सियासत
MBA क्या हैं? एम.बी.ए क्यों जरुरी हैं
एमबीए क्यों करें? एमबीए करने के बाद आप में मैनेजमेंट स्किल्स विकसित हो पाती है, यदि आप एमबीए में विशेषज्ञता पाने के साथ-साथ अपने अच्छे कनेक्शन बनाने और अच्छी सैलरी पैकेज के साथ नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए एमबीए करना अनिवार्य हो जाता है।
देशभर में हर साल लाखो छात्र/छात्राएं ग्रेजुएट होतें हैं, वे सभी अलग-अलग विषयों में अपना Graduation पूरा करतें है और उसके बाद MBA यानी की Masters in Business Administration करने की चाहत रखतें हैं| आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की MBA क्या हैं? , MBA के लिए योग्यताएं, MBA कितने प्रकार का होता हैं और साथ ही MBA से जुडी और भी जानकारियां जो आपके लिए जाननी जरूरी हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें|
MBA जिसकी फुल्फोर्म Masters in Business Administration होती है, यह एक पी.जी (पोस्ट ग्रेजुएट) डिग्री हैं| यहाँ विद्यार्थियों को Finance, Sales&Marketing, Human Resource, IT etc बहुत सारे फील्ड से रिलेटेड सब्जेक्ट को गहनता से पढाये जाता हैं| MBA करने के दौरान आप मैनेजमेंट यानी प्रबंधन की कई बारीकियो से जुडी जानकारियां हासिल करतें हैं| ये महज एक कोर्स नहीं हैं बल्कि यहाँ आपकी Study, personality, Communication Skills, Public Speaking etc सभी काबिलियतों के विकास पर ध्यान दिया जाता हैं| MBA के दौरान हासिल की गई ये सभी कलाएं आपको अपनी नौकरी या फिर बिजनस के दौरान काम आती हैं|
एम.बी.ए के लिए योग्यताएं?
यदि आप MBA करना चाहते हैं पर आप ये सोच रहे हैं की आपके पास कॉमर्स से जुड़े सब्जेक्ट नहीं हैं, और आपने Bsc, BA, B tech आदि में से कुछ किया हैं या फिर कर रहे हैं तो आप एम.बी.ए कर सकते हैं या नहीं? इसका बेहद ही स्पष्ट जवाब “हाँ” हैं| चूँकि MBA करने के लिए आपमें कुछ युग्य्ताए होनी चाहिए जिसका विवरण कुछ यूँ हैं :- MBA करने के लिए आपको न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय में (B.A, B.COM, B.SC, B.TECH, LL.B, BJMC, MBBS आदि) अपनी ग्रेजुएशन पास करनी होगी, साथ ही एम.बी. कोर्स में Admission लेने के लिए पहले प्रवेश परीक्षा और फिर पर्सनल इन्टरव्यू में सफलता हासिल करनी होगी, तभी आप किसी अच्छे MBA कॉलेज में दाखिला ले पाएंगे|
MBA की अवधि कितनी होती हैं? (what is the course duration of an MBA?)
MBA (Masters in Business Administration) की कोर्स ड्यूरेशन 2 वर्ष यानी की 4 सेमिस्तर्स की होती हैं| साथ ही अगर आप एक सिस्टेमेटिक तरह से MBA करना चाहते हैं तो आपको बारहवी कक्षा किसी भी स्ट्रीम से पास करने के बाद B.BA यानी की Bachelors in Business Administration जो की MBA की ही यु.जी (अंडर ग्रेजुएट) डिग्री होती हैं, इसमें दाखिला लेना होता हैं, बाकी अन्य यु.जी डिग्रियों की तरह इसकी अवधि भी 3 वर्ष की होती हैं| तो अगर आप MBA करने के लिए ये रास्ता इख़्तियार करतें हैं तो आपको 5 साल का वक्त लगेगा वहि अगर आप किसी और विषय से ग्रेजुएशन करके भी एम.बी.ए करतें हैं तो भी आपको पांच ही सालों का वक्त लगेगा|
एम.बी.ए क्यों जरुरी हैं
अधिकांश लोगो के मन में ये बात होती हैं की एम.बी.ए करना जरूरी क्यूँ हैं? {दरअसल मैंने भी एम.बी.ए किया है और यह सभी बात मैं अपने अनुभव के आधार पर बता रही हूँ} वास्तव में इस कोर्पोरेट जगत के दौर में पूरी दुनिया बदल रहीं है इसे के साथ दिन प्रति दिन मार्किट भी बदलता जा रहा हैं, मार्किट के बदलने साथ साथ मार्किट की जरूरतें और आयाम भी बदल रहें हैं| इसलिए इस दौर में इक अच्छी नौकरी हासिल करने के लिए एम.बी.ए जैसे प्रोफेशनल कोर्स का होना बेहद ही जरूरी हो गया हैं, एम.बी.ए की डिग्री आपको वाणिज्यिक और व्यापारिक ज्ञान के साथ साथ भरपूर एक्सपोजर भी दिलाता हैं, जो की किसी भी कम्पनी में जॉब करने के लिए बेहद ही जरूरी भी हैं|
गलत नंबर पर कर दिया है रिचार्ज, तो इस तरह से वापस मिलेंगे पैसे, जानें पूरा प्रोसेस
Wrong Recharge : मोबाइल पर रिचार्ज वैलिडिटी खत्म होने का मैसेज आता है तो टेंशन बढ़ जाती है. आप रिचार्ज कर रहे हैं और वो गलती से किसी और नंबर पर रिचार्ज हो गया तो, जाहिर है कि पैसा डूब गया और फिर से रिचार्ज करना पड़ेगा. गलत नंबर पर रिचार्ज करने के बाद आप कंपनी से पैसे वापस ले सकते हैं. टेलीकॉम कंपनी से रिफंड पाने का तरीका बेहद आसान है.
इसलिए अगर गलती से किसी और नंबर पर रिचार्ज किया तो तुंरत रिफंड की प्रोसेस को फॉलो करें. गलत रिचार्ज होने पर कंपनियां पैसे वापस करने का ऑप्शन देती हैं. ऐसा कई बार होता है जब लोग अपने मोबाइल नंबर के बजाय किसी और नंबर पर रिचार्ज कर देते हैं.
Wrong Recharge : ऐसे मिलेगा रिफंड
अब रिचार्ज चाहे छोटा हो या बड़ा आप कंपनी से रिफंड ले सकते हैं. चलिए देखते हैं कि गलत मोबाइल नंबर पर रिचार्ज करने के बाद पैसे कैसे वापस लिए जा सकते हैं.
अगर आपने गलत नंबर पर रिचार्ज किया है तो तुरंत इसकी जानकारी कस्टमर केयर को दें. जिस कंपनी का सिम आप इस्तेमाल कर रहे हैं उस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें और पूरी जानकारी बताएं.
: ईमेल करें
इसके अलावा आप टेलीकॉम कंपनी की ईमेल आईडी पर भी मेल कर सकते हैं. इसमें आपको जिस नंबर पर रिचार्ज किया है वो मोबाइल नंबर, रिचार्ज अमाउंट और ट्रांजैक्शन समेत सभी डिटेल्स देनी होगी. टेलीकॉम कंपनियों की ईमेल आईडी आप नीचे देख सकते हैं.
टेलीकॉम कंपनियां आपके द्वारा दी गई जानकारी को वेरिफाई करेंगी. इसके बाद आपका पैसा रिफंड कर दिया जाएगा.
रिफंड ना मिले तो करें ये काम
अगर कंपनी पैसा वापस करने में आनाकानी करती है या आपको परेशान करती है, तो दूसरे ऑप्शन का सहारा लिया जा सकता है. आप चाहें तो ग्राहक सेवा पोर्टल यानी कंज्यूमर फोरम की मदद ले सकते हैं. गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से आप इसका ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. यहां कंपनी के खिलाफ शिकायत करें, इससे आपकी मदद हो सकती है.
इस बात का ध्यान रखें कि जिस नंबर पर आपने रिचार्ज किया है वो आपके नंबर से मिलता-जुलता हो. आपके नंबर और गलत रिचार्ज वाले नंबर के बीच एक या दो नंबर का ही फर्क होना चाहिए. अगर नंबर बिलकुल अलग है तो कंपनी रिफंड देने से मना कर सकती है.
हैवानियत : महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर दौड़ाया, वीडियो वायरल होने के बाद बवाल
मणिपुर में हालात काबू होने की बजाय बिगड़ते जा रहे हैं. पूर्वोत्तर राज्य से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, 4 मई का एक वीडियोआज सामने आया है. इसमें एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमा रहे हैं. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है.
ITLF के एक प्रवक्ता ने बताया कि कांगपोकपी जिले में 4 मई का है. इसमें महिलाओं को नग्न अवस्था में दर्शाया गया है. वीडियो में पुरुष पीड़ित महिलाओं से लगातार छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं पीड़ित महिलाएं बंधक बनी हुई हैं और लगातार मदद की गुहार लगा रही हैं. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने इस वीडियो को बनाने के बाद वायरल भी कर दिया है. इससे इन निर्दोष महिलाओं द्वारा झेली गई भयावह यातना कई गुना बढ़ गई है।
प्रदर्शन से ठीक एक दिन पहले प्रसारित किया जा रहा
अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के गुरुवार को होने वाले प्रदर्शन से ठीक एक दिन पहले प्रसारित किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि ये वीडियो इस वजह से वायरल किया जा रहा है, ताकि उस समुदाय की दुर्दशा को उजागर किया जा सके।
बेटे की कॉलेज फीस के लिए बस के आगे कूदी मां, किसी ने बताया था मरने पर मिलता है मुआवजा, देखें वीडियो ..
तमिलनाडु। मां की ममता का कोई मोल नहीं। 9 माह तक कोख में रखने के बाद अपने बच्चे के लालन-पालन में मां जितना कुछ कर जाती हैं, उसका कोई हिसाब नहीं कर सकता। मां-बेटे के प्यार की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे जानकर लोगों की आंखें नम हो जा रही है। बेटे के कॉलेज की फीस भरने के लिए मां के पास पैसे नहीं थे। किसी ने उसे बताया कि मरने के बाद सरकार मुआवजा देती है। इसके बाद मां चलती बस के सामने कूद गई। ये दिल दहलाने वाली घटना तमिलनाडु की है जिसमें महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैसों की तंगी के कारण वो काफी समय से परेशान चल रही थी।
सेलम की रहने वाली 45 साल की पपाथी कलेक्टर कार्यालय में सफाई कर्मचारी थी। वो 15 साल से अपने पति से अलग रहकर अकेले बेटे का पालन पोषण कर रही थी। पिछले कुछ समय से वो बेटे की फीस नहीं भर पा रही थी और इस कारण बहुत परेशान थी। ये भी कहा जा रहा है कि वो डिप्रेशन में भी थी। जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान किसी ने उसे गुमराह करते हुए बताया कि अगर उसकी मृत्यु रोड एक्सीडेंट में हो जाती है तो सरकार उसके परिवार को मुआवजा देगी। बस इसी के बाद उसने ये खतरनाक कदम उठाने के बारे में सोचा।
स्कूलों कॉलेजों को बंद करने का ऐलान...इस वजह से यहां लिया गया बड़ा फैसला…
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर है। राजधानी दिल्ली के यमुना नदी का जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसके चलते सकड़ों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में भी बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश को देखते हुए रायगढ़ जिला में सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।(School College Close)
रायगढ़ जिला कलेक्टर योगेश म्हासे ने भारी बारिश को देखते हुए आज जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। आईएमडी ने आज पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए ‘रेड’ अलर्ट और ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।(School College Close)
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मंगलवार को मुंबई में भी बारिश हुई है। यहां 88.24 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। आईएमडी ने पालघर और ठाणे जिले को 20 जुलाई तक अलर्ट किया है। वहीं रायगढ़ 21 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा। पालघर के जिला कलेक्टर ने घर के अंदर रहने और बाहर न निकलने की अपील दी है
Aaj Ka Panchang 20 July 2023: आज बना है सिद्ध योग, सावन में पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 20 July 2023: पंचांग के अनुसार 20 जुलाई 2023, गुरुवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. पवित्र सावन मास चल रहा है. आज विष्णु जी को प्रसन्न करने का दिन है. आज कृष्ण पक्ष की तृतीया की तिथि की तिथि है. आज सावन का दूसरा गुरुवार है. आज के दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 20 जुलाई 2023, को श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया की तिथि की तिथि है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज गुरुवार का दिन विष्णु जी को समर्पित है. आज के दिन विष्णु जी का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. अधिक मास शुरू हो चुका है. ये पवित्र मास माना गया है. आज श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया की तिथि है, इस तिथि का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
20 जुलाई 2023 को पंचांग के अनुसार आज आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. इस नक्षत्र का स्वामी बुध है. इन नक्षत्र में जन्म लेने वालों पर बुध व चंद्र का प्रभाव भी रहता है. आश्लेषा नक्षत्र 9वां नक्षत्र है. यह कर्क राशि के अंतर्गत आता है. अश्लेषा का अर्थ होता है आलिंगन करना. अश्लेषा नक्षत्र के समूह में 6 तारे हैं.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 20 जुलाई 2023, गुरुवार को राहुकाल दोहपर: 2 बजकर 10 मिनट से दोपहर:3 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
| 20 जुलाई 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 July 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | श्रावण |
| पक्ष: | शुक्ल |
| दिन: | गुरुवार |
| ऋतु: | वर्षा |
| तिथि: | तृतीया - पूर्ण रात्रि तक |
| नक्षत्र: | आश्लेषा - 10:55:24 तक |
| करण: | तैतिल - 17:45:24 तक |
| योग: | सिद्धि - 11:21:45 तक |
| सूर्योदय: | 05:35:24 |
| सूर्यास्त: | 19:19:05 |
| चन्द्रमा: | कर्क राशि- 10:55:24 तक |
| राहुकाल: | 14:10:12 से 15:53:09 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 11:59:47 से 12:54:42 तक |
| दिशा शूल: | दक्षिण |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 10:09:58 से 11:04:53 तक, 15:39:26 से 16:34:21 तक |
| कुलिक: | 10:09:58 से 11:04:53 तक |
| कंटक: | 15:39:26 से 16:34:21 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 17:29:15 से 18:24:10 तक |
| यमघण्ट: | 06:30:19 से 07:25:14 तक |
| यमगण्ड: | 05:35:24 से 07:18:22 तक |
| गुलिक काल: | 09:01:19 से 10:44:17 तक |
Aaj Ka Rashifal 20 July 2023: गुरुवार का दिन इन राशियों के घर लाएगा खुशियों की सौगात...जानें अपना आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 20 July 2023: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। आज हरियाली तीज है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 54 मिनट पर सूर्य पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
1. मेष राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठंडे दिमाग से सोचने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेगे। समाज में आज आप अपने बढ़िया कार्यो के कारण पहचाने जाएंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर - 8
2. वृष राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारियां दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगे। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर - 4
3. मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। इस राशि के जो जिम ट्रेनर है उनको आज अच्छे ग्राहक मिलेंगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आएगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पाएंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी। आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर - 7
4. कर्क राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचना चाहिए। टूर-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी कार्यों से लाभ होगा। अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं। आपको जीवनसाथी से कोई उपहार मिलेगा जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर - 9
5. सिंह राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिता से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बिताएंगे।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर - 7
6. कन्या राशि
आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। लवमेट्स आज साथ में घूमने जाएंगे। रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा। आप अपने काम को पूरी रुचि लेकर करेंगे, जिससे आपको उस काम में अनुमान से अधिक लाभ मिलेगा।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर - 1
7. तुला राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगाएंगे तो आपकी रचनातमक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जाएगा। जो लोग डांस सीखना चाहते हैं, वह सोशल मीडिया की मदद से सीखेंगे। घर पर किसी चीज की मरम्मत कराने का मन बनाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। शाम का समय भाई-बहनों के साथ हंसी-मज़ाक में बितेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते हैं। जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर - 5
8. वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपका पूरा ध्यान अपने कार्य को पूरा करने में रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा, बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते हैं, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर लें। पारीवारिक मामले में आज आपका निर्णय कारगर साबित होगा। आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर - 6
9. धनु राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें और अपनी बाते शेयर करें जब उसे भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सहयोग करेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। नवविवाहितों को आज घूमने जाने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। घर में शांति बनी रहेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर - 6
10. मकर राशि
आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। आपको पहले किए गए छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलताएं छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। ऑफिस के कार्यों को करते समय फोक्स बनाएं रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभाएंगे। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और आपका रुका हुआ पूरा पैसा आपको वापस मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर - 3
11. कुंभ राशि
आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को बढ़िया नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किए गए कार्यो में वाहवाही मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। अचानक धन लाभ के योग बने हुए है।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर - 5
12. मीन राशि
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करियर को बढ़ाने में किए गए प्रयासों के चलते लाभ होगा। आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आएगी। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरूरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे जिससे उनके काम पूरे होंगे। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी।
अंतराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भारत में ‘आरटी -पीसीआर’ की अनिवार्यता समाप्त
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने वैश्विक स्तर पर कोविड संक्रमण घटते हुए मामलों के देखते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड जांच दो प्रतिशत ‘आरटी – पीसीआर’ की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज बताया कि दुनिया भर में कोविड संक्रमण के घटते मामले को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए काेविड मानकों में ढील दी गयी है।
भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में से दो प्रतिशत यात्रियों की आरटी – पीसीआर जांच की आवश्यकता समाप्त कर दी गयी है। हालांकि अन्य दिशा निर्देश पूर्व भांति लागू रहेंगे। मंत्रालय ने कहा है कि कोविड संक्रमण की अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
कुछ महीने पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड की आपात स्थिति समाप्त कर दी है। इसके बाद हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत आने वाले यात्रियों को कोविड टीकाकरण कराना आवश्यक है और उन्हें मास्क लगाने, उचित दूरी बनाने और थर्मल जांच से गुजरना होगा। इसाके अलावा कोविड लक्षण दिखने पर एकांतवास में जाना होगा।
एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुईं सुपरमॉडल गिगी हदीद
सुपरमॉडल गिगी हदीद को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसके कारण उन पर एक हजार डॉलर का जुर्माना भी लग चुका है।
गिगी हदीद के पास से बरामद हुआ गांजा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब कस्टम ऑफिसर्स ने गिगी के सामान को स्कैन किया, तो उन्हें मारिजुआना मिला। इसके बाद मॉडल-एक्ट्रेस को गांजा रखने और उसके आयात के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया। 12 जुलाई 2023 को गिगी और उनकी दोस्त मैक्कार्थी समरी कोर्ट में पेश हुईं, और ऑफिसर्स ने उन्हें आरोपों के लिए दोषी ठहराया। इस आरोप के लिए गिगी और उनकी दोस्त मैक्कार्थी पर एक हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया, और उन्हें जमानत पर रिहाई मिल गई।
अब टमाटर के लिए होने लगी हत्या? खेत में सो रहे किसान को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट
आंध्र प्रदेश में एक और टमाटर किसान की हत्या हो गई है। पिछले सात दिनों में यह इस तरह की दूसरी घटना है। सोमवार सुबह आंध्र प्रदेश के अन्नमया जिले के खेत से किसान का शव बरामद किया गया। आरोप है कि रविवार की रात किसान टमाटर के खेत की रखवाली के लिए वहीं सोया था। उसी समय बदमाशों ने उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस का दावा है कि टमाटर लूट की कोई घटना नहीं हुई है।
सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने खेत के बगल में किसान का शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक किसान की पहचान बत्तिला मधुकर रेड्डी (28) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई। शव बरामद कर लिया गया। युवक के शरीर पर कई निशान हैं। हालांकि, पुलिस का अनुमान है कि किसान की हत्या विवाहेतर संबंध के चलते की गई होगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं। खासकर टमाटर की कीमत ने खरीदारों के माथे पर बल डाल दिया है। देश के अलग-अलग राज्यों में टमाटर 100 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
कर्नाटक के हसन जिले के गनी सोमनहल्ली गांव में एक किसान के खेत से डेढ़ लाख रुपये के टमाटर चोरी होने की शिकायत आई है। आंध्र प्रदेश में एक सब्जी विक्रेता की दुकान से काफी पैसों की सब्जियां चोरी हो गईं। कर्नाटक के हावेरी में एक विक्रेता ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अपनी दुकान में सीसीटीवी लगाया है।
ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सब्जी विक्रेता ने लूटपाट रोकने के लिए अपनी दुकान में बाउंसर रखे हैं। ऐसे माहौल में आंध्र में एक और टमाटर किसान की असामान्य मौत की खबर ने सनसनी फैला दी।
Aaj Ka Panchang 19 July 2023:आज है गणेश जी का दिन, सावन में पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 19 July 2023: पंचांग के अनुसार 19 जुलाई 2023, बुधवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. पवित्र सावन मास की दूसरा बुधवार है, आज गणेश जी को प्रसन्न करने का दिन है. आज कृष्ण पक्ष की द्वितीया की तिथि की तिथि है. आज सावन का दूसरा बुधवार है. आज के दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 19 जुलाई 2023, को श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया की तिथि की तिथि है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है. आज के दिन गणेश जी का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. अधिक मास शुरू हो चुका है. ये पवित्र मास माना गया है. आज श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया की तिथि है, इस तिथि का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
19 जुलाई 2023 को पंचांग के अनुसार आज पुष्य नक्षत्र रहेगा. पुष्य नक्षत्र पंचांग के अनुसार प्रात: 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगा, इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा. के स्वामी शनि देव हैं. ज्योतिषशास्त्र में पुष्य नक्षत्र को बहुत ही शुभ नक्षत्र माना गया है. पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का सम्राट बताया गया है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 19 जुलाई 2023, बुधवार को राहुकाल दोहपर: 12 बजकर 27 मिनट से दोपहर: 4 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ओम गं गणपतये नमः
| 19 जुलाई 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 July 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | श्रावण |
| पक्ष: | शुक्ल |
| दिन: | बुधवार |
| ऋतु: | वर्षा |
| तिथि: | द्वितीया - 28:31:57 तक |
| नक्षत्र: | पुष्य - 07:58:07 तक |
| करण: | बालव - 15:20:24 तक, कौलव - 28:31:57 तक |
| योग: | वज्र - 10:24:24 तक |
| सूर्योदय: | 05:34:53 |
| सूर्यास्त: | 19:19:29 |
| चन्द्रमा: | कर्क राशि |
| राहुकाल: | 12:27:11 से 14:10:16 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | कोई नहीं |
| दिशा शूल: | उत्तर |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 11:59:42 से 12:54:40 तक |
| कुलिक: | 11:59:42 से 12:54:40 तक |
| कंटक: | 17:29:33 से 18:24:31 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 06:29:51 से 07:24:49 तक |
| यमघण्ट: | 08:19:48 से 09:14:46 तक |
| यमगण्ड: | 07:17:57 से 09:01:02 तक |
| गुलिक काल: | 10:44:06 से 12:27:11 तक |
Aaj Ka Rashifal 19 July 2023: आज इन राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात, मिलेगा धन का लाभ, परिवार रहेगा खुशहाल
Aaj Ka Rashifal 19 July 2023: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज का पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक वज्र योग रहेगा, उसके बाद सिद्धि योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज परिवार की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छात्र आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। शाम को पारिवार के साथ किसी अच्छे रेस्टुरेंट में डिनर करने जाएंगे। सेहत के लिहाज से आज आप सेहतमंद महसूस रहेंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 5
वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए समान्य रहेगा। आज आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सहयोगियों से मदद मिलेगी जिससे आपका कार्य जल्दी पूरा हो जाएगा। आज आपको बिजनेस के सिलसिले में राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आज अचानक धन लाभ होने से घरवालों के साथ पार्टी करेंगे।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रूका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे। छात्रों को आज सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 4
कर्क राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपको खुशियां देंगे। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। आज किसी से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे। आज खाली समय न गंवाकर कुछ न कुछ काम करते रहेंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुए धन लाभ से आज अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पार्टी में कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में पदोनत्ति के साथ-साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे। लवमेट्स के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 9
कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आएगा। कुछ लोग आपके खिलाफ प्लानिंग कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशी के पल बिताएंगे। आज आप घर की जरूरत का सामान लेने मार्केट जाएंगे।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 4
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। घर पर अचानक कोई दोस्त आपसे मिलने आएंगे, उनके साथ किसी खास विषय पर चर्चा करेंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान को सफलता मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि-
आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बनने की संभावना है, आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज कोई नया कार्य सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 1
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्य परफॉरमेंस की तारीफ होगी। आज किसी मामले में आपका प्रस्ताव अंतिम निर्णायक साबित होगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जाएगी। आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदलेगी। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक-3
मकर राशि-
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों के किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा। घर पर कोई मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आएगी। रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चाह रहें तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई साझेदार मिलेगा । आज घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे । किसी खास मामलें में अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपको मिलेगी । आज परिवार के साथ आप खुशनुमा पल बिताएंगे, जिससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी। पूराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। आज आपकी छवि समाज में उभर कर आएगी। आज आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। आपको बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपको किसी पुराने स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 7
मीन राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आचानक आय के रास्ते मिलेंगे, जिसका लाभ उठाने में आप सफल होंगे। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप जीवनसाथी की सहायता लेंगें। इस राशि के बच्चों का पढाई में मन लगेगा। आज आपको कोई ऐसी बात पता चलेगी, जिसे जानकर आप सरप्राइस महसूस करेंगे। दामंपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
सुप्रीम कोर्ट की रोक साफ ईडी की कार्यवाही विद्वेषपूर्ण- कांग्रेस
उच्चतम न्यायालय द्वारा छत्तीसगढ़ में ईडी के द्वारा कथित शराब घोटाले की जांच पर रोक यह साबित करने के लिये पर्याप्त है कि ईडी की कार्यवाही दुर्भावनापूर्वक और राजनैतिक साजिश है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जहां पर राजनैतिक रूप से सीधा मुकाबला नहीं कर पाती, वहां पर वह केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी, सीबीआई, आईटी को आगे कर अपना राजनैतिक मंतव्य साधने का प्रयास करती है। छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाला ईडी के द्वारा रची गयी पटकथा है जो राज्य सरकार की छवि खराब करने के लिये है। राज्य में भाजपा के पास जनसरोकारों का कोई मुद्दा नहीं बचा है। भाजपा लगातार राज्य में जनता का भरोसा खोते जा रही है उसके कार्यकर्ताओं में हताशा का माहौल है ऐसे में अपने राजनैतिक वजूद को बचाने भाजपा ईडी, सीबीआई, आईटी का दुरुपयोग कर राज्य सरकार की छवि खराब करने में लगी है। पिछले चार साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के ऊपर भाजपा 1 रू. का भी प्रमाणित भ्रष्टाचार का आरोप लगा नहीं पाई है तो अधिकारियों, व्यापारियों के यहां छापेमारी कर सरकार के खिलाफ वातावरण बनाने की तैयारी की जा रही थी।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां मोदी सरकार की राजनैतिक विरोधियों के दमन का हथियार बन चुकी है। विपक्ष की आवाज दबाना तथा अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने मोदी सरकार किसी भी हद तक गिर सकती है। मीडिया जब छापती है तो केंद्रीय एजेंसियों से छापा मरवाते है, संसद में विपक्ष को बोलने नहीं देते, न्यायपालिका को सार्वजनिक तौर पर प्रेस वार्ता करने पर मजबूर करते है, ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स को आपने कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के खिलाफ फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन बना रखा है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले 9 सालों में सीबीआई, आईटी और ईडी की छापेमारी का सबसे प्रमुख कारण राजनैतिक बदला भांजना रहा है। पहले केंद्रीय जांच एजेंसियां अपराध रोकने, कर अपवचन रोकने कार्यवाही करती थी मोदी राज में जांच एजेंसियां विरोधियों को फंसाने उनको बदनाम करने षड़यंत्र करती है झूठा केस बनाती है। ईडी ने पिछले 8 सालो में 3010 छापे मारे है। जिनमें से 95 प्रतिशत गौर करें-कांग्रेस (24), टीएमसी (19), एनसीपी (11), शिवसेना (8), डीएमके (6), बीजद (6), राजद (6), बीएसपी (5), एसपी (5), टीडीपी (5), इनेलो (3), वाईएसआरसीपी (3), सीपीएम (2), एनसी (2), पीडीपी (2), इंडस्ट्रीज (2), AIADMK (1), MNS (1), SBSP (1)। यह छापे इस बात का प्रमाण है कि भाजपा जब राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पाती तो वह ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने देश भर में अपने मुखर विरोधी राज्य सरकारों के खिलाफ ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग किया है। विरोधी दलों की सरकारों को प्रताड़ित करने का काम किया है। पं. बंगाल में तृणमूल की ममता बेनर्जी, झारखंड हेमंत सोरेन सरकार, दिल्ली के केजरीवाल के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया, पंजाब की पूर्व कांग्रेस की चन्नी सरकार जैसे अनेकों उदाहरण जहां पर भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से भय और आतंक फैलाने का प्रयास किया है। छत्तीसगढ़ में की गयी ईडी की कार्यवाही भी भाजपा के उन्हीं षड़यंत्रों का हिस्सा है।
NATIONAL NEWS : छत्तीसगढ़ को राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों मिला भूमि सम्मान, देश के शीर्ष जिलों में बेमेतरा और सरगुजा ने बनाई जगह
नई दिल्ली। NATIONAL NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को भूमि सम्मान से नवाजा गया। उसके साथ ही साथ प्रदेश के 2 जिलों सरगुजा और बेमेतरा को भी भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश को भूमि प्रबंधन के लिए सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रदेश के राजस्व विभाग और सरगुजा तथा बेमेतरा जिला प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड मॉडर्नाईजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में बेहतर काम हुए है, जिससे आम लोगों को भूमि संबंधी जानकारियां मिलना आसान हुआ है।

गौरतलब है कि डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड मॉर्डनाईजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में भूमि प्रबंधन से जुड़े 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसी तरह भूमि प्रबंधन से जुड़े चार घटकों, लैण्ड रिकार्ड का डिजिटाइजेशन, पंजीयन कार्यालय से समन्वय, मॉडल रिकार्ड रूम की स्थापना में प्रदेश के सरगुजा और बेमेतरा जिले में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। ये जिले भूमि प्रबंधन में देश के शीर्ष जिलों में शामिल हैं।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तर में नीलम नामदेव एक्का सचिव राजस्व विभाग, किरण कौशल महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, रमेश शर्मा संचालक भू-अभिलेख ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू के हाथों लैंड गवर्नेंस और प्रशासन में छत्तीसगढ़ को मिला भूमि सम्मान ग्रहण किया। इसी प्रकार बेमेतरा कलेक्टर पीएस एल्मा और सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने राष्ट्रपति के हाथों भूमि सम्मान ग्रहण किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज शाम होगी एनडीए की बड़ी बैठक, 28 दलों के नेता होंगे शामिल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज शाम पांच बजे एनडीए की बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा सहित 28 दलों के नेता शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के मुताबिक देश के 38 राजनीतिक दल एनडीए की बैठक में आने के लिए सहमति दे चुके थे। उन्होंने तो यह भी दावा किया कि दलों की संख्या बढ़ भी सकती है। एनडीए गठबंधन के 25 वर्ष पूरे होने और केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एनडीए की बैठक को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस इसे पटना और बेंगलुरु बैठक का साइड इफेक्ट्स बता रही है, लेकिन जवाब में पलटवार करते हुए भाजपा उन्हें याद दिला रही है कि एनडीए गठबंधन को बने हुए 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं और 2014 एवं 2019 में स्पष्ट बहुमत प्राप्त करने के बावजूद भाजपा ने सहयोगी दलों का मान-सम्मान बरकरार रखते हुए उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया। हालांकि एनडीए की बैठक में कौन-कौन से दल शामिल होंगे, इसे लेकर कांग्रेस की आलोचना के बावजूद भी भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। यहां तक कि सोमवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इतना ही कहा था कि मंगलवार को तस्वीर साफ हो जाएगी। आइए अब आपको बताते हैं कि मंगलवार शाम को होने वाली एनडीए गठबंधन की बैठक में कौन-कौन से दल शामिल हो सकते हैं। भाजपा के नेतृत्व में होने वाली एनडीए की बैठक में लोक सभा में सबसे ज्यादा 80 सांसद भेजने वाले उत्तर प्रदेश से पुरानी सहयोगी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल और यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद की पार्टी निषाद पार्टी के अलावा हाल ही में फिर से साथ आए ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुभासपा) शामिल होगी। बिहार से केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, हाल ही में फिर से एनडीए के साथ जुड़े जीतन राम मांझी का हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा एवं उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक जनता दल के अलावा सोमवार को शाह और नड्डा से मुलाकात के बाद फिर से एनडीए में शामिल होने वाले चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी( रामविलास) भी शामिल होगी। महाराष्ट्र से शिवसेना (शिंदे गुट ) और हाल ही में साथ आए एनसीपी के अलावा भाजपा की पुरानी सहयोगी केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(ए) भी मंगलवार की बैठक में शामिल होगी। हरियाणा से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी), झारखंड से सुदेश महतो वाली आजसू पार्टी , पंजाब से सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) भी बैठक में शामिल हो सकती है।
दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो- तमिलनाडु से एआईएडीएमके, तमिल मनीला कांग्रेस(एम), आईएमकेएमके और पीएमके बैठक में शामिल हो सकती है, वहीं आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना में काम कर रहे तेलुगु अभिनेता पवन कल्याण की पार्टी जनसेना पार्टी गोवा से महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी की पार्टी अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस भी बैठक में मौजूद रहेगी।
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो- मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा का नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो का नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ( एनडीपीपी), सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग का सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम), मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा का मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), असम से असम गण परिषद, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ( यूपीपीएल) और बोडो पीपल्स पार्टी बैठक में शामिल होंगी, वहीं त्रिपुरा से आईपीएफटी भी एनडीए की बैठक में शामिल होगा। हालांकि बैठक में शामिल होने वाले कई अन्य दलों के नाम को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।
खुशखबरी: गृह मंत्री अमित शाह आज लॉन्च करेंगे ‘सहारा रिफंड पोर्टल’, 10 करोड़ लोगों के पैसे लौटाए जाएंगे
अगर आपकी जमा-पूंजी भी सहारा ग्रुप्स में फंसा हुआ है तो आपके लिए के खुशखबरी है। गृह और संघीय सहयोग मंत्री अमित शाह द्वारा आज सहारा रिफन्ड पोर्टल को लॉन्च करेंगे। 11 बजे ये पोर्टल लॉन्च होगा।
सहारा समूह के निवेशकों में अधिकतर मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के लोग हैं।सहारा में सबसे ज्यादा पैसा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों के निवेशकों ने लगाया है। कुछ निवेशकों ने अपनी सारी मेहनत की कमाई लगा दी है। कई राज्यों में इसके खिलाफ आंदोलन भी किया गया था।सहारा समूह की जिन सहकारी समितियों में निवेशकों के हजारों करोड़ रुपये अटके हैं, उनमें सहारा क्रेडिट को-आपरेटिव, सहारा यूनिवर्सल मल्टीपरपज, हमारा इंडिया क्रेडिट को-आपरेटिव एवं स्टार्स मल्टीपरपज शामिल हैं। सबसे ज्यादा पैसे सहारा क्रेडिट को-आपरेटिव में है। वास्तविक निवेशकों को उचित पहचान और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए ही पोर्टल बनाया गया है, क्योंकि भुगतान से पहले दावों का सत्यापन जरूरी है।
लोगों ने अपनी सारी जमा-पूंजी लगा दी
इस कंपनी में की लोगों ने अपनी सारी जमा-पूंजी लगा दी है। अब वह अपने निवेश राशि का इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने अपने पैसों के लिए काफी इंतजार किया है। इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद निवेशक तुरंत अपना पैसा निकाल सकते हैं। आपको बता दें कि सहारा निवेशक इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे थे।
