सियासत
CRIME NEWS : जादू-टोने के संदेह में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट...खुद कबूला जुर्म
मध्यप्रदेश। शहड़ोल के जैतपुर से दिल दहला देने वाली खबर आई है। आज दुनिया भले ही चांद पर पहुंच गई है लेकिन अभी भी कुछ लोग जादू-टोने के चक्कर में पड़े हुए हैं। जादू-टोने के संदेह में किसी की जान लेने से भी नहीं हिचकते। ऐसा ही एक मामला शहडोल जिले के अंतिम छोर स्थित जैतपुर थाना क्षेत्र के दर्शिला चौकी से सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग की जादू टोना के संदेह में आरोपी ने दिन दहाड़े धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद 12 किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस थाने पहुंचा, जहां उसने खुद पुलिस को यह जानकारी दी और हत्या करना स्वीकार किया।
आपको हम बता दें कि जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के दर्शिला चौकी अन्तर्गत पतेरा टोला का मामला है, जहां पर जादू टोना के चक्कर में रिश्ते के भाई शंकर सिह गोंड़ ने लगभग 70 वर्षीय व्रद्ध राम सिह की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जिससे व्रद्ध की तड़फ-तड़फकर मौत हो गई, घटना के बाद आरोपी स्वयं 12 किलो मीटर पैदल चल कर पुलिस चौकी पंहुचा और अपने अपराध कारित करने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करा शव को पीएम के लिए भेज दिया। आरोपी के खिलाफ़ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
आज सुहागिने रखेंगी करवा चौथ का निर्जला व्रत, जानें पूजा की शुभ मुहूर्त और अवधि
Karwa Chauth Shubh Muhurat : पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और इस पावन तिथि को हिंदू धर्म में करवा चौथ या फिर करक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. आज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-सौभाग्य की कामना लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रोदय के समय चंद्रमा की पूजा करने बाद इस व्रत को खोलती हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन करवा माता के साथ भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है. करवा चौथ मुख्य रूप से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में मुख्य रूप से मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि आज कब और किस विधि से इस व्रत करने पर पुण्यफल की प्राप्ति होगी.
करवा चौथ 2023 पूजन मुहूर्त और तिथि
31 अक्टूबर को चतुर्थी तिथि रात 09 बजकर 30 मिनट से आरंभ होगी और 01 नवंबर को रात 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। 01 नवंबर को करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त: सायं 05: 36 मिनट से सायं 06 : 54 मिनट तक
पूजन की कुल अवधि: 01 घंटा 18 मिन
करवा चौथ व्रत का समय 2023
पंचांग के अनुसार, करवा चौथ व्रत 01 नवंबर को प्रातः 06: 33 मिनट से आरंभ होकर चंद्रोदय तक रखा जाएगा। व्रत की कुल अवधि 13 घंटे 42 मिनट की है। ध्यान रहे कि करवा चौथ का व्रत चंद्रदर्शन के बाद उन्हें अर्घ्य देने के बाद ही पारण किया जाता है।
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय
करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय रात 08 बजकर 15 मिनट है। अलग-अलग शहरों में चंद्रदर्शन का समय अलग हो सकता है।
करवा चौथ व्रत में होती है किसकी पूजा
करवा चौथ में भगवान गणेश के साथ भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। इसके अलावा करवा मां और चंद्रमा की आराधना की जाती है। चंद्रमा निकालने पर उनके दर्शन करके उन्हें अर्घ्य दिया जाता है और फिर अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
बदलने जा रहे हैं आज से ये फाइनेंशियल नियम, यहां जानें कैसे आपसे है सीधा कनेक्शन
1 November 2023 New Rules: आपके लिए 1 नवंबर की तारीख काफी कुछ नई शुरुआत करने जा रही है। आज से कुछ फाइनेंशियल नियम (New financial rules) में आपको बदलाव महसूस होगा। इन बदलावों में से कई का सीधा असर आम आदमी के जीवन पर असर पड़ना तय है। आइए, हम यहां 1 नवंबर (financial rules change from 1 November) से होने वाले कुछ बदलाव पर चर्चा करते हैं।
गैस की कीमत
हर महीने, पहले दिन, उस महीने के लिए सीएनजी (संपीड़ित प्राकृतिक गैस), एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) और पीएनजी (पाइप्ड प्राकृतिक गैस) की नई दरें (Gas price) तय की जाती हैं। इसकी आज घोषणा हो सकती है। वैसे सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 101.50 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। नई दरें 1 नवंबर, 2023 से लागू हो चुकी हैं। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19KG का एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1833 रुपये हो गई है।
ई-चालान
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के मुताबिक, कम से कम ₹100 करोड़ के कारोबार को अगले 30 दिनों के भीतर अपना जीएसटी चालान ई-चालान (E-challan) पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
लैपटॉप आयात
केंद्र सरकार ने बीते 3 अगस्त को एचएसएन 8741 कैटेगरी के तहत लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) और टैबलेट सहित सात वस्तुओं के आयात (Laptop import) पर तत्काल बैन लगा दिया। हालांकि, एक दिन बाद बैन को 31 अक्टूबर के लिए टाल दिया गया। आज इसमें भी नई घोषणा हो सकती है। जब तक किसी और पॉलिसी चेंज की अनाउंसमेंट नहीं हो जाती, इन सात वस्तुओं की मंजूरी के लिए अब लीगल 'License for Restricted Imports' की जरूरत होगी।
लैप्स हो चुकी एलआईसी पॉलिसी की रीओपनिंग
अगर आपकी कोई एलआईसी पॉलिसी लैप्स (Reopen lapsed LIC policy) हो गई थी तो इसकी रिओपनिंग का आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2023 तक ही थी। अगर कुछ नई घोषणा आज नहीं होती है तो एलआईसी पॉलिसी को फिर से खोलने में कुछ परेशानी आ सकती है।
ट्रांजैक्शन फीस
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रांजैक्शन के लिए फीस (Transaction fees) बढ़ाएगा। बीएसई ने 20 अक्टूबर को इस संबंध में एक अनाउंसमेंट की थी। ऐसे में 1 नवंबर से शेयर मार्केट में ट्रांजैक्शन पर कुछ एक्स्ट्रा फीस चुकानी पड़ सकती है। इसका असर फ्यूचर और ऑप्शंस में ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों पर होगा।
कांग्रेस ने जारी की 56 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट...देखें किसे कहां से मिला टिकट
Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी 56 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें उदयपुर से गौरव वल्लभ को टिकट मिली है.
देखें लिस्ट-


Aaj ka Panchang 01 November 2023: आज करवा चौथ पर बन रहे हैं ये शुभ योग, पढ़िए दैनिक पंचांग
Ka Rashifal 01 November: महीने का पहला दिन इन पांच राशि वालों के लिए रहेगा शुभ...पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें, नहीं तो समस्या होगी और कारोबार में सक्रियता बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे उजागर ना करें, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उनकी छवि और निखर कर आएगी। आपकी किसी नई संपत्ति की खरीदारी की इच्छा भी पूरी होगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। परिजनों के साथ आप अपनी खुशियों को साझा करेंगे। नवीन रिश्तों को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण विषयों में आपको सावधान रहना होगा। रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर समस्या आ गई थी, तो वह दूर होगी। आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपने किसी जरूरी काम में ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यक्तिगत मामलों में सावधान रहे। आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को सुधारेंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी और करीबियों का आप भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान यदि किसी नौकरी के लिए तैयारी करना चाहती है, तो उसके लिए भी वह आसानी से समय निकाल पाएंगे। आपका किसी नई संपत्ति के खरीदारी के सपना पूरा होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी निवेश संबंधी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकता हैं। आप लेनदेन के मामलों में ढील ना दें और उसमें लिखित में काम करें, नहीं तो आप किसी गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं। आपके लेनदेन के प्रयास अच्छे रहेंगे। आपको कुछ आवश्यक मामलों में सावधान रहना होगा। आप अपने व्यापार के कुछ योजनाओं पर अच्छा धन खर्च करेंगे, तो भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य देगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार में तेजी आने से आप प्रसन्न रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्य पर आप प्रभाव दिखाएंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। वाणिज्यिक मामलों में आपका पूरा समर्थन रहेगा। उन्नति के पद पर आप तेजी से आगे बढ़ेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को भी हैरानी होगी, लेकिन आप गलत तरीके से धन कमाने से बचें और कार्यक्षेत्र में आप लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। माता-पिता को आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में लेकर जा सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। करीबियों का सहयोग और विश्वास आप पर बना रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। शासन प्रशासन के मामलों में आपको धैर्य दिखाना होगा। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में तेजी बनाए रखें। आपको व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता देख रहा है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन फिर भी कुछ काम रुक रुक कर पूरे होंगे। आपको परिस्थितियों के अनुकूल चलना बेहतर रहेगा। कुछ नवीन विषय में आप पूरा ध्यान देंगे। व्यापार के लंबे समय से पड़ी हुई योजनाओं को फिर से शुरुआत कर सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में समस्याएं लेकर आने वाला है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे व आप किसी से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो समस्या आ सकती है। अप्रत्याशित लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई परिचित यदि आपको कोई सलाह दे, तो उस पर अमल बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो बाद में कोई समस्या सकती है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन और संबन्धों में वृद्धि लेकर आने वाला है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। दांपत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। परिवार में रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। मित्रों के साथ आप किसी मौज मस्ती के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी आवश्यक कार्य पर पूरा जोर देंगे। छोटों की गलतियों को आपको बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। किसी भूमि, भवन के मामले में यदि आप लंबे समय से परेशान थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी। व्यवसाय से जुड़े मामलों में आप सावधान रहें। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने डेली रूटीन में यदि आपने बदलाव किया, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ी अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप किसी बजट को बनकर चले, तभी आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक परिस्थितियों पर आपको नियंत्रण रखना होगा और कार्य विस्तार की योजना बनाएंगे। व्यापार में आप किसी मामले में ढील ना दें, नहीं तो समस्या आ सकती है। मित्रों करीबियों का साथ और विश्वास आप पर बना रहेगा। आप किसी काम को किसी दूसरे के भरोसे ना टाले। व्यक्तिगत विश्व में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़ों की बात को सुने व समझे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कला व कौशल में सुधार आएगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप किसी प्रकार के तर्क वितर्क से दूर रहें, नहीं तो उसे आपकी छवि को कोई नुकसान हो सकता है। परिवार में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज न करें। उन्हें सुलझाने की पूरी कोशिश करें, जिसमें आपको बच्चों से मदद लेनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई आरोप लग सकता है, जिसमें आप अपनी बात अधिकारियों के सामने अवश्य रखें, नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है।
मुख्यमंत्री और राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें क्या है मामला
केरल ब्लास्ट मामले में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर पर कथित विवादास्पद टिप्पणी के लिए FIR दर्ज करवाई है। केरल पुलिस ने आईटी मिनिस्टर पर आईटी एक्ट की धाराओं में एक्शन लिया है। पुलिस का कहना है कि केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाले बयान दिए हैं। बता दें कि रविवार सुबह केरल के कलामासेरी में एक ईसाई समूह के कन्वेंशन सेंटर में हुए तीन विस्फोटों में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 52 अन्य घायल हो गए।
ब्लास्ट के बाद राजीव चंद्रशेखर ने एक्स पर सीएम पिनाराई विजयन की आलोचना करते हुए पोस्ट डाले थे। केरल में ब्लास्ट पर राजीव चंद्रशेखर ने कहा था, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे बदनाम मुख्यमंत्री (और गृह मंत्री) पिनाराई विजयन की गंदी बेशर्म तुष्टीकरण की राजनीति। दिल्ली में बैठकर इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि केरल में आतंकवादी हमास द्वारा जिहाद के खुले आह्वान के कारण निर्दोष ईसाइयों पर हमले और बम विस्फोट हो रहे हैं। उसके बाद सोमवार को केंद्रीय मंत्री ने विजयन को ‘झूठा’ कहा था। केरल के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री पर पलटवार किया था और कहा था, ‘राजीव चंद्रशेखर सिर्फ जहर नहीं हैं, बल्कि बहुत शक्तिशाली जहर हैं।’ सीएम ने यह भी कहा था, अगर कोई भी कानून का उल्लंघन करने वाला बयान देता है, चाहे वो केंद्रीय या राज्य मंत्री हों, उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे।
केरल पुलिस का कहना है कि ट्रिपल ब्लास्ट के बाद केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर की तरफ से कथित विवादित टिप्पणी की गई है। इसके अलावा, हाल ही में मलप्पुरम जिले में एक इस्लामी समूह के कार्यक्रम में हमास नेता का वर्चुअल संबोधन के संबंध में राजीव चंद्रशेखर की टिप्पणी के खिलाफ एक्शन लिया गया है।
राजीव चंद्रशेखर पर इन धाराओं में FIR
मंत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120 (o) (उपद्रव और सार्वजनिक व्यवस्था का उल्लंघन करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
तुष्टिकरण उजागर करने पर कार्रवाई की जा रही है
एफआईआर दर्ज होने पर केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट लिखा और कहा, तो INDI अलायंस के दोनों साथी राहुल गांधी और पिनराई विजयन ने मेरे खिलाफ संयुक्त रूप से ‘केस’ दायर करवाया है। भारतीय राजनीति के दो सबसे बड़े तुष्टीकरणकर्ता जो बेशर्मी से SDPI, PFI और हमास जैसे जहरीले कट्टरपंथी हिंसक संगठनों का तुष्टीकरण करते हैं, जिनकी राजनीति ने दशकों से जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब और केरल तक कट्टरपंथ पैदा किया है और कई निर्दोष लोगों और सुरक्षा बलों ने जान गंवाई है। हमास के प्रति उनके तुष्टीकरण को उजागर करने के लिए मुझे एक मामले की धमकी देने की कोशिश की जा रही है।
उग्रवादियों ने की पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या
मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों की गोली लगने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। सीमावर्ती शहर के पूर्वी मैदान में एक नवनिर्मित हेलीपैड का निरीक्षण कर रहे मोरेह उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) चिंगथम आनंद को गोली लगने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जताया शोक
इस घटना को लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि वह आनंद की ‘नृशंस हत्या’ से दुखी हैं। सिंह ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘आज सुबह मोरेह पुलिस के ओसी, एसडीपीओ चिंगथम आनंद की निर्मम हत्या से बहुत दुखी हूं। लोगों की सेवा और सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।’
इस सरकारी बैंक में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन, 78000 मिलेगी सैलरी
Govt Jobs: हर महीने 70,000 रुपये तक की सैलरी और एक प्रतिष्ठित बैंकिंग संगठन में काम करने का मौका! क्या आप एक ऐसे करियर की तलाश में हैं जो आपको आर्थिक रूप से सुरक्षित और चुनौतीपूर्ण दोनों हो? तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र में विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। युवाओं के लिए आवेदन करने का यह बेहतरीन मौका है।
Govt Jobs: इस लेख में हम आपको बैंक ऑफ महाराष्ट्र वैकेंसी 2023 (Bank of Maharashtra Vacancy 2023) के बारे में सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे, जिसमें शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान और आवेदन प्रक्रिया शामिल हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पुणे ने क्रेडिट ऑफिसर स्केल II और III के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती होने के बाद करीब 70 हजार रुपये महीने सैलरी मिलेगी। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार ऑफिसर स्केल II और III के पदों पर 50-50 वैकेंसी है। कुल मिलाकर 100 रिक्तियां हैं।
Govt Jobs: पदों का विवरण
क्रेडिट ऑफिसर स्केल II – 50 पद
क्रेडिट ऑफिसर स्केल III – 50 पद
Govt Jobs: शैक्षिक योग्यता
क्रेडिट ऑफिसर स्केल II: एमबीए/पीजीडीबीए/पीजीडीबीएम/सीए/सीएफए/आईसीडब्लूए/फाइनेंशियल रिस्क मैनेजर आदि की डिग्री
क्रेडिट ऑफिसर स्केल III: एमबीए/पीजीडीबीए/पीजीडीबीएम/सीए/सीएफए/आईसीडब्लूए/फाइनेंशियल रिस्क मैनेजर आदि की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री
आयु सीमा
क्रेडिट ऑफिसर स्केल II: 25 से 32 वर्ष
क्रेडिट ऑफिसर स्केल III: 25 से 35 वर्ष
वेतनमान
क्रेडिट ऑफिसर स्केल II: 48,170 रुपये से 78,230 रुपये
क्रेडिट ऑफिसर स्केल III: 63,840 रुपये से 78,230 रुपये
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार बैंक ऑफ महाराष्ट्र की वेबसाइट https://bankofmaharashtra.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र भरने के बाद, उम्मीदवार को आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियों को अपलोड करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 6 नवंबर 2023
पुलिस को मिली बडी सफलता : करीबन 3 करोड़ की प्रीमियम शराब समेत एक कंटेनर जब्त
मध्यप्रदेश। आगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को आगर-सुसनेर मार्ग पर छावनी नाका के पास रूटीन चेकिंग किया गया। इस दौरान छावनी नाका के पास से करीब 2.96 करोड़ रुपए शराब से भरे एक संदिग्ध कंटेनर को जब्त किया था। जिसमें प्रीमियम क्वालिटी की अत्यधिक महंगी शराब भरी हुई पाई गई है। कोतवाली पुलिस ने कंटेनर से शराब की पेटियां कोतवाली थाने पर उतारी गई। और जांच में पाया गया कि यह शराब अवैध रुप से परिवहन किया जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस द्वारा रूटिंग चेकिंग के दौरान आगर छावनी नाके के पास से एक कंटेनर को जब्त किया गया। जिसमें चेकिंग के दौरान पता चला कि इसमें प्रीमियम क्वालिटी की अत्यधिक महंगी शराब भरी हुई है जिसे पुलिस द्वारा पड़कर थाने पर लाया गया जहां पर कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा कंटेनर से 1156 पेटियां अवैध शराब की जब्ती की गई, जिसकी कीमत 2.96 करोड रुपए हैं। वहीं संपूर्ण मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है जिसका नाम सद्दाम पिता युसूफ खान उम्र 26 वर्ष निवासी मंडोरा थाना गोवर्धन जिला मथुरा उत्तर प्रदेश का है। कोतवाली थाना प्रभारी गगन बादल ने जानकारी देते हुए बताया कि कंटेनर चालक के पास शराब के परिवहन से संबंधित दस्तावेज एवं बल बिल्टी उपलब्ध थे लेकिन वह गलत पाए गई और कंटेनर का रूट भी यह नहीं था। और कंटेनर के नंबर भी सही नहीं पाए गए। थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि शराब को दिल्ली से चेन्नई ले जाया जा रहा था जिसे मुखबिर की सूचना पर छावनी नाके के पास से पकड़ा गया।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, लौह पुरुष सरदार पटेल को जयंती पर दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती के मौके पर मंगलवार सुबह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे। यहां उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती पर सरदार पटेल के स्टैचू पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर फूल चढ़ाए।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वहां मौजूद लोगों को एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर परेड निकाला गया।
1 नवंबर से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए त्योहारी सीजन में कितना बढ़ेगा आपका खर्च
नई दिल्ली। 1st November Rule Changes : साल 2023 का 11वां महीना नवंबर दो दिन बाद शुरू होने वाला है। यह महीना कई बड़े त्योहारों और व्रतों से भरा रहने वाला है। इस महीने करवा चौथ के अलावा धनतेरस, दीवाली, छठ पूजा और देवउठनी एकादशी जैसे प्रमुख त्योहार दस्तक देने को तैयार है।
1st November Rule Changes : त्योहारी माह होने के साथ-साथ कई फाइनेंशियल नियमों में एक नवंबर को बदलाव देखने को मिलेगा। इसका सीधा असर आमजन की जेब पर पड़ने वाला है। एक नवंबर से इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर लेनदेन शुल्क बढ़ाएगा। ई-चालान सहित कई नियमों में बदलाव होने जा रहे है।
LPG सिलेंडर के दामों में बदलाव
1st November Rule Changes : सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमत में बदलाव करती है। पांच राज्यों के चुनाव को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि नवंबर में घरेलू सिलेंडर के दामों में कटौती हो सकती है। इसके अलावा CNG का भी रेट अपडेट किया जा सकता है।
KYC की अनिवार्यता
1st November Rule Changes : 1 नवंबर से इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सभी बीमा धारकों को केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। इसका आपके क्लेम पर असर पड़ेगा। यदि आप नियम का पालन नहीं करते हैं तो आपका क्लेम रद्द कर दिया जाएगा।
बड़े बिजनेस के लिए जीएसटी बदलाव
1st November Rule Changes : राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के मुताबिक 100 करोड़ रुपए और उससे ज्यादा के कारोबार वाले बिजनेस को एक नवंबर से 30 दिनों के अंदर ई-चालान पोर्टल पर जीएसटी चालान अपलोड करना। अर्थारिटी ने यह निर्णय सितंबर में लिया था, जो एक नवंबर को लागू हो रहा है।
लैपटॉप इम्पोर्ट को लेकर डेडलाइन
1st November Rule Changes : भारत सरकार ने 30 अक्टूबर तक एचएसएन 8741 कैटेगरी के तहत आने वाले लैपटॉप टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर और कई इलेक्ट्रॉनिक चीजों के इंपोर्ट पर छूट दी है। हालांकि एक नवंबर से क्या होगा इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
लेन देन देना होगा चार्ज
1st November Rule Changes : बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने 20 अक्टूबर को कहा था कि नवंबर की पहली तारीख से इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर लेनदेन शुल्क बढाने जा रहे है। यह बदलाव एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स ऑप्शंस पर लगाए जाएंगे। लेनदेन की लागत बढ़ाने से इसका व्यापारियों पर असर पड़ेगा।
ममता सरकार को झटका, टाटा को देना होगा 766 करोड़ रुपए का हर्जाना, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल में टाटा मोटर्स के सिंगूर में नैनो कार प्लांट का विरोध करना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारी पड़ गया है। तीन सदस्यीय मध्यस्थ न्यायाधिकरण यानि आरबीट्रल ट्रिब्यूनल ने टाटा मोटर्स के हक में ये फैसला सुनाया है। ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में कहा है कि पश्चिम बंगाल के सिंगूर में लखटकिया कार नैनो की मैन्युफैक्चरिंग के लिए लगाए गए प्लांट के बंद होने के बाद निवेश पर हुए नुकसान के तौर पर ब्याज के साथ 766 करोड़ रुपए मिलेंगे।
टाटा मोटर्स ने रेग्यूलेटरी फाइलिंग में बताया कि टाटा मोटर्स (Tata Motors Limited) लिमिटेड और पश्चिम बंगाल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (WBIDC) के बीच सिंगूर में ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पर किए गए निवेश पर पूंजी के नुकसान को लेकर डब्ल्युबीआईडीसी से टाटा मोटर्स के मुआवजा के क्लेम को लेकर मध्यस्थ न्यायाधिकरण मध्यस्थ न्यायाधिकरण में चल रही सुनवाई चल रही थी. चीन सदस्यीय मध्यस्थ न्यायाधिकरण ने 30 अक्टूबर, 2023 को सर्वसम्मति के साथ टाटा मोटर्स लिमिटेड के हक में फैसला सुनाया है।ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में कहा कि टाटा मोटर्स एक सितंबर 2016 से सलाना 11 फीसदी ब्याज के साथ 765.78 करोड़ रुपए की रिकवरी पश्चिम बंगाल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड से कर सकती है। टाटा मोटर्स ने कहा कि इस सुनवाई पर हुए 1 करोड़ रुपए के खर्च की भी वसूली करने का ट्राईब्यूनल ने आदेश दिया है। मध्यस्थ न्यायाधिकरण के इस फैसले के साथ मध्यस्थता को लेकर चल रही सुनवाई अब खत्म हो गई है।
जानें पूरा मामला
दरअसल पश्चिम बंगाल की सीपीएम सरकार ने टाटा मोटर्स को लखटकिया कार नैनो बनाने के लिए सिंगूर में 1000 एकड़ खेती वाली जमीन अलॉट किया था। जिसपर टाटा मोटर्स ने कार बनाने के लिए प्लांट पर निवेश भी किया था। लेकिन, इस आवंटन का भारी राजनीतिक विरोध हुआ है जिसकी अगुवाई राज्य की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था। किसानों ने भी जमीन अलॉटमेंट का विरोध किया। इस विरोध के चलते टाटा मोटर्स ने लखटकिया कार के प्लांट लगाने के फैसले को रद्द कर दिया। टाटा मोटर्स ने बाद में गुजरात के साणंद में नैनो कार प्लांट को लगाया।
बड़ी खुशखबरी: पर्यटक वाहनों पर 70% घटेगा टैक्स,आज जारी हो सकती है अधिसूचना
हिमाचल प्रदेश आने वाले व्यवसायिक वाहनों पर लगाए गए टैक्स को कम करने की तैयारी शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ होने वाली बैठक में इसे अंतिम रूप देकर अधिसूचना जारी की जाएगी। यह बैठक 27 अक्टूबर को राज्य सचिवालय में होगी।
गुजरात, पंजाब, हरियाणा से लेकर कोलकत्ता के रकार ने इस टैक्स को घटाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि सरकार जल्द ही इस पर फैसला लेगी। मुख्य्मंत्री सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार की ओर से बाहर से आने वाले कमर्शियल वाहनों पर टैक्स लगाया गया था जिसको लेकर बीते दिनों होटलियर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिले थे और उन्हें अपनी समस्याएं बताईं थी।
Aaj Ka Panchang: आज 31 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 31 अक्टूबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - आश्विन
तिथि
शुक्ल पक्ष तृतीया - 09:30 पी एम तक
नक्षत्र
रोहिणी - 03:58 ए एम, नवम्बर 01 तक
योग
वरीयान् - 03:34 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:31 ए एम
सूर्यास्त - 05:40 पी एम
चन्द्रोदय - 07:23 पी एम
चंद्रास्त- 09:01 ए एम
अशुभ काल
राहु - 02:51 पी एम से 04:14 पी एम
यम गण्ड - 09:18 ए एम से 10:41 ए एम
गुलिक - 12:05 पी एम से 01:28 पी एम
दुर्मुहूर्त - 08:45 ए एम से 09:29 ए एम, 10:47 पी एम से 11:39 पी एम
वर्ज्यम् - 07:59 पी एम से 09:35 पी एम
शुभ काल
अमृत काल - 11:11 पी एम से 12:41 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 4:47 ए एम से 05:39 ए एम
Aaj Ka Rashifal 31 October 2023: आज इन राशि वालों का बेड़ा पार लगाएंगे बजरंगबली, पूरे होंगे सभी अधूरे काज, दूर होगी हर बाधा
Aaj Ka Rashifal 31 October 2023: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है । तृतीया तिथि आज रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3
बजकर 33 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही रोहिणी नक्षत्र आज देर रात 3 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजकर 31 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा
मेष राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस के लेन-देन में ख्याल रखें, पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख लें। इस राशि की जो महिलाएं ग्रह उद्योग शुरू करना चाहती हैं उनको परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुचे इस बात का ख़ास ख्याल रखेंगे। अगर
मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें आपको इसका अच्छा सलूशन मिलेगा। जरूरतमंद की सहायता करें, काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 2
वृष राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का पेंडिंग वर्क आज कम्पलीट हो जाएगा, आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। होलसेल का व्यापार करने लोगों को अधिक मुनाफा होगा। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम्स खत्म होने से एनर्जेटिक रहेंगे और काम करने में आपका मन लगा रहेगा। मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि-
आज आपके दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत करेंगे। आज अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाए विनम्रता से समझाएंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। माताएं अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कुछ
ठोस कदम भी उठा सकती हैं। आज आप फालतू के खर्चों को कम करके बचत करने के बारे में विचार करेंगे। आपके व्यवसाय की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। मंदिर में माथा टेककर किसी काम की शुरुआत करें, काम में सफलता अवश्य मिलेगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि-
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। दूरदराज के लोगों से संपर्क बनाकर बिजनेस करना लाभकारी रहेगा, आपके जीवन साथी का समर्थन और प्यार आपके दांपत्य जीवन को मजबूत करेगा। इस राशि की जो वकील हैं आज किसी पुराने केस में जीत मिलेगी और साथ ही कोई नया केस भी मिल सकता है।
पिछले दिनों के पेंडिंग वर्क को कंप्लीट करने के लिए आज सही समय है। किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करें सब शुभ ही शुभ होगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
सिंह राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि कि जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है, फिल्म इंडस्ट्री से कोई ऑफर भी आ सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। छात्र आज अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं आप
गुरु से परामर्श लेंगे तो समस्या का समाधान हो जाएगा। चंदन का तिलक लगाएं मानसिक शांति बनी रहेगी।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 8
कन्या राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में आज थोड़ी बहुत नोक-जोक हो सकती है। लेकिन जल्दी ही सब सही भी हो जाएगा। आप जिस भी काम को करेंगे वह काम निश्चित रूप से पूरा हो जाएगा आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज
का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका पढ़ाई लिखाई पर ध्यान केंद्रित रहेगा, जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 6
तुला राशि-
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज ऑफिस के काम से आपकी यात्रा हो सकती है, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी, इस यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिसकी बातों से आपको नई सीख मिलेगी। इस राशि के जो स्टूडेंट हैं उनको एग्जाम से रिलेटेड
कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है कहीं घूमने का भी प्लान बन सकता है। परिवार में माहौल अच्छा बना रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, सभी बाधाएं दूर होंगी।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका कोई काम जो बहुत दिन से रुका हुआ था वो आज पूरा हो जाएगा। इस काम में आपको जीवनसाथी का भी सहयोग मिल सकता है। इस राशि के जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं उनको ज्यादा लाभ के योग हैं। आज अचानक किसी अतिथि के
आने से घर में उल्लास का माहौल बन जायेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलने से आपकी सकारात्मकता बनी रहेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
धनु राशि-
आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आया है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनको ज्यादा प्रसिद्धि मिलेगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में जायेंगे, जहां पर लोगों पर आपकी बातो से अच्छा इंप्रेशन पड़ेगा। आज आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में कामयाब
होंगे। आपका सम्मान बढ़ जाएगा। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको आने वाली परेशानियों से दूर करेगी। घर में तुलसी का पौधा लगाएं, तनाव से मुक्ति मिलेगी।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 3
मकर राशि-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज रुका पैसा आपको मिल जाएगा। इससे आपको अपने खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस राशि के जो लोग आर्किटेक के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन कुछ सीखने का है। आज आपके पास आराम के लिए कम समय रहेगा क्योंकि पहलें के टाले काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपको चुनाव करना है की परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार करना है या उनमें फसकर परेशान होना है।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि-
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप किसी धार्मिक समारोह मे शामिल होंगे, आपके द्वारा समाज में किए गए कामों से आपका सम्मान बढ़ेगा इससे आपको गर्व होगा। इस राशि की जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करना चाहती हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है, आपको जल्द ही अच्छा लाभ
मिलेगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताने से अनुभव होगा की आपके प्रियजनों का आपके प्रति प्यार कितना गहरा है।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 4
मीन राशि-
आज का दिन बेहद ख़ास पल लेकर आया है। आप कोई आप अपनी योजनाओं के बारे में किसी उच्चाधिकारी से बात करेंगे ,आपकी जो भी समस्या है उसका सॉल्यूशन मिल जाएगा। आज दोस्तों के साथ अपने रवैए पर कंट्रोल करने की जरूरत है नहीं तो अच्छी खासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है।
घर से निकलते समय दही खाकर निकलें, आपके सारे काम बन जाएंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 7
