सियासत
aaj Ka Rashifal 25 March 2023: मेष, तुला, धनु राशि वाले भूल कर भी करें ये काम, नवरात्रि के चौथे दिन सभी 12 राशियों का जानें कल का राशिफल
Horoscope Tomorrow, Daily Horoscope Rashifal, Aaj Ka Rashifal, 25 March 2023: ज्योतिष गणना के अनुसार 25 मार्च 2023, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है. शनिवार के दिन आप नवरात्रि का चौथा व्रत मां कूष्मांडा की पूजा का विधान है. मेष राशि वाले खर्चे कम करें, वृष राशि वालों की समृद्धि में इजाफा होगा. मिथुन राशि वालों पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी. कर्क, वृश्चिक, धनु राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ मिलेगा. मेष से मीन राशि तक के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा, आपके किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले जातकों के लिए कल का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आप अपने आप को तंदुरुस्त रखने के लिए प्रतिदिन की दिनचर्या में सुबह की सैर, योगा व ध्यान को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे. छात्रों के कैरियर में प्रगति की संभावना है. अगर छात्र किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी कामयाबी हासिल होगी. आपकी स्वच्छ जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है.
किसी भी खर्चीली काम व योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच विचार कर ले. परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जहां सभी लोग एक साथ बैठकर बातचीत करते हुए नजर आएंगे, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तो में मनमुटाव हो सकता है. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है, सोच समझकर बातों को करें तो बेहतर रहेगा. लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी.
लव पार्टनर को आप अपने परिवार वालों से भी मिलवाएंगे, जिससे आपके विवाह में और देरी ना हो. जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कल अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं. कल पड़ोस में हो रहे समारोह में आप परिवार के साथ सम्मिलित होंगे, सभी लोगों से मेल मिलाप होगा.
वृषभ राशि (Tauras)
वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. बिजनेस कर रहे जातको को बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए मित्रों की सहायता मिलेगी और बिजनेस में प्रगति के संकेत हैं. आपकी दूसरों को राजी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी. जॉब कर रहे जातकों को अपने दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा. कोई भी लापरवाही ना हो सावधानीपूर्वक सभी कार्यों को करें. शिक्षा में सफलता मिलेगी.
कल किया गया निवेश आपकी समृद्धि में इजाफा करेगा. राजनीति में सफलता मिलेगी. सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा. नेताओं से भी मिलने के अवसर प्राप्त होंगे, जिनके सामने आप अपने विचारों को प्रस्तुत कर सकते हैं. छात्र एक शहर से दूसरे शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं. जो लोग घर से ऑनलाइन का कार्य करते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है. पैतृक व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए उस में कुछ बदलाव करेंगे. जीवनसाथी के साथ कल आप अपने रिश्तेदारों के बारे में बातचीत करेंगे.
भाई-बहन की शिक्षा के लिए धन का निवेश करेंगे. माताजी का सानिध्य मिलेगा. घर से निकलने से पहले वरिष्ठ सदस्यों का पैर छूकर आशीर्वाद लें तो आपके सभी कार्य पूरे होंगे. कल आप अपने खाली समय में अपने फोन पर अपने मित्र से बातचीत करके काफी खुश नजर आएंगे. कहीं घूमने फिरने की भी योजना बनाएंगे.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. शिक्षा में सफलता संभावित है. पॉलिटिक्स में लाभ हो सकता है. नेताओं से संपर्क बनेगा. आप उनके साथ मिलकर कार्य करते हुए नजर आओगे. धन प्राप्ति की संभावना है. ऑफिस में कल आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए नहीं तो आपकी बातों से किसी को का मन दु:खी हो सकता है. कल आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी, जिससे आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा.
गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें, हेलमेट का प्रयोग करें. व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी. नए नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा. आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी. माता-पिता संतान के भविष्य के लिए अपने परिचितों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे.
कुछ समय कल आप अपने बच्चों के साथ भी व्यतीत करेंगे और खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे. अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा. प्रॉपर्टी डीलिंग कर रहे जातकों को अच्छी डील मिल सकती है. नए वाहन का भी सुख प्राप्त होगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका सफल रहने वाला है. व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. व्यवसाय के लिए समय बहुत ही शुभ है. नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे. जॉब में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं. अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा. घर में पूजा, पाठ का आयोजन होगा. कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी. प्रेमी को कल आपकी कोई बात चुभ सकती है. कैरियर के नजरिए से शुरू किया सफर कारगर रहेगा. कल आप लोगों की मदद भी करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी.
भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा. बेरोजगार लोगों को अच्छे रोजगार मिलने के संकेत हैं. पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा. रुका हुआ धन कल आपको किसी मित्र की सहायता से प्राप्त होगा. आप किसी नए कार्य को करने की योजना बनाएंगे, जिससे आपकी आय में और बढ़ोतरी हो सके. आप घर की मरम्मत पर भी कुछ धन खर्च करेंगे. किसी शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए शॉपिंग पर जाएंगे. अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालेंगे और उसमें अपने मनपसंद कार्यों को करेंगे. जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उन्हें और अधिक कार्य करने का मौका मिलेगा. लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका प्रसन्नता से भरा रहने वाला है. जॉब कर रहे जातकों को जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी और नवीन पद की तरफ प्रेरित होंगे. जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी, जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं. आपके ईमानदार और जिंदादिल प्यार में जादू करने की ताकत है, जिससे सभी लोग आप से काफी खुश नजर आएंगे.
आप अपने परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आपको धन खर्च करेंगे और कुछ समय भी व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी. परिवार वालों का सहयोग मिलेगा. परिवार की कल आपके ऊपर और अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिनसे आप थोड़ा सा परेशान दिखेंगे लेकिन आप जीवनसाथी की सहायता से सभी कार्यों को पूरा करेंगे. परिवार की तरफ से आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा, जो आपको अवश्य पूरा करना होगा.
संतान के द्वारा सुखद समाचार की प्राप्ति होगी. आप जो कार्य को करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे, वह कल आपका पूरा होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोगों से मेल मिलाप होगा. मित्रों के द्वारा आय के अवसर प्राप्त होंगे. मित्र आपके कार्यों में हाथ बढ़ाते हुए नजर आएंगे, पुरानी यादें ताजा होंगी.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका शुभ रहने वाला है. कल आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने बहुत दिनों से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे. आप दूसरों की सहायता के लिए भी आगे बढ़कर कार्य करते हुए नजर आएंगे. टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को लाभ होने की संभावना है. धन से जुड़ा कोई मसला कल हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है. व्यवसाय लेन-देन में सावधानी की जरूरत है, जोखिम भरे निवेश करने से बचें.
संतान की पढ़ाई पर अधिक खर्चा होगा. सेहत में पहले से सुधार होगा. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. कल आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होगा, जिससे खुशियां भरा माहौल होगा. बड़े बुजुर्गों की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो बेहतर रहेगा. जो जातक विदेशों से आयात निर्यात का कार्य करते हैं, उन्हें सुख समाचार सुनने को मिलेगा.
जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे. आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, जिसमें अपने मन पसंदीदा कार्यों को करेंगे, जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी. शाम के समय आप अपने माता-पिता के साथ बातचीत करते हुए नजर आएंगे. किसी पार्टी में भी सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल मिलाप होगा. मित्रों के द्वारा कुछ उपहार भी मिलेंगे.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. बात करें तो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, वह व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. नए-नए लोगों से संपर्क बनेंगे और नए-नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे, जिन से लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे. आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा, जिससे आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे. कल जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति रहेंगी. अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें.
क्रोध पर नियंत्रण रखें. धन के व्यय पर नियंत्रण रखें. रियल स्टेट व मीडिया से संबंधित जातकों के लिए समय बेहतर है. आपको हताशा का सामना करना पड़ सकता है. नए विचार फायदेमंद साबित होंगे. नए वाहन का सुख प्राप्त होगा. जीवनसाथी के द्वारा कोई सूचना मिलेगी. आप नौकरी के साथ-साथ कोई साइड काम करने का भी निर्णय लेंगे, जिसमें आपके जीवनसाथी पूरा सहयोग करेंगे.
बच्चों की पढ़ाई पर भी अधिक धन खर्च होगा. आप अपने लिए कुछ खरीदारी करेंगे. वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा. जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सता सकती है. कल आप कोई ऐसा कार्य पूरा करेंगे. जो आप काफी लंबे समय से सोच रहे थे, जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी. भाई, बहनों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है. कल नौकरी में प्रगति को लेकर उत्साह होगा. किसी नई नौकरी का भी ऑफर आएगा, जिसमें आय अधिक होगी और पद में बढ़ोतरी भी होगी. स्थान परिवर्तन को लेकर आप कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे. कल आप को उधार नहीं देना चाहिए, जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है. कल आपको जीवनसाथी के द्वारा कोई उपहार मिलेगा, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे.
वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. कल कुछ समय आप अपने बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों के बीच और अधिक प्यार देखने को मिलेगा रिश्तेदारों के द्वारा शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे. आप घर में पूजा, पाठ का आयोजन करेंगे, जिसमें सभी लोगों का आना जाना लगा रहेगा.
साझेदारी में जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें लाभ प्राप्त होगा. छोटे व्यापारियों को भी अपने व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा. आप अपने परिवार वालों के लिए कुछ खरीदारी करेंगे. बहन के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी. मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, सभी लोग मिलकर शॉपिंग पर जाएंगे. छात्र एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं. हायर एजुकेशन के लिए समय बढ़िया है. आपको अपना मनपसंद विषय पढ़ने का मौका मिलेगा.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. शादीशुदा लोग ग्रहस्थजीवन में खुश नजर आएंगे. पारिवारिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी. आप घर की मरम्मत पर भी काफी धन खर्च करेंगे. मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें सभी लोग आगे बढ़ चढ़कर कार्य करते हुए नजर आएंगे. बहन के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी, जिससे मनचाहा जीवनसाथी पाकर काफी खुश नजर आएंगे. नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है. रूके धन के आगमन होने के संकेत हैं.
आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है. कल का दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है. माताजी का सानिध्य मिलेगा. माताजी को लेकर आप ननिहाल घूमने जा सकते हैं, जहां वे काफी खुश नजर आएंगे. आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, जिसमें आप अपने मित्रों से फोन पर बातचीत करेंगे. काफी समय आप अपना फोन पर व्यतीत करेंगे.
जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. कल किसी के वाद-विवाद में पड़ने से आपको बचना है. जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अच्छा रोजगार प्राप्त होगा. जो युवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. कल आपको अपने ऐसे मित्रों से दूर रहना होगा, जो आपका समय खराब करते हैं.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. छात्रों को सफलता मिलेगी. जो छात्र प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, कल उन्हें सफलता हासिल होगी. कल आपको विदेशों से भी शिक्षा प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे. अगर आप अपने कुछ विषयों में बदलाव करना चाहते हैं, तो यह समय बढ़िया है. माता-पिता संतान के भविष्य के लिए धन का निवेश करेंगे. घर से निकलते समय पिताजी का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें, आपके सभी अटके हुए कार्य पूरे होंगे.
व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी. कोई अच्छी डील कल फाइनल होगी. कल के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं. संतोषजनक परिणाम पाने के लिए कामों को योजनाबद्ध तरीके से करें. आलस्य के कारण कल आप अपने कार्यों को कल पर टाल सकते हैं. माता-पिता के साथ आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे. कार्य क्षेत्र में सीनियर व जूनियरों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने कार्यों को समय से पहले कर पाएंगे. नौकरी के साथ-साथ आप साइट काम करने का भी निर्णय लेंगे, जिससे आय में बढ़ोतरी हो सके. संतान को अच्छी नौकरी मिलने से काफी खुश नजर आएंगे. किसी मित्र के घर पूजा, पाठ में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल मिलाप होगा.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए बेहद सुखद रहने वाला है. राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी. युवा लव लाइफ को लेकर काफी खुश नजर आएंगे. आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर जाएंगे, जहां प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे. व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्राएं उनके लिए काफी लाभदायक रहेंगी. आपको धन संचय करने में कल बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
कल आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं. आप बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और आपको पता ही नहीं चलेगा समय कैसे व्यतीत हो गया. आप अपने मन की बात को अपनी माता जी के साथ साझा करेंगे. माता जी के द्वारा धन की प्राप्ति होगी. बहन की सेहत में पहले से सुधार होगा. भाई को अच्छी नौकरी मिलने से काफी खुश नजर आएंगे. कुंवारे लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है. माता-पिता अपनी कुछ जिम्मेदारियों को पूरा करके काफी खुश नजर आएंगे. नए मेहमान के आगमन से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. आप अपने परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे. जो जातक घर से ऑनलाइन का काम करते हैं, उन्हें अच्छा धन लाभ होगा.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. रुके धन की प्राप्ति होगी. रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा. लंबे समय से अटके मुआवजे और कर्जा भी आखिरकार आपको मिल जाएंगे. दूसरों की दखलअंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है, सावधानी बरतें. न्यायिक, बैंकिंग, आईटी जॉब के जातकों को लाभ हो सकता है. कल आप प्लांट, दुकान, मकान को खरीदने की जो योजना बना रहे थे, उस में कामयाबी मिलेगी. सेहत में पहले से सुधार होगा.
संतान के लिए धन का निवेश करेंगे, जिससे आने वाले समय में कोई परेशानी ना हो. मित्रों के द्वारा आय के अवसर प्राप्त होंगे. अपने लिए कुछ खरीदारी करेंगे. छोटे बच्चों को लेकर पिकनिक व शॉपिंग मॉल में जाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे. आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे. संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा. रिश्तेदारों के द्वारा सुख समाचार की प्राप्ति होगी. किसी रिश्तेदार के यहां पार्टी में सम्मिलित होने के लिए खरीदारी करते हुए नजर आएंगे.
सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे. जो लोग राजनीति में कैरियर बनाना चाहते हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी. अपना कुछ समय फोन पर बातचीत करके व्यतीत करेंगे. माता-पिता का सहयोग मिलेगा.
Bank Holidays April 2023: अप्रैल में बैंक में छुट्टियों की भरमार, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। Bank Holidays April 2023: अप्रैल से नये वित्त वर्ष की शुरुआत होगी। इस शुरुआत के साथ ही कई ऐसे बदलाव होते हैं जो आम लोगों के जीवन और जेब पर सीधा असर डालते हैं। अप्रैल के महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से संबंधित किसी जरूरी काम को पूरा करना है तो बैंकों की अवकाश लिस्ट को चेक करना जरूरी है।
Bank Holidays April 2023
Bank Holidays April 2023: अप्रैल में किन.किन दिनों बैंकों में रहेगा अवकाश
1 अप्रैल. 2023. सालाना क्लोजिंग के कारण आइजोल, शिलांग, शिमला और चंडीगढ़ को छोड़कर पूरे देश आम लोगों के लिए बंद रहेंगे।
2 अप्रैल. 2023. रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
4 अप्रैल. 2023. महावीर जयंती के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकता, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
5 अप्रैल. 2023. बाबू जगजीवन राम की जयंती के कारण हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे।
7 अप्रैल 2023. गुड फ्राइडे के कारण अगरतला, अहमदाबाद, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला और श्रीनगर को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
8 अप्रैल. 2023. दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
9 अप्रैल. 2023. रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
14 अप्रैल. 2023. डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के कारण आइजोल, भोपाल, नई दिल्ली, रायपुर, शिलांग और शिमला को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
15 अप्रैल. 2023. विशु, बोहाग बिहू, हिमाचल दिवस, बंगाली नववर्ष के कारण अगरतला, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
16 अप्रैल. 2023.रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
18 अप्रैल. 2023. शब.ए.कद्र जम्मू और श्रीनगर में बैंक में बंद रहेगा।
21 अप्रैल. 2023. ईद.उल.फितर के कारण अगरतला, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेगा।
22 अप्रैल. 2023. ईद और चौथे शनिवार के कारण कई जगहों में बैंक बंद रहेंगे।
23 अप्रैल. 2023. रविवार को बैंक बंद रहेंगे।
30 अप्रैल. 2023.रविवार के कारण बैंकों में रहेगा अवकाश।
साल 2013 में राहुल गांधी ने फाड़ दी थी मनमोहन सरकार के अध्यादेश की कॉपी, पास हो जाता तो आज बच जाती लोकसभा सदस्यता …
नई दिल्ली। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता आज शुक्रवार 24 मार्च को रद्द कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय ने आदेश भी जारी कर दिया है जिसमे ये लिखा है कि 23 मार्च 2023 से राहुल गांधी लोकसभा में अयोग्य घोषित कर दिए गए हैं। इसे लेकर आज पूरे देशभर में कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर कर केंद्र सरकार पर हमला भी बोला है। सीएम भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह समेत सभी कांग्रेसियों ने बयानबाजी दी है।
इस मुद्दे पर एक बात कही जा रही है कि राहुल गांधी इस मामले में बच सकते थे और अपनी लोकसभा सदस्यता बचा सकते थे अगर वे साल 2013 में मनमोहन सरकार के कार्यकाल में लाए गए अध्यादेश को नहीं फाड़ते। दरअसल, बात आज से 10 साल पुरानी है। तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला सुनाया कि सांसद/विधायक को 2 साल या उससे ज्यादा की सजा मिलने पर उसकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से खत्म हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला लिली थॉमस बनाम भारत संघ के अपने प्रसिद्ध फैसले में इस प्रावधान को रद्द कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ मनमोहन सरकार एक अध्यादेश लाई थी, जिससे सुप्रीम कोर्ट का फैसला निष्प्रभावी हो जाए। इस समय लालू यादव चारा घोटाला में फंसे थे और दोषी पाए जाने पर उनकी सदस्यता पर भी खतरा था। तब के राज्यसभा सांसद राशिद मसूद पहले ही भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जा चुके थे। विपक्ष की तीखी आलोचना के बाद भी सितंबर 2013 में मनमोहन सरकार एक अध्यादेश लेकर आई जिससे सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट जाता। लेकिन राहुल गांधी ने इसे अस्वीकार कर दिया।
24 सितंबर 2013 को कांग्रेस सरकार ने अध्यादेश की खूबियां बताने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने पहुंचकर कहा था- ये अध्यादेश बकवास है और इसे फाड़कर फेंक देना चाहिए। उन्होंने अध्यादेश की कॉपी को फाड़ दी थी। उस दौरान मनमोहन सिंह विदेश यात्रा में थे। इसके बाद ये अध्यादेश वापस ले लिया गया था। अगर उस दौरान मनमोहन सरकार का अध्यादेश पास हो जाता तो आज 10 साल बाद उसका फायदा राहुल गाँधी को होता और उनकी लोकसभा सदस्यता बच जाती। हालांकि उन्हें सदन में वोट डालने की अनुमति नहीं होती लेकिन उनकी सदस्यता रद्द नहीं होती।
23-24 मार्च में क्या-क्या हुआ?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सूरत सेंशस कोर्ट ने 23 मार्च को 2 साल की सजा सुनाई है। इस मामले में सजा का एलान हो गया था और इसी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि उनकी लोकसभा सदस्यता जा सकती है। वहीँ इसके बाद उनकी जमानत पर सुनवाई की गई जिसके बाद उन्हें बेल भी दे दी गई है। उन्हें 30 दिन का वक्त दिया गया है और ऊपरी अदालत में जाकर वे अपील कर सकते हैं। कोर्ट ने उनकी सजा पर 30 दिनों के लिए रोक लगा दी है।
राहुल गांधी के एडवोकेट किरीट पानवाला ने बताया कि चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की कोर्ट ने पिछले हफ्ते दोनों पक्षों की दलीलों की अंतिम सुनवाई की और निर्णय सुनाने के लिए 23 मार्च की तारीख तय की थी। राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 (मानहानि) के तहत केस दर्ज है।
कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता आज रद्द कर दी गई है। मानहानि मामले में लोकसभा ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया है जिसका नोटिफिकेशन लोकसभा सचिवालय ने भी जारी कर दिया।
24 मार्च को राहुल गांधी की संसद सदस्यता ख़त्म हो गई। दिनांक 23 मार्च 2023 से लोकसभा में अयोग्य घोषित किये गए हैं। लोकसभा सचिवालय ने ये पत्र जारी किया है जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता ख़त्म हो गई।

मोदी सरनेम को लेकर दिया था विवादित बयान
बता दें, साल 2019 में मोदी सरनेम को लेकर उन्होंने विवादित बयान दिया था। इस मामले में उन पर मानहानि किया गया था जिसके बाद कल मामले की सुनवाई सूरत में हुई। पेशी के दौरान राहुल गांधी ने कहा – मैंने जानबूझकर बयान नहीं दिया है। वहीँ राहुल के वकील ने सजा कम करने की अपील की थी।
Jio 895 Recharge: Jio का ये धांसू प्लान, मात्रा इतने रुपये के रिचार्ज में पूरे साल चलेगा, तो देर किस बात…पढ़ें ये खबर
Jio 895 Recharge: Jio का बेहतरीन रिचार्ज प्लान आया है. मात्रा इतने रुपये के रिचार्ज में पूरे साल चलेगा। Jio की तरफ से 895 रुपये वाला प्लान सही ऑप्शन बन सकता है। इस प्लान में कई फीचर्स और फायदे देखने को मिलते हैं। अगर आप Jio का 895 रुपये का रिचार्ज करवाते हैं तो आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलता है।
Jio 895 Recharge:इसके अलावा इस प्लान में 24GB Data भी मिल रहा है लेकिन ध्यान रहे यह डेटा पूरे साल के लिए वैलिड होगा। इसमें रोजाना 50 SMS भी दिए जाते हैं। इस प्लान के तहत आपको 28 दिन वाले प्लान की 12 Cycle मिलती है। यानी प्लान में मिलने वाले डाटा की बात करें तो इसमें प्रति 28 दिन के लिए 2 GB Data दिया जाता है। इसमें Jio TV, Jio Cinema, Jio Security का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। आपको पहले ही बता दें कि Jio के ये प्लान्स Phone Users के लिए ही हैं। Jio Phone होने की स्थिति में ही आपको इसका लाभ मिल पाएगा।
Jio 895 Recharge:Jio के इस प्लान की वैलिडिटी 252 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा मिलेगा, यानी कुल डेटा 630 GB मिलेगा। इसके अलावा जब हाई स्पीड खत्म हो जाएगा तो इन्टरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps पर आ जायेगी। इसके अलावा इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा भी दी जा रही है। इतना ही नहीं रोजाना 100 SMS भी आपको मिलेंगे। इस प्लान के साथ Jio Apps का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा।
लोकसभा में भारी हंगामे के बीच नया फाइनेंस बिल पास, पेंशन से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक ये आए ये बड़े अपडेट्स
लोकसभा में भारी हंगामे के बीच नया फाइनेंस बिल पास कर दिया गया है। इस बिल को पेश करते हुए सरकार ने कई बड़े ऐलान किए हैं। इसमें पेंशन को लेकर भी ऐलान किया गया है। सरकार का कहना है कि पेंशन प्लान की स्टडी करने के लिए पैनल बनाया जाएगा।
बिल से जुड़े प्वाइंट्स
- फाइनेंस बिल में STT बढ़ाने का ऐलान किया गया है।
- STT यानि सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स
- STT 1700 रुपए से बढ़ाकर 2100 रुपए किया गया
- 1 करोड़ रुपए के टर्नओवर पर STT बढ़ाकर 2100 रुपए किया
- इक्विटी फ्यूचर बेचने पर भी STT बढ़ाया
- ऑप्शन बेचने पर सरकार ने STT बढ़ाया
GST को लेकर बदलाव
- GST से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगा TRIBUNAL
- GST APPELLATE TRIBUNAL के गठन को भी मंजूरी
म्यूचुअल फंड्स पर STCG
- डेट MF के निवेशकों पर लगेगा STCG
- LTCG के साथ इंडेक्सेशन का फायदा भी नहीं
- लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स का फायदा नहीं
- डेट MFs में टैक्स के नियम बदलने की तैयारी
- फाइनेंस बिल में MF के लिए नया प्रस्ताव
- लोकसभा में डेट MF में संशोधन पास
- 1.77 रुपए/शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
मायके गई पत्नी ने रचाया दूसरा विवाह, पति थाने पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां एक महिला मायके घूमने आई थी, लेकिन वह दूसरे युवक से विवाह रचा लिया. जब महिला का पति इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी. फिलहाल मामले को लेकर पीड़ित पति ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायत की है. साथ ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.
दरअसल, पूरा मामला देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कुसफरा गांव का है. यहां के रहने वाले मनोज श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी पंजाब में हुई थी. उसके एक 7 साल का बेटा भी है. मनोज का कहना है कि पत्नी अपने घर वालों के साथ अक्सर मायके जाया करती थी. इस क्रम में पत्नी फिर जनवरी में अपने भाई के साथ बेटे को लेकर मायके पंजाब चली गई.
मनोज ने पुलिस को दिए गए आवेदन पत्र में आरोप लगाया है कि पत्नी को फोन करने के बाद उसने बात करना बंद कर दिया. जिसके बाद मैं परेशान हो गया. काफी खोजबीन के बाद रिश्तेदारों से पता चला कि पत्नी ने किसी दूसरे युवक के साथ शादी कर ली है. शादी की जानकारी होने पर मनोज परेशान हो गया.
पत्नी द्वारा दूसरी शादी रचा लेने पर मनोज ने अपने ससुराल फोन किया और पत्नी के बार में जानकारी ली. जिसके बाद ससुराल वालों ने बताया कि उसकी पत्नी की दूसरी शादी कर दी गई है. जब इस बात की मनोज की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए. वहीं जब मनोज ने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी. जिसको लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत पत्र सौंपाकर कार्रवाई की मांग की. साथ ही उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है. फिलहाल मामले को लेकर देल्हूपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली है. मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
BREAKING : मानहानि केस में सजा के बाद Rahul Gandhi की संसद सदस्यता खत्म, 8 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
नई दिल्ली: BREAKING : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता को रद्द कर दिया है। बता दें कि सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ से जुड़े बयान के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें गुरुवार को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की अदालत ने IPC के सेक्शन 504 के तहत राहुल गांधी को दोषी करार दिया, जो शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने से संबंधित है। फैसला सुनाए जाते समय राहुल गांधी अदालत में मौजूद थे।
राहुल अगले 8 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी की न सिर्फ सदस्यता गई है, बल्कि अगर उपरी अदालत से उनको राहत नहीं मिलती है, तो वह अगले 8 सालों के लिए चुनावी राजनीति से बाहर हो जाएंगे। दरअसल, कानून कहता है कि 2 साल तक अगर किसी विधायक या सांसद को सजा होने पर उसकी सदस्यता रद्द हो जाएगी। इसके बाद सजा खत्म होने पर भी वह 6 साल तक चुनाव लड़ने पर अयोग्य माना जाएगा। ये नियम कोर्ट का फैसला आने के तुरंत बाद लागू हो जाता है। ये नियम जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 8 (3) के तहत लागू होता है।
Corona Virus Update : देश में फिर पैर पसार रहा कोरोना, नए वेरिएंट XBB.1.16 के इन राज्यों में मिले सबसे ज्यादा मामले
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोविड के 1300 नए मरीज मिले हैं। देश में 140 दिन बाद कोरोना वायरस के सबसे अधिक केस सामने आए हैं। फिलहाल देश में 7605 सक्रिय मरीज हैं। पिछले चार महीने से कोविड मरीजों की संख्या में कमी थी, लेकिन कुछ हफ्तों से केस की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या चार करोड़ के पार पहुंच चुकी है। जब महामारी शुरू हुई थी, तब से अब तक 4,46,99,418 लोग कोरोना के चपेट में आ चुके हैं।
XBB.1.16 मरीजों की बढ़ती संख्या
पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरल और वायरल फ्लू के संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सुस्त पड़ कोरोना संक्रमण ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड के नए केस बढ़ने के पीछे कोरोना का नया वेरिएंट XBB.1.16 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक XBB.1.16 के 349 नमूनों का पता चला है। ये नए केस नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले
भारतीय SARS-Cov-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के आंकड़ों के अनुसार, XBB.1.16 के महाराष्ट्र में 105, तेलंगाना में 93, कर्नाटक में 61 और गुजरात में 54 मामले दर्ज किए गए। XBB.1.16 के दो सैंपल पहली बार जनवरी में देखे गए थे। फरवरी में इसके 140 सैंपल मिले थे, जबकि मार्च में अब तक 207 सैंपल मिल चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दुनिया में एक दिन में कोरोना के 94 हजार नए मरीज मिले हैं। कोविड की वैश्विक महामारी फिलहाल खत्म नहीं हुई है। दुनिया के 19 फीसदी मरीज अमेरिका, 12.6 फीसदी रूस और 1 फीसदी भारत से मिले हैं। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या सबसे अधिक है।
अवैध संबंध ने मां को बनाया हत्यारन, दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर नहर में फेंका शव
उत्तरप्रदेश। मेरठ में अवैध संबंधों में मां ने अपने दो मासूम बच्चों की जान ले ली। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले बच्चों के हाथ-पैर बांधकर बेड के बॉक्स में बंद कर दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बाहर निकाला और नशे का इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद गला दबाकर मार डाला। फिर प्रेमी शव को कार की डिग्गी में रखकर 25 किलोमीटर गंगनहर में फेंक दिया। फिर बच्चों के लापता होने की झूठी कहानी रची।
आरोपी महिला निशा खैरनगर गूलर गली की रहने वाली है। उसका पति शाहिद बेग लालकुर्ती पैठ में जूता दुकान में काम करता है। निशा बुधवार शाम घर पर अकेली थी। उसने ट्यूशन टीचर सलमान को भी घर आने से मना कर दिया था। बेटा मेराब (10) सेंट जोंस स्कूल में थर्ड क्लास और बेटी कोनेन (6) क्लास सेकेंड में पढ़ती थी। निशा ने बुधवार शाम को पति को फोन पर बताया कि दोनों बच्चे अचानक घर से लापता हो गए हैं। सूचना पर शाहिद तत्काल मौके पर पहुंचे। फिर आस-पास के बच्चों की काफी देर तक तलाश की। इसके बाद शाहिद पत्नी निशा के साथ देहली थाना पहुंचे। यहां बच्चों की मिसिंग कंप्लेन दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की 10 टीमें बच्चों की तलाश लग गई।
पुलिस ने इलाके के CCTV भी खंगाले और पति-पत्नी से पूछताछ की। पूछताछ में किसी रिश्तेदार से संपत्ति विवाद की बात सामने आ रही थी। पुलिस ने माता-पिता सहित रिश्तेदारों के मोबाइल डिटेल और कॉल डिटेल चेक की। इस दौरान मां निशा के फोन में इलाके के पूर्व पार्षद सऊद का नंबर मिला। जिससे निशा घटना वाले दिन में कई बार बात की थी। अफेयर के शक में पुलिस ने मां को थाने बुलवाया और पूछताछ शुरू की। पुलिस ने कहा कि CCTV से सारी कहानी खुल जाएगी। इसलिए सच बताओ। तब मां निशा ने डर के कारण खुद ही सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने सऊद फैजी को भी उठाकर थाने ले आकर पूछताछ की।
निशा ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले हम दोनों की मुलाकात हुई। पूर्व सऊद ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। मां, बाप का इकलौता बेटा है। उसके पिता कोर्ट में पेशकार थे। उसके पास काफी दौलत थी। मुझे दौलत चाहिए थी और सऊद को प्यार। इसके बाद हम दोनों एक दूसरे के धीरे-धीरे नजदीक आ गए। पति जूता फैक्ट्री और बच्चों के स्कूल जाने पर सऊद घर पर आता था। मोहल्ले के दो लड़के इसमें शामिल थे। दोनों सऊद से पैसे लेते थे। निशा ने बताया कि कुछ दिनों बाद हम लोगों ने शादी करने का मन बना लिया। लेकिन दोनों बच्चे हम दोनों की शादी में आड़े आ रहे थे। इसलिए हम लोगों ने बच्चों की हत्या कर दी और फिर नहर में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस दोनों बच्चों की शव की नहर में तलाश करा रही है। जल्द ही शव को बरामद कर लिया जाएगा।
तोते की गवाही ने हत्यारों को 9 साल बाद पहुंचाया जेल, चाकू गोदकर महिला की हुई थी हत्या
उत्तरप्रदेश। आगरा में हत्या के 9 साल पुराने मामले में तोते की गवाही ने आरोपियों को जेल पहुंचा दिया है। कोर्ट ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए अर्थदंड लगाया है। महिला की हत्या के 6 माह बाद ही तोते की भी मौत हो गई, लेकिन मरने से पहले ही तोता हत्यारों का सुराग घरवालों को दे गया।
20 फरवरी 2014 को आगरा की रहने वाले विजय शर्मा बेटी और बेटे के साथ फिरोजाबाद शादी में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इस दौरान घर पर पत्नी नीलम और पिता आनंद शर्मा थे। लौटने पर पत्नी नीलम की हत्या और लूट की जानकारी हुई है। महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। 25 फरवरी को पुलिस ने आरोपी आशू उर्फ आशुतोष गोस्वामी को पकड़ लिया। आशु का सुराग पालतू तोते से लगा था। पुलिस ने अपनी विवेचना में तोते का जिक्र किया है।
महिला की हत्या के बाद तोता हीरा गुमशुम रहने लगा। हीरा महिला के साथ कई सालों से रह रहा था। इससे उसको महिला से काफी लगाव हो गया था। जब घरवालों का ध्यान तोता हीरा की तरफ गया तो उनको कुछ शक हुआ। पति विजय ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि नीरू (नीलम) की हत्या तु्म्हारे सामने हो गई और तुम खमोश रहे। वहीं, जिन लोगों पर उनको शक था तो उन लोगों का बारी-बारी से नाम लेने लगे। महिला के भांजे आशू का नाम जैसे ही विजय ने हीरा के सामने लिया तो वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद पति विजय शर्मा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब आशू को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
तोते ने देखी थी पूरी घटना
बेटी निवेदिता ने बताया कि तोता उनकी मां नीलम शर्मा के साथ बातें करता था। उनके साथ ही खाना खाता था। आशू उनकी बुआ का लड़का था, इसलिए उसका घर पर आना जाना था। आशू को घर में रखी नकदी और जेवर की जानकारी थी, इसलिए उसने लूट की योजना बनाई। उसने चाकू से मां नीलम शर्मा पर 14 वार किए और पालतू कुत्ते जैकी पर 9 वार किए थे। पालतू तोता भी उस समय घर में मौजूद था। उसने पूरी घटना देखी थी। हालांकि, 6 महीने बाद तोते की मौत हो गई थी। कोर्ट ने गुरुवार को आरोपियों को उम्र कैद और 72 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है।
PM Modi : आज PM मोदी का वाराणसी दौरा, 1,780 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, जानें इसके बारे में सबकुछ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री यहां 1784 करोड़ रूपये की योजनाओं की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंचेंगे जहां हवाई अड्डे पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) उनकी अगवानी करेंगे।
वाराणसी में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा संयुक्त राष्ट्र समर्थित संगठन ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप’ द्वारा आयोजित ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ को भी संबोधित करेंगे. वह देशभर में संक्षिप्त टीबी रोकथाम उपचार (टीपीटी) की आधिकारिक शुरुआत के रूप में टीबी मुक्त पंचायत समेत अनेक परियोजनाओं और क्षयरोग के लिए एक परिवार केंद्रित देखभाल मॉडल का आरंभ करेंगे।
1,780 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
पीएम मोदी ने पिछले नौ साल में वाराणसी का कायाकल्प करने और शहर में तथा आसपास रहने वाले लोगों का जीवन सुलभ बनाने पर विशेष ध्यान दिया है. वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में 1,780 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. वह वाराणसी कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक यात्री रोपवे की आधारशिला भी रखेंगे. परियोजना की अनुमानित लागत करीब 645 करोड़ रुपये आएगी। रोपवे प्रणाली 3.75 किलोमीटर लंबी होगी जिसमें पांच स्टेशन होंगे।
Ramadan 2023 : ‘फलक को सितारे मुबारक, सितारों को बुलंदी मुबारक’ आज से रमजान शुरू, पूरे महीने की सहरी-इफ्तार की टाइमिंग यहां देखें
रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर का नौंवा महीना होता है. इसे पाक और अल्लाह की इबादत का महीना कहा जाता है. रमजान में सभी मुसलमान रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रोजा में केवल उपवास ही नहीं होता बल्कि इस दौरान ज्यादा से ज्यादा समय इबादत की जाती है।
फारसी में उपवास या व्रत को रोजा कहा जाता है. रमजान के महीने में रोजा रखना हर मुसलमान के लिए अनिवार्य माना गया है. चांद का दीदार होने के अगले दिन से रोजा रखा जाता है, जोकि 29 या 30 दिनों का होता है. रोजा रखने की शुरुआत सुबह सहरी से होती है और शाम को रोजा खोलने के लिए इफ्तार किया जाता है।
तारीख दिन सहरी का समय इफ्तार का समय
24 मार्च 2023 शुक्रवार सुबह 5:01 शाम 06:37
25 मार्च 2023 शनिवार सुबह 5:00 शाम 06:38
26 मार्च 2023 रविवार सुबह 4:59 शाम06:38
27 मार्च 2023 सोमवार सुबह 4:57 शाम 06:39
28 मार्च 2023 मंगलवार सुबह 4:56 शाम 06:39
29 मार्च 2023 बुधवार सुबह 4:55 शाम 06:40
30 मार्च 2023 गुरुवार सुबह 4:53 शाम 06:40
31 मार्च 2023 शुक्रवार सुबह 4:52 शाम 06:41
1 अप्रैल 2023 शनिवार सुबह 4:51 शाम 06:41
2अप्रैल 2023 रविवार सुबह 4:50 शाम 06:42
3 अप्रैल 2023 सोमवार सुबह 4:48 शाम 06:43
4 अप्रैल 2023 मंगलवार सुबह 4:47 शाम 06:43
5 अप्रैल 2023 बुधवार सुबह 4:46 शाम 06:44
6 अप्रैल 2023 गुरुवार सुबह 4:45 शाम 06:44
7 अप्रैल 2023 शुक्रवार सुबह 4:43 शाम 06:45
8 अप्रैल 2023 शनिवार सुबह 4:42 शाम 06:45
9 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 4:41 शाम 06:46
10 अप्रैल 2023 सोमवार सुबह 4:40 शाम 06:46
11 अप्रैल 2023 मंगलवार सुबह 4:38 शाम 06:47
12 अप्रैल 2023 बुधवार सुबह 4:37 शाम 06:48
13 अप्रैल 2023 गुरुवार सुबह 4:36 शाम 06:48
14 अप्रैल 2023 शुक्रवार सुबह 4:35 शाम 06:49
15 अप्रैल 2023 शनिवार सुबह 4:33 शाम 06:49
16 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 4:32 शाम 06:50
17 अप्रैल 2023 सोमवार सुबह 4:31 शाम 06:50
18 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 4:30 शाम 06:51
19 अप्रैल 2023 सोमवार सुबह 4:28 शाम 06:52
20 अप्रैल 2023 मंगलवार सुबह 4:27 शाम 06:52
21 अप्रैल 2023 बुधवार सुबह 4:26 शाम 06:53
Chanakya Niti: पति से हमेशा छुपाकर रखें ये राज, नहीं तो गृहस्थी हो जाएगा बर्बाद
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य का कहते हैं कि पति और पत्नी दोनों एक दूसरे के पूरक हैं. ऐसें चाणक्य नीति में उन्होंने कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिसे भूलकर भी अपने पति को भी नहीं बताना चाहिए. उनका कहना है कि ऐसे करने से दोनों के रिश्तों में कई तरह की परेशानियां आ सकती है. अगर आप भी अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाए रखना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य के इन बातों पर जरूर अमल करें.
पत्नी भूल से पति को ये बातें न बताएं
आचार्य चाणक्य का कहना है कि शादी के बाद स्त्रियों को अपने ससुराल की बुराई और साथ ही मायके के राज ससुराल में कभी नहीं बताना चाहिए. इन बातों को पति के साथ भी शेयर नहीं करें. ऐसे करने से दोनों परिवार के बीच मतभेद हो सकता है. और पति-पत्नी के रिश्तों पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है.
कहा जाता है कि दान का फल व्यक्ति को तभी मिल पाता है जब एक हाथ से दिए दान के बारे में दूसरे हाथ को पता भी नहीं चले. कहने का अर्थ है अपने द्वारा दिए दान का कभी किसी के सामने गुणगान न करें, ऐसा करने से उसका प्रभाव खत्म हो जाता है. पत्नी को पति के सामने भी इस बात का जिक्र नहीं करना चाहिए.
चाणक्य नीति के अनुसार पत्नी को पति या खुद की कमाई का कुछ हिस्सा हमेशा बचा कर रखना चाहिए और इसके बारे में पति को भी नहीं बताएं करें. परिवार की मुश्किल घड़ी में ये पैसा काफी काम आ सकता है.
वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए करें ये काम
पत्नियों को कभी अपने पति की तुलना किसी दूसरे पुरुष से नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से पति के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचता है और शादीशुदा जीवन में तनाव भी पैदा हो सकता है.
चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी को हमेशा एक-दूसरे के प्रति विनम्र व्यवहार बनाए रखना चाहिए.
चाणक्य का कहना है कि क्रोध पर नियंत्रण रखने वाले इंसान का वैवाहिक जीवन सफल होता है. क्रोध में इंसान अच्छे और बुरे का अंतर नहीं कर पाता. जिसके चलते रिश्ते में दरार भी आ सकती है.
Aaj Ka Panchang: आज 24 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 24 मार्च 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1944, शुभकृत्
पूर्णिमांत - चैत्र
चैत्र - अमान्त
तिथि
तृतीया - 04:59 पी एम तक
नक्षत्र
अश्विनी - 01:22 पी एम तक
योग
वैधृति - 01:43 ए एम, मार्च 25 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:21 AM
सूर्यास्त - 6:34 PM
चंद्रोदय - 07:55 ए एम
चन्द्रास्त - 09:27 पी एम
अशुभ काल
राहुकाल- 10:56 ए एम से 12:27 पी एम
यमगण्ड - 03:31 पी एम से 05:02 पी एम
गुलिक काल- 07:52 ए एम से 09:24 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:47 ए एम से 09:36 ए एम, 12:52 पी एम से 01:41 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:03 पी एम से 12:52 पी एम
अमृत काल - 06:24 ए एम से 07:57 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:46 ए एम से 05:33 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:21 ए एम से 01:22 पी एम
Aaj Ka Rashifal 24 March 2023: नवरात्रि का तीसरा दिन इन 5 राशियों को दे रहा है शुभ संकेत, छप्पड़ फाड़ होगी तरक्की
Aaj Ka Rashifal 24 March 2023: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन है। आज देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 22 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज गणगौर व्रत भी किया जायेगा। आज मत्स्य जयंती भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 24 मार्च का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट्स आज अपने रिश्ते के बारे में घरवालों को बताएंगे, घरवाले इस पर विचार भी करेंगे। इस राशि के केमिस्ट शॉप वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरक़रार रहेगी। माता दुर्गा को इलायची अर्पित करें, घर से निगेटिविटी दूर होगी।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर- 1
वृष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम असान हो जाएगा। आपका कोई पुराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घरवाले सहमति जतायेंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है। माता चंद्रघंटा को पुष्प अर्पित करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर- 5
मिथुन राशि
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आप घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। बच्चों को आज पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है। माता को मीठे का भोग लगाएं, परिवारिक रिश्तों में मिठास आयेगा।
- लकी रंग - मंजेटा
- लकी नंबर- 2
कर्क राशि
आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये है। आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, अनचाहे भय से मुक्ति मिलेगी।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर- 7
सिंह राशि
आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी, जीवनसाथी के साथ कोई अच्छी मूवी देखने का मन बनायेंगे। अपने दोस्त की किसी बात का बूरा ना माने। परिवारवालों के साथ मां दुर्गा की आरती करें, पारिवारिक ताल-मेल मजबूत होगा।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर- 4
कन्या राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। मां चंद्रघंटा को नमस्कार करें, आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 1
तुला राशि
आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिए अपनी बेहतरीन राय देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेगी। अगर आप कोई नया
काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। माता दुर्गा को शहद का भोग लगायें, समाज में आपका नाम ऊँचा होगा।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 5
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नई बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। माता को कुमकुम का तिलक लगाएं, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।
- लकी रंग - गुलाबी
- लकी नंबर- 3
धनु राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बडे बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगे। आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मां चंद्रघंटा की उपासना करें, सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर- 3
मकर राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने पर विचार करेंगे। आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, सेहत में सुधार आयेगा।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 6
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाएं, आपके सारे काम असानी से पूरें हो जायेंगे।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 2
मीन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आएगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। माता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 8
INTERESTING NEWS : गर्लफ्रेंड ने दिया प्यार में धोखा तो बॉयफ्रेंड को मिला 25 हजार रुपये ‘मोहब्बत का मुआवजा’
INTERESTING NEWS : जमाना बदल रहा है। प्यार में भी ‘मोहब्बत के मुआवजे’ का करार हो रहा है! जी हां, एक बंदे ने सोशल मीडिया पर ऐसी पॉलिसी के बारे में बताया है कि उसके बारे में जानकर जनता हैरान है।
दरअसल, एक युवक-युवती ने रिलेशनशिप में रहते हुए एक निवेश किया। उसके तहत अगर दोनों में से कोई एक, दूसरे को धोखा देता है तो भैया.. निवेश का सारा पैसा पीड़ित को मिलेगा। अब शख्स का यह ट्वीट इंटरनेट पर छा चुका है, जिसे खबर लिखे जाने तक 13 हजार लाइक्स और 1 हजार से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं। साथ ही, तमाम यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने पूछा – क्या कीजिएगा इतनी धनराशि का। वहीं दूसरे ने टिप्पणी की – लड़कियों के लिए कोई स्कोप है क्या HIF में? इसी तरह कुछ यूजर्स ने कहा कि कहां से लाते हैं लोग ऐसे-ऐसे आइडियाज। …तो एक बंदे ने इसे ‘मोहब्बत का मुआवजा’ कह दिया।
ज्वाइंट अकाउंट में जमा कर रहे थे हर महीने 500 रुपये

बुधवार, 15 मार्च को ट्विटर यूजर प्रतीक (@Prateek_Aaryan) ने एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया-मुझे 25,000 रुपये मिले, क्योंकि मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे धोखा दिया। जब हमारे रिश्ते की शुरुआत हुई थी तो हमने एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया और हर महीने उसमें 500 रुपये जमा किए। इसको लेकर हमारे बीच एक करार हुआ कि जो भी धोखा देगा तो इस अकाउंट का सारा पैसा दूसरे को मिलेगा। इस रकम को उन्होंने ‘हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड’ (HIF) कहा। इतना ही नहीं, प्रतीक ने एक और ट्वीट कर लिखा- महिलाओं को क्यों लगता है कि उन्हें रिलेशनशिप में हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड का लाभ मिल सकता है। यह करार केवल लॉयल (वफादार) लोगों के लिए है।
