सियासत

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी! इंटरनेशनल नंबर से आ रहे Call कर सकते हैं आपको कंगाल

WhatsApp अब स्पैम और मार्केटिंग मेसेज के लिए सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला मैसेजिंग प्लेटफार्म बन गया है। यही कारण है कि व्हाट्सऐप पर धोखाधड़ी के ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। लाखों लोग व्हाट्सऐप पर अलग-अलग तरह के फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। अब WhatsApp पर एक नए तरह का स्कैम सामने आया है जो व्हाट्सऐप पर कॉल कर किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं इस फ्रॉड के बारे में सबकुछ और कैसे आप इससे बच सकते हैं:

इन नंबर्स से कॉल आना हो सकता है खतरा 
हाल में कई सारे WhatsApp यूजर्स के पास अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबरों से अनवांटेड कॉल और वीडियो कॉल आ रही हैं, जो इंटरनेशनल नंबर से की जा रही हैं जैसे की +84 (वियतनाम), +62 (इंडोनेशिया) और +223 (माली)। ज्यादातर लोग जाहिर तौर पर इन देशों से कॉल देखकर घबरा जाते हैं और उन्हें इस बात की भी चिंता होती है कि इन स्कैमर्स को उनका नंबर कैसे मिला। जैसा कि आप जानते होंगे, व्हाट्सऐप वीओआईपी नेटवर्क के माध्यम से काम करता है, इसलिए ये लोग किसी भी देश से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कॉल कर सकते हैं। यही वजह है कि इस तरह के घोटाले बढ़ रहे हैं और लोगों के पैसे या पर्सनल डेटा खोने का कारण बन रहे हैं।

ऐसे फंसाया जा रहा लोगों को  
एक ट्विटर यूजर ने अपना अनुभव शेयर किया। उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से एक मेसेज मिला। भेजने वाले ने खुद को वियतनाम से नौकरी देने वाला बताया। उसने उस व्यक्ति को YouTube वीडियो पर ‘Like’ बटन प्रेस करने की जॉब दी। बता दें कि यह एक पॉपुलर  घोटाला है जो महीनों से चल रहा है। स्कैमर्स ने पीड़ित को एक malicious ऐप इंस्टॉल करने या टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए कहा। इसके बाद उन्हें स्टॉक और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए कहा।

और पढ़ें ...

Sharad Pawar बने रहेंगे NCP के अध्यक्ष, कमेटी ने नामंजूर किया इस्तीफा

Sharad Pawar News: शरद पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे. एनसीपी के नए अध्यक्ष के चयन के लिए जो समिति बनी थी उसने शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर कर दिया. समिति की आज बैठक बुलाई गई थी. शरद पवार के अध्यक्ष पद पर बने रहने के बाद मुंबई स्थित एनसीपी के ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल है. कार्यकर्ता शरद पवार के समर्थन में नारेबाजी किए.

प्रफुल्ल पटेल ने क्या कहा?

एनसीपी के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने बैठक के बाद कहा, शरद पवार ने 2 मई को अचानक अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी. उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए और नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए पार्टी नेताओं की एक समिति नियुक्त की. आज हमने समिति की बैठक की.

NCP की कोर कमेटी ने पार्टी प्रमुख शरद पवार से पार्टी का नेतृत्व जारी रखने का अनुरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया. कमेटी के प्रस्ताव पर शरद पवार फैसला लेंगे. शरद पवार ने मंगलवार को मुंबई में अपनी आत्मकथा ‘लोक माझे सांगाती’ के अद्यतन संस्करण के विमोचन कार्यक्रम में एनसीपी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था. उन्होंने अपने उत्तराधिकारी पर फैसला लेने के लिए पार्टी की एक समिति भी गठित की थी, जिसमें अजित पवार, सुप्रिया सुले, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल शामिल हैं.

शरद पवार ने गुरुवार को कहा था कि एनसीपी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का उनका फैसला पार्टी के भविष्य और नया नेतृत्व तैयार करने के लिए है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किए जाने के बीच यह टिप्पणी की थी.

शरद पवार ने क्या कहा था?

सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दे उठाने की वजह से कांग्रेस द्वारा निष्कासित किए जाने के बाद शरद पवार ने एनसीपी का गठन किया था. एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पवार की घोषणा के बाद राज्य में कुछ जगहों पर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि वे (पवार के) फैसले पर पुनर्विचार की मांग को लेकर अपने पद छोड़ रहे हैं.

कार्यक्रम के पश्चात शरद पवार के घर चले जाने के बाद भी अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल छोड़ने से इनकार कर दिया था. उन्होंने भूख हड़ताल करने की भी धमकी दी थी. वहीं, एक कार्यकर्ता तो यहां तक धमकी देते देखा गया कि यदि शरद पवार अपना फैसला वापस नहीं लेते तो वह आत्महत्या कर लेगा. इस्तीफा देते हुए पवार ने कहा था कि उनकी राजनीतिक यात्रा एक मई, 1960 को शुरू हुई थी और पिछले 63 वर्ष से अनवरत जारी है. उन्होंने कहा कि इतने वर्षों में उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए महाराष्ट्र और देश की सेवा की है.

और पढ़ें ...

पुरानी रंजिश के चलते खूनी खेल, गोली मारकर 6 लोगों की हत्या, कुछ अन्य घायल

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के लेपा गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगाें ने एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी और अन्य तीन से चार लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक जानकारी के हवाले से बताया कि सिहोनिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष से जुड़े लोगों पर लाठियों और हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ से संघर्ष हुआ। संघर्ष में गोली लगने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन से चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सूत्रों ने कहा कि संघर्ष की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर रवाना हो गए हैं। लेपा गांव के पास ही एक अन्य गांव स्थित है, जो एक समय चंबल के बीहड़ों के कुख्यात दस्यु सरगना के गांव से जुड़ा हुआ बताया गया है। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पुराना विवाद था और इस मामले में कम से कम तीन हत्याएं पहले भी हो चुकी हैं। आज जिस पक्ष पर हमला किया गया, उन्हीं पर इन हत्याओं का आरोप है। गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
और पढ़ें ...

Petrol – Diesel Price Today : कच्‍चे तेल का बढ़ गया भाव, बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम,जानें आज का रेट

भारत में हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) सरकारी तेल कंपनियों द्वारा सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं. यह कीमत राज्य और शहर के हिसाब से तय किए जाते हैं. शुक्रवार के दिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी (Crude Oil Price Today) जा रही है।

शहर पेट्रोल (रुपए) डीजल (रुपए)

मुंबई 106.31, 94.27

दिल्ली 96.72 ,89.62

चेन्नई 102.63,94.24

कोलकाता 106.03 ,92.76

बेंगलुरु 101.94,87.89

लखनऊ 96.57, 89.76

नोएडा 96.79 ,89.96

गुरुग्राम 97.18,90.05

चंडीगढ़ 96.20 ,84.26

पटना 107.24 ,94.04

22 मई के बाद से कोई पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

आपको दें कि देश में 22 मई के बाद से कोई पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आप मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई समेत अपने-अपने शहरों के ताजा दाम की जानकारी ले सकते हैं.

बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में तेजी दिख रही है

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में तेजी दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर बढ़कर 72.70 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज बढ़त के साथ 68.77 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.

और पढ़ें ...

Vastu Tips: पाना चाहते हैं मनचाही नौकरी, तो तुरंत फॉलो करें ये टिप्स, करियर की गाड़ी में फुल स्पीड न लग जाए तो कहना!

Vastu Tips: नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाए बताए गए हैं, जिसे आत्मसार कर व्यक्ति करियर में सफलता पा सकता है. कुंडली में दशम भाव के स्वामी अगर शुभ नहीं हो और उसी भाव में कोई पाप ग्रह बैठा हो तो जातक को मनचाही नौकरी नहीं मिलती। इसके अलावा बुध और शनि जब बिगड़ जाते है तो भी जातक को नौकरी में उच्च पद नहीं मिलता। आज इस लेख में आपको ऐसे उपाय बताने वाले है जिनको करने से आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

1 – अगर सालों से आपको नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो आपको किसी मंदिर में जाकर नवग्रह अभिषेक करवाना चाहिए। इससे ना सिर्फ राहु केतु के दोष खत्म होंगे बल्कि नकारात्मक ऊर्जा से भी आपको मुक्ति मिलेगी।

2 – रोज सूर्य के उगने से पहले आपको उठना है और जल्दी नहाकर सूर्य देव को प्रणाम करें। इसके बाद अक्षत यानी चावल ले और शिवलिंग पर जल के अभिषेक के बाद इन अक्षत को चढ़ा दे। इससे आपको धन वृद्धि और तरक्की का सुख मिलेगा।

3 – ऑफिस में आप कोशिश करें की दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर बैठे। इसके अलावा शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जी के सामने लौंग और सुपारी रखे और ऑफिस में जाते समय इस लौंग और सुपारी को अपने पास रखें।

 
और पढ़ें ...

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, इस दौरान भूलकर भी न करें ये गलती, जानिए सूतक काल से लेकर सबकुछ

Chandra Grahan 2023: हिन्दू धर्म में चंद्रग्रहण का विशेष महत्व होता है। सूर्य ग्रहण के बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को लगने जा रहा है। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण आज (5 मई) लगेगा। आपको बता दें कि 15 दिनों के अंतराल पर यह साल 2023 का दूसरा ग्रहण होगा। इसके पहले 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सका था।

Chandra Grahan 2023: अब बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। यह ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसमें चांद की सतह पर धूल भरी आंधी के रूप में नजर आएगा। आइए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण का समय, सूतककाल और इसे कहां-कहां पर देखा जा सकेगा।

भारत में क्या दिखेगा चंद्र ग्रहण?
Chandra Grahan 2023: खगोल विज्ञानियों के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के ज्यादातर हिस्से, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत,अटलांटिक,अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा। जहां तक भारत में इस चंद्र ग्रहण के दिखाई देने का मामला है तो ज्यादातर खगोल शास्त्र के जानकारों और हिंदू पंचांग की गणनाओं के आधार पर यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन टाइम एंड डेट डॉट काम के अनुसार भारत के कुछ हिस्सों में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकता है।

कब से शुरू होगा चंद्र ग्रहण?
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 5 मई को रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा। जो आधी रात को यानी 1 बजकर 1 मिनट तक चलेगा। ग्रहण का उच्चतम काल रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा।

यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा
Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। खगोल विज्ञान के अनुसार जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो तब ये तीनों एक सीधी लाइन में कुछ देर के लिए आ जाते हैं। इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहते हैं। जब पृथ्वी की परछाई सीधी चंद्रमा पर न पड़े तो इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त, राहु काल और ग्रहों की स्थिति

पंचांग- 5 मई 2023

विक्रम संवत-  2080, अनला
शक सम्वत-  1945, शोभकृत
पूर्णिमांत-  बैशाख
अमांत-  बैशाख

तिथि
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा-  मई 04 11:44 PM – मई 05 11:03 PM
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा-  मई 05 11:03 PM – मई 06 09:52 PM

नक्षत्र
स्वाति-  मई 04 09:35 PM – मई 05 09:39 PM
विशाखा-  मई 05 09:39 PM – मई 06 09:13 PM

योग
सिद्धि-  मई 04 10:36 AM – मई 05 09:16 AM
व्यातीपात-  मई 05 09:16 AM – मई 06 07:30 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय-  5:41 AM
सूर्यास्त-  6:54 PM
चन्द्रोदय-  मई 05 6:45 PM
चन्द्रास्त-  मई 06 5:47 AM

अशुभ काल
राहू-  10:38 AM – 12:18 PM
यम गण्ड-  3:36 PM – 5:15 PM
गुलिक-  7:20 AM – 8:59 AM
दुर्मुहूर्त-  08:20 AM – 09:12 AM, 12:44 PM – 01:37 PM
वर्ज्यम्-  03:09 AM – 04:43 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त-  11:51 AM – 12:44 PM
अमृत काल-  12:50 PM – 02:26 PM
ब्रह्म मुहूर्त-  04:05 AM – 04:53 AM

और पढ़ें ...

Horoscope 5 May 2023 : इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी में तरक्की के अवसर, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिवार में आपस में मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे, परन्तु आय की स्थिति भी सन्तोषजनक रहेगी।

मिथुन राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। परिवार की समस्याएं अभी परेशान करेंगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

कर्क राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबारी यात्रा लाभप्रद रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वाहन सुख का लाभ म‍िलेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि- मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन की सम्भावना सम्भावना भी बन रही है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं।

कन्या राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध की अधिकता हो सकती है। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में मधुरता मिलेगी। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याएं अभी बनी रहेंगी। धन की स्थिति में सुधार हो सकता है। सन्तान को कष्ट रहेगा।

वृश्चिक राशि- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च भी बढ़ेंगे। मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

मकर राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

कुंभ राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्न्ता के भाव रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित होंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

मीन राशि- क्रोध के अतिरेक से बचें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन की प्राप्ति‍ होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता से धन मिल सकता है। भाइयों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

इस तारीख को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’

सुशांत सिहं राजपूत ने अपने दम पर बॉलीवुड पर अपना नाम बनाया था। उनका कोई गॉड फादर नहीं था। हालांकि सुशांत सिहं राजपूत इस दूनिया में नहीं हैं लेकिन आज भी उनको चाहने वाले हैं। फैंस उनको उतना ही प्यार करते हैं। लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। सुशांत सिहं राजपूत की फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

MS धोनी: द अनटोल्ड फिर एक बार सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे

भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान और खेल जगत के दिग्गज एम.एस. धोनी कई लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। उनके बायोपिक पर एक फिल्म बनी थी एम.एस. धोनी: जिसे एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी जो की ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दर्शकों का भी खूब प्यार मिला। बता दें कि इस फिल्म को एक बार फिर 12 मई को भारतीय सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जा रही है।

‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ दुनिया भर के भारतीयों के लिए एक अविश्वसनीय रूप से विशेष फिल्म रही है, जो हमारे सबसे सफल क्रिकेट कप्तान की प्रेरक यात्रा को प्रदर्शित करती है। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित, फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी, दिशा पटानी, भूमिका चावला और अनुपम खेर हैं।

कई फिल्मो में अपनी एक्टिंग की छाप छड़ी है सुशांत सिहं राजपूत ने

सुशांत सिहं राजपूत ने बॉलीवुड में साल 2013 में आई फिल्म ‘काई पो चे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने ‘पीके’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी की थी। सुशांत ने फिल्म ‘सोनचिरैया’ ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड’में भी काम किया था। इस फिल्म से वह रातोंरात सभी के फेवरेट बन गए थे। फिल्म में धोनी का किरदार निभाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने कई महीनों तक क्रिकेट की ट्रेनिंग ली थी। सुंशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद उनके आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

और पढ़ें ...

आम जनता को बड़ी राहत : इतने रुपये तक सस्ता हुआ खाने का तेल...देखें किस तेल के दाम में कितनी आई गिरावट

नई दिल्ली। Edible Oil Prices : देश में खाद्य तेलों की कीमतों में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रहा है। बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए देश की प्रमुख दुग्ध वितरण व खाद्य उत्पाद कंपनी मदर डेयरी ने खाद्य तेल की कीमतों में कमी कर दी है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने 15 से 20 रुपए की कटौती कर दी है।

बता दें कि देश में सरसो की फसल के बेहतर उत्पादन के साथ ही वैश्विक स्तर पर खाद्य तेलों के दाम में आई गिरावट से देश में खाद्य तेलों के मूल्य कम हो गई हैं। पिछले कुछ माह में प्रति लीटर खाद्य तेल के दाम में 40 से 70 रुपए तक की गिरावट अब तक आ चुकी है। जो सरसो का तेल 190 रुपए प्रति लीटर तक चला गया था अब वह 130 से 140 रुपए के बीच आ गया है। इसी तरह की सूरजमुखी, सोयाबीन के तेल में भी गिरावट हुई है।

cooking oil

जानकारी के अनुसार अब मदर डेयरी के आउटलेट्स से मिलने वाले खाद्य तेल 15 से 20 रुपए कम में मिलेंगे। प्रवक्ता के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खाद्य तेलों के दाम में गिरावट तथा घरेलू फसल की आसान उपलब्धता के चलते सोयाबीन तेल, चावल तेल, सूरजमुखी तेल और मूंगफली तेल के दाम में ये कटौती की गई है।

और पढ़ें ...

राज्य के 8 जिलों में लगा टोटल लॉकडाउन, मकान-दुकान, स्कूल कॉलेज सब बंद, बाहर निकलने पर लगी रोक

इम्फाल।  Lockdown Breaking : आदिवासी आंदोलन के दौरान हिंसा को लेकर मणिपुर के आठ जिलों में बुधवार को कर्फ्यू लगा दिया गया और पूरे पूर्वोत्तर राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी में शामिल करने की मांग का विरोध करने के लिए छात्रों के एक संगठन द्वारा आहूत ‘आदिवासी एकता मार्च’ में हिंसा भड़क गई थी।

ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ मणिपुर’ (एटीएसयूएम) ने कहा कि मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल करने की मांग जोर पकड़ रही है, जिसके खिलाफ उसने मार्च आहूत किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि रैली में हजारों आंदोलनकारियों ने हिस्सा लिया और इस दौरान तोरबंग इलाके में आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच हिंसा की खबरें आईं।

अधिकारी ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। उन्होंने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है लेकिन कई आंदोलनकारी पहाड़ियों के विभिन्न हिस्सों में अपने घरों को लौटने लगे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए, गैर-आदिवासी बहुल इंफाल पश्चिम, काकचिंग, थौबल, जिरिबाम और बिष्णुपुर जिलों और आदिवासी बहुल चुराचांदपुर, कांगपोकपी और तेंगनौपाल जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

और पढ़ें ...

Lunar Eclipse: साल के पहले चंद्र ग्रहण पर बनाने जा रहा भद्रा का साया, जानिए किन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें………

Lunar Eclipse: चंद्र ग्रहण को एक भौगोलिक घटना माना जाता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई को लगने जा रहा है. जो कि एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। माना जा रहा है की ये चंद्र ग्रहण बेहद ही खास है क्योंकि इस बार का ये चंद्र ग्रहण 139 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा पर लगने जा रहा है.यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जिसके कारण यह भारत में दृश्यामान नहीं होगा. तो ऐसे में आइए जानते है कि ये चंद्र ग्रहण पर किन राशियों इसका असर देखने को मिलेगा

Lunar Eclipse:  बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा यह चंद्र ग्रहण बेहद खास रहने वाला है क्योंकि ये ग्रहण पर ग्रहों की चाल बेहद अनोखी रहने वाली है. इस दिन कई ग्रहों की युतियां बनेंगी. यह इसलिए क्योंकि,चंद्र ग्रहण पर शनि और मंगल की युति होने जा रही है. जिसकी वजह से षडाष्टक योग, नीचराज भंग योग, प्रीति योग का निर्माण होगा.इसके साथ ही चंद्र ग्रहण के समय मंगल और बृहस्पति दोनों ही वक्री अवस्था में होंगे. जिसकी वजह से वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को सावधान रहना होगा. इन्हें सेहत और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.साथ ही चंद्र ग्रहण पर भद्र का साया भी लगने जा रहा है, जो कि बेहद खतरनाक साया माना जाता है

Surya Grahan 2022 बढ़ा सकता हैं तुला सहित इन राशियों की परेशानी, दुर्लभ  संयोग में लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण - surya grahan 2022 date of last  solar eclipse in this

Lunar Eclipse:  वहीं आपको बता दे यह चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 1 बजकर 02 मिनट तक रहेगा. इस चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 15 मिनट की होगी.यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जिसके कारण यह भारत में दृश्यामान नहीं होगा. यानी चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ रहने के कारण ये ग्रहण हर जगह नहीं देखा जा सकेगा. आइए जानते हैं साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है.

 

और पढ़ें ...

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट हुए घायल

जम्मू। कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे जिनमें से दो लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। अबतक मिल रही जानकारी के मुताबिक सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस हादसे में पायलटों को चोटें आई हैं लेकिन वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सेना के अधिकारियों ने इस बाबत पुष्टि की है। बता दें कि किश्तवाड़ के मारवाह इलाके में यह हादसा हुआ है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर क्रैश से संबंधित प्रारंभिक जानकारी का पता चला है लेकिन अभी अधिक जानकारी का इंतजार है।
और पढ़ें ...

मणिपुर में मैतेई समुदाय का आंदोलन हुआ हिंसक, पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद

मणिपुर । मणिपुर में मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर जारी धरना प्रदेश में अब हिंसा का रूप ले लिया है। शांति बहाली के लिए चप्पे-चप्पे पर सेना और असम राइफल्स की तैनाती कर दी गई है और आर्मी भी मोर्चा संभाले हुए है। पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और 8 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाने और कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए कार्रवाई चल रही है। 4000 ग्रामीणों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया सेना के अधिकारियों के मुताबिक 4000 ग्रामीणों को सेना और असम रायफल्स की सीओबी और राज्य सरकार के परिसरों में आश्रय दिया गया है। वहीं राज्य में स्थिति पर नियंत्रण के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है। एहतियातन और भी ग्रामीणों को हिंसा वाले जगहों से दूर सुरक्षित स्थानों पर भेजने का काम जारी है। बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम ने मांगी मदद बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम ने कहा कि मेरा राज्य जल रहा है मोदी जी मदद कीजिए। चैंपियन मैरीकॉम ने क्यों कहा ऐसा? एटीएसयूएम द्वारा बुलाए गए ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसका उद्देश्य इम्फाल घाटी में प्रभुत्व रखने वाले गैर-आदिवासी मीटियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देना था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि रैली में हजारों आंदोलनकारियों ने हिस्सा लिया, जिसके दौरान टोरबुंग क्षेत्र में आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच हिंसा की सूचना मिली। एटीएसयूएम ने कहा कि रैली का आयोजन एसटी श्रेणी में शामिल करने के लिए मेइतेई समुदाय की लगातार मांगों के प्रति असंतोष व्यक्त करने के लिए किया गया था। रैली के दौरान मणिपुर में हिंसा की कई घटनाएं सामने आईं। रिपोर्टों के अनुसार, कई प्रदर्शनकारियों को चुराचांदपुर जिले के तुईबोंग तहसील क्षेत्र के तोरबुंग गांव की सुनसान सड़कों पर टायर और अन्य वस्तुओं को जलाते हुए देखा गया। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। गैर-आदिवासी बहुल इंफाल पश्चिम, काकचिंग, थौबल, जिरिबाम और बिष्णुपुर जिलों और आदिवासी बहुल चुराचांदपुर, कांगपोकपी और तेंगनौपाल जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।
और पढ़ें ...

ओला का बड़ा एलान, ग्राहकों को वापस करेंगे 130 करोड़ रुपये, जानें क्या है वजह…

दिल्ली। Ola Company : ओला स्कूटर के मालिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली टू-व्हीलर कंपनी ओला ने कहा है कि वह अपने कस्टमर्स को करीब 130 करोड़ रुपए रिफंड देगी। कंपनी रिफंड के रूप में कस्टमर को चार्जर के पैसे यानी 9 से 19 हजार रुपए वापस करेगी। इसका कारण यह है कि कंपनी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों को चार्जर को अतिरिक्त रूप से बेचती है और सरकार इस बात की जांच कर रही थी. भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा इस बात की जांच की जा रही थी कि ओला ग्राहकों को अतिरिक्त चार्ज करती है. अब ओला इलेक्ट्रिक ने एआरएआई को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है कि वह ग्राहकों को पैसे वापस करने वाली है, जिन्होंने चार्जर एक्सेसरीज के रूप में खरीदा.

3 और कंपनियां जांच के दायरे में

CNBC की रिपोर्ट के अनुसार मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज (MOHI) ने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत ज्यादा रखने को लेकर जांच शुरू की थी। सरकार की जांच और सब्सिडी रोकने के बारे में पूछे जाने पर ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और CEO भाविश अग्रवाल ने हाल ही में CNBC-TV18 को बताया था कि सरकार जो भी करने के लिए कहेगी, कंपनी करेगी. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि ओला इलेक्ट्रिक सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार से बात कर रही है. जांच के जवाब में ओला ने सरकार से कहा है कि वह चार्जर की कीमत के लिए रिफंड देने को तैयार है। जांच के दायरे में ओला इलेक्ट्रिक के अलावा हीरो मोटोकॉर्प, TVS मोटर कंपनी और एथर एनर्जी भी हैं।

क्या है पूरा मामला

​एक व्हिसिल​ ब्लोअर की शिकायत के बाद भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर कंपनी, एथर एनर्जी और ओला इलेक्ट्रिक की जांच की जा रही है. इन कंपनियों पर आरोप है कि इन्होंने सब्सिडी का दावा करने के लिए जानबूझकर अपने स्कूटर्स की कीमतों को कम रखा है. कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने सब्सिडी का फायदा उठाने के लिए वाहनों की कीमत को कम तो रखा लेकिन चार्जर और सॉफ्टवेयर के नाम पर ग्राहकों से अलग से पैसे वसूल लेते हैं।

आपकों बता दें कि FAME स्कीम के तहत केवल उन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए सब्सिडी का दावा किया जा सकता है जिनकी कीमत 1.50 लाख रुपये से कम है. कंपनियों ने पहले दावा किया था कि अतिरिक्त लागत अतिरिक्त सॉफ्टवेयर फीचर्स और ऑफ बोर्ड चार्जर के लिए थी।

और पढ़ें ...

गुरुवार को जरूर करें ये उपाय, फिर देखिए कैसे खुलता है बंद किस्मत का दरवाजा, जानिए सबकुछ

Guruwar ke Upay: हिन्दू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। वहीँ गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ बृहस्पति देव की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और व्रत करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही बृहस्पति देव की कृपा से जातक के सारे कार्य सुगम हो जाते हैं।

Guruwar ke Upay: बृहस्पति को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। ये देवताओं के भी गुरु कहे जाते हैं। इनकी कृपा से विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। यदि आप भी सुखद गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा चाहते हैं तो गुरुवार के दिन आपको बृहस्पति देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। पूजा के साथ ही इस दिन कुछ उपाय भी करने चाहिए। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपाय…

गुरुवार के दिन करें ये काम
यदि आपके विवाह में देर हो रही हो तो गुरुवार के दिन ज्यादा से ज्यादा पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करें। सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करें। इस दिन स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी डालें। इसके अलावा इस यदि आप व्रत रखते हैं तो पीले फलों का ही सेवन करें।
गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप करें। इस दिन बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पढ़ें। ऐसा करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है।
गुरुवार के दिन विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन विष्णु जी के साथ के मां लक्ष्मी की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
गुरुवार के दिन आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी डालकर गाय को खिलाएं। साथ ही इस दिन किसी निर्धन को चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि क्षमतानुसार दान करें।
गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार के दिन अपनी कलाई में या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका लगा लें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलेगी।

और पढ़ें ...