सियासत
राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, अंतिम संस्कार में शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह
Ratan Tata Death : दिग्गज उद्योगपति और टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata Death ) का बुधवार (9 अक्टूबर 2024) देर रात मुंबई के कैंडी अस्पताल में रात करीब 11:30 बजे निधन हो गया. वह 86 वर्ष के थे. रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो गए. वर्ली के श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनकी अंतिम यात्रा में गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.
आसमानी आफत से नहीं बच पाए महादेव, तेज आवाज के साथ आई रोशनी, फिर शिवलिंग का हुआ ऐसा हाल
बुदनी : क्षेत्र के भेरुंदा जनपद क्षेत्र के प्रसिद्ध नर्मदा घाट नीलकंठ में मां नर्मदा व कौशल्या त्रिवेणी संगम पर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर मे बुधवार को शाम को आकाशीय बिजली गिरने के चलते शिवलिंग क्षतिग्रस्त हो गया।
मंदिर के पास में ही अनुष्ठान कर रहे ब्राह्मणों ने बताया कि हमें सिर्फ तेज प्रकाश दिखाई दिया, और आकाशीय बिजली गिर गई। जब शिवलिंग देखा तो चटक हुआ नजर आया।
सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच की गई। वही अनुष्ठान कर रहे लोगो ने बताया कि तेज बारिश हो रही, इस दौरान एक चमकती रोशनी दिखाई दी। देखा तो शिवलिंग खंडित हो गया।
वही कई लोगो का मानना है कि आकाशीय बिजली ने मंदिर में प्रवेश कहा से किया, यह एक रहस्य बना हुआ है। क्योकि आकाशीय बिजली कहा से आई, इसका कोई प्रमाण नही है, ना तो मंदिर के छत मे किसी स्थान पर कोई छेद है, जहां से बिजली अंदर आई हो ओर ना ही खिड़की पर लगे कांच को कोई नुकसान हुआ है।
लेकिन शिवलिंग पर पड़ी दरार एक रहस्य बनी हुई है। कि अगर आकाशीय बिजली से हुआ जो प्रत्यक्षदर्शी बता रहे है तो आकाशीय बिजली ने मंदिर में प्रवेश कहा से किया है। वही कुछ लोगो का मानना है कि मंदिर की शिखर पर लगे त्रिशूल ने तड़ित चालक का काम किया हो जिससे आकाशीय बिजली मंदिर मे प्रवेश कर गई।
जानिए कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी
दिल्ली ;- रतन टाटा के यूं चले जाने से पूरे देश में गम का माहौल है। उनके चाहने वालों को आज वे बहुत याद आ रहे हैं। साथ ही लोगों के मन में अब यह सवाल भी है कि रतन टाटा का अगला उत्तराधिकारी कौन होगा। उनकी 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति का वारिस कौन होगा? आइए जानते हैं।
सभी जानते हैं कि रतन टाटा ने कोई शादी नहीं की थी। इसलिए उनकी कोई संतान भी नहीं है। ऐसे में रतन टाटा की संपत्ति का वारिस कौन होगा, इसे लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। इस समय रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा संभावित उत्तराधिकारियों में टॉप पर चल रहे हैं। नोएल टाटा, रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे हैं। परिवार का हिस्सा होने के कारण भी उत्तराधिकारियों में नोएल टाटा का नाम काफी ज्यादा लिया जा रहा है। नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं। ये माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा हैं। ये भी रतन टाटा की संपत्ति के संभावित उत्तराधिकारियों में शामिल हैं।
86 साल की उम्र में पद्म विभूषण रतन टाटा का निधन, शोक में डूबा देश
दिल्ली :- देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. रतन टाटा पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थे. इलाज के दौरान उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था. बुधवार देर रात टाटा ग्रुप की ओर से उनके निधन की पुष्टि की गई.
उद्योगपति रतन टाटा की सोमवार को तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी. रतन टाटा ने खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अफवाह ना फैलाने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि वह रुटीन चेकअप के लिए आए हैं. हालांकि बुधवार देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया. देर रात सबसे पहले कारोबारी हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी. इसके बाद टाटा ग्रुप ने भी उनके निधन की पुष्टि की.
कारोबारी हर्ष गोयनका ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि घड़ी ने टिक-टिक बंद कर दी है. टाइटन का निधन हो गया. #RatanTata ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की एक मिसाल थे, जिन्होंने व्यापार और उससे परे की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है. वह हमारी यादों में हमेशा ऊंचे स्थान पर रहेंगे.
राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक ने किया शाेक व्यक्त
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रतन टाटा के निधन पर कहा कि पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा की मृत्यु के बाद देश ने ऐसे प्रतीक को खोया है देश के निर्माण निर्माण में अहम योगदान दिया है.
उन्होंने टाटा ग्रुप की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इंटरनेशनल लेवल पर लेकर गए. वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्री रतन टाटा जी का सबसे अनूठा पहलू बड़े सपने देखना और दूसरों को कुछ देने के प्रति उनका जुनून था. वह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहे थे.
शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन कैसे करे महागौरी की पूजा, जानिए पूजा की खास विधि
Navratri Special : शारदीय नवरात्रि का आज आठवां दिन हैं। इसे महाअष्टमी भी कहते हैं। मां दुर्गा के नौ रुपों में महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है। इस स्वरूप को कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान करने वाली, समृद्धि और सुख का वरदान देने वाला माना जाता है। मान्यता है कि मां की पूजा-अर्चना से सुख-शांति, यश, वैभव और मान-सम्मान प्राप्त होता है।
महत्व: महाअष्टमी के दिन महागौरी की पूजा होती है। सुंदर, अति गौर वर्ण होने के कारण इन्हें महागौरी भी कहा जाता है। महागौरी की आराधना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते है। समस्त पापों का नाश होता है। सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती और हर मनोकामना पूर्ण होती है।
आज के पूजन की विधि : महाअष्टमी तिथि की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे होगी और 11 अक्टूबर को 12:05 बजे समाप्त होगी. महागौरी की पूजा के लिए भक्तों को बह्म मुहूर्त में उठकर स्नान से निवृत्त होना चाहिए. सफेद रंग के वस्त्र पहनकर घर के मंदिर को साफकर गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए. फिर चौकी पर चांदी, तांबे या मिट्टी के घड़े में पानी भरकर और उस पर नारियल रखकर कलश स्थापना करें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें और पूरी श्रद्धा के साथ महागौरी की पूजा करें.
Aaj Ka Panchang, 10 October 2024 : आज नवरात्रि का 8वां दिन, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang, 10 October 2024 : राष्ट्रीय मिति आश्विन 18, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, सप्तमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 25, रबि-उल्सानी-06, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
सप्तमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। अतिगण्ड योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 37 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। वणिज करण मध्याह्न 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार सरस्वती पूजन, भद्रकाली अवतार।
सूर्योदय का समय 10 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 10 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 56 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 11 बजकर 43 मिनट से से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 56 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 46 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 9 अक्टूबर 2024 :
राहुकाल दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। वहीं, सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 2 बजकर 50 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक। भद्राकाल का समय मध्यरात्रि में 12 बजकर 31 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक।
आज का उपाय : आज मां दुर्गा का मालपुआ और खीर का भोग लगाएं।
Aaj Ka Rashifal 10 October 2024: आज मां महागौरी इन जातकों का लगाएंगी बेड़ा पार...पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
10 October2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज शारदीय नवरात्र का आठवां दिन है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 41 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा गुरु वृष राशि में वक्री हो चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि: आज किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। नवविवाहित लोगों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे वे बहुत खुश होंगे। लवमेट के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। माता को पुष्प अर्पित करें, बच्चों की तरक्की होगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
वृष राशि: आज आपका मन आनंदित रहेगा। जो लोग स्टेशनरी का कार्य करते हैं, उनको आज उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। पिता जी आपको आज कोई जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आज आपका दिन बडें बुजुर्गों के साथ बीतेगा। कारोबार में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। मां दुर्गा की आरती करें, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, आज लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ होगा। लवमेट के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको संभलकर फैसले लेने की जरूरत है। अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं, तो आपको किसी से भी बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। आपको किसी काम में भाई का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। माता के सामने घी का दीपक जलायें, कारोबार में बरकत होगी।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि: आज के दिन आप हर तरह से चिंता मुक्त रहेंगे। महिलाओं के लिए दिन बड़ा ही अच्छा रहेगा। कॉमर्स फील्ड से जुड़े छात्रों को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों का आज पदोन्नति होने के योग बने हुए हैं। आज आपको व्यापार में आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। अगर आप वाहन लेने का मन बना रहे है तो आज का दिन अच्छा है। कन्या का आशीर्वाद लें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि: आज हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामलो से जुड़े हैं, उनके कार्य आज समय से पूरे हो जाएंगे। आपको ऑफिस में मिले नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। आज घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। माता महागौरी के मंत्र का जप करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 7
तुला राशि: आज आपके रूके हुए जरूरी काम समय से पूरे हो जाएंगे। जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें आज सुनहरे अवसर मिलने वाले है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिलने वाली हैं। आज आपके दाम्पत्य रिश्तें में मधुरता आयेगी। जो लोग नौकरी कर रहें हैं, उनके प्रमोशन होने के योग बने हुए हैं। आज बच्चों के साथ शाम को घर पर गेम खेलकर समय व्यतीत करेंगे। हल्दी का तिलक लगायें, भाग्य का साथ मिलता रहेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि: आज पूरे दिन आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आप कोई नया करोबार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आज आपका ध्यान किसी घरेलू कार्य को पूरा करने पर लगेगा। आज आपको घर के बुजुर्गों के सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता के दर्शन करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 5
धनु राशि: आज आपको जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उनके दिमाग में अच्छे क्रिएटिव थॉट आयेंगे। आज आपके द्वारा किये गए सामाजिक कामों की तारीफ होगी। ट्रांसपोर्ट के कार्यों से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में चल रही नोक-झोंक आज समाप्त हो जायेगी। माता को नारियल अर्पित करें, आपकी बिजनेस से रिलेटेड समस्याएं दूर होगी।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 6
मकर राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं, उन्हें आज किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर करे, मन को शांति मिलेगी। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से बचें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 9
कुंभ राशि: आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आज आपकी बात किसी पुराने दोस्त से होगी। अविवाहितो को आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आयेंगे। बच्चे आज पढ़ाई से ज्यादा खेलने में ध्यान लगायेंगें। धर्मस्थल पर रुई के बत्ती का दान करें, तरक्की के नये मार्ग मिलेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 4
मीन राश: आज आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि के जो लोग लोहे का बिज़नेस करते हैं, आज उनको उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। भाई से आज आपको कोई उपहार मिलेगा। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान निकलेगा। बड़ों का आशीर्वाद लें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 3
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज, कैबिनेट ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं आदि सहित सरकार की सभी योजनाओं के तहत पोषण युक्त (फोर्टिफाइड) चावल की सार्वभौमिक आपूर्ति को इसके वर्तमान स्वरूप में जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। चावल को पोषण युक्त करने की पहल पीएमजीकेएवाई (खाद्य सब्सिडी) के हिस्से के रूप में भारत सरकार द्वारा 100 प्रतिशत वित्त पोषण के साथ केंद्रीय क्षेत्र की एक पहल के रूप में जारी रहेगी। इसके कार्यान्वयन के लिए एक एकीकृत संस्थागत तंत्र प्रदान किया जाएगा।
देश में पोषण सुरक्षा की आवश्यकता पर 75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के संबोधन के अनुरूप, देश में एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए "लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टीपीडीएस), अन्य कल्याणकारी योजनाओं, एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में पीएम पोषण (पूर्ववर्ती एमडीएम) के माध्यम से पोषण युक्त चावल की आपूर्ति" पहल शुरू की गई। अप्रैल 2022 में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने मार्च 2024 तक चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में पोषण युक्त चावल को उपलब्ध कराने की पहल को लागू करने का निर्णय लिया। अब तक सभी तीन चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं और सरकार की सभी योजनाओं में पोषण युक्त चावल की आपूर्ति के लिए सार्वभौमिक कवरेज का लक्ष्य मार्च 2024 तक हासिल कर लिया गया है।
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के 2019 और 2021 के बीच किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में एनीमिया अभी भी एक व्यापक स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है, जो विभिन्न आयु समूहों और आय स्तरों के बच्चों, महिलाओं तथा पुरुषों को प्रभावित करती है। आयरन की कमी के अलावा, विटामिन बी12 और फोलिक एसिड जैसे अन्य विटामिन और खनिज की कमी देश की आबादी के समग्र स्वास्थ्य और उत्पादकता को प्रभावित करती है।
खाद्य पदार्थों को पोषण युक्त बनाने की प्रक्रिया का उपयोग दुनिया भर में लोगों में एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय के रूप में किया गया है। भारतीय संदर्भ में सूक्ष्म पोषक तत्वों की आपूर्ति के लिए चावल एक आदर्श साधन है क्योंकि देश की 65 प्रतिशत आबादी चावल का उपयोग मुख्य भोजन के रूप में करती है। चावल फोर्टिफिकेशन में एफएसएसएआई द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित चावल (कस्टम मिल्ड राइस) में सूक्ष्म पोषक तत्वों (आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी 12) से भरपूर पोषण युक्त हिस्से (राइस कर्नेल) को शामिल किया जाता है।
मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
दिल्ली :- दिल्ली में सोमवार को 70वें राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए. इसमें फिल्मी जगत के लोगों को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. वही भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया. विज्ञान भवन में आयोजित 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह के साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ये सम्मान दिया. इस दौरान वहां कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा के तमाम बड़े सितारे मौजूद रहे. इस बड़े मौके पर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई अहम बातें वहां शेयर कीं.
मिथुन चक्रवर्ती ने इस दौरान बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में त्वचा के रंग की वजह से उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा, “मुझसे कहा गया था ‘फिल्म इंडस्ट्री में काला रंग नहीं चलेगा’. जितना अपमान हो सकता था, हुआ.” हालांकि तमाम मुश्किलातों के बावजूद मिथुन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई. उन्होंने अपने डांस को अपनी ताकत बनाया. इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ का मंत्रा भी शेयर किया. मिथुन ने कहा, “खुद सो जाना लेकिन अपने सपनो को मत सोने देना.”
Aaj Ka Panchang, 9 October 2024 : आज नवरात्रि का 7वां दिन, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang, 9 October 2024 : राष्ट्रीय मिति आश्विन 17, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 24, रबी-उल्सानी-05, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।मूल नक्षत्र अगले दिन सुबह 05 बजकर 15 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग प्रातः 06 बजकर 37 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार सरस्वती आह्वान।
सूर्योदय का समय 9 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 9 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 58 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 9 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 11 बजकर 44 मिनट से से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 58 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 46 मिनट से 9 बजकर 13 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 9 अक्टूबर 2024 :
राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट पर। वहीं, सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।
Aaj Ka Rashifal 9 October 2024: माता कालरात्रि की कृपा से इन लोगों के जीवन में आएगी खुशहाली, हर क्षेत्र में करेंगे प्रगति, पढ़ें आज का राशिफल
9 October2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का छठवां दिन है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही लोगो के बीच आपकी प्रसंशा होगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको कोई ऐसी बात पता लग सकती है, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। किसी मित्र की सहायता करने का योग बनेगा। माता कालरात्रि के सामने घी का दीपक जलाएं, धन धान्य में बढोतरी होगी ।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 4
वृष राशि
आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी कंपनी के साथ साझेदारी करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा । जीवनसाथी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे। मां दुर्गा की आरती करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
मिथुन राशि
आज का दिन खुशियाँ देने वाला साबित होगा। बच्चे आज अपनी पढाई का शेड्यूल बदलेंगे, पढने में मन लगा रहेगा | शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेंगा। नौकरी कर रहे लोगों का आज प्रमोशन के योग बन रहे है। महिलाओं को आज ऑफिस मे वर्कलोड कम रहेगा, जिससे आप अपने वर्क कों टाइमली पूरा कर लेंगे । जल में कुछ दाने चावल के डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा ।
- शुभ रंग- वाइलेट
- शुभ अंक- 1
कर्क राशि
आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। आज किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, अच्छा रिजल्ट देखने कों मिलेगा । जो लोग कपड़े के व्यापारसे जुड़े हैं, उनके काम की गति बढेगी। आज दूसरों के मामलो में अपनी राय रखनेसे भी आपको बचना चाहिए। माता को पुये का भोग लगायें, कारोबार में आ रही समस्याएं दूर होंगी ।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 5
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बनायेंगे। वकीलों को आज किसी पुराने मुददे पर बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिलेगी, साथ ही उनकी नये क्लाइंट्स से मुलाक़ात होगी। जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनायें रखे, रिश्तो में मजबूती आयेगी। घुटनों से सम्बंधित समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा | मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी ।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 3
कन्या राशि
आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में हर कोई आपके कार्यो से प्रभावित होगा। आज आपके घर आपसे मिलने कोई रिश्तेदार आयेगा। आज उनके साथ अलग-अलग व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। आज आप जीवनसाथी को कोई ज्वेलरी उपहार देंगे, जिससे आपके रिश्तें बेहतर होंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस से जुडी हैं, उनके लिए आज लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ जरुरी कार्यों की वजह से आज आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ेगा। अगर आप कही पैसा निवेश करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर बात-चीत करेंगे, और उस पर विचार करेंगे। आईटी के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को जॉब का ऑफर मिलेगा । मां दुर्गा को हलवे का भोग लगायें, जीवन में समृद्धि बनी रहगी।
- शुभ रंग-लाल
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। विरोधी आज आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएगे। इस राशि के बच्चे स्कूल का होमवर्क पूरा करने में किसी की मदद लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है | घर के बड़े आज आपको बेहतरीन सुझाव देंगे। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 5
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ बढ़ायेंगे, वो जरुर सफल होगा। छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट सम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा। माता के दर्शन करें, किस्मत का साथ बना रहेगा।
- शुभ रंग- औरेंज
- शुभ अंक- 7
मकर राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। आज आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। आज आप कठिन परिस्थितियों में भी सटीक फैसले लेंगे। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढ़ेगी । धर्म स्थल पर घी का दान करें, पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 9
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। आपको जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। वेब डिजाइनिग का काम करने वालों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। किसी जरूरतमंद को वस्त्र दें, जीवन में खुशहाली आयेगी।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 6
मीन राशि
आज आपकी आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। शाम को आप घर वालों के साथ मिलकर अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार के प्रति आज की गयी कोशिशें, भविष्य में रंग लायेंगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा । सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा । मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
Aaj Ka Rashifal 8 October 2024: आज नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों का जागेगा भाग्य... पढ़िए आज का अपना राशिफल
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आव्हान *गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें सरकार* *गोरक्षकों को ही वोट दे हिन्दू समाज*
नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रणनीति की हुई सराहना
देश के नक्सल प्रभावित राज्यों में जारी नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों पर एक अहम बैठक आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया।
इस महत्वपूर्ण बैठक का केंद्र बिंदु छत्तीसगढ़ का हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ नक्सल विरोधी ऑपरेशन था, जिसमें राज्य की पुलिस ने 31 नक्सलियों को ढेर किया। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ पुलिस की कुशल रणनीति और राज्य सरकार की योजनाओं की सफलता पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय तथा छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों ने लगभग 194 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराए हैं। वहीं 801 नक्सली गिरफ्तार हुए एवं 742 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। उन्होंने कहा आज भी जो युवा नक्सलवाद में लिप्त है उनसे आग्रह है कि हथियार छोड़ कर मुख्य धारा से जुड़े। सभी राज्यों ने आपके पुनर्वास के लिए बेहतर योजनाएं बनाई हैं उसका फायदा लीजिए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में नक्सल ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने महीनों की मेहनत और प्लानिंग के बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। ऑपरेशन में करीब 1000 जवान शामिल थे, जिन्होंने 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित गवाड़ी पहाड़ को घेरकर 31 नक्सलियों को ढेर किया। इस ऑपरेशन में कई बड़े नक्सली नेता मारे गए, जिनमें 16 पर कुल 1 करोड़ 30 लाख का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में 18 पुरुष और 13 महिला नक्सली मारे गए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने प्रेजेंटेशन में बताया कि कैसे राज्य की पुलिस फोर्स ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
मुख्यमंत्री ने बैठक में केवल ऑपरेशन की सफलता पर ही नहीं, बल्कि राज्य में चल रहे विकास कार्यों पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ाई गई है। हम निरंतर गाँवों तक बुनियादी सुविधाएँ पहुंचा रहे हैं, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।” श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लगातार मिल रहे मार्गदर्शन में हमने माओवादियों के कोर को तोड़ा। ऐसे एरिया में हमने 32 नये कैम्प स्थापित किये हैं, जिसे वो अपनी राजधानी तक कहते थे। उनकी बटालियन के कमांडर हिड़मा के गाँव में भी हमने कैंप स्थापित किया और उसकी माँ को भी स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई।
भविष्य की योजनाओं और लक्ष्य की दी जानकारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार की आगे की योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य नक्सलियों के बचे हुए गढ़ों को समाप्त करना और इन इलाकों में स्थाई शांति और विकास सुनिश्चित करना है। निकट भविष्य में, दक्षिण बस्तर में 29 नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना की जाएगी, ताकि नक्सलियों के प्रभाव को खत्म किया जा सके।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा केंद्र हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में हुए सफल ऑपरेशन की तारीफ करते हुए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि वे भी छत्तीसगढ़ की खुफिया तकनीकी और आपसी समन्वय के आधार पर अपने अपने राज्यों में ऑपरेशन को अंजाम दे सकते हैं। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सहित अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पूरा समर्थन देगी।
Accident news : यात्रियों से भरी बस में लगी आग, बस और यात्रियों का सामान जल गया, बाल बाल बचे यात्री
Accident news : पुराने मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोरघाट में 33 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस में आग लग गई। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, बस बेंगलुरु से जयपुर जा रही थी। बोरघाट पर उतरते समय ओवरहीटिंग के कारण बस के लाइनर में आग लग गई। जैसे ही देखा गया कि बस में आग लगी हुई है तो बस को तुरंत सड़क पर रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से उतार दिया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी सामने आई है कि इस बस में दो ड्राइवर और क्लीनर के साथ करीब 33 यात्री सफर कर रहे थे। कुछ ही देर में बस आग की लपटों से घिर गई। इस आग में बस और उसमें सवार यात्रियों का सारा सामान जल गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही हादसे के शिकार लोगों की मदद के लिए तैयार हाईवे पुलिस, फायर ब्रिगेड, डेल्टा फोर्स, आईआरबी पेट्रोलियम और संस्थान मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
Accident News : किसान पथ में हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल, एक की मौत
Accident News : लखनऊ के किसान पथ पर शुक्रवार शाम डबल-डेकर बस पलट गई। यह बस बहराइच से दिल्ली जा रही थी। किसान पथ पर बस का टायर फटा गया जिससे बेकाबू बस 5 फीट उछलकर पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। 6 लोगों का इलाज चल रहा है वही 1 महिला की मौत हो चुकी है। मृत महिला की पहचान हो गई हैं। वह अपने पोते से मिलने के लिए बहराइच से दिल्ली जा रही थीं। उनके बेटे ने मां का टिकट इसलिए बुक कराया था, क्योंकि वे अपने पोते से मिलना चाहती थीं।
