सियासत

राम जन्मोत्सव पर मेहमान नवाजी करेगा छत्तीसगढ़, प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार मनाया जाएगा राम नवमी का त्योहार

अयोध्या | : उत्तर प्रदेश में राम नवमी के अवसर पर, अयोध्या धाम में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। इस अविस्मरणीय मौके पर, अयोध्या में राम जन्मोत्सव को और भी विशेष बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के हलवाई संगठन लोगों को भारी संख्या में भेजा जाएगा ।

प्रभु श्री राम के ननिहाल, छत्तीसगढ़ के हलवाई संगठन लोग, इस महोत्सव को और भी उत्कृष्ट बनाने के लिए अयोध्या जाएंगे हैं। इसके अलावा, सीएम विष्णु देव साय के गृह जिले से भी 60 हलवाई भंडारे में सहयोग करने के लिए रामलला के दरबार में उपस्थित होंगे। इस महापर्व के अंतर्गत, अयोध्या में 9 दिनों तक कथा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 400 लोग भाग लेंगे। यह समारोह न केवल धार्मिक आयोजन होगा, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करेगा।

अयोध्या में इस अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर पर, स्थानीय अधिकारियों ने सुरक्षा की व्यवस्था में भी सख्ती बढ़ाने का ऐलान किया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इस महापर्व के अवसर पर, अयोध्या में धर्म की जीत और समरसता का प्रतीक बनेंगे और यह साथ ही देश भर में एकता और भाईचारे का संदेश भी देंगे।

और पढ़ें ...

Chhattisgarh Politics: छ.ग. में लगातार बढ़ रहा बीजेपी का कुनबा पूर्व महापौर बीजेपी में शामिल

रायपुर :-छ त्तीसगढ़ के राजनीतिक में काफी हलचल देखने को मिल रही हैं । भाजपा में चल रहे प्रवेश उत्सव के दौरान एक बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है। बिलासपुर नगर निगम की पूर्व महापौर और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव भाजपा में शामिल हुई है।

बता दें रामनामी समाज के प्रमुख सदस्यों सहित 500 से अधिक लोगों ने भी रायपुर में भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

और पढ़ें ...

फिर खतरे की घंटी, कोविड से भी 100 गुना बदतर महामारी आने वाली है!, यहां फैला वायरस…पढ़िए पूरी खबर

 नई दिल्ली: कोरोना महामारी ने दुनियाभर में कहर मचाया था। वहीं अब फिर वैज्ञानिकों ने खतरे की घंटी की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि कोविड से भी 100 गुना बदतर महामारी आने वाली है।

विशेषज्ञ बर्ड फ्लू महामारी की संभावना पर खतरे की घंटी बजा रहे हैं। उनका कहना है कि यह महामारी कोविड-19 संकट से कहीं अधिक विनाशकारी हो सकती है। बर्ड फ्लू का एच 5एन1 स्ट्रेन सबसे ज्यादा गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। वायरस पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों ने संकेत दिया है कि ऌ5ठ1 एक वैश्विक महामारी को ट्रिगर कर सकता है। यह “खतरनाक रूप से बेहद करीब” पहुंच रहा है।

दरअसल गाय, बिल्ली और मनुष्यों सहित विभिन्न स्तनधारियों में कई एच 5एन1 संक्रमण पाए गए हैं। इसके चलते वैज्ञानिकों ने वायरस पर रिसर्च शुरू किया। यह वायरस मनुष्यों के बीच अधिक आसानी से फैल रहा है।

वायरस के उत्परिवर्तन यानी म्यूटेशन ने चिंता पैदा कर दी है। डेली मेल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी राज्य टेक्सास में एक डेयरी फार्म में काम करने वाला शख्स एच 5एन1 वायरस से पॉजिटिव पाया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मरीज का टेक्सास में डेयरी मवेशियों से सीधा संपर्क था जिसके कारण उसके बर्ड फ्लू से से संक्रमित होने संदेह जताया गया है। उसका वर्तमान में एंटीवायरल उपचार जारी है और वह अब ठीक हो रहा है। कोलोराडो में 2022 के मामले के बाद, अमेरिका में इन्फ्लूएंजा के लिए किसी व्यक्ति के सकारात्मक परीक्षण का यह दूसरा मामला है।

अमेरिका में जानवरों में फैला वायरस

इसके अलावा, छह अमेरिकी राज्यों में गायों के 12 झुंडों और टेक्सास में तीन बिल्लियों में संक्रमण की सूचना मिली, जो वायरस के कारण मर गईं। अमेरिका में ताजे अंडों की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी ने मुर्गियों में बर्ड फ्लू पाए जाने के बाद टेक्सास संयंत्र में अस्थायी रूप से उत्पादन रोक दिया है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि मिशिगन में मुगीर्पालन केंद्र में भी यह वायरस पाया गया है। टैक्सास में, रिजलैंड, मिसिसिपी स्थित कैल-मेन फूड्स इंक ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि टैक्सास स्थित पार्मर काउंटी में लगभग 16 लाख अंडे देने वाली मुर्गियों और 337,000 चूजों को एवियन इन्फ्लूएंजा का संक्रमण पाए जाने के बाद नष्ट कर दिया गया।

 

हालांकि कंपनी ने कहा कि वर्तमान में बाजार में मौजूद अंडों से बर्ड फ्लू का कोई खतरा नहीं है और उन्हें वापस नहीं लिया गया है। अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, जिन अंडों का प्रबंधन ठीक से किया जाता है और उचित तरीके से पकाया जाता है, वे खाने के लिए सुरक्षित होते हैं।

‘कोविड से 100 गुना बदतर’

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमुख बर्ड फ्लू शोधकर्ता डॉ. सुरेश कुचिपुड़ी ने चेतावनी दी कि हम ऌ5ठ1 के कारण होने वाली संभावित महामारी की दहलीज के करीब हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वायरस ने पहले ही अपनी क्षमता दिखा दी है।

यह पहले ही मनुष्यों सहित स्तनधारियों को संक्रमित कर चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री के सलाहकार, जॉन फुल्टन ने भी वायरस के खतरे को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा कि ऌ5ठ1 उच्च मृत्यु दर को बनाए रखते हुए म्यूटेट हो सकता है। इससे यह कोविड-19 से भी बदतर महामारी हो सकती है। फुल्टन ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि यह कोविड से 100 गुना बदतर है।”

आखिर क्या बला है ये वायरस

एवियन इन्फ्लूएंजा एच5एन1 एक अत्यधिक रोगजनक स्ट्रेन है। इसे बर्ड फ्लू के रूप में भी जाना जाता है, जिसने विशेष रूप से पिछले तीन वर्षों के दौरान लाखों पक्षियों और अज्ञात संख्या में स्तनधारियों को मार डाला है।

यह वह नस्ल है जो 1997 में चीन में घरेलू हंसों में उभरी और लगभग 40-50% की मृत्यु दर के साथ तेजी से दक्षिण-पूर्व एशिया में मनुष्यों तक पहुंच गई। एक रिसर्च ग्रुप को इस वायरस का सामना तब करना पड़ा जब 2005 में कूक फुओंग नेशनल पार्क वियतनाम में एक बंदी प्रजनन कार्यक्रम में इसने एक स्तनपायी, एक लुप्तप्राय ओवस्टन के पाम सिवेट, को मार डाला।

इन जानवरों को बर्ड फ्लू कैसे हुआ, इसकी कभी पुष्टि नहीं हुई। उनका आहार मुख्य रूप से केंचुए हैं, इसलिए वे क्षेत्र के कई बंदी बाघों की तरह रोगग्रस्त मुर्गी खाने से संक्रमित नहीं हुए थे। इस खोज ने हमें बर्ड फ्लू के साथ घातक संक्रमण की सभी पुष्ट रिपोर्टों का मिलान करने के लिए प्रेरित किया ताकि यह आकलन किया जा सके कि यह वायरस वन्यजीवों के लिए कितना व्यापक खतरा पैदा कर सकता है।

1 जनवरी 2003 से 21 दिसंबर 2023 के बीच 23 देशों में एच5एन1 वायरस से मानव संक्रमण के 882 मामले सामने आए, जिनमें से 461 (52%) घातक थे। इन घातक मामलों में से आधे से अधिक मामले वियतनाम, चीन, कंबोडिया और लाओस में थे।

और पढ़ें ...

कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर,मंत्रालय का आदेश जारी, 30 अप्रैल तक पूरा करें ये काम…

दिल्ली :- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मार्च महीना बेहद सार्थक साबित हुआ था। दरअसल, मार्च महीने में उनके महंगाई भत्ते सहित कई भत्ता को बढ़ाया गया था।  

जिसके साथ ही उनके वेतन में बड़ा इजाफा देखा गया था। वहीं अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार की तरफ से बड़ी अपडेट सामने आई है।

केंद्रीय कर्मचारी है तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की हो सकती है। 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हुई है। जिसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य योजना लाभार्थी के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। 

स्वास्थ्य योजना लाभार्थी के लिए आईडी को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट आईडी के साथ लिंक करना अनिवार्य हो गया है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है।

आईडी को 30 दिन के अंदर लिंक 

दी गई जानकारी के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट आईडी के साथ सीजीएचएस से लाभार्थी आईडी को 30 दिन के अंदर लिंक करेंगे। 

सीजीएचएस लाभार्थी आईडी को यदि आयुष्मान कार्ड के साथ जोड़ने का कार्य पूरा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

बता दे कि आयुष्मान कार्ड के साथ सीजीएचएस लाभार्थियों की डिजिटल खाते को लिंक करने का उद्देश्य डिजिटल स्वास्थ्य पहचान बनाना है और इसके लिए डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड कलेक्ट करना है

सरकार द्वारा दिए गए इस फैसले का लाभ लाभार्थियों को मिलेगा। बता दे की सीजीएचएस की शुरुआत 1954 में की गई थी। 

इसके माध्यम से सरकारी योजना के तहत नामांकित केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को व्यापक चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराती है। 

विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका सहित प्रेस कर्मचारी सीजीएचएस के लिए पात्र हैं।

42 लाख लाभार्थी सीएचएस के अंतर्गत सुविधा का लाभ ले रहे

स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जानकारी के मुताबिक 80 शहरों में लगभग 42 लाख लाभार्थी सीएचएस के अंतर्गत सुविधा का लाभ ले रहे हैं। जिसमें आयुर्वेद यूनानी सिद्ध सहित योग और एलोपैथिक होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है

बता दे आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट 14 अंकों की संख्या जो नागरिकों को उनके मेडिकल रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में बनाए रखने की अनुमति देता है। ऐसे में सीजीएचएस के साथ कर्मचारियों को इसे लिंक करना अनिवार्य हो गया है।

DA-गृह भाड़ा भत्ता भी वृद्धि 

केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते को बढ़ाया गया था। महंगाई भत्ता 46% था। जिसे 50% किया गया था। 

और पढ़ें ...

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जारी किया अपना घोषणा पत्र...जानें क्या है 5 न्याय, 25 गारंटी

2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया

 दिल्ली : - पार्टी ने ‘युवा न्याय’ के तहत जिन पांच गारंटी की बात की है उनमें 30 लाख सरकारी नौकरियां देने और युवाओं को एक साल के लिए प्रशिक्षुता कार्यक्रम के तहत एक लाख रुपये देने का वादा शामिल है। पार्टी ने ‘हिस्सेदारी न्याय’ के तहत जाति जनगणना कराने और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा खत्म करने की ‘गारंटी’ दी है। उसने ‘किसान न्याय’ के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी दर्जा, कर्ज माफी आयोग के गठन तथा जीएसटी मुक्त खेती का वादा किया है।

https://x.com/INCIndia/status/1776127760185893028

और पढ़ें ...

कांग्रेस आज जारी करेगी चुनाव घोषणापत्र...5 ‘न्याय’ के साथ देगी 25 ‘गारंटी’

दिल्ली :- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी आज  अपना घोषणा-पत्र (Congress Manifesto 2024) जारी करने जा रही है।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी  सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि घोषणा-पत्र पार्टी के पांच न्याय, ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’ पर आधारित होगा। घोषणा-पत्र में 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा भी किया गया है।

महिलाओं को एक-एक लाख रुपये प्रति वर्ष देने समेत कई वादे

कांग्रेस ने ‘श्रमिक न्याय’ के तहत मजदूरों को स्वास्थ्य का अधिकार देने, न्यूनतम मजूदरी 400 रुपये प्रतिदिन सुनिश्चित करने और शहरी रोजगार गारंटी का वादा किया है। उसने ‘नारी न्याय’ के अंतर्गत ‘महालक्ष्मी’ गारंटी के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को एक-एक लाख रुपये प्रति वर्ष देने समेत कई वादे किए हैं। 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 5 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 5 अप्रैल 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- चैत्र
अमांत- फाल्गुन

तिथि
कृष्ण पक्ष एकादशी- अप्रैल 04 04:14 PM- अप्रैल 05 01:28 PM

नक्षत्र
धनिष्ठा- अप्रैल 04 08:12 PM- अप्रैल 05 06:06 PM

योग
साध्य- अप्रैल 04 01:15 PM- अप्रैल 05 09:55 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:06 AM
सूर्यास्त- 6:41 PM
चन्द्रोदय- 04:29 AM
चन्द्रास्त- 3:00 PM

अशुभ काल
राहू- 10:49 ए एम से 12:24 पी एम
यम गण्ड- 03:33 पी एम से 05:07 पी एम
कुलिक- 07:41 ए एम से 09:15 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:37 ए एम से 09:28 ए एम, 12:49 पी एम से 01:39 पी एम
वर्ज्यम्- 12:34 ए एम, अप्रैल 06 से 02:01 ए एम, अप्रैल 06

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:49 पी एम
अमृत काल- 08:37 ए एम से 10:04 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:42 AM- 05:30 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 5 April 2024: आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, हर काम में मिलेगा सफलता....जानें दैनिक राशिफल

 

Aaj Ka Rashifal 5 April 2024 :- आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष राशि का राशिफल
कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य में कोई भी जल्दबाजी करने से बचें. पूर्व से चले आ रही कोई समस्या का समाधान हो सकता है. आजीविका के क्षेत्र में जुड़े हुए लोगों को लाभ उन्नति का योग बनेंगे. पूर्व से रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. व्यवसाय के क्षेत्र में जुड़े हुए लोगों का अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी. महत्वपूर्ण कार्यों में आदि विभिन्न बाधाओं पर नियंत्रण रखें. राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगो की पदोन्नति होगी.

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा, जो विद्यार्थी किसी कोर्स को करना चाहते हैं, वे आज आवेदन कर सकते हैं। आपको व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आप यदि किसी यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी के करियर की आपको चिंता सता सकती हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने आसपास में किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार ना दें

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों का सपना पूरा होगा और परिजनों के सभी सदस्य आवभगत करते नजर आएंगे। बिजनेस की दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में परिवर्तन को बहुत ही सोच विचार कर करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आपको अपने सहयोगियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप जीवन में कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में किसी बड़े जोखिम से बचने के लिए रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। यदि आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो

वृश्चिक राशि का राशिफल
कार्यक्षेत्र के संबंध में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है. अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें. व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को विभिन्न बाधाओं के बावजूद भी औसत आमदनी व सफलता प्राप्त हो सकती है. परंतु व्यवसाय में बड़ा जोखिम न ले. राजनीति में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी.

धनु राशि का राशिफल
कार्यक्षेत्र में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है. अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें. राजनीति में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी. राजनीतिक व्यक्ति से कारण वाद विवाद हो सकता है. रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को रोजगार प्राप्त होगा

मकर राशि का राशिफल
नौकरी में कोई ऐसी घटना घटेगी जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा. नौकर चाकर वाहन आदि का सुख बढ़ सकता है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी तलाश रहे लोगों को नौकरी मिलने के योग हैं. खेलकूद प्रतियोगिता में आपको महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. धन भी प्राप्त हो सकता है. व्यवसाय करने वाले लोगों के व्यावसायिक रिश्ता में मजबूती आएगी. नए अनुबंध होंगे. व्यापार के विस्तार के रास्ते खुलेंगे. सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे

कुंभ राशि का राशिफल
कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण घटना घट सकती है. अतः विशेष सावधानीपूर्वक कार्य करें. कोई अप्रिय समाचार मिलने पर अपने धैर्य को बनाए रखें. व्यवसाय को अधिक सरल एवं रचनात्मक बनाने का प्रयास करें महत्वपूर्ण कार्यों में अनावश्यक विलंब होगा. धैर्य पूर्वक कोई निर्णय ले. राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा

मीन राशि का राशिफल
राजनीति में आपकी कोई अभिलाषा पूरी होगी. आपको मनचाहा पद मिल सकता है. कार्य क्षेत्र में सुधार होने के योग हैं. पहले से चली आ रही परेशानियां कम होंगी. नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिलेगी. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अधीनस्थ का सुख बढ़ेगा. व्यापार के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होने की संभावना रहेगी. कार्य क्षेत्र में लगे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: जान‍िए 04 अप्रैल 2024, दिन-गुरुवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 4 April 2024: 4 अप्रैल गुरुवार को चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। इस दिन श्रवण नक्षत्र और सिद्ध योग रहेगा। अगर आप भी 4 अप्रैल को शुभ काम करने की सोच रहे हैं तो इसके पहले आज के पंचांग (Aaj ka Panchang) में पढ़े लें इस दिन काम करने के लिए शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) क्या है।

   आज का पंचांग

सूर्योदय का समय: 06:07

सूर्यास्त का समय: 18:41

चंद्रोदय का समय: 5 अप्रैल 3:51

चंद्रास्त का समय: 1:50

तिथि: दशमी – 16:14 तक

दिन: गुरुवार

नक्षत्र: श्रवण – 20:12 तक

करण: विष्टि – 16:14 तक

   शुभ मुहूर्त

सुबह: 08:13 से 10:09

दोपहर: 14:44 से 16:14

शाम: 17:01 से 19:17

रात: 20:12 से 21:37

अभिजीत मुहूर्त: 11:59 से 12:49

   अशुभ मुहूर्त

राहुकाल: 13:58 से 15:32

गुलिककाल: 09:16 से 10:50

यात्रा टिप्स:  दक्षिण

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 04 April 2024: मेष से मीन तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन?

Rashifal 04 April 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 04 अप्रैल 2024, गुरुवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष 

आज आपके शब्द कठिन परिस्थितियों को पलट सकते हैं. अपने निकटतम व्यक्ति के लिए वहां रहें. जो मीडिया में हैं, वे परेशानी से बचें. काम पर, इसे अपना सब कुछ दें! आतिथ्य उद्योग में धैर्य की आवश्यकता है, जल्द ही चीजों में सुधार होगा. नौजवानों, नशे से दूर रहें. अपने यूरिक एसिड के स्तर को देखें, और यदि आप बीमार हैं, तो अपना मेड लें. रिश्तों को लेकर पारिवारिक चर्चा से शादी हो सकती है.

वृषभ 

आज ईमानदार रहें, भले ही इसका मतलब अलोकप्रिय होना हो. ऑफिस में काम का भारी बोझ रहने की उम्मीद है. अपनी टीम पर भरोसा करें और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें. बड़ी रकम से जुड़े व्यापारिक सौदे गिर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. युवाओं, समय बर्बाद करने से बचें. परीक्षा आने वाले छात्र नए विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हैं या संशोधन की उपेक्षा करने का जोखिम उठाते हैं. कान के संक्रमण के लिए बाहर देखो. यदि यह बिगड़ जाता है, तो डॉक्टर को देखें.

मिथुन 

आत्मविश्वास आज महत्वपूर्ण है! नेतृत्व करें और शर्म को अपने ऊपर हावी न होने दें. सरकारी कर्मचारियों को सहकर्मियों के साथ बहस और वरिष्ठों से तनाव का सामना करना पड़ सकता है. उद्यमियों के लिए हमेशा की तरह व्यवसाय लेकिन अपने ग्राहकों की प्राथमिकताओं को पूरा करें. माता-पिताओ, अपने बच्चों की भलाई का ध्यान रखें और उन्हें बुरे प्रभावों से दूर रखें. कम हीमोग्लोबिन थकान और बुखार का कारण बन सकता है, इसलिए सावधान रहें.

कर्क 

आज रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने और मान्यता के अवसर लाता है. काम पर वरिष्ठों के साथ नेटवर्क और साझा जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करें. व्यवसायों में मंदी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए ओवरस्टॉकिंग से बचें. युवा लोगों के लिए, साहस और बहादुरी सफलता की ओर ले जाएगी. अपने चुने हुए पाठ्यक्रम पर टिके रहें और दूसरों की नकल करने से बचें. श्वसन संबंधी समस्याओं के लिए चिकित्सा सलाह लें. यदि आप पहले से ही बीमार हैं, तो संतुलित आहार बनाए रखें और अचानक बदलाव से बचें.

सिंह 

आज ही अपनी जीत का जश्न मनाएं और दूसरों को प्रेरित करने के लिए सकारात्मक रहें. अनुसंधान कार्यों के साथ अपना समय लें, जल्दबाजी में मदद नहीं मिलेगी. नए व्यवसायों को शुरुआती नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें. खानपान और डेयरी व्यवसायों के लिए यह बहुत अच्छा समय है. युवा अपने प्रयासों में सफलता देखेंगे. छात्रों, समय कीमती है, रिवीजन पर ध्यान दें! भोजन छोड़ने से बचें और स्वस्थ रहें. परिवार के सदस्यों के साथ शांत रहें, भले ही चीजें कठिन हों.

कन्या

आज आराम करें और अपनी मानसिक स्थिति देखें. काम पर उच्च-अप के साथ रहें और अपनी कागजी कार्रवाई को व्यवस्थित करें. आपका बॉस प्रगति रिपोर्ट का अनुरोध कर सकता है. अपनी कमजोरियों को उजागर करने की कोशिश कर रहे प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें. लेखकों, अपने संपादन पर ध्यान दें! युवा वयस्क, अपने करियर पर ध्यान दें. मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, इसलिए भलाई को प्राथमिकता दें. पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है.

तुला 

आज ऋण के साथ सतर्क रहें, केवल वही उधार लें जो आप प्रबंधित कर सकते हैं. नौकरी चाहने वाले, परीक्षण और साक्षात्कार के लिए अच्छी तरह से तैयारी करते हैं. ट्रांसपोर्टर, वाहन रखरखाव को प्राथमिकता देते हैं. बिगड़ते पीठ दर्द से बचने के लिए फोन और लैपटॉप का उपयोग सीमित करें. पारिवारिक उत्सव की अपेक्षा करें. महामारी के कारण सतर्क रहें. भाई-बहनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनसे सावधान रहने का आग्रह करें.

वृश्चिक 

ज्ञान साझा करना और विशेषज्ञों से जुड़ना आज आपके कौशल को बढ़ावा देगा. रणनीतिक रूप से योजना बनाएं लेकिन अवैध गतिविधियों और झूठे दोस्तों से सावधान रहें. सरकारी नौकरी कर रहे युवा प्रयासरत रहें. नए करियर पथ पदोन्नति और स्थानान्तरण प्रदान करते हैं. हार्डवेयर व्यवसायों को मुनाफे के लिए तेज रहने की जरूरत है. अत्यधिक मांस या नशीले पदार्थों जैसी अस्वास्थ्यकर आदतों से बचें. पारिवारिक बंधन मजबूत होते हैं, विशेष अवसरों को उपहार के साथ मनाते हैं.

धनु 

आराम करें, आज आपके कार्य समय पर पूरे होंगे. काम का सकारात्मक माहौल बनाए रखें. सौंदर्य प्रसाधनों से संबंधित व्यवसायों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए गुणवत्ता नियंत्रण पर जोर दें. युवा लोग, गुस्से के कारण कानूनी पचड़े में पड़ने से बचें. स्वास्थ्य के लिए, यदि आप सर्जरी पर विचार कर रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह का सख्ती से पालन करें. परिवार के बड़ों से अधिक सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा करें.

मकर 

आज उदास लग रहा है? आध्यात्मिकता में आराम की तलाश करें. कार्यों की बाधाओं का समाधान होगा. बड़ी रकम उधार देने से बचें, क्योंकि आपको इसे वापस पाने में देरी का सामना करना पड़ सकता है. उच्च ब्याज वाले ऋण आप पर बोझ डाल सकते हैं. आधिकारिक कार्यों में चुनौतियों की अपेक्षा करें. यांत्रिक क्षेत्रों में उन लोगों को प्रदर्शन में सुधार करने की आवश्यकता है. व्यापार भागीदार, प्रभावी ढंग से एक साथ काम करते हैं. गर्भवती महिलाओं, अपने खान-पान का ध्यान रखें. बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें. अगर वे अस्वस्थ हैं तो अपनी बहन या चाची का ख्याल रखें.

कुंभ 

आज बच्चे की शिक्षा का समर्थन करने के लिए दान करने पर विचार करें. काम चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए केंद्रित रहें और अपने बॉस द्वारा अकेले होने से बचने के लिए एक पेशेवर छवि बनाए रखें. स्टेशनरी व्यवसायों, नेटवर्क और अपने संपर्कों का लाभ उठाने के लिए यह एक अच्छा समय है. सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है. हड्डी या मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों में जल्द ही सुधार देखा जा सकता है. परिवार में सहयोग की उम्मीद करें, छोटे सदस्यों के प्रति दयालु रहें.

मीन 

आज अपने आप को शांत रखें, प्रियजनों के साथ बहस करने या घर या काम पर तनाव पैदा करने से बचें. ऑफिस में आपके अधिकार में वृद्धि हो सकती है लेकिन आलस्य से बचें क्योंकि आपके बॉस देख रहे हैं. छोटे व्यवसायों के लिए यह एक अच्छा समय है लेकिन स्टॉक प्रबंधन का ध्यान रखें. बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले युवाओं को लापरवाही से बचना चाहिए. आपको सिरदर्द या पेट दर्द का अनुभव हो सकता है.

और पढ़ें ...

आज वायनाड से नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बहन प्रियंका भी साथ मौजूद

नई दिल्ली : आगामी आम चुनावों के लिए प्रचार जोरों पर है क्योंकि राजनीतिक दलों और नेताओं ने चुनावों के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार का केरल की वायनाड सीट से नामांकन करेंगे, इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।इस चुनाव में राहुल के खिलाफ सीपीआई के महासचिव डी राजा की पत्नी एनी राजा हैं। पार्टी ने इनको वायनाड से उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। बीजेपी से राहुल के खिलाफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन चुनावी मैदान में होंगे। बता दें कि ये तीनों कद्दावर नेता हैं, इसलिए माना जा रहा है इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

और पढ़ें ...

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह समेत 54 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म, इन 9 मंत्रियों के नाम भी है शामिल, देखें

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह आज राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा कि, बहुत कम लोगों ने देश और और कांग्रेस के लोगों के लिए आपके जितना काम किया है. पूर्व प्रधानमंत्री के साथ राज्यसभा के 54 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. अब मनमोहन सिंह की इस सीट पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को राज्यसभा एंट्री मिलेगी.

आज राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं मनमोहन सिंह
 देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह 33 साल के सेवा के बाद आज राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं. वे 1991 में पहली बार असम से राज्यसभा पहुंचे थे. और आखरी बार वे 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुने गए थे. आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं. उनके साथ राज्यसभा के 54 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.

मंगलवार को इन सात केंद्रीय मंत्रियों का कार्यकाल हुआ समाप्त
Former PM Dr. Manmohan Singh Retire: सात केंद्रीय मंत्रियों सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरषोत्तम रूपाला, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया.

आज इनका कार्यकाल होगा समाप्त
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का भी कार्यकाल बुधवार को खत्म हो रहा है

एक युग का अंत हो गया- खड़गे
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा कि, मनमोहन सिंह ने समर्पण के साथ हमारे देश की सेवा की है. बहुत कम लोगों ने देश और और कांग्रेस के लोगों के लिए आपके जितना काम किया है. खड़गे ने कहा, ‘अब आप सक्रिय राजनीति में नहीं होंगे, लेकिन आपकी आवाज जनता के लिए लगातार उठती रहेगी.

तीन दशकों से अधिक समय तक आपने सेवा की है. आपके रिटायरमेंट से एक युग का अंत हो गया है.’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश आज जिस आर्थिक समृद्धि और स्थिरता का आनंद ले रहा है वह दिवंगत पीएम नरसिम्हा राव और सिंह द्वारा रखी गई नींव पर आधारित है.


डॉ. मनमोहन सिंह की पारी समाप्त
Former PM Dr. Manmohan Singh Retire: आपको जानकारी हो कि, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह पहली बार साल 1991 में राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे. मनमोहन सिंह साल 1991 से 1996 तक नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री के पद पर रहे. भारत की अर्थव्यवस्था सुधारने में वे मिल का पत्थर साबित हुए. इसके अलावा डॉ. मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे हैं.

Former PM Dr. Manmohan Singh Retire

 
और पढ़ें ...

Elections 2024: एक्शन मोड में चुनाव आयोग...5 राज्यों में 8 डीएम और 12 एसपी का किया तबादला

 Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव अब कुछ ही दिन बचे है, वहीं इसी बीच चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में 8 जिलाधिकारियों और 12 पुलिस अधिक्षकों (SP) का तबादला किया है। ये तबादले बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और आंध्र प्रदेश में किए गए हैं। पहले खबर आई थी कि आयोग ने आंध्र प्रदेश में 3 कलेक्टर और 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 3 April 2024: क्या है 3 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Aaj Ka Panchang 3 April 2024: आज का पंचांग - 3 अप्रैल 2024 बुधवार फाल्गुन कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है. हर दिन पंचांग के अनुसार अगर आप कोई भी शुभ कार्य करते हैं तो आपको उसमें लाभ भी मिलता है. हिंदू धर्म शास्त्रों में ग्रहों और नक्षत्रों की दशा के अनुसार कई कार्यों को करने की सलाह दी जाती है, ऐसे ही कुछ कार्यों से बचने की सलाह भी दी जाती है. बुधवार को 3 अप्रैल 2024 के दिन किसी भी कार्य को करने का सबसे शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन किस समय आपको कोई भी अच्छा काम करने से बचना चाहिए जान लें. साथ ही इस दिन का दिशा शूल क्या है, सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के समय और चंद्रोदय के समय से जुड़ी हर जानकारी आप यहां ले लें. 

आज का पंचांग

तिथि- नवमी - 18:32:19 तक

नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा - 21:48:44 तक

करण- तैतिल - 07:26:41 तक, गर - 18:32:19 तक

पक्ष- कृष्ण

योग- शिव - 16:09:19 तक

वार- बुधवार

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत- कोई नहीं

दिशा शूल- उत्तर

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 11:59:25 से 12:49:34 तक

कुलिक- 11:59:25 से 12:49:34 तक

कंटक- 17:00:14 से 17:50:22 तक

राहु काल- 12:24:30 से 13:58:30 तक

कालवेला / अर्द्धयाम- 06:58:37 से 07:48:45 तक

यमघण्ट- 08:38:53 से 09:29:01 तक

यमगण्ड- 07:42:29 से 09:16:29 तक

गुलिक काल- 10:50:29 से 12:24:30 तक

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 06:08:28

सूर्यास्त- 18:40:31

चन्द्र राशि- मकर

चन्द्रोदय- 27:07:59

चन्द्रास्त- 12:39:59

ऋतु- वसंत

तो आप आज अपने सभी कार्य पंचांग को ध्यान में रखकर करें. अगर आप जीवन में तरक्की चाहते हैं तो पंचांग में बताए गए शुभ और अशुभ समय पर आपको जरूर विचार करना चाहिए. 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal, 3 April 2024: ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल…यहां पढें मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा गुजरेगा दिन

Aaj Ka Rashifal 3 अप्रैल 2024: बुधवार 3 April 2024 को ग्रह गोचर के अनुसार कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की नवमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य ने तैयार किया गया है। 

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन किसी फेमस व्यक्ति से संपर्क बनेगा। कानूनी अड़चन आ सकती है। तंत्र मंत्र से आपको फायदा होगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। दिन सामान्य रहेगा। परिवार के लोग भी खुशहाल रहेंगे।
लकी नंबर: 14, शुभ रंग: गुलाबी

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन स्वास्थ्य पर खर्च ज्यादा होगा। कृपया लापरवाही ना करें। गृहणीय अपने स्वास्थ्य में ध्यान रखें। बिना कारण किसी से बाद विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। भाईयों का सहयोग मिलता रहेगा।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन कानूनी बाधा दूर होगी। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को प्रस्ताव मिलेगा। बिजनेस लाभदायक रहेगा। जीवन शांतिपूर्वक गुजरेगा। उत्साह व प्रसन्नता घर परिवार में बनी रहेगी। दिन अच्छा बीतेगा। मान-सम्मान मिलेगा।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: सफेद

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन किसी मांगलिक कार्य में आप शामिल हो सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बिजनेस करने वालों को लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम प्रसंग के मामले में दिक्कत हो सकती है। आज आप मित्रों के साथ ही घूमने जा सकते हैं।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग:  हल्का लाल

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन दूर से ही गुड न्यूज़ मिलेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। लाभ के अवसर आपके लिए बनेंगे। उत्सव प्रसन्नता के साथ कार्य कर पाएंगे। व्यापार निवेश व नौकरी में फायदा होगा। परिवार व मित्र भी आपसे खुश रहेंगे।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  नारंगी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज कोई संपत्ति के बड़े सौदे आप कर पाएंगे। उन्नति के मार्ग आपके लिए खुलेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार में आपको लाभ मिलेगा। घर बाहर प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। आलस्य करने से बचें। नौकरी में सफलता मिलेगी।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन नया वस्त्र खरीद सकते हैं। व्यापार व नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। पारिवारिक हेल्प मिलेगी। पार्टनर के साथ आपके विचार नहीं मिलेंगे। वाद विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन किसी भी कार्य में लापरवाही ना करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आप प्रभावित होंगे। कीमती वस्तु खरीद पाएंगे। कुसंगत में ना रहें। आर्थिक परेशानी हो सकती है। इसलिए धन कम खर्च करें।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:   हरा

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन नौकरी में अफसर आपसे प्रसन्न रहेंगे। निवेश करना शुभ रहेगा। अपने बुद्धि का प्रयोग करें। घर बाहर के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आलस्य ना करें। प्रेम प्रसंग के मामले में कोई तीसरा डिस्टरबेंस कर सकता है।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में पैसा लगा सकते हैं। काम पर फोकस ज्यादा करें। थोड़े से ही प्रयास करने से कार्य में सफलता मिलेगी।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  नारंगी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन योजनाओं का लाभ आपको प्राप्त होगा। नौकरी में दिक्कत हो सकती है। नए व्यापारिक कार्य करेंगे। निवेश करना शुभ रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में परेशानी मिल सकती है। टेंशन बनी रहेगी
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:  हरा

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाद विवाद हो सकता है। अपनी वाणी से किसी को दुख ना पहुंचाएं। नेगेटिव एनर्जी से बचकर रहें। कार्य समय पर पूरे नहीं होंगे। अपने आराध्य की पूजा आराधना जरूर करें।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  कत्थई

और पढ़ें ...

BREAKING : दर्दनाक हादसा; नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 25 लोगों की मौत

 इस्तांबुल : -  तुर्किए के इस्तांबुल शहर में एक नाइट क्लब में रेनोवेशन के दौरान आग लग लगने की खबर सामने आ रही है, इस आगजनी में अब तक 25 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई लोग घायल है। फ़िलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस्तांबुल में स्थित नाइट क्लब को रेनोवेशन के लिए बंद कर दिया गया था। ये नाइट क्लब बेसिकटास जिले में एक 16 मंजिला आवासीय इमारत के भूतल पर था। स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि मारे गए लोग क्लब के रेनोवेशन कार्य में ही शामिल थे। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है।

इस्तांबुल प्रशासन ने घटना के बारे में पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें क्लब और रेनोवेशन कार्य से जुड़े लोग शामिल हैं।

और पढ़ें ...