सियासत
शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में सरकार ने बढ़ाई शराब की कीमत
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को अपना 14वां बजट पेश किया। सिद्धारमैया की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार ने राज्य का 3.28 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। इस बजट में शराब और बियर का सेवन करने वाले लोगों को गहरा झटका लगा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी बजट प्रस्तुति में कहा कि शराब पर उत्पाद शुल्क 20 फीसदी बढ़ा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एईडी) में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई, जबकि बीयर के मामले में एईडी को 10 फीसदी बढ़ाकर 175 फीसदी से 185 फीसदी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने एक्साइज के सभी 18 स्लैब पर 20 फीसदी टैक्स लगाया है।
DIG ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
तमिलनाडू। कोयंबटूर पुलिस उप महानिरीक्षक सी विजयकुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह विजयकुमार ने रेस कोर्स में अपने कैंप कार्यालय में पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का निधन पुलिस विभाग के लिए भारी क्षति है।
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है।
कौन थे डीआईजी सी विजयकुमार
सी विजयकुमार ने 6 जनवरी, 2023 को कोयंबटूर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने एमएस मुथुसामी का स्थान लिया था। मुथुसामी को ट्रांसफर कर वेल्लोर रेंज के डीआईजी के रूप में तैनात किया गया था। विजयकुमार 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। इससे पहले, उन्होंने कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागापट्टिनम और तिरुवरुर जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया। बाद में उन्होंने चेन्नई के अन्ना नगर में डीसीपी के रूप में कार्य किया। उन्हें DIG के रूप में प्रमोट किया गया और कोयंबटूर रेंज में तैनात किया गया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत! नहीं जाएगी राज्यसभा सदस्यता
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को शुक्रवार (7 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सिंधिया के राज्यसभा निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया. याचिका में मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ 2018 में भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में एक केस दर्ज हुआ था, लेकिन उन्होंने राज्यसभा चुनाव का नामांकन भरते समय इसकी जानकारी नहीं दी थी.
बड़ी खबर! अब टिकट लेने के बाद भी प्लेटफॉर्म पर लग सकता है जुर्माना, नया नियम लागू...
भारतीय रेलवे लोगों को कई सुविधा सफर के दौरान देता है, लेकिन अगर रेलवे के नियमों की अनदेखी की जाती है तो यात्रियों पर जुर्माना भी लगाया जाता है। ऐसा ही नियम प्लेटफॉर्म टिकट को लेकर भी है। किसी सामान्य व्यक्ति को रेलवे स्टेशन पर किसी भी काम से जाने पर प्लेटफॉर्म टिकट लेना अनिवार्य है। अगर बिना टिकट के पकड़े जाते हैं तो कम से कम किराया का 25 गुना जुर्माना भरना पड़ता है।
अब यह हमें दूसरे प्रश्न पर आते हैं वो यह कि प्लेटफॉर्म टिकट कब तक वैध रहता है? प्लेटफॉर्म टिकट आपको जगह के हिसाब से अलग-अलग 10 से 50 रुपये के आसपास मिलेंगे और अगर आप उनकी वैधता के बारे में पूछें तो 10 रुपये या 50 रुपये के प्लेटफॉर्म टिकट के साथ कोई भी पूरे दिन प्लेटफॉर्म पर नहीं रह सकता है।
समय का ध्यान रखें
रेलवे की वेबसाइट erail.in के मुताबिक प्लेटफॉर्म टिकट सिर्फ दो घंटे के लिए वैलिड होता है। यानी एक बार टिकट खरीदने के बाद आप प्लेटफॉर्म पर रहने के लिए सिर्फ दो घंटे ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। तो, अगली बार जब आप अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार को लेने या छोड़ने जाएं और प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें, तो समय का ध्यान रखें। दो घंटे बाद प्लेटफॉर्म पर रुके तो देना होगा जुर्माना।
बिना प्लेटफॉर्म टिकट के पकड़े गए तो?
अगर आप प्लेटफॉर्म टिकट को पूरी तरह से नजरअंदाज कर देते हैं तो रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ कम से कम 250 रुपये का जुर्माना लगा सकता है। इसके अलावा, अगर कोई यात्री बिना प्लेटफॉर्म टिकट या यात्रा टिकट के प्लेटफॉर्म पर पकड़ा जाता है, तो प्लेटफॉर्म छोड़ने वाली पिछली ट्रेन के किराए का दोगुना जुर्माना वसूला जाता है।
प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जगह की मात्रा के आधार पर ही रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट जारी किए जाते हैं। इसका मतलब यह है कि प्लेटफॉर्म की क्षमता से अधिक लोगों को प्लेटफॉर्म टिकट जारी नहीं किया जाता है। अगर क्षमता के आधार पर प्लेटफॉर्म टिकट पहले ही जारी किया जा चुका है तो रेलवे कर्मचारी टिकट देने से मना कर सकता है।
मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने की याचिका को किया खारिज
Rahul Gandhi Defamation Case : मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है. गुजरात हाईकोर्ट का कहना है कि ट्रायल कोर्ट का दोषी ठहराने का आदेश उचित है, उक्त आदेश में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है, इसलिए आवेदन खारिज किया जाता है। कोर्ट ने आगे कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कम से कम 10 आपराधिक मामले लंबित हैं।हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी अब 2024 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे और न ही संसद सदस्य (सांसद) के रूप में अपनी स्थिति के निलंबन को रद्द करने की मांग नहीं कर पाएंगे. वह हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं. राहुल की लोकसभा सदस्यता पहले ही जा चुकी है.
राहुल गांधी की याचिका पर हाईकोर्ट ने पहले सुनवाई करते हुए कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अंतिम आदेश पारित करेंगे।
मोदी सरनेम केस की टाइमलाइन
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले 13 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘मोदी सरनेम’ पर बयान दिया था. गुजरात में बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी की ओर से दायर 2019 मामले में सूरत की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी
इसके बाद 24 मार्च को राहुल गांधी की सदस्यता रद्द हो गई. 25 मार्च को राहुल गांधी ने माफी मांगने से इनकार कर दिया. 27 मार्च को सरकारी बंगला छोड़ने का नोटिस मिला. 22 अप्रैल को राहुल गांधी ने बंगला खाली कर दिया. सूरत सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ राहुल गांधी ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, मगर राहत नहीं मिली. इसके बाद हाईकोर्ट से अपने फैसले पर पुर्नविचार करने की अपील की गई
मोदी सरनेम केस में 11 बजे आएगा बड़ा फैसला, क्या राहुल गांधी की सांसदी होगी बहाल
Rahul Gandhi Modi surname defamation case Update: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए शुक्रवार का दिन अहम होने जा रहा है। सुबह 11 बजे गुजरात हाई कोर्ट राहुल गांधी की उस याचिका पर फैसला सुनाएगा, जिसमें सूरत कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा पर रोक लगाने की मांग की गई है। यहां पढ़िए मामले से जुड़ा हर अपडेट
राहुल गांधी के खिलाफ सूरत कोर्ट ने सुनाया था फैसला
क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता आज बहाल हो जाएगी
Aaj ka Panchang 07 July 2023: सावन मास की पंचमी तिथि आज, पंचांग से जानिए पूजा के लिए शुभ समय और योग
Aaj ka Panchang 07 July 2023: पंचांग में बताया गया है कि आज यानी 07 जुलाई 2023, शुक्रवार अर्थात सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। बता दें कि आज भारत के कुछ हिस्सों में नाग पंचमी व्रत रखा जाएगा। आज के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और नाग देवता की विधिवत उपासना करने से साधक को रोग एवं दोष से मुक्ति प्राप्त होती है। बता दें कि आज आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग में बताया गया है कि आज के दिन इस योग में पूजा पाठ करने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।
आज का पंचांग ( Panchang 07 July 2023)
सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि समाप्त- 08 जुलाई रात्रि 08 बजकर 17 मिनट तक
सावन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि प्रारंभ- 08 जुलाई रात्रि 08 बजकर 17 मिनट से
आयुष्मान योग- 07 जुलाई रात्रि 10 बजकर 30 मिनट तक
शतभिषा नक्षत्र- 07 जुलाई रात्रि 10 बजकर 16 मिनट तक
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 08 मिनट से सुबह 04 बजकर 48 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 10 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक
गुलिक काल- सुबह 07 बजकर 13 मिनट से सुबह 08 बजकर 58 मिनट तक
पंचक- पुरे दिन
दिशा शूल- पश्चिम
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 29 मिनट से
सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 23 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चंद्रोदय- रात्रि 10 बजकर 49 मिनट से
चन्द्रास्त- सुबह 09 बजकर 32 मिनट तक
Horoscope 7 July 2023 : इन राशि वालों के कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव...पढ़े अपना राशिफल
मेष राशिः आज का राशिफल मेष के अनुसार शुक्रवार को मेष राशि के जातक मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।
वृषभ राशिः कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अड़चन आ सकती है। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।
मिथुन राशिः आप को अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज कहीं अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना घटने के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेंगी।
कर्क राशिः मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव है।
सिंह राशिः आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।
कन्या राशिः वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौजमस्ती में समय व्यतीत करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला राशिः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी खास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट संबंधित पीड़ा संभव है।
वृश्चिक राशिः पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आप के अपने ही, आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आगमन आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें। लाभ होगा।
धनु राशिः नए अनुबंध आज हो सकते हैं, जो भूमि आप ने खरीदी है, आप के लिए शुभ है। इसके प्रभाव से आप खूब फलेंगे, फूलेंगे। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेनदेन आज संभल कर करें, समय श्रेष्ठ है।
मकर राशिः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार मकर राशि वालों के लिए आज अभी नहीं तो कभी नहीं वाला समय है। आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।
कुंभ राशिः सुचारू रूप से चल रहे कार्यो में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़कर परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।
मीन राशिः दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त करने वाली रहेगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है, जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।
Big Accident : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 27 लोगों की मौत; 17 घायल
मेक्सिको में एक भीषण हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ओक्साका में हुआ। राज्यपाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। विदेशी मीडिया के अनुसार, यात्रियों से भरी बस बुधवार को मेक्सिको सिटी से योसोंडुआ जा रही थी। इस दौरान मैग्डेलेना पेनास्को शहर में सुबह करीब साढ़े छह बजे बस 10 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। ट्लाक्सियाको सिविल प्रोटेक्शन के कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में एक साल का एक बच्चा, 13 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं।
Chandrayaan-3: 14 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3, इसरो ने किया एलान
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तारीख का एलान कर दिया है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है।
जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-2 के बाद इस मिशन को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए भेजा जा रहा है। चंद्रयान-2 मिशन आखिरी चरण में विफल हो गया था। उसका लैंडर पृथ्वी की सतह से झटके के साथ टकराया था, जिसके बाद पृथ्वी के नियंत्रण कक्ष से उसका संपर्क टूट गया था। चंद्रयान-3 को उसी अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए भेजा जा रहा है।
इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 चंद्रयान-2 की तरह ही दिखेगा, जिसमें एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर होगा। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं। एल्गोरिदम को बेहतर किया गया है। जिन वजहों से चंद्रयान-2 मिशन चंद्रमा की सतह पर उतरने में असफल हुआ, उन पर फोकस किया गया है।
आम आदमी को मिलेगी राहत...कम हो सकता है वंदे भारत ट्रेन का किराया..!!
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के मंशानुरूप लगभग देश के सभी राज्यों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगातें मिल चुकी है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत तो हो गई है लेकिन इसका किराया अन्य ट्रेनों के मुकाबले काफी अधिक है जिसके कारण आम आदमी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करना एक सपना बन कर रह गया है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आम आदमी को भी अपनी सेवाएं दे सके इसके लिए रेलवे कम यात्रियों वाली वंदे भारत ट्रेनों की समीक्षा कर रहा है और यह सुनिश्चित करने के लिए ऐसी ट्रेनों के किराए में कमी करने की संभावना है कि अधिक लोग इस सेवा का उपयोग करें।
सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय रेलवे कम यात्रियों वाली कुछ कम दूरी की वंदे भारत ट्रेनों के किराए की समीक्षा कर रहा है ताकि कीमतें कम की जा सकें और उन्हें लोगों के लिए अधिक व्यवहार्य बनाया जा सके। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंदौर-भोपाल, भोपाल-जबलपुर और नागपुर-बिलासपुर एक्सप्रेस जैसी वंदे भारत ट्रेनों के साथ-साथ कुछ अन्य ट्रेनों के भी इस श्रेणी में आने की संभावना है।
जहां भोपाल-जबलपुर वंदे भारत सेवा में 29 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, वहीं इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस में केवल 21 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। यात्रा की लागत एसी चेयर कार टिकट के लिए 950 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार टिकट के लिए 1,525 रुपये है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रेलवे की समीक्षा के बाद इस वंदे भारत सेवा का किराया काफी कम किया जा सकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिक लोग ट्रेन सेवा का उपयोग करें।
एक अन्य ट्रेन जिसके किराये की समीक्षा की जा रही है वह है नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसकी औसत ऑक्यूपेंसी लगभग 55 प्रतिशत है। लगभग 5 घंटे 30 मिनट की यात्रा के समय के साथ, आम धारणा यह है कि यदि कीमतें कम कर दी गईं तो यह बहुत बेहतर होगा। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस से एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,045 रुपये है जबकि चेयर कार का किराया 1,075 रुपये है।
कम व्यस्तता के कारण मई में इस ट्रेन को तेजस एक्सप्रेस से बदल दिया गया था। भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसने 32 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी है, जबकि जबलपुर-भोपाल वंदे भारत सेवा की वापसी यात्रा में 36 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई है, में भी किराए में कमी देखने की संभावना है।
अब तक 46 वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं देश के सभी रेल-विद्युतीकृत राज्यों तक पहुंच चुकी हैं। टॉप ऑक्यूपेंसी वाली वंदे भारत ट्रेनों में कासरगोड से त्रिवेन्द्रम ट्रेन , त्रिवेन्द्रम से कासरगोड वंदे भारत ट्रेन , गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं.
शादी का झांसा देकर MLA साहब ने महिला को फंसाया, बनाये ‘यौन संबंध’, अब पहचानने से भी किया इनकार, जाने पूरा मामला…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले, इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के एकमात्र विधायक नौशाद सिद्दीकी के खिलाफ एक महिला से शादी का वादा कर उसके साथ ‘यौन संबंध’ बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला ने विधायक के खिलाफ दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने डेढ़ साल पहले बी बी गांगुली स्ट्रीट स्थित अपने कार्यालय में उसे ‘गलत तरीके से रोककर रखा’ और शादी का वादा करके उसके साथ ‘यौन संबंध’ बनाए। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी बॉवबाजार थाने में दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि विधायक पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया, “हमने एक महिला से मिली शिकायत के आधार पर सिद्दीकी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।” सिद्दीकी दक्षिण 24 परगना के भांगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां राज्य में ग्रामीण चुनावों से पहले हिंसा हुई है।
सीएम शिवराज ने पेशाबकांड पीड़ित के पैर धोकर मांगी माफी, कहा- दशमत अब मेरे दोस्त
मध्य प्रदेश। सीधी जिले में आदिवासी शख्स पर भाजपा नेता द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आया था। इस शर्मनाक कांड का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिये थे। अब सीएम ने पेशाब कांड के पीड़ित को अपने आवास बुलाकर उनसे मुलाकात की।
शिवराज सिंह ने दशमत को घर बुलाकर उनके पैर धोए। सीएम ने दशमत को शॉल उड़ाकर उनका सम्मान भी किया। शिवराज सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से वीडियो ट्वीट किया है। शिवराज ने कहा कि मैं दशमत जी से माफी मांगता हूं। मेरे लिए जनता ही भगवान है। शिवराज ने दशमत से पूछा कि क्या करते हो, घर चलाने के क्या साधन है, कौन कौन सी योजनाओं का लाभ मिल रहा है? शिवराज ने दशमत को सुदामा भी कहा। सीएम ने कहा कि दशमत अब मेरे दोस्त हैं।
गौरतलब है कि सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला सामने आया था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स शराब के नशे आदिवासी शख्स पर पेशाब कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी का नाम प्रवेश शुक्ला है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रवेश शुक्ला बीजेपी का नेता है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई भी हुई है। प्रवेश शुक्ला के अवैध कब्जे पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर भी चलाया गया है।
Aaj Ka Panchang: आज 6 जुलाई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Horoscope 6 July 2023 : इन राशि वालों के कारोबार में आ सकती हैं कठिनाइयां, जानें क्या कहते हैं आपके
अगले चार दिनों में इन राज्यों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
देश के कई राज्यों में मौसम का कहर देखा जा रहा है। कई शहरों में झमाझम बारिश से लोगों को हाल बेहाल हो गया है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए परिस्थिति अनुकूल बनती दिख रही है। IMD ने इस हफ्ते लगभग सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।
आईएमडी ने महाराष्ट्र, गोवा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और अन्य सहित कई राज्यों में अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तरी महाराष्ट्र में 06 जुलाई तक और गुजरात में 06-08 जुलाई के दौरान तेज बारिश जारी रहने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबित, दक्षिण भारत में हल्की और मध्यम बारिश होने के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान भारत के दक्षिणी क्षेत्र में स्थिति ऐसी ही जारी रहेगी और उसके बाद कमी आएगी। 04 जुलाई को उत्तरी केरल और दक्षिण कर्नाटक के तटीय और घाट क्षेत्रों में भी अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.
