सियासत
देश की 4 हस्तियों को मिला सर्वोच्च सम्मान...आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करेंगीं राष्ट्रपति मुर्मू...पीएम मोदी भी रह सकते हैं मौजूद
नई दिल्ली। देश की चार महान हस्तियों को आज शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के अलावा देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत ये सम्मान दिया गया है.
खराब स्वास्थ्य के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके आडवाणी
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी आज भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाना था. लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वे शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए. बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार, 31 मार्च रविवार को लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करेंगी.
पीएम मोदी समेत तमाम महत्वपूर्ण व्यक्ति रह सकते हैं मौजूद
जानकारी के मुताबिक लाल कृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर भारत रत्न से सम्मानित करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति भी मौजूद रह सकते हैं. बता दें कि शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया. स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने यह सम्मान प्राप्त किया.
वहीं देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया. उनके पुत्र पीवी प्रभाकर राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त किया. वहीं देश के एक और पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह का भारत रत्न पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम दौरान उनके पोते जयंत चौधरी ने प्राप्त किया. देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का सम्मान उनकी बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.
छत्तीसगढ़ की नई शराब नीति और ठेके संदेह के दायरे में !
छत्तीसगढ़ में आबकारी के नये टेंडर !
सूत्रों से ज्ञात हुआ है की छत्तीसगढ़ में आबकारी के नये टेंडर हो रहे हैं लेकिन आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली के अनुसार पुरानी कंपनी जो 2100 करोड़ के शराब घोटाले में संलिप्त हैं उनसे सांठ गांठ करके फिर से नये टेंडर उन्हे ही दिए जाने की तैयारी अधिकारीयों द्वारा की जा रही है, ऐसे में आबकारी विभाग संदेह के घेरे में है, विभाग की ईमानदारी पर प्रश्नचिन लगा रहा है, इसमें ऐसे लोग संलिप्त है जो ऐजेंसियो के निशाने पर है यही लोग पिछली सरकार में प्रभावशाली थे जो आज भी मिलीभगत करके आबकारी विभाग को अपने क़ब्ज़े में कर रहे हैं | छत्तीसगढ़ में नई शराब नीति 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी खाने को तो शराब के दम नहीं बढ़ेंगे और साथ ही शराब प्रेमियों को उनकी मनपसंद ब्रांड की शराब और बीयर मिलने लगेगी परंतु ऐसा होता नहीं दिख रहा क्योंकि डॉक्टर रमन सिंह के सरकार में जब से शराब की बिक्री का शासकीय कारण किया गया तब से छत्तीसगढ़ में शराब के दामों में भारी बढ़ोतरी के साथ मदिरा प्रेमियों को मनचाही शराब और बियर मिलना बंद हो गया था भूपेश बघेल सरकार ने भी इसमें कोई बदलाव नहीं किया और शराब प्रेमी महंगी और उन ब्रांडेड शराब पीने को मजबूर होते रहे | क्योंकि इस सब के पीछे भारी लेन देन और रिश्वतखोरी का मामला उजागर हुआ है ईडी ने कांग्रेस सरकार के समय की शराब नीति में भारी घोटाले को उजागर करते हुए 100 से ज्यादा लोगों पर जुर्म दर्ज कर कार्यवाही की है | अब फिर से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साइन शराब नीति में परिवर्तन तो किया है परंतु यह सब कागजी लिखा पड़ी तक सीमित रह जाएगा ऐसी संभावना है | सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार द्वारा प्रदेश की शराब एवं कोयला घोटाले के आरोपियों की कंपनियों को ही फिर से शराब सप्लाई एवं मैनपॉवर सप्लाई के ठेके देने की तैयारी की जा रही है | *जबकि इन सभी कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ ED और एंटी कारापशन ब्यूरो में जुर्म दर्ज हैं|* अनुराग द्विवेदी, मेसर्स अनुराग ट्रेडर्स अमित सिंह मेसर्स अदीप एग्रोटेक प्राईवेट लिमीटेड नवनीत गुप्ता पिंकी सिंह, प्रोप्राईटर अदिप एम्पायर्स विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू त्रिलोक सिंह, दिल्लन, मेसर्स ढिल्लन सिटी मॉल प्राईवेट लिमीटेड यश टुटेजा, निवासी कटोरा तालाब रायपुर नितेश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर यश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर अभिषेक सिंह, डायरेक्टर मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड मनीष मिश्रा, मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड संजय कुमार मिश्रा, सी.ए. मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इजीटेक प्राईवेट लिमीटेड अतुल कुमार सिंह श्री ओम साई बेवरेजेस प्राईवेट लिमीटेड मुकेश मनचंदा, श्री ओम साई बेवरेजेस प्राईवेट लिमीटेड विजय भाटिया, मिलाई अशीष सौरभ केडिया, मेसर्स दिशिता वेंचर्स प्राईवेट लिमीटेड मेसर्स छ.ग. डिस्टलरीस प्राईवेट लिमीटेड मेसर्स भाटिया वाईन एवं मर्चेंटस प्राईवेट लिमीटेड मेसर्स वेलकम डिस्टलरीस सिद्धार्थ सिंघानिया, मेसर्स सुमीत फँसलिटीस लिमीटेड एवं टॉप सिक्योरिटीस फँसलिटीस मैनेजमेंट बच्चा राज लोहिया मेसर्स इगल हंटर सॉल्युशन लिमीटेड एवं पार्टनर मेसर्स अलर्ट कमाण्डों प्राईवेट लिमीटेड एवं पार्टनर अमित मित्तल, मेसर्स ए टू जेड प्राईवेट लिमीटेड एवं सहयोगी उदयराव मेसर्स ए टू जेड प्राईवेट लिमीटेड का मैनेजर मेसर्स प्राईम वन वर्क फोर्स लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल निवासी भिलाई विधु गुप्ता, प्रीज्म होलोग्राफी एवं सिक्योरिटीस प्राई लिमी. दीपक दुआरी दिपेन चावड़ा मेसर्स प्राईम डेव्हलपर्स मेसर्स ए डेबर बिल्डकॉन मेसर्स ए.जे.एस. एग्रोट्रेड प्राईवेट लिमीटेड सफायर इस्पात के मालिक श्री उमेर ठेबर एवं श्री जुनैद देबर अख्तर देबर मेसर्स जगदम्बा इंटरप्राईजेस अशोक सिंह सुमीत मलो रवि बजाज विवेक ढांड, निवासी जी.ई. रोड रायपुर अज्ञात कांग्रेस के पदाधिकारीगण अन्य आबकारी अधिकारीगण विकास अग्रवाल के साथीगण एवं अन्य अब देखने वाली बात यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार का आबकारी विभाग 1 अप्रैल से शराब सप्लाई और शराब दुकानों के लिए मैनपॉवर सप्लाई का ठेका किन किन कंपनियों को देता है ?
राष्ट्रपति भवन में आज भारत रत्न समारोह का आयोजन...देश की 5 प्रतिष्ठित हस्तियां होंगी भारत रत्न से सम्मानित
दिल्ली: ष्ट्रपति भवन में आज भारत रत्न समारोह का आयोजन होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की पांच विभूतियों को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित करेंगी। पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को छोड़कर अन्य चार विभूतियों (पूर्व पीएम चौघरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन) को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा।
जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने की घोषणा के बाद PM ने लिखा था कि हमारे जीवन पर कई लोगों के व्यक्तित्व का प्रभाव रहता है। जिन लोगों से हम मिलते हैं, हम जिनके संपर्क में रहते हैं, उनकी बातों का प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। लेकिन कुछ ऐसे व्यक्ति भी होते हैं, जिनके बारे में सुनकर ही आप उनसे प्रभावित हो जाते हैं। मेरे लिए ऐसे ही रहे हैं, जननायक कर्पूरी ठाकुर। सामाजिक न्याय के लिए कर्पूरी बाबू ने जो प्रयास किए, उससे करोड़ों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया। उनका संबंध नाई समाज, यानी समाज के अति पिछड़े वर्ग से था। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का पूरा जीवन सादगी और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। हमारी सरकार निरंतर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी से प्रेरणा लेते हुए काम कर रही है। यह हमारी नीतियों और योजनाओं में भी दिखाई देता है, जिससे देश भर में सकारात्मक बदलाव आया है। कर्पूरी जी के विजन से प्रेरित होकर हमने इसे एक प्रभावी गवर्नेंस मॉडल के रूप में लागू किया।
रामनाथ ठाकुर अपने पिता के सम्मान को राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण करेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को आज भारत रत्न दिया जाएगा। रामनाथ ठाकुर अपने पिता के सम्मान को राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण करेंगे। इस सम्मान समारोह में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। 23 जनवरी को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की थी।
Breaking : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नौंवी लिस्ट, कर्नाटक और राजस्थान में किए प्रत्याशियों का एलान

इस बार मां दुर्गा का आगमन होगा घोड़े पर, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त…
नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार साल में चार बार नवरात्रि का पर्व आता है। जिसमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि मुख्य होते है। इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व 9 अप्रैल से आरंभ हो रही है और इसका समापन 17 अप्रैल को होगा। 17 को रामनवमी मनाई जाएगी। इन पूरे नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस बार प्रतिपदा तिथि 9 अप्रैल दिन मंगलवार पड़ रहा है। इसी दिन घट स्थापना के साथ नौ दिन तक मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ होगी।बता दें कि मां दुर्गा चैत्र नवरात्रि में किस वाहन से आती हैं और किससे जाती हैं, यह बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसी से देश की दिशा और दशा की भविष्यवाणी तय होती है। वेदाचार्य पंडित रमेशचंद्र त्रिपाठी बताते हैं कि इस बार मां दुर्गा का आगमन मंगलवार के दिन को हो रहा है। देवी पुराण के अनुसार मंगलवार को देवी घोड़े पर सवार होकर आती हैं, जिसे शुभ नहीं माना जाता। यह राजनीतिक उथल-पुथल, युद्ध और आपदाओं का द्योतक है।
कलश होता है भगवान विष्णु का प्रतीक-
बतातें हैं कि नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां देवी को समर्पित होते हैं। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कलश को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। इसलिए नवरात्रि के दिन देवी दुर्गा की पूजा से पहले कलश की स्थापना की जाती है। इस वर्ष अश्विनी नक्षत्र में प्रातः 6.11 बजे से लेकर 10.23 बजे तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त बन रहा है। अश्विनी नक्षत्र और मंगलवार पड़ने के कारण विशेष योग अमृतसिद्धि का निर्माण हो रहा है, जो कि इस तिथि को और भी विशेष बना रहा है।
कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सर्जिकल स्ट्राइक, कमल नाथ के करीबी विधायक कमलेश शाह का इस्तीफा...बीजेपी में शामिल
भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ के गढ़ छिंदगढ़ में भाजपा ने बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए कमलेश प्रताप शाह शुक्रवार को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
उनका इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्वीकार कर लिया है। अब एक-दो दिन में अमरवाड़ा सीट रिक्त घोषित करने संबंधी अधिसूचना जारी कर चुनाव आयोग को सूचित किया जाएगा, जो उपचुनाव कराएगा। विधानसभा में अब कांग्रेस दल के सदस्यों की संख्या 66 से घटकर 65 रह जाएगी।
उधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि सीट रिक्त होने की सूचना मिलने पर उसे चुनाव आयोग भेजा जाएगा। उपचुनाव कब होगा, यह आयोग ही तय करेगा। बता दें कि 16वीं विधानसभा के गठन के बाद यह पहला अवसर है, जब किसी विधायक ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है।
अरविंद केजरीवाल की नहीं थम रही मुश्किले...सीएम पद से हटाने एक और याचिका दायर
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल को सीएम के पद से हटाने के लिए एक नई याचिका दाखिल की गई है। बताया जाता है कि पहले भी केजरीवाल को सीएम पद से हटाए जाने के लिए याचिका दायर किया गया था जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।
बता दें कि पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में हैं। वहीं जेल में बंद सत्येंद्र जैन के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब आप को एक और झटका लगा है। अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर एक नई याचिका दाखिल की गई है। उन्हें सीएम पद से हटाने के लिए यह दूसरी याचिका दायर की गई है
बताया जाता है कि हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने सीएम अरविंद केजरीवाल को पद से हटाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एक नई जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की है। बता दें कि केजरीवाल को सीएम पद से हटाने के लिए पहली याचिका सुरजीत सिंह यादव ने दायर की थी।
Aaj Ka Panchang: आज 30 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 30 मार्च 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- चैत्र
अमांत- फाल्गुन
तिथि
कृष्ण पक्ष पञ्चमी - 09:13 पी एम तक
नक्षत्र
अनुराधा - 10:03 पी एम तक
योग
सिद्धि - 10:47 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:14 AM
सूर्यास्त- 6:38 PM
चन्द्रोदय- 11:28 PM
चन्द्रास्त- 8:55 AM
अशुभ काल
राहू- 09:19 ए एम से 10:52 ए एम
यम गण्ड- 01:59 पी एम से 03:32 पी एम
कुलिक- 06:13 ए एम से 07:46 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:13 ए एम से 07:03 ए एम, 07:03 ए एम से 07:52 ए एम
वर्ज्यम्- 03:52 ए एम, मार्च 31 से 05:31 ए एम, मार्च 31
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:07 PM- 12:56 PM
अमृत काल- 08:56 AM- 10:42 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:49 AM- 05:37 AM
शुभ योग
रवि योग- 10:03 पी एम से 06:12 ए एम, मार्च 31
Rashifal 30 March 2024: मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई लाभ मिल सकते हैं...जानें अपना राशिफल
Horoscope Rashifal: ज्योतिष के अनुसार आज रात्रि 09:14 तक पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी. आज रात्रि 10:04 तक अनुराधा नक्षत्र फिर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा.
अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा.
चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे. वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है.
दोपहर 12:15 से 01.30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02.30 से 03.30 बजे
तक लाभ-अमृत का चौघडिया रहेगा. वहीं सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा.
मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा आठवें हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है. कार्यस्थल पर काम को निपटाने के लिए जल्दी-जल्दी करना होगा, लेकिन याद रखें काम जल्दी करने के चक्कर में गलती की तनिक भी गुंजाइश न रहें.
नौकरीपेशा व्यक्ति को आधिकारिक काम को करते हुए डाटा सुरक्षा पर भी ध्यान देना है, काम करने के साथ डाटा सेव करते चलें. जो व्यापारी आदेश लेकर माल सप्लाई का काम करते हैं. सप्लाई समय पर ना कर पाने के कारण वह तनाव में रह सकते हैं.
व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा ना कोई विशेष लाभ होता दिख रहा है ना ही नुकसान बस आप अपने कार्यों को ईमानदारी के साथ करते चलिए. नई पीढ़ी सिर्फ अपने काम से काम रखें, दूसरों के वाद-विवादों से खुद को दूर रखें वरना प्रशासन के कोप को झेलना पड़ सकता है.
कामकाजी महिला कार्य को लेकर व्यस्त दिखेगी, लेकिन एक निगाह बच्चों पर भी रखनी चाहिए. उनके स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें. गर्भवती महिलाएं खानपान को लेकर सतर्क रहें
साथ ही डॉक्टर से नियमित जांच कराती रहें क्योंकि अचानक सेहत में गिरावट की आशंका है.
वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा सातवें हाउस में रहेंगे जिससे पार्टनरशिप बिजनस में लाभ होगा. सिद्धि योग के बनने से नौकरी से जुड़े लोगों के लिए बदलाव का समय है, यदि वह इस समय सक्रिय होकर नई नौकरी की तलाश करेंगे तो निश्चय ही उन्हें अच्छी नौकरी मिल जाएगी.
नौकरीपेशा व्यक्ति को कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बनाते हुए सबको पॉजिटिव रखना है. व्यवसायी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना सकते हैं. संपत्ति में निवेश करने से उन्हें अपेक्षित लाभ होने की संभावना है. बिजनस में भी तरक्की हो सकती है.
पैतृक व्यवसाय चलाने वाले व्यापारियों को पितरों को नमस्कार करने के बाद ही बिजनस के कार्य शुरुt करने चाहिए. नई पीढ़ी का हकीकत से सामना होगा, जो उन्हें दुखी तो करेगा ही साथ ही आंतरिक तौर पर मजबूत भी करेगा.
सप्ताहंत छात्रों के ऊपर से पढ़ाई का बोझ कुछ कम होता नजर आ रहा है. टेस्ट खत्म होने से वह कुछ चैन की सांस ले पाएंगे. कामकाजी महिला घर की साफ-सफाई के अलावा सजावट पर भी ध्यान दें,
यदि संभव हो तो घर की वस्तुओं का स्थान परिवर्तन कर सकती हैं. रोगों को लेकर स्थितियां अनुकूल रहेंगी, इसलिए सेहत को लेकर डरने की कोई बात नहीं है.
मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा छठे हाउस में रहेंगे जिससे शत्रुओं की शत्रुता से छुटकारा मिलेगा. कार्यस्थल पर ईमानदारी के साथ सभी कार्य पूरे करने होंगे साथ ही सर्विस या जॉब में लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं.
नौकरीपेशा व्यक्ति का शांत और जिम्मेदार व्यवहार कार्यस्थल पर उन्हें अन्य लोगों से अलग बनाएगा, इसे आगे भी ऐसे ही बरकरार रखें. व्यापारियों की पूर्व से चली आ रही परिस्थिति को व्यासायी सुलझा पाने में सफल होंगे, जिसके बाद व्यापार उन्नति करेगा.
सिद्धि योग के बनने से सप्ताहांत पर व्यवसायी बिजनस पर विशेष ध्यान देंगे जिससे आपके बिजनस के ग्राफ में इजाफा होगा. आपको महिलाओं के कारण लाभ हो सकता है. भाग्य नई पीढ़ी के साथ है, फिर चाहे वह प्रेम जीवन हो या करियर इसलिए कर्म करने में कोई कसर न छोड़ें.
आर्टिस्ट्स और स्पोर्ट्स पर्सन्स अपने पूरे दमखम से कुछ अच्छा करेंगे ना कभी भागे और ना ही कभी रुके, बस हमेशा चलते रहें, यही एक विद्यार्थी की सफलता का मूलमंत्र है.
परिवार के सदस्यों के साथ संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे. अच्छी सेहत के लिए आप हर तरह से अवेयर रहेंगे.
कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा पांचवें हाउस में रहेगें जिससे स्टूडेंट्स की पढाई में आऐगा निखार. सप्ताहांत पर दफ्तर के किसी भी प्रोजेक्ट को दूसरों के भरोसे ना छोड़ें. जिस जिम्मेदारी को आपने लिया है. उसे स्वयं ही पूरा करने की कोशिश करें. नौकरी में काम बनने के योग दिख रहे हैं.
बिजनस के लिए किसी भी तरह का सरकारी या गैर सरकारी कर्ज ले रखा है तो उसे चुकाने का समय आ गया है. बात करें व्यापारियों की तो ग्रहों का खेल छोटे-मोटे निवेश करने की ओर इशारा कर रही है. प्रतियोगी छात्र के टारगेट पूरे होने पर उनका दिन प्रसन्नता और उल्लास से भरा रहेगा.
आप दिन भर एनर्जेटिक और एक्टिव बने रहेंगे जिससे आपके इम्पोर्टेंट काम में देरी होने की कोई पॉसिबिलिटी नहीं रहेगी. नई पीढ़ी पूराने मित्रों के संपर्क में आ सकते हैं, मिलकर ना सही फोन पर गपशप करके पुरानी यादें ताजा होंगी.
खुशियां सेलिब्रेट करने के साथ ही भगवान को धन्यवाद कहें और उन्हें मीठे का भोग लगाएं. हल्का खाना व तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें, एसिडिटी की दिक्कत हो सकती हैं.
सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा चौथे हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओं में आऐगी कमी. कार्यस्थल पर कार्य को लेकर लापरवाही और नियमों का उल्लंघन न करें, गलतियां अधिक होने पर बॉस बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.
वर्कप्लेस या ऑफिस की एक्टिविटीज की ओर अट्रैक्ट होंगे और आपको कुछ नई रिस्पांसिबिलिटीज भी दी जा सकती हैं. बिजनेस एक्सपेंशन के लिए यह समय कुछ खास नहीं है। बाधाएं और मुश्किलें अब दूर होने लगेंगी. सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी.
सोचने मात्र से कुछ नहीं होता है, कार्य तो क्रियान्विति से ही पूर्ण होते हैं. आपका कॉन्फिडेंस इस दिन बढ़ेगा. छात्रों का मन कुछ अशांत रहने वाला है, इसलिए भगवान का स्मरण करते रहें और यदि जाप आदि करते हैं तो उसे बढ़ा दें.
नकारात्मक ग्रह कलह पैदा कर सकते हैं, लेकिन अपनी समझदारी दिखाते हुए वाद विवाद की स्थिति पैदा ना करें और शांति से बात को सुलझाने की कोशिश करें.
वित्तीय योजना से परिवार का भविष्य सुरक्षित करने की कोशिश करें, अपने साथ-साथ घर के अन्य सदस्यों को भी सेविंग करने की सलाह दें.
अचानक तबीयत खराब होने की आशंका है, इसलिए स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही मत करें.
कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेंगे जिससे दोस्त व रिशतेदारों की मदद करें. कार्यस्थल पर सहकर्मी के साथ विवाद करने से बचें, वरना आपकी छव खराब हो सकती है. जिसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा.
जॉब या सर्विस में अच्छे लाभ के संकेत हैं. आपका बिजनस अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन निर्णय लेते समय भावुक ना हो आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं.
व्यापारियों के लिए आय के साथ-साथ व्यय के भी रास्ते बनते दिखाई दे रहें है, इसलिए पहले से ही हाथ समेट कर चलें. यदि आप जन-कल्याण से जुड़े हुए है तो कई लोगों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा, इसे हाथ से जाने ना दें.
भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े इसके लिए आपको खर्चों में कटौती करनी होगी, ऐसा करने पर घरेलू बजट का संतुलन भी बना रहेगा. स्टूडेंट्स प्लेयर्स और आर्टिस्ट्स के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा.
परिवार के सदस्य आपकी किसी समस्या का हल निकालने में आपकी मदद करेंगे, इसलिए उनकी समस्या को सांझा जरूर करें.
सेहत के मामले में जो लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं और दवाओं का सेवन करते हैं वह दवाओं को समय से लेना ना भूलें.
तुला राशि (Libra)-
चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेंगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ. नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो वह कामकाज के लिए सहकर्मी की मदद करते नजर आएंगे. पदोन्नति होने के योग हैं.
यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे, ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है. व्यावसायिक मोर्चे पर कुछ जटिलताओं से जूझना होगा.
व्यापारी जितना हो सके उधार लेने से बचें क्योंकि उधार भविष्य में परेशानी बढ़ा सकता है. जरूरी होने पर सोच-समझकर ही लें. व्यापारिक दृष्टि से दिन अनुकूल है, साझेदारी में किये गये काम सफल होंगे.
स्टूडेंट्स आर्टिस्ट्स और स्पोर्ट्स पर्सन्स किसी पशोपेश में उलझे लग सकते हैं. लाभ देख कर खर्च कतई न करें, लेकिन जरूरी होने पर अवश्य करें, आपको आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है.
पिता को गुरू से कम ना समझे, यदि वह आपको कोई सीख देते है तो उस पर अमल करने के प्रयास करें. बात करें नई पीढ़ी की तो मानसिक उलझनों को दूर करने के लिए ध्यान का सहारा लें. इसके साथ ही उन्हें किसी धार्मिक ग्रंथ का अध्ययन करना चाहिए.
धूल-मिट्टी वाली जगह पर जाने से परहेज करें, निकले भी तो मास्क पहनकर ही निकले अन्यथा एलर्जी की समस्या हो सकती है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास. कार्यस्थल पर इधर-उधर की बातों की जगह जरूरी काम पर फोकस बनाए रखें और काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें.
नौकरापेशा व्यक्ति आधिकारिक काम बनाने के लिए बुद्धि का पूर्ण प्रयोग करें, क्योंकि मेहनत से ज्यादा दिमाग कठिन कार्य को सरल कर देगा. सिद्धि योग के बनने से बिजनस की उन्नति के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ धन निवेश की योजना बना सकते हैं.
उनकी बनाई गई योजना से बिजनस में तेजी की रफ्तार देखने को मिल सकती है. आपका लव पार्टनर विडियो कॉल या सोशियल मीडिया के तरीके से आपसे अपनी भावनाओं और प्यार का इजहार कर सकता है.
नई पीढ़ी का मन अशांत हो सकता है इसलिए अपना अधिक्तर समय महत्वपूर्ण कार्यों में ही लगाएं और उसमें ध्यान दें. परिवार में उत्सव मनाने की वजह मिलेगी, यदि किसी का जन्मदिन है या शादी की वर्षगांठ तो सेलिब्रेट जरूर करें.
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट्स और स्पोर्ट्स पर्सन्स अपनी धुन से आगे बढ़ते जाएंगे. सेहत को लेकर सजग रहें सेहत में मुंह और गले से संबंधित कुछ दिक्कतें आ सकती हैं.
धनु राशि (Sagittarius)-
चन्द्रमा बारहवें हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगी हानि. दफ्तर के रुके काम को सबसे पहले पूरा कर लीजिए. अन्यथा आपके इस आलस्य का आपके विरूद्ध हथियार बना सकते है, जिससे आप परेशानी में पड़ सकते है.
डेटा प्रबंधन व्यवसाय करने वाले लोग सजग रहें और अपना डेटा सेव करते चलें क्योंकि डेटा लॉस होने की आशंका है. मार्केटिंग नियोजित व्यक्ति को लक्ष्य पूर्ण करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है.
निम्र और प्रबंधन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय उपयुक्त चल रहा है. फैमिली लाइफ हालांकि पीसफुल बनी रहेगी लेकिन फिर भी तनाव की कुछ संभावना भी बनी रहेगी.
नई पीढ़ी फिटनेस को लेकर कुछ बेपरवाह हो सकते हैं, अब से उन्हें फिटनेस पर पूरा फोकस करना है. सेहत के मामले में यदि नशे का सेवन करते हैं सचेत हो जाएं मुंह और गले से संबंधित परेशानियां घेर सकती हैं.
मकर राशि( Capricorn)-
चन्द्रमा ग्यारहवें हाउस में रहेंगे जिससे बड़ी बहन से मिलेगी खुशखबरी. वर्कस्पेस पर बेहतर प्रदर्शन पर बॉस की सराहना मिलेगी, इसी तरह गुणवत्तापूर्ण कार्य करते रहें.
नौकरीपेशा व्यक्ति कार्यों को लेकर परेशान थे और इस चिंता में थे, कि काम कैसे होगा उन्हें समस्या का समाधान मिलेगा. पार्टनरशिप व्यवसाय में बिजनस करने वाले व्यापारियों को अच्छे लाभ के होने की संभावना बन रहीं है.
अगर आप कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो दोपहर 12.15 से 1.30 और 230 से 3.30 के मध्य करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. ज्ञान और पूरे अनुभव पर आधारित रणनीति हमेशा कामयाबी के दिशा में ही आगे बढ़ती है.
यदि आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है तो बाहरी लोगों से कहने के बजाय, पिता से बात करें क्योंकि उनकी ओर से आपको आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है. नई पीढ़ी को घनिष्ठ रिश्तों के महत्व को समझना होगा साथ ही उनका आदर भी करना होगा.
परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन संतुलित रहते हुए वातावरण को प्रफुल्लित रखें.
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में नहीं है, यदि जरूरी नहीं हो तो इस समय किसी भी तरह की यात्रा से परहेज करें क्योंकि लंबी यात्रा बीमारी का कारण बन सकती है.
कुंभ राशि (Aquarius)-
चन्द्रमा दसवें हाउस में रहेंगे जिससे जॉब में कुछ परेशानी आऐगी. वर्कप्लेस पर एक दूसरे की काम में मदद करें, जिससे दोस्ती का रिश्ता यूं ही मजबूत बना रहे. नौकरी और बिजनस में सितारों का साथ मिल सकता है. वर्कप्लेस पर कुछ अप्रिय घटनाओं से आप चिंतित हो सकते हैं.
आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है. कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है. सोना और चांदी के दाम में वृद्धि होने के कारण जौहरी को भारी मुनाफा होने की प्रबल संभावना है.
बिजनस के प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों की योजना करें विज्ञापन के बिना बिजनस बढ़ाना संभव नहीं है. खिलाड़ियों का छोटी-छोटी बातों को लेकर मनोदशा कुछ ज्यादा ही खराब होने की आशंका है, खुश रहने का प्रयास करें.
ऑफिस के कामों के साथ-साथ आपकी कुछ जिम्मेदारी घर के बच्चों की तरफ भी बनती है इसलिए उनकी परवरिश पर ध्यान दें और उन्हे अच्छे संस्कार देने की कोशिश करें.
सप्ताहांत पर सेहत को लेकर रक्तचाप से जूझ रहे मरीज़ को और सतर्कता बरतनी होगी.
मीन राशि (Pisces)-
चन्द्रमा नौवें हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य. वर्कप्लेस के जरुरी काम की सूची बनाएं फिर उस लिस्ट के अनुसार ही काम करना चाहिए. आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं.
धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं. बिजनस में सफलता मिलेगी, व्यापारियों को अपना डेटा सेव करते चलें, क्योंकि महत्वपूर्ण डेटा और सामग्री का नुकसान हो सकता है. स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट्स और स्पोर्ट्स पर्सन्स का उत्साह चरम पर देखा जा सकता है.
विकेंड पर जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा. जिंदगी को पूरे सुख और सफलता से जीने के लिए जरूरी है कि आप हमेशा पॉजिटिव रुख बनाए रखें. भाग्य हमेशा साथ नहीं देता है. जो लोग सिंगल हैं उन्हें अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं.
नई पीढ़ी विचारों पर फिल्टर लगा कर रखें क्योंकि दिमाग में नकारात्मक और असंस्कारी विचारों का आगमन हो सकता है. परिवार और समाज के बीच अपने बर्ताव से सम्मान हासिल करेंगे, सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर की गई भागीदारी मान प्रतिष्ठा बढ़ाने का कार्य करेगी.
सेहत के मामले में बिजली का काम करते समय पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि अपनी सुरक्षा अपने ही हाथों में है.
1 अप्रैल से होने जा रहे कई नए बदलाव...सीधा असर पड़ेगा आपकी जेब पर...पढ़े पूरी खबर…!!
नई दिल्ली। 31 मार्च को वित्त वर्ष 2023-24 खत्म होने जा रहा है। 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में आने वाला 1 अप्रैल कई नए बदलावों को लेकर आ रहा है। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देश में 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे।
बता दें कि 1 अप्रैल से एनपीएस के नियमों में बदलावों से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। अगर आप फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको कुछ जरूरी कार्य कर लेना चाहिए। वरना आपको 1 अप्रैल से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बदलावों के बारे में, जो 1 अप्रैल से होने जा रहे हैं।
बता दें कि पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण ने नेशनल पेंशन सिस्टम को सिक्योर करने के लिए आधार बेस्ड टू स्टेप ऑथेंटिकेशन सिस्टम को पेश किया है। इसे 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा। यह सिस्टम सभी नेशनल पेंशन सिस्टम यूजर्स के लिए होगा। 1 अप्रैल 2024 से एसबीआई के कुछ क्रेडिट कार्ड पर किराया भुगतान लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट के कलेक्शन को बंद कर दिया जाएगा। इसमें एयूआरयूएम, एसबीआई कार्ड एलीट, एसबीआई कार्ड एलीट एडवांटेज, एसबीआई कार्ड पल्स और सिंपलीक्लिक कार्ड हैं।
अगर आपने अब तक अपने फास्टैग की ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको 31 मार्च से पहले इसकी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। इस स्थिति में 1 अप्रैल से आपको फास्टैग का इस्तेमाल करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। ऐसे में 1 अप्रैल से एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी...फिर शुरू होगा बारिश का दौर...12 राज्यों में ओलावृष्टि-भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली : देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज से फिर बारिश का दौर शुरू होगा।लगभग 5 दिनों तक दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम वाले क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो गया है। जिसके कारण भारी-बारिश देखने को मिल रही है।29 मार्च को एक अन्य वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। जिसके कारण बारिश की गति में तेजी आएगी।
अगले 5 दिन तक दिल्ली समेत पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिल सकता है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।वहीं राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव होगा। आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज हवा चलेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिलेगी
नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान है। 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मौसम में बदलाव होंगे। कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
27 मार्च से 30 मार्च तक जम्मू कश्मीर लद्दाख मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी की गतिविधि देखने को मिलेगी।
जबकि पूर्वी राज्यों में भी बारिश रहेगा हिमाचल पश्चिम बंगाल सिक्किम अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय नगालैंड मणिपुर मिजोरम में बारिश और ओलावृष्टि का Alert जारी किया गया है।
जम्मू कश्मीर लद्दाख हरियाणा चंडीगढ़ सहित राजस्थान में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आएंगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के साथ ही तापमान में भारी इजाफा देखा जाएगा।
महाराष्ट्र के इलाकों में तापमान में इजाफा
केरल कर्नाटक तमिलनाडु सहित रॉयल सीमा के क्षेत्र में बारिश देखने को मिलेगी। तेज रफ़्तार हवा चलेगी। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही गोवा महाराष्ट्र के इलाकों में तापमान में इजाफा देखा जाएगा।
इन बीमारियों की वजह से फेल होती है किडनी, शरीर देता है खतरे के संकेत
इन कारणों से फेल होती है किडनी here are the reason of Kidney Failure
- आपको बता दें कि शुगर ऐसी बीमारी है जिसका सीधा असर किडनी की सेहत पर पड़ता है.शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर भी किडनी के फेल होने के आसार बढ़ जाते हैं. दरअसल जब शरीर में शुगर ज्यादा हो जाती है तो ये खून में मिल जाती है. ये शुगर किडनी के फिल्टरिंग सेल्स को डैमेज करती है और धीरे धीरे किडनी कमजोर होकर फेल होने की कगार पर पहुंच जाती है. ऐसे में आपको अपने शुगर पर कंट्रोल रखने की ज्यादा जरूरत है.
- यूरिनरी इंफेक्शन जिसे यूटीआई भी कहा जाता है, किडनी फेल होने का एक कारण कहा जाता है. कई बार मूत्र मार्ग का संक्रमण बढ़ते बढ़ते किडनी तक पहुंच जाता है और इससे किडनी की सेल्स डैमेज हो जाती है जिसके फलस्वरूप किडनी फेल हो जाती है.
- हाई शुगर की तरह हाई ब्लड प्रेशऱ यानी उच्च रक्तचाप भी किडनी फेल होने का कारण बन जाता है. ज्यादा ब्लड प्रेशर का सीधा असर ब्लड आर्टरीज पर पड़ता है जिससे किडनी की रक्त कोशिकाएं डैमेज होती हैं और किडनी फेल होने के जोखिम बढ़ जाते हैं. शरीर में हेपेटाइटिस वायरस के हमले के कारण भी किडनी फेल होने के खतरे बढ़ जाते हैं. हेपेटाइटिस होने से किडनी के अंदर फिल्ट्रेशन का काम करने वाले फिल्टर सूजन का शिकार हो जाते हैं जिससे किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है.
किडनी फेल होने के लक्षण symptoms of Kidney Failure
बीएससी नर्सिंग सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं टली...अब मई में होगी परीक्षाएं...देखिए समय सरणी
संशोधित समय-सारिणी के अनुसार बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की परीक्षा अब 15 मई से प्रारंभ होगी। इससे पहले विवि ने 19 अप्रैल से परीक्षा आयोजित करने की सूचना जारी की थी। नई तिथि से उन छात्र-छात्राओं को भी अब परीक्षा की तैयारियां के लिए पूरा अवसर मिलेगा, जिन्हें बाद में परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्राप्त हुई है। ऐसे करीब 139 नर्सिंग कालेज है। इनमें पढ़ने वाले 12 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं है।
बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की संशोधित समय-सारिणी
पूर्व तिथि : नई तिथि : प्रश्न पत्र
19 अप्रैल : 15 मई : एटोनोमी एंड फिजियोलाजी
23 अप्रैल : 17 मई : न्यूट्रीशियन एंड बायोकैमेस्ट्री
26 अप्रैल : 20 मई : नर्सिंग फाउंडेशन
29 अप्रैल : 22 मई : फिजियोलाजी
एक मई : 24 मई : माइक्रोबायोलाजी
तीन मई : 27 मई : अंग्रेजी
नर्सिंग कालेजों की स्थिति…
– 364 संस्थान में प्रदेश में संचालित थे।
– 56 संस्थान, पर सुप्रीम कोर्ट की रोक है।
– 308 संस्थान, परीक्षा में शामिल होंगे।
– 30 हजार के लगभग छात्र-छात्राएं है।
छह मई तक जमा होंगे आवेदन
विवि ने नर्सिंग परीक्षा कार्यकम में परिवर्तन के साथ ही आवेदन पत्र जमा करने की तिथि में भी संशोधित किया है। बाद में पात्र घोषित किये गए छात्र-छात्राओं को बिना विलंब शुल्क के 6 मई तक परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने का अवसर दिया गया है। इसके बाद दो दिन तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया आनलाइन होगी। लिखित और प्रायोगिक परीक्षा का शुल्क एक साथ जमा करना होगा। विवि ने प्रत्येक छात्र के आवेदन पत्र में छात्र के विवरण, पात्रता व अन्य जानकारी की बारीकी से जांच के बाद उन्हें अग्रेषित करने का परामर्श दिया है।
कांग्रेस को आयकर विभाग का झटका...थमाया 1700 करोड़ रुपए का नोटिस...जानिए क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को लगभग 1,700 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है, जिससे 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले उसकी वित्तीय चुनौतियाँ और बढ़ गई हैं। यह कार्रवाई दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा चार मूल्यांकन वर्षों के लिए पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही का विरोध करने वाली पार्टी की याचिका को खारिज करने के बाद हुई है।
ताजा मांग में आकलन वर्ष 2017-18 से 2020-21 तक जुर्माना और ब्याज शामिल है। कांग्रेस वर्तमान में रविवार को निर्धारित समय सीमा के साथ तीन अतिरिक्त मूल्यांकन वर्षों के लिए अपनी आय के पुनर्मूल्यांकन की उम्मीद कर रही है।
कांग्रेस के वकील और राज्यसभा सांसद, विवेक तन्खा ने नोटिस प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए आईटी विभाग की कार्रवाइयों को अलोकतांत्रिक और अनुचित बताते हुए इसकी आलोचना की है और आरोप लगाया है कि लगभग 1,700 करोड़ रुपए का नवीनतम नोटिस आवश्यक दस्तावेजों के बिना जारी किया गया था।
Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से जेल में मौत...बांदा में सुरक्षा बढ़ाई गई!
उत्तर प्रदेश : - जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की गुरुवार को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में कथित रूप से दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दिल का दौरा पड़ने के बाद वह अपने सेल में पाए गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए बांदा अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। उनके वकील नसीम हैदर ने एएनआई से कहा, “मुझे उनके यहां (बांदा मेडिकल कॉलेज) आने की सूचना मिली थी, इसलिए मैं आया।”
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश के मऊ, गाज़ीपुर और बांदा जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। अस्पताल के पास अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है जहां अंसारी को इलाज के लिए जेल से ले जाया गया था।
मुख्तार अंसारी पर धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और शस्त्र अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। ये आरोप पिछले कुछ वर्षों में कई आपराधिक मामलों से जुड़े थे, जिसके कारण उन्हें कई सजाएं हुई थीं।
Aaj Ka Panchang: आज 29 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 29 मार्च 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- चैत्र
अमांत- फाल्गुन
तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्थी- मार्च 28 06:57 PM- मार्च 29 08:21 PM
नक्षत्र
विशाखा- मार्च 28 06:38 PM- मार्च 29 08:36 PM
योग
वज्र- मार्च 28 11:12 PM- मार्च 29 11:11 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:14 AM
सूर्यास्त- 6:38 PM
चन्द्रोदय- 10:27 PM
चन्द्रास्त- 8:16 AM
अशुभ काल
राहू- 10:53 ए एम से 12:26 पी एम
यम गण्ड- 03:32 पी एम से 05:05 पी एम
कुलिक- 07:47 ए एम से 09:20 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:43 ए एम से 09:32 ए एम, 12:51 पी एम से 01:40 पी एम
वर्ज्यम्- 12:50 ए एम, मार्च 30 से 02:32 ए एम, मार्च 30
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:07 PM- 12:56 PM
अमृत काल- 08:56 AM- 10:42 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:49 AM- 05:37 AM
शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 08:36 पी एम से 06:13 ए एम, मार्च 30
