–

आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपके परिवार में आज आध्यत्मिक वातावरण बना रहेगा, सभी के साथ आपका व्यवहार बहुत संतुलित रहेगा।लोगों से आपको मान सम्मान भी मिलेगा। व्यापार में उतार चढाव आने के बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। इस राशि के छात्रों का ज्यादा समय मित्रों के साथ आज प्रोजेक्ट बनाने में बीतेगा। यदि आप विवाहित हैं, तो आज आपको ससुराल की ओर से विशेष तोहफा भी मिलने की संभावना है, दोनों परिवारों के संबंध मधुर बनेंगे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रात को सोने से पूर्व थोड़ी देर ध्यान करें नींद अच्छी आएगी। पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग-  गुलाबी 
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि–

आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सभी सदस्य आज एक साथ बैठकर किसी पुरानी बात को लेकर गहन चर्चा करेंगे, इसमें आपके विचारों का विशेष महत्व होगा आपकी बात सभी लोग ध्यान से सुनेंगे । परिवार में आपसे सभी प्रसन्न होंगे आपका मान बढ़ेगा। आज आपके मन में व्यापार को लेकर नये-नये विचार आएंगे या उसी व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सोचेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। काम को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों का पढ़ने में मन लगेगा, स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए घर के बने पौष्टिक आहार का ही सेवन करें। वैवाहिक लोगों का अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है।

  • शुभ रंग-  पीला 
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि–

आपका रूझान संगीत की ओर रहेगा। आज आप मित्रों के साथ मिलकर घर में गीत संगीत का प्लान बनाएंगे और इस काम में किसी मित्र का विशेष सहयोग मिलेगा, परिवार के लोग भी उससे प्रभावित होकर उसकी प्रशंसा करेंगे। आपके संबंध मित्रों के साथ मजबूत होंगे आप उनके निमित्त कुछ खर्चे भी करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है, यदि आपने कहीं निवेश किया है तो वापस धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों का अपनी पढ़ाई में मन लगेगा, अच्छी तैयारी के लिए कोई नई तकनीक अपना सकते हैं। अच्छे परिणाम मिलेंगे।

  • शुभ रंग-  नीला 
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि–

आज आप पूरे दिन आशा से भरे रहेंगे। अपने बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की अन्य गतिविधियों में उनकी अच्छी सफलता देखकर आप बहुत आनंदित होंगे। आशान्वित होकर उनके भविष्य के लिए कोई ठोस निर्णय लेंगे जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा। आज आप परिवार के बड़े बुजुर्गो के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे। उनके साथ समय बिताएंगे। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई योजना बना सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर आज दिन ठीक रहेगा। जो नौकरी करते हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मिल-जुलकर काम करना चाहिए, इससे आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है, आज किसी पार्टी में शामिल होंगे।

  • शुभ रंग-  ऑरेंज 
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि–

आज आपकी प्रशंसा हो सकती है, पारिवारिक जीवन आज शुभ फलदाई साबित होगा। आज किन्हीं कारणों से घर का उत्तरदायित्व आप पर होगा और आप उसे कुशलता पूर्वक निभाएंगे, सबकी जरूरतों का ध्यान भी रखेंगे..।सभी लोग खुश होंगे और आपकी काबिलियत की सराहना करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से लाभ के योग हैं, ग्राहक आपसे खुश रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम होने बावजूद समय पर आनंदपूर्वक सारा काम पूरा कर लेंगे..।अधिकारी वर्ग उनके काम से खुश होंगे। यदि आप मैनेजमेंट या बीटेक की तैयारी कर रहे हैं, तो आज आपके लिए कुछ खास खबर मिलेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर आशान्वित होंगे। आज लवमेट्स के बीच आपसी समझ बढ़ेगी।

  • शुभ रंग-  ग्रे 
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि –

आज कोई आपको नई आहार योजना या नई व्यायाम प्रणाली शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। लंबी सैर पर जाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज घरवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। आपके घर में नन्हे मेहमान के घर आने की खुशी मिलेगी। आज आपको अपने बच्चों की कोई बात ठीक नहीं लगेगी ऐसे में संयम रखें उन्हें भी समझने का प्रयास करेंगे तो परिणाम बेहतर रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सिंगल हैं तो कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है परन्तु जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आप आज शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से स्वास्थ् और फिट रहेंगे। मेडिटेशन तथा योग को दिनचर्या में शामिल करें।

  • शुभ रंग-  सफ़ेद 
  • शुभ अंक- 9

कुम्भ राशि–

आज आप बच्चों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में आज किसी मेहमान के आने से आपको खुशी मिलेगी आप उनके साथ समय बीताने का प्रयास करेंगे इस प्रकार आपकी शाम मनोरंजन से भरपूर रहेगी। यदि आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का समुचित प्रयोग करें तो अधिक फायदेमंद साबित होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परन्तु लेनदेन में सावधानी बरतें। आज का दिन लवमेट्स के लिए अच्छा है रिश्ता पक्का हो सकता है। यदि आप स्कूल में हैं तो आपका मन आज पढ़ाई के साथ रचनात्मक कार्यों में भी लगेगा।

  • शुभ रंग-  हरा 
  • शुभ अंक- 9

मीन राशि–

आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द उठाएंगे । आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहेगी, आप सक्रिय रहेंगे । जीवन शैली बदलने का प्रयास सफल होने की संभावना है । आप अपने व्यापार को नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो स्थिति आपके अनुकूल रहने वाली है। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे । इस राशि के जो जातक विवाह होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं उनके लिए अच्छे रिश्ते मिलने की संभावना है। जो छात्र कोई नया कोर्स ज्वाइन करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा है शुरुआत कर सकते हैं।

  • शुभ रंग-  सैफ्रॉन 
  • शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...

Election 2023: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी...मैदान में उतरे 19 प्रत्याशी

भाजपा की दो सूचियों में 124 नाम तय हुए हैं जबकि कांग्रेस ने अब तक 76 नाम घोषित किए हैं। लंबे इंतजार के बाद शनिवार 21 अक्टूबर को कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की। इसके बाद अगले ही दिन दूसरी लिस्ट जारी हुई। अब गुरुवार को तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है।

इस लिस्ट में भाजपा से कांग्रेस में आईं शोभा रानी कुशवाहा का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने शोभा रानी कुशवाहा को धौलपुर से चुनावी मैदान में उतारा है।

 
और पढ़ें ...

ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, CM के बेटे को समन जारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर भी छापेमारी

जयपुर। प्रवर्तन निदेशाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव के खिलाफ समन जारी किया है। उन्हें यह समन विदेशी मुद्रा अधिनियम, 1999 की धारा 37(1) और (3) के अंतर्गत जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के घर ED ने छापेमारी की है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने एक्स पर किए एक पोस्ट में प्रवर्तन निदेशाल के समन को लेकर जानकारी दी है। साथ ही इसी पोस्ट में उन्होंने ईडी की सिलसिलेवार कार्रवाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा ‘भाजपा नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।’

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के घर छापेमार कार्रवाई
गुरुवार को सुबह सवेरे ही ईडी ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के घर छापेमार कार्रवाई की। डोटासरा के खिलाफ यह कार्रवाई कथित पेपर लीक मामले में की जा रही है। बता दें, राजस्थान में 25 नवंबर 2023 को नई सरकार के गठन के लिए मतदान कराए जाने हैं। कांग्रेस ने गोविंद डोटासरा को प्रदेश के महुआ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

और पढ़ें ...