सियासत
Chanakya Niti: महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत होती है ये चीज,किसी को भी कर सकती है...
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की गिनती भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के महानतम अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिक में होती है. महानतम ज्ञानी और विद्वान महात्मा चाणक्य का नीति शास्त्र मौजूदा दौर में भी काफी लोकप्रिय है. चाणक्य नीति महात्मा चाणक्य की नीतियों का अद्भुत संग्रह है, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना ये लिखने समय था. इन नीतियों का अमल करने से मानव जीवन को सही दिशा मिलती है. महात्मा चाणक्य ने एक श्लोक के जरिए स्त्री का विश्लेक्षण किया है, इस श्लोक से स्त्री की सबसे बड़ी शक्ति क्या होती इसका पता चलता है. इस श्लोक में चाणक्य ने महिलाओं के साथ-साथ ब्राह्मण, राजा (नेता/लीडर) की शक्ति का भी वर्णन किया है.
बाहुवीर्यबलं राज्ञो ब्राह्मणो ब्रह्मविद् बली।
रूप यौवन माधुर्यं स्त्रीणां बलमनुत्तमम्।।
इसका मतलब ये है कि राजाओं का बल बाहुबल, ब्राह्मण का बल ज्ञान और विद्या जबकि स्त्रियों का बल मधुर वाणी, रूप, शीलता और यौवन है.
स्त्री की शक्ति
चाणक्य ने स्त्री की शक्ति की विवेचना करने के बाद ये साफ किया किया है कि मधुर वाणी स्त्री की सबसे बड़ी ताकत होती है. अपनी मधुर वाणी से स्त्री किसी को भी कभी भी अपने प्रति मंत्र-मुग्ध करने की शक्ति रखती हैं.
वहीं उनका शारीरिक सौंदर्य उनकी दूसरी बड़ी शक्ति होती है. हांलाकि चाणक्य का कहना है कि स्त्री की शारीरिक सुंदरता से ज्यादा महत्व उनकी वाणी की मधुरता होती है, क्योंकि जिस स्त्री की वाणी मधुर हो वो कम सुंदर होकर भी किसी को भी अपना प्रशंसक बना सकती है. अपनी इस शक्ति के दम पर घर हो या बाहर स्त्रीसभी जगह प्रशंसा हासिल कर सकती है.
ब्राह्मण की शक्ति
चाणक्य ने ब्राह्मण के लिए कहा है कि उनकी सबसे बड़ी शक्ति है उनका ज्ञान है. अपनी इसी शक्ति के आधार पर ब्राह्मण समाज में खास सम्मान हासिल कर पाता है. अपने ज्ञान से ब्राह्मण किसी भी व्यक्ति की शक्ति के द्विगुणित कर सकता है.
राजा (नेता) की शक्ति
चाणक्य नीति के अनुसार किसी राजा का सबसे ज्यादा समय तक सत्ता पर काबिज रहना उसके बाहुबल अथवा उसके शक्तिशाली सैन्य शक्ति पर निर्भर करता है, क्योंकि राजा अथवा नेता अगर कमजोर है तो वह शासन को कभी भी सही तरीके से नहीं चला सकता है.
Aaj Ka Panchang 16 March 2023: भगवान विष्णु का दिन और नवमी की तिथि, पंचांग अनुसार जानें शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, आज का राहुकाल
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 16 March 2023: पंचांग के अनुसार 16 मार्च 2023, गुरुवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज नवमी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 16 मार्च 2023, गुरुवार को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की नवमी की तिथि है. जो दोपहर 4 बजकर 42 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह की नवमी की दशमी प्रारंभ होगी.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
16 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आकाश मंडल का 20वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह है. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जन्में जातक संवेदनशील और कोमल ह्रदय के होते हैं. ये दूसरों की सहायता करने वाले होते हैं. इस नक्षत्र में जन्में व्यक्ति बात की खाल निकालने में माहिर होते हैं. ये अधिक तर्कसंगत होते हैं.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 16 मार्च 2023, गुरुवार को राहुकाल दोपहर: 4 बजकर 01 मिनट से दोपहर: 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।
| 16 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 March 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | चैत्र |
| पक्ष: | कृष्ण |
| दिन: | गुरुवार |
| ऋतु: | वसंत |
| तिथि: | नवमी - 16:42:26 तक |
| नक्षत्र: | पूर्वाषाढ़ा - 28:47:48 तक |
| करण: | गर - 16:42:26 तक, वणिज - 27:29:13 तक |
| योग: | योग: व्यतीपात - 10:05:53 तक |
| सूर्योदय: | 06:30:28 AM |
| सूर्यास्त: | 18:29:51 PM |
| चन्द्रमा: | धनु राशि |
| राहुकाल: | 14:00:05 से 16:30:00 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 12:06:11 से 12:54:08 तक |
| दिशा शूल: | दक्षिण |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 10:30:16 से 11:18:13 तक, 16:18:01 से 16:05:59 तक |
| कुलिक: | 10:30:16 से 11:18:13 तक |
| कंटक: | 16:18:01 से 16:05:59 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 16:53:56 से 17:41:54 तक |
| यमघण्ट: | 07:18:25 से 08:06:23 तक |
| यमगण्ड: | 06:30:28 से 08:00:23 तक |
| गुलिक काल: | 09:30:18 से 11:00:14 तक |
Aaj Ka Rashifal 16 March 2023: मेष, वृष, कुंभ, मीन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
Horoscope Today, Daily Horoscope Rashifal, Aaj Ka Rashifal, 16 March 2023: ज्योतिष गणना के अनुसार 16 मार्च 2023, गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण है. गुरुवार के दिन मकर और मीन राशि वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा कल का दिन. कर्क, वृश्चिक, धनु राशि के जातकों के लिए विशेष होने जा रहा है. वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है. मेष से मीन राशि तक के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहेगा, आपके किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)-
मेष राशि वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में अपनी रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे. मित्रों का भी सहयोग मिलेगा. नए व्यापार को करने की भी योजना बनाएंगे. धैर्य बनाए रखें क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता जरुर दिलाएंगे. करीबी रिश्तेदार के घर जाना कल आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है.
जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद ले सकते हैं. अवसाद से बचाएगा. साथ ही यह समझदारी भरा फैसला लेने में आपकी मदद करेगा. काम के दबाव के चलते मानसिक तनाव भी देखने को मिल सकता है. आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जिसके कारण आप अपने तनाव से बाहर आ पाएंगे. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. कल आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आएंगे, आप मित्रों के साथ अपने सुख-दु:ख बांटते हुए नजर आएंगे. माता जी से आप अपने मन की बात को साझा करेंगे.
नौकरी कर रहे जातकों को अपनी पुरानी नौकरी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा. आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होता हुआ नजर आएगा. आपके जीवनसाथी की सूची आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है. आप आराम करने में कामयाब नहीं हो पाएंगे क्योंकि आप कुछ दोस्तों के साथ फोन पर वार्तालाप करने में व्यस्त रहेंगे, जिससे आप अपने आप को तरोताजा भी महसूस करेंगे.
वृषभ राशि (Taurus)-
वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है. जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना कल आपके लिए घातक हो सकता है, जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें. कल के दिन बिना कुछ खास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी. कल आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय निकालेंगे, जिसमें कुछ रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ेंगे आपका जीवनसाथी आपको ज्यादा खास वक्त देने वाला है.
छोटे भाई के साथ घूमने जा सकते हैं, इससे आप आप दोनों के रिश्ते में मजबूती आएगी. व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की योजना बनाएंगे, जिससे व्यवसाय को आगे बढ़ा सके. व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है. पिताजी के पैर छूकर आशीर्वाद ले. घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा, जिससे परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा.
नौकरी कर रहे जातक कल अपने कार्य क्षेत्र में सीनियर से शाबाशी पाएंगे. अधिकारियों के द्वारा पद में बढ़ोतरी की भी शुभ सूचना मिलेगी, जिससे काफी खुश नजर आएंगे. विद्यार्थी जातक किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिसमें उन्हें जीत हासिल होगी.
मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. आप अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें. आप को खुश रखने के लिए आपके बच्चे जो कुछ बन पड़ेगा, वह करेंगे. सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है. जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच कल आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे. जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है.
स्वयं को भागदौड़ के लिए बाध्य ना करें. कल खास दिन है, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ असाधारण काम करने की क्षमता देगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी को अपने मन की बात कहेंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी. आप अपने परिवार वालों व मित्रों के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे.
कल आपका घर मेहमानों से भरा रहेगा. आय के काफी अवसर प्राप्त होंगे. विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी के लिए खूब मेहनत करते हुए नजर आएंगे. कुछ समस्या होने पर अपने गुरुजनों से भी मदद ले सकते हैं.
कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका सुखद रहने वाला है. कल आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है, इससे आपको काफी खुशी होगी. कल आपको ऐसे विवादों और बहस करने से बचना होगा, जो आपके और प्रिय जनों के बीच दूरियां पैदा कर सकते हैं. कल आपका साथी कोई बड़ी खूबसूरती से कुछ खास करके आपको खुश कर सकता है यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी.
नए नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा. छोटे कारोबारी अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए कल पार्टी दे सकते हैं. कल खेलकूद में हिस्सा लेंगे, जिससे आप अपनी सेहत को दुरुस्त बनाए रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा. परिवार वालों के साथ कुछ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिसमें सभी लोग एक साथ मिलजुल कर कार्य करते हुए नजर आएंगे. बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं.
पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं. कल आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर आपको पुरानी यादें ताजा होंगी. हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है. आपको विदेशों से शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा. लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी.
सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है. व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यवसाय को आगे बढ़ा सके. वरिष्ठ सदस्य आपके व्यवसाय में धन खर्च करेंगे. दोस्तों का रूख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे. भविष्य में अगर आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनना है, तो कल से ही धन की बचत करें.
छोटे भाई, बहन आप से राय मांग सकते हैं. सिर्फ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपने साथी को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं. जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं है, उन पर कल अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं. आपके वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी. जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, कल उन्हें परिवार की याद सता सकती हैं. संतान के द्वारा मान सम्मान की प्राप्ति होगी.
राजनीति में सफलता के लिए समय बढ़िया है. आपको नेताओं से मिलने का भी अवसर प्राप्त होगा. छोटे बच्चे कल आपसे कुछ फरमाइशें करेंगे, जिन्हें आपको अवश्य करना होगा नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं. विद्यार्थी जातकों की बात करें तो कल कुछ विषयों में समस्या के लिए अपने माता-पिता से बातचीत करेंगे, जिसके लिए उन्हें अच्छा कोचिंग सेंटर ज्वाइन कराया जाएगा. ऐसे मित्रों से कल आप दूर रहे जो आपका समय खराब करते हैं.
कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में धीरे-धीरे सफलता प्राप्त करेंगे. आर्थिक स्थिति में मजबूती बनेगी. कल आपको अपने मित्रों के द्वारा आय के काफी सारे अवसर प्राप्त होंगे. आप अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने में सफल होंगे. सेहत में पहले से सुधार होगा.
आपको आपकी नौकरी में तरक्की देखने को मिलेगी, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे संतान की पढ़ाई में आप उनकी मदद करेंगे और कुछ समय व्यतीत करेंगे. शारीरिक व्यायाम और वजन घटाने की कोशिश आपके रंग-रूप को निकालने में फायदेमंद साबित होंगे. लंबे समय से अटके मुआवजा और खर्च आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे.
एक खुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है. कल के दिन आप अपने प्रिय से कोई गलत बात ना करें. जीवन साथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा. आपके प्रेम को देखकर कल आपका मन काफी प्रसन्न हो जाएगा. जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. कल कोई उलझन आपको दिनभर तंग कर सकती है. इस उलझन को दूर करने के लिए आपको अपने घर वालों से बात करनी होगी.
तुला राशि (Libra)-
तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका प्रसन्नता से भरा रहने वाला है. आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जो प्रयास कर रहे थे, उन्हें कामयाबी मिलेगी. परिचितों के द्वारा आय के अवसर प्राप्त होंगे. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. नए वाहन का सुख प्राप्त होगा. आपका रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त होगा, जिससे आपने अगर किसी से उधार लिया हुआ है तो वह भी आप समय पर देने में कामयाब रहेंगे.
मकान, प्लाट, दुकान आदि को खरीदने की जो योजना बना रहे थे, उसमें कामयाबी मिलेगी. अगर आप कोई निवेश करने का सोच रहे हैं, तो वह भी आप कर पाएंगे. आर्थिक जीवन में कल खुशहाली रहेगी, इसके साथ ही आप कजो से भी मुक्त हो सकते हैं. अपने स्वभाव को अस्थिर ना होने दें, खासतौर पर अपने जीवनसाथी के साथ नहीं तो घर की शांति पर असर डाल सकता है.
रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप के बीच झगड़ा देखने को मिल सकता है. जीवन की आपाधापी के बीच कल आप अपने बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे, उनके साथ वक्त गुजार के आपको महसूस हो सकता है कि आपने जीवन के कई जरूरी पल गवा दिए है. आप महसूस कर सकते हैं, कि जीवनसाथी का प्यार सारे दु:ख दर्द भुला देता है. घर का कोई वरिष्ठ कल आपको कोई ज्ञान की बात बता सकता है, उनकी बातें आपको अच्छी लगेगी और आप उन पर अमल भी करेंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है. कल आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे. व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे. परिवार वालों का सहयोग मिलेगा. मानसिक शांति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें.
घर के जरूरी सामान पर धन खर्च करके, आपको आर्थिक परेशानी तो कल जरूर होगी लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे. शाम के समय आप अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना खाने व घूमने भी जाएंगे, जो आपको सुकून देंगे और खुशमिजाज बनाए रखेगा. कल आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको खुद अपनी जिंदगी से ज्यादा चाहता होगा.
घर के कामों को पूरा करने के बाद आप अपना कुछ समय अपने मित्रों से फोन पर बात करने में व्यतीत करेंगे. कल आपका वैवाहिक जीवन हंसी खुशी प्यार और उल्लास का केंद्र बन सकता है. उन लोगों की बातों का बुरा ना माने, जिनकी आपके जीवन में कोई अहमियत नहीं है. विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे. खेल प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें उन्हें जीत हासिल होगी.
धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका काफी अच्छा रहने वाला है. जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं, कल उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. अपने आस पड़ोस में हो रहे हो वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे, हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बेहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है.
नया रूप रंग, नए कपड़े, नये यार-दोस्त जो कल का दिन खास बनाएंगे. कल प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचे. रात को ऑफिस से घर आते वक्त कल आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं, सावधानी बरतें. आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है.
बिना किसी को बताए कल आप घर में छोटी मोटी पार्टी रख सकते हैं. जीवनसाथी के द्वारा कोई खास उपहार मिल सकता है. संतान की उच्च शिक्षा के लिए आप अपने परिचितों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे. विद्यार्थी एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं. कल आप परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे और यह सीखेंगे कि धन को कैसे संचय किया जाता है, जो भविष्य में आपके काम आएगा.
मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो कल के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा. आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे. किसी अच्छे व्यक्ति की सहायता से आपका रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त होगा. जो कानूनी कार्य चल रहे थे, वह भी समाप्त होंगे. नए वाहन को भी खरीदने की योजना बनाएंगे. जमीन में निवेश करने के लिए समय अच्छा है. अगर आपने कोई पहले निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा पूरा फायदा मिलेगा.
नौकरी में तरक्की पाकर काफी खुश नजर आएंगे. आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबी से बचाएगा, जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है, उन्हें कल किसी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर होगी. घर में उल्लास का माहौल आपके तनाव को कम कर देगा.
आप भी इसमें पूरी सहभागिता करेंगे और आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के काबिल बनाया है. शहर से बाहर यात्रा ज्यादा आराम से नहीं रहेगी,लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिए फायदेमंद साबित होगी. मुमकिन है कि माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा. अगर कल कुछ अधिक करने को नहीं है, तो अपने घर के सामानों को दुरुस्त करके आप अपने को व्यस्त रख सकते हैं.
कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. व्यवसाय कर रहे जातको को व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी. नौकरी कर रहे जातक अपने दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करेंगे. व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फंसने से बचे रहेंगे.
अगर आप लंबे वक्त के लिए निवेश करें तो आप अच्छा खासा लाभ हासिल कर सकते हैं. जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज्यादा मददगार साबित होगा. लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी. लंबी यात्रा के लिहाज से अपनी सेहत और ऊर्जा स्तर में जो सुधार किए हैं, वह काफी फायदेमंद रहेंगे. आप परिवार वालों के साथ किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल मिलाप होगा.
परिवार वालों के साथ शॉपिंग मॉल व पिकनिक पर भी जाएंगे, जहां सभी खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे. कल आप अपने मन की शांति के लिए कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे. संतान के द्वारा सुखद समाचार की प्राप्ति होगी,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा. आय के अवसर प्राप्त होंगे, जिन से लाभ कमा कर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएंगे.
मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बहुत बढ़िया रहने वाला है. कल अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ नया काम करने की क्षमता देगा, यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं, तो पैसा सोच समझकर खर्च करें. धन हानि हो सकती है, अगर आप सामाजिक जलसा और कार्यक्रमों में भाग लेंगे, तो आप अपने संगी-साथियों में इजाफा कर सकते हैं.
कल का दिन आपका काफी रोमांचक रहने वाला है. आपका प्रिय आपको कोई उपहार दे सकता है. आप अपने प्रिय को अपने मन की बात कहेंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे. आपके घर किसी दूर के रिश्तेदार का आगमन होगा, जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है. आपको खुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी कोशिश कर सकता है. आपका कोई दोस्त कल आप की जमकर तारीफ कर सकता है.
राजनीति में सफलता प्राप्त होगी. नेताओं से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे. संतान के उत्तरदायित्वों की पूर्ति होगी. मकान, प्लॉट, फलैट को खरीदने की इच्छा कल पूरी होगी. भाई, बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. वरिष्ठ सदस्य कल आपके व्यवसाय में धन खर्च करेंगे. माताजी का पैर छूकर आशीर्वाद ले तो आपके सभी कार्य पूरे होंगे. नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा.
BIG ACCIDENT NEWS : भीषण सड़क हादसा : तेज रफ़्तार ट्रक ने मां-बेटे को कुचला, दोनों की मौत, आरोपी ड्राइवर फरार
बालाघाट : BIG ACCIDENT NEWS : MP के बालाघाट जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया, इस हादसे में मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। यह हादसा लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लवादा गांव के पास हुआ है।

मिली जानकारी अनुसार, विजेंद्र पिता दुर्गाजी नगपुरे उम्र 31 वर्ष निवासी मुरझड़ कौड़िया अपनी मां सतवंती नगपुरे का इलाज कराने बाइक से बालाघाट जा रहा था, इस दौरान लवादा गांव के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मां सतवंती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मां-बेटे की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।स परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।
घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
ड्राइवर की हत्या कर डॉक्टर ने शव के 70 टुकड़े कर एसिड से भरे ड्रम में डाला, मिली उम्रकैद की सजा
मध्य प्रदेश। नर्मदापुरम में ड्राइवर की बेरहमी से हत्या करने वाले डॉक्टर को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। डॉक्टर ने ब्लैकमेलिंग और वसूली से परेशान होकर ड्राइवर के शरीर के कई टुकड़े कर दिए थे। इसके बाद एसिड से भरे ड्रम में गलाने के लिए डाल दिए थे। नर्मदापुरम न्यायालय में द्वितीय अपर सेशन न्यायाधीश हिमांशु कौशल ने 97 पेज का फैसला सुनाया। कोर्ट ने आरोपी पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
ड्राइवर की जघन्य हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपी डॉक्टर सुनील मंत्री को दोषी पाते हुए सेकेंड एडीजे हिमांशु कौशल ने फैसला सुनाते हुए आरोपी डॉक्टर सुनील मंत्री को आईपीसी की धारा 302 के तहत दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इटारसी में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ डॉक्टर सुनील मंत्री ने 4 फरवरी 2019 को अपने ही ड्राइवर की पैसों के लेनदेन के चलते बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी थी। डॉक्टर ने ड्राइवर की हत्या करने के लिए पहले ड्राइवर वीरू को बेहोशी का इंजेक्शन दिया था। उसके बाद डॉक्टर ने ड्राइवर का गला काटकर उसको मौत के घाट उतार दिया था।
डॉक्टर सुनील मंत्री ने ड्राइवर की हत्या करने के बाद लकड़ी काटने वाली आरी से उसके शव के 70 से भी ज्यादा टुकड़े कर डाले थे। सबूत मिटाने और हत्याकांड को छुपाने की नीयत से डॉक्टर ने ड्राइवर के शव के टुकड़ों को गलाने के लिए एसिड से भरे ड्रम में डाल दिया था। डॉक्टर के कुछ पड़ोसियों ने एसिड की दुर्गंध आने की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्या का खुलासा किया था। चार साल तक इस मामले की सुनवाई चलती रही। अब जाकर कोर्ट ने डॉक्टर सुनील मंत्री को हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
Land for Job Scam: दिल्ली के कार्ट में लालू परिवार की पेशी आज
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र में कई पदों पर रह चुके लालू यादव और उनके परिवार पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आए दिन उन पर कोई ना कोई एजेंसी की तलवार लटकी रहती है। कुछ ही समय पूर्व चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव को जमानत पर बाहर आने का मौका मिला है।
लेकिन अब एक बार फिर से उन्हें नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में कोर्ट का रूख करना पड़ेगा। इतना ही नहीं उनके साथ उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवा को भी कोर्ट जाना होगा। खबरों की माने तो लालू और राबड़ी के साथ अन्य 14 लोग भी आज कोर्ट में पेश हो सकते है।
जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव के वर्ष 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई कथित नियुक्तियों से जुड़ा मामला है जिस पर कोर्ट सुनवाई करेगा। इस मामले में सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में कहा है की भर्ती के लिए भारतीय रेलवे के निर्धारित मानदंडों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन कर रेलवे में कई नियुक्तियां की गईं थीं।
Facebook Layoff : Facebook ने एक बार फिर दस हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, नई भर्ती पर भी लगाई रोक
Facebook Layoff : फेसबुक की कंपनी ने मेटा ने दस हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 5000 नए लोगों की नई भर्ती पर भी रोक लगा दी है। कंपनी के ऐसा करने के पीछे का कारण मेटा को हो रहे लगातार नुकसान बताया है। मेटा अनुसार, पूरे वर्ष 2023 का कुल खर्च 86 बिलियन डॉलर से 92 बिलियन डॉलर की सीमा में होगा। कंपनी की कोशिश खर्च 3-5 बिलियन डॉलर कम करने की है। साथ ही कंपनी आगे आने वाली वैकेंसी को भी बंद करने की तैयारी में है।
कंपनी ने कहा है कि हम अप्रैल के अंत में अपने टेक डिपार्टमेंट में पुनर्गठन और छंटनी की घोषणा करने की उम्मीद करते हैं। इसमें मई तक का समय लग सकता है। टेक इंडस्ट्री ने 2022 की शुरुआत के बाद से 280,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से अब तक निकाल दिया है, जिनमें से लगभग 40% संख्या अकेले जनवरी और फरवरी महीने की है।
बता दें कि मंगलवार को कारोबार खुलने के बाद मेटा के शेयर 6% ऊपर चढ़े थे। एग्जीक्यूटिव आउटप्लेसमेंट फर्म चैलेंजर ग्रे एंड क्रिसमस के मुताबिक, टेक इंडस्ट्री ने कुल 63,216 कटौती की है, जो पिछले साल इसी अवधि में घोषित 187 कटौती से 33,705 प्रतिशत अधिक है। इस क्षेत्र ने 2023 में सभी नौकरियों में 35 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है।
Bomb Blast : बलूचिस्तान में फिर हुआ आत्मघाती हमला, बम विस्फोट से 2 की मौत, 8 लोग घायल
Bomb blast : पाकिस्तान (pakistan) राजनीतिक संकट के बीच मंगलवार (14 मार्च) रात बलूचिस्तान एरिया में एक बम विस्फोट हुआ. खुजदार में हुए इस विस्फोट में करीब दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए
इस विस्फोट में डॉन संवाददाता वाहिद शाहवानी के बेटे नवीद शाहवानी (20 वर्षीय) और अमानुल्लाह नाम के एक व्यापारी की मौत हुई है. वहीं आठ लोग अभी घायल हैं. एसएसपी ने यह भी कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि अपराधियों ने व्यापारी को निशाना बनाया था।
बलूचिस्तान के सीएम ने जताया दुख
वहीं, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने भी विस्फोट की निंदा की और हमले में जान गंवाने वाले लोगों के लिए दुख व्यक्त किया और परिवारों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने कहा, “आतंकवादी निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहे हैं. आतंक और अराजकता फैलाकर प्रांत को अस्थिर करने की साजिश को नाकाम किया जाएगा।
Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार इस स्थान पर खुशी-खुशी वास करती हैं मां लक्ष्मी
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की गणना विश्व के श्रेष्ठतम विद्वानों में की जाती है। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति को आज भी विश्व भर में पढ़ा और सुना जाता है। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करके ही महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने मगध देश पर मौर्य वंश की स्थापना की और धनानंद जैसे शासक को परास्त किया था। आचार्य चाणक्य को न केवल राजनीति, कूटनीति, रणनीति का ज्ञान था, बल्कि उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विषय में विस्तृत ज्ञान था। चाणक्य नीति के इस भाग में आज हम जानेंगे की माता लक्ष्मी कैसे स्थान पर खुशी-खुशी वास करती हैं और संसार में क्या निश्चल है?
चाणक्य नीति ज्ञान (Chanakya Niti in Hindi)
मूर्खाः यत्र न पूज्यन्ते धान्यं यत्र सुसंचितम् ।
दाम्पत्योः कलहो नास्ति तत्र श्री स्वयमागता ।।
आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक के माध्यम से बताया है कि जिस स्थान पर मूर्ख या अज्ञानी व्यक्ति का सम्मान नहीं होता है, जहां अन्न का भंडार हर समय भरा रहता है। जिस स्थान पर पति-पत्नी या परिवार के सदस्यों में कलह की स्थिति नहीं होती है। वहां माता लक्ष्मी स्वयं वास करती हैं। इसलिए मनुष्य को सदैव इन बातों का ध्यान रखकर ही जीवन यापन करना चाहिए। अन्यथा व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक व शारीरिक रूप से कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
चला लक्ष्मीश्चलाः प्राणाश्चले जीवितमन्दिरे ।
चलाचले च संसारे धर्म एको हि निश्चलः ।।
आचार्य चाणक्य ने बताया है लक्ष्मी का स्वभाव चंचल है। वह आज हमारे पास है तो कल कहीं और चली जाती है। ठीक उसी प्रकार प्राण, जीवन, शरीर यह सब चंचल हैं और एक समय आने पर इनका नाश हो जाता है। लेकिन सृष्टि में केवल 'धर्म' ही निश्चल है इसलिए व्यक्ति को सदैव धर्म के मार्ग पर चलकर अपना कर्म करना चाहिए और दूसरों को भी धर्म का ज्ञान देना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को ही श्रेष्ठ माना जाता है।
Aaj Ka Panchang 15 March 2023: शीतला अष्टमी और मीन संक्रांति आज, पंचांग अनुसार जानें तिथि, नक्षत्र और राहुकाल
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 15 March 2023: पंचांग के अनुसार 15 मार्च 2023, बुधवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज अष्टमी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 15 मार्च 2023, बुधवार को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि है. जो रात 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह की नवमी की तिथि प्रारंभ होगी. चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि को शीतला अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
15 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. ज्येष्ठा नक्षत्र आकाश मंडल का 18वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी बुध ग्रह है. शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठा नक्षत्र को विशेष माना गया है. ज्येष्ठा नक्षत्र को गंड मूल नक्षत्र भी कहा जाता है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 15 मार्च 2023, बुधवार को राहुकाल दोपहर: 12 बजकर 30 मिनट से दोपहर: 2 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा
| 15 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 March 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | चैत्र |
| पक्ष: | कृष्ण |
| दिन: | बुधवार |
| ऋतु: | वसंत |
| तिथि: | अष्टमी - 18:48:37 तक |
| नक्षत्र: | ज्येष्ठा - 07:34:22 तक, मूल - 30:25:00 तक |
| करण: | बालव - 07:40:41 तक, कौलव - 18:48:37 तक |
| योग: | सिद्धि - 12:51:17 तक |
| सूर्योदय: | 06:31:35 AM |
| सूर्यास्त: | 18:29:17 PM |
| चन्द्रमा: | वृश्चिक राशि- 07:34:22 तक |
| राहुकाल: | 12:30:27 से 14:00:09 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | कोई नहीं |
| दिशा शूल: | उत्तर |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 12:06:31 से 12:54:22 तक |
| कुलिक: | 12:06:31 से 12:54:22 तक |
| कंटक: | 16:53:36 से 17:41:27 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 07:19:26 से 08:07:17 तक |
| यमघण्ट: | 08:55:08 से 09:42:59 तक |
| यमगण्ड: | 08:01:18 से 09:31:01 तक |
| गुलिक काल: | 11:00:44 से 12:30:27 तक |
राशिफल 15 मार्च 2023: मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि में बना है हंस योग, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 15 March 2023, Aaj Ka Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 15 मार्च 2023, बुधवार का दिन महत्वपूर्ण है.आज शाम 06:45 तक अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी. आज सुबह 07:33 तक ज्येष्ठा नक्षत्र फिर मूला नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा.
चन्द्रमा सुबह 07:33 के बाद धनु राशि में रहेगे. आज के शुभ समय दो है, सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5:15 से 6:15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा. वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा.आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे आध्यात्म की तरफ ध्यान रहेगा. बिजनेस एक्सपेंडिचर नॉर्मल होने से बिजनेस की इनकम में ग्रोथ होगा. वर्कस्पेस पर आपके स्मार्ट वर्क को देखते हुए आपको टीम को लीड करने का ऑफर दिया जा सकता है. सोशल लेवल पर आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर आप इमोशनली भावुक हो सकते है. फैमिली में किसी खास से अगर आप नाराज हैं, तो उसे एंकात में उसकी गलती पर डांटिए. सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा, फिर भी सेहत को लेकर सतर्क रहें. स्टूडेंट्स स्टडी करते समय एकाग्रता बनाएं रखने में सफल होंगे.
वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में समस्या हो सकती है. रेस्टोरेंट, होटल और मोटेल बिजनेस में हो रही भरपाई को पूरी करने में लगे रहेंगे. वर्कस्पेस पर किसी की सलाह आपके लिए फायदेमंद तब तक नही होगी जब तक कि आप उस पर कार्य करना प्रारंभ न कर दें. सामाजिक स्तर पर आपके बनते-बनते कार्यों में अड़चने आएगी. हाई कोलेस्ट्रॉल के पेशेंट सेहत को लेकर अलर्ट रहें. न चाहते हुए भी आपको ऑफिशियल ट्रेवलिंग करनी पड सकती है. स्टूडेंट्स कैंपस प्लेसमेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. फैमिली में हो रही गृह कलह से दूरी बनाकर रखें.
मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे जीवनसाथी से सम्बध अच्छा रहेगा. बिजनेस में नए कस्टमर्स जोड़ने के लिए आप डिजिटल एडवरटाइजिंग का सहारा लेंगे. वर्कस्पेस पर आपकी वर्क एफिशिएंसी आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. फैमिली में सभी के साथ आपके तालमेल बेहतर रहेंगे. वासी और सिद्धि योग के बनने से सामाजिक स्तर पर आपके कार्य आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाए रखने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. कंपीटीटीव स्टूडेंट्स एग्जाम को लेकर सचेत हो जाएं और अपनी तैयारी में जुट जाएं और टीचर की सलाह पर अम्ल करें. फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की प्लानिंग बन सकती है.
कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा. कॉस्मेटिक बिजनेस का विस्तार करने के लिए आपको अपनी मार्केटिंग टीम को बढ़ाना होगा. कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को बोनस मिलने की खुशखबरी मिल सकती है. फैमिली में किसी सदस्य को आपसे काफी उम्मीदें होगी, जिन्हें आपको पूर्ण करना होगा. अगामी चुनाव को देखते हुए पॉलिटिशियन अपने आचरण से सभी को प्रभावित करने में सफल होंगे. किसी खास के साथ ट्रेवलिंग हो सकती है. स्टूडेंट्स सफलता पाने के लिए अभी से कड़ी मेहनत करना स्टार्ट कर दें. लव और लाइफ पार्टनर से बहस को अपनी वाणी से आप प्यार में बदलने में सफल होंगे.
सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेगें जिससे संतान से सुख मिलेगा. सिद्धि और सुनफा योग के बनने से बिजनेस में आय के अतिरिक्त साधन से धन लाभ होने की संभावना है. वर्कस्पेस पर टीम में एकजुटता बनाएं रखने के कारण आपको टीम को लीड करने के लिए कहा जा सकता है. सेहत के मामले में दिन शानदार गुज़रेगा. फैमिली के साथ किसी की जन्मदिन पार्टी में शामिल हो सकते है. एमबीए और मैनेजमेंट स्टूडेंट्स समय से अपनी स्टडी पर ध्यान केन्द्रित करेंगे तो ही वो अपना भविष्य बेहतर बना पाएंगे स्टडी में आ रही चुनौतियों से डरें नहीं उनका सामना करें. लव और शादी-शुदा जिंदगी के लिहाज से देखा जाए तो दिन आपके लिए बेहतर रहेगा. प्रोफेशनल ट्रेवलिंग के लिए आपको तैयार रहना होगा.
कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेगें जिससे मां की अच्छी सेहत के लिए माँ दुर्गा को याद करेंगे. बिजनेस में कंपटीशन के चलते आपको अपने प्राइस में नेगोशिएट करना पड़ेगा. वर्कस्पेस पर फालतू की बहसबाजी और बातों से स्वयं को दूर रखें आप सिर्फ अपने कार्य पर ध्यान दें अन्यथा नुकसान भुगतना पड़ेगा. फैमिली में आपको अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना होगा, वरना गृह-क्लेष हो सकता है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में किसी चीज के भूल जाने से आपके साथी आपसे नाराज़ हो सकते है. अचानक से एग्जाम डेट डिक्लेयर से आपकी टेंशन बढ़ जाएगी. सेहत के मामले में आपको अपने आलस्य को त्यागकर नियमित व्यायाम की तरफ ध्यान देना होगा.
तुला राशि (Libra)-
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे दोस्त मदद करेंगे. बिजनेस में आपको अच्छे नतीजे तो मिलेंगे लेकिन साथ ही कुछ जगह पर कंपटीशन का सामना भी करना पड़ेगा. वर्कस्पेस पर आप अपने कार्य की गति को बढ़ाएं. सामाजिक स्तर पर किसी बड़ी कंपनी का सहयोग आपको मिल सकता है. मांसपेसियों में खिचाव की समस्यां से आप परेशान रहेंगे. फैमिली की सहायता से आप अपनी पुरानी प्रॉपर्टी वापस खरीदने में कामयाब होंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में कुछ परिर्वतन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. मेडिकल और टेक्निकल स्टूडेंट्स लव अफेयर के चक्कर में पड़कर अपना करियर बर्बाद कर सकते है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा. वासी और सिद्धि योग के बनने से कॉरपोरेट्स मीटिंग में आपके रिलेशन बेहतर होने और आपकी कार्यशैली को देखते हुए कोई बड़ी पोस्ट आपको मिल सकती है. जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगी. वर्कस्पेस पर किसी प्रोजेक्ट्स में जूनियर्स की हेल्थ आपके कार्य को पूर्ण करेगी. फैमिली में आपको किसी कार्य के लिए माता-पिता का सहयोग मिलेगा. लव और लाइफ पार्टनर के साथ किसी शॉर्ट ट्रिप पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. सोशल लेवल पर आपके कार्यों की ही चर्चा रहेगी. स्टूडेंट्स अपनी रैंक को बरकरार रखने में सफल होंगे. अचानक ही किसी कार्य को लेकर ट्रेवलिंग हो सकती है.
धनु राशि (Sagittarius)-
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे आत्म-विश्वास बढेगा. बिजनेस में अच्छी कमाई और कठिन मेहनत के चलते धन से संबंधित आ रही परेशानियां दूर होगी. सिद्धि और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर एम्प्लॉय ऑफ द मंथ का खिताब पुनः आप ही हासिल करेंगे. सोशल लेवल पर फ्रेंड्स, फैमिली और पॉलिटिकल सपोर्ट मिलेगा. घर के रेनोवेंशन कराने में फैमिली से आपको आर्थिक सहायकता मिलेगी. लव और लाइफ पार्टनर के साथ शाम बिताना मजेदार होगा. स्टूडेंट्स कैंपस प्लेसमेंट को लेकर अभी से अपनी कमर कस लेंगे. वजन कम करने के लिए जंक फूड त्याग कर स्वस्थ्य खानपान पर ध्यान दें.
मकर राशि (Capricorn)-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे नए विदेशी सम्पर्क से लाभ होगा. अच्छा पैकेज मिलने से मार्केटिंग और मैनेजमेंट टीम आपकी कंपनी से रिजाइन देंगे जो आपके लिए किसी पहाड़ के टूटने से कम नहीं रहेगा. वर्कस्पेस पर किसी को प्रमोशन मिलने से आप दुखी होंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में कोई बात ज्यादा बढ़ने से आपकी टेंशन बढ़ सकती है. फैमिली में रिश्ते को सुधारने में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी. जंक फूड खाने से आपका डाइजेशन गड़बड़ा सकता है. सामाजिक स्तर पर किसी भी मंच से आप किसी प्रकार की टिका-टिप्पणी करना आपके लिए गले की फांस बन सकता है. स्टूडेंट्स अपना बेहतर नहीं दोहरा पाएंगे.
कुंभ राशि (Aquarius)-
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे इनकम में वृद्धि होगी. वासी और सिद्धि योग के बनने से इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस में आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है. वर्कस्पेस पर आपकी कार्यक्षमता को जांचने के लिए आपको नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. सामाजिक स्तर पर पुराने कार्यों के साथ नए कार्य को करने में व्यस्त रहेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. स्टूडेंट्स को अपना ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य लगाना होगा. फैमिली में किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपकी जिम्मेदारियां ज्यादा रहेगी. सेहत के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते.
मीन राशि (Pisces)-
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे पिता के आदर्शो पर चले. बिजनेस में अच्छी कमाई के चलते धन संबंधित हो रही समस्यां दूर होगी साथ ही आप किसी नई जगह आउटलेट ओपन करने का विचार बना रहे है, तो सुबह 7:00 से 9:00 और शाम 5:15 से 6:15बजे के मध्य करें. बेरोजगार व्यक्ति अपने हाथ आए अवसर को जाने न दें. हेल्थ में सुधार होने से आपकी जान में जान आएगी. लव और लाइफ पार्टनर पर किसी बात को लेकर आप दबाव बना सकते है. खिलाड़ियों को मेंटर से कुछ नया सिखने को मिलेगा, जो उनके भविष्य में नया मोड़ लाएगा. फैमिली में बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी. किसी फ्रेंड के साथ ड्राइव पर जाते समय ड्राइविंग खुद करें.
OYO में आत्महत्या केस की जांच करने पहुंची पुलिस, पकड़ा गया फर्जी कॉन्स्टेबल
नई दिल्ली। राजधानी के नेब सराय इलाके के देवली रोड स्थित ओयो होटल में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस जब मामले की जांच करने पहुंची तो पता चला उसी होटल के एक कमरे में एक महिला के साथ फर्जी कांस्टेबल भी पहुंचा था। दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम अब दोनों मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल, 12-13 मार्च की दरमियानी रात देवली रोड स्थित ओयो होटल के कमरे में एक युवक ने पंखे से लटकर कर जान दे दी। मृतक युवक की पहचान पहचान दक्षिण पुरी एक्सटेंशन के रहने वाले 23 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि होटल पिछले एक साल से बिना वैलिड लाइसेंस के चल रहा था। दोमंजिला होटल में 16 कमरे हैं। होटल पिछले एक साल से बिना वैलिड लाइसेंस के चल रहा था। पूछताछ में पता चला की राहुल अपने दोस्त के सौरव के साथ होटल पहुंचा था। दोनों दोस्त 12 मार्च को सुबह चेकआउट किया था। इसके बाद शाम को राहुल अकेले ही वापस शाम को होटल लौट आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिया और युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी।
दिल्ली पुलिस जब होटल में युवक की मौत की जांच कर रही थी तो इस दौरान पता लगा कि एक पुलिसवाला महिला के साथ होटल के कमरा नंबर 206 में ठहरा था। उसने अपना नाम अशोक नगर निवासी नबाब सिंह बताया था। यह आदमी पुलिस की वर्दी में होटल पहुंचा था। जांच में वह अपना आईकार्ड होटल स्टाफ को दिखाने में असफल रहा। बाद में पता लगा कि वह शाहदरा में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर है। दिल्ली पुलिस इस मामले में गलत पहचान बताने का केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
NIA की कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के प्रमुखों और सदस्यों के खिलाफ एक्शन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से एनआईए के अधिकारियों ने घाटी के श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग जिलों में छापेमारी की।
बताया जा रहा है कि पिछले साल दर्ज एक मामले में तलाशी की जा रही है, जिसमें विभिन्न अभियुक्त संगठनों और उनके सहयोगियों और ऑफ-शूट के कैडरों और ओजीडब्ल्यू द्वारा विभिन्न छद्म नियमों के तहत संचालित आतंकवादी और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।
श्रीनगर में जांच एजेंसी के अधिकारियों ने अब्दुल रशीद तेली के बेटे जुनैद अहमद तेली के घर पर छापा मारा, जो सलफिया मस्जिद इकबाल कॉलोनी 90 फीट रोड सौरा में अपने भाई के साथ रहता था। रिपोर्ट के अनुसार टीम ने एक सेल फोन जब्त किया है। जांच एजेंसी ने पुलवामा में निलोरा में मोहम्मद अल्ताफ भट के बेटे जीशान अल्ताफ और लिटर में गुलाम हुसैन मलिक के बेटे आरिफ मलिक के घरों की तलाशी ली। इसी तरह, कुलगाम में एजेंसी ने यारीपोरा में अल्ताफ अहमद वागे (दूधवाला), हैंगर में फारूक अहमद डार (किसान) और रामपोरा में मारे गए कमांडर अब्बास शेख के भाई अशरफ अहमद शेख के आवास पर छापा मारा।
Ration Card Update: फ्री राशन लेने वालों को लगा झटका, सामने आई नई मुसीबत, सभी कार्ड धारकों के लिए है जरुरी
मुफ्त राशन योजना का फायदा लेने वालो के लिए जुड़ा नया अपडेट आया है।इस अपडेट( update) को सुनकर आप परेशान हो सकते हैं. हर महीने का राशन वितरण 15 तारीख तक होना होता है। लेकिन कुछ जिलों में अभी तक भी राशन का वितरण नहीं हो पाया है। ऐसा मीडिया रिपोर्ट ( media repott)का कहना है
चावल पहुंचने को लेकर अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि जल्द दुकानों पर चावल पहुंचने वाला है। चावल राशन की दुकानों पर पहुंचने के बाद वितरण शुरू कर दिया जाएगा।वितरण व्यस्था में गड़बड़ी के चलते जनवरी में कार्ड धारकों को राशन ( ration)मिलने में पहले भी देरी हुई है।
दुकानों पर चावल ( rice)का कोटा मौजूद नही
बताया जा रहा है कि दुकानों ( shop)पर चावल ( rice)का कोटा मौजूद नहीं होने से प्वाइंट ऑफ सेल्स मशीन (PoS) राशन वितरण की अनुमति नहीं दे रही। ऐसे में राशन कार्ड धारक न चाहकर भी इंतजार ( wait) के लिए मजबूर हैं।
Breaking News : नहीं रहे करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार देर रात 2 बजे कार्डिएक अरेस्ट से राजस्थान के जयपुर में निधन( death in jaipur ) हो गया। वे 80 साल के थे और लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका ब्रेन स्ट्रोक का इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए राजपूत सभा भवन जयपुर में रखा जाएगा। लोकेंद्र सिंह कालवी ने करणी सेना के कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया था और कई विवादों में भी रहे थे।
फिल्म पद्मावत को लेकर पूरे देश में बवाल
राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव में जन्में लोकेंद्र आखिरी बार सुर्खियों में तब आए थे जब फिल्म पद्मावत को लेकर पूरे देश में बवाल हुआ था. हालांकि, इससे पहले वो जोधा-अकबर फिल्म के खिलाफ भी मुखर होकर अभियान चला चुके थे. उनके पिता राज्य और केंद्र में भी मंत्री रहे. अजमेर के मेयो कॉलेज से पढ़ाई करने वाले कालवी के पिता चंद्रशेखर सरकार की कैबिनेट में थे।
