सियासत
इस बिजनेस से आप हर साल कमा सकते हैं लाखों, जानिए कितना करना पड़ेगा निवेश ?
High Profit Business Idea. अगर आप एक अच्छा व्यवसाय उद्यम शुरू करना चाह रहे हैं जो स्थिर आय का भी वादा करता है, तो एक अवसर है जो आपके लिए बेहतर हो सकता है. आप शहरी क्षेत्रों में मौजूदगी रखने वाले इस बिजनेस – ट्रैक सूट बिजनेस – को शुरू करके अपनी आय को एक नया आयाम दे सकते हैं.
आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरुक हो गए हैं, जिसके कारण जिम जाने वालों, योग के शौकीनों की संख्या बढ़ गई है. जिम जाने वालों के बीच व्यापक रूप से लोकप्रिय, ट्रैक सूट अपने आराम के लिए जाने जाते हैं, जो उन्हें वर्कआउट, दौड़ने और योग के लिए आदर्श बनाते हैं.
विशेषज्ञ व्यायाम के दौरान आरामदायक कपड़ों के महत्व पर जोर देते हैं, जिससे बड़े और छोटे दोनों शहरों में ट्रैक सूट की मांग बढ़ रही है. ये आमतौर पर कपास, नायलॉन, या पॉलिएस्टर सिंथेटिक्स जैसी सामग्रियों से तैयार किए जाते हैं.
ट्रैक सूट बनाने की प्रक्रिया
ट्रैक सूट बनाने की प्रक्रिया सीधी और प्रबंधनीय है. खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की व्यवहार्यता रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैक सूट निर्माण उद्यम शुरू करने के लिए 24 लाख रुपये के निवेश की आवश्यकता होती है.
सावधि ऋण: 16.43 लाख रुपये
केवीआईसी मार्जिन मनी: परियोजना पात्रता के अनुसार
निवेश की जाने वाली अपनी राशि: 2.4 लाख रुपये
कार्यशील पूंजी: 5.18 लाख रुपये
परियोजना की लागत
भूमि किराए पर/स्वामित्व वाली
भवन और सिविल कार्य (2000 वर्ग फुट): 2.50 लाख रुपये
प्लांट एवं मशीनरी: 14.80 लाख रुपये
फर्नीचर और फिक्स्चर: 0.50 लाख रुपये
प्री-ऑपरेशन लागत: 0.45 लाख रुपये
कार्यशील पूंजी की आवश्यकता: 5.75 लाख रुपये
इसे समझ लो
खुद का खर्च @10%- 2.40 लाख रुपये
सावधि ऋण: 16.43 लाख रुपये
कार्यशील पूंजी वित्त: 5.18 लाख रुपये
कुल: 24. लाख रुपये
कितना हो सकता है मुनाफा?
केवीआईसी रिपोर्ट पांच साल का अनुमानित लाभप्रदता विवरण देती है. बताया गया कि पहले साल में आपको 3.35 लाख रुपये, दूसरे साल में 5.76 लाख रुपये, तीसरे साल में 8.72 रुपये, चौथे साल में 11.46 रुपये और पांचवें साल में 13.94 रुपये का शुद्ध मुनाफा देखने को मिल सकता है.
इसके अलावा, यदि आपके पास प्रारंभिक पूंजी की कमी है, तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-कॉर्पोरेट लघु-स्तरीय व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करती है
और पढ़ें ...
दिल्ली में G20 समिट शुरू : PM मोदी ने भारत मंडपम पहुंचे सुनक को गले लगाया, बाइडेन को कोणार्क चक्र के बारे में बताया
नई दिल्ली। नई दिल्ली में आज यानी 9 सितंबर को G20 समिट का आगाज हो चुका है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष के भी यहां पहुंचने की शुरुआत हो चुकी है। इन सभी को पीएम मोदी रिसीव कर रहे हैं। PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का गले लगाकर स्वागत किया।
वहीं, बाइडेन को भारत मंडपम में बने कोणार्क चक्र के बारे में जानकारी दी। शिखर सम्मेलन की शुरुआत फोटो सेशन के साथ होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी वेलकम स्पीच देंगे।समिट में शामिल होने के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज सुबह भारत पहुंचे हैं। वहीं, कल देर शाम भारत आए अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन एयरपोर्ट से सीधे मोदी से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे।
और पढ़ें ...
खुशखबरी! मुख्यमंत्री का पटवारियों को बड़ा तोहफा, अब ट्रेनिंग के लिए तीन गुना ज्यादा मिलेगा भत्ता
पंजाब। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज राज्य के पटवारियों का दिल खुश कर दिया है। उन्होंने कुल 710 पटवारियों के हाथों में नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। इसी के साथ पटवारियों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं भी की हैं।
सीएम मान ने नवनियुक्त पटवारियों को एक और खुशखबरी देते हुए एलान किया कि अब अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान 5,000 रुपये के बजाय 18,000 रुपये प्रति माह का वित्तीय भत्ता मिलेगा, क्योंकि वर्तमान में एमएससी बी-टेक और अन्य डिग्री धारकों को 5,000 रुपये का भत्ता दिया जाता है। अगले एक-दो दिन में यह भत्ता बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा।उन्होंने नवनियुक्त पटवारियों से कहा कि लाखों लोगों को आपसे बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि आपके फैसले लोगों के घरों में खुशियां ला सकती हैं और कई लोगों की हत्या का कारण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि रिश्वतखोरी के कई रूप होते हैं।उन्होंने कहा कि चंदा भी रिश्वत का दूसरा रूप है।
उन्होंने कहा कि चाय, पानी, सर्विस, हमारे बार के बारे में सोचो, अगले बुधवार को आना, ये सब रिश्वत के नाम हैं। पुरानी सरकारों में शामिल कुछ लोग खुद रिश्वतखोरी में शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिश्वतखोरी ऊपर से चलती है। इसलिए ऊपर से रिश्वतखोरी बंद करनी होगी।
और पढ़ें ...
आज इन 5 राशियों पर शनिदेव की रहेगी तिरछी नजर, होगा बड़ा असर, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 09 September 2023: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 35 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 26 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 18 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी की मदद करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी होगी। आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपको फॉलो करेंगे। आप शाम तक किसी विशेष काम को पूरा करने में समय देंगे, काम का रिजल्ट भी आपके मन मुताबिक होगा। आपको किसी पुराने निवेश से काफी लाभ होगा। लवमेट्स की आज फोन पर देर तक बात होगी। अगर आप अपने बच्चें के लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो आज आपको कोई अच्छा रिश्ता मिलेगा।
लकी रंग - सफेद
लकी नंबर - 1
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका विश्वास बढ़ेगा आप किसी दूसरे की बातों पर ध्यान न देकर खुद पर विश्वास करेंगे। आप कोई कर्ज उतारने में सफल होंगे, आपकी मानसिक
उलझन कम होगी। इस राशि की जो महिलाएं कोई जॉब करना चाहती हैं उनके लिए घरवालों से सलाह-मशवरा करने का बढ़िया दिन हैं। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, नए क्लाइंट के साथ मीटिंग होगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, आपका मन धार्मिक कार्यों में भी लगेगा।
लकी रंग - लाल
लकी नंबर - 8
मिथुन राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप माता की कोई इच्छा पूरी करेंगे, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आपके ननिहाल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई करीबी व्यक्ति आपसे आर्थिक
मदद मांगेगा आप उसकी हर-संभव मदद करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग आज अपना संपर्क बढ़ाने में कामयाब होंगे। टेक्सटाइल का बिजनेस कर रहे लोगों का बिजनेस बढ़ेगा, अधिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोग आज अपने परिवार वालों से मिलने का समय निकालेंगे।
लकी रंग - हरा
लकी नंबर - 5
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी सामाजिक गतिविधि में रुचि रहेगी। आप किसी काम में बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेंगे, आपको काफी फ़ायदा होगा। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते
हैं उनके लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है। बिजनेस में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी मित्र की हेल्प करके आप खुद को बेहतर फील करेंगे। किसी समारोह का आयोजन होगा, जिसमें आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। अपने डेली रूटीन में ताजे फलों और हरी सब्जियों को शामिल करें, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
लकी रंग - गुलाबी
लकी नंबर - 3
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। पिता जी आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौपेंगे जिसे बखूबी पूरा करने पर आपको शाबाशी मिलेगी, साथ ही पिता जी आपसे कुछ मन की बाते भी शेयर करेंगे। आप किसी काम को करने के लिए उत्साहित रहेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की वजह से आज आपके घर पर एक छोटी से पार्टी का आयोजन होगा, जिससे घर में हर्ष का माहौल बनेगा लेकिन साथ ही व्यस्तता भी बनी रहेगी। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपको बहुत खुशी होगी।
लकी रंग - ब्लू
लकी नंबर - 2
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप कोई बिजनेस साझेदारी में शुरू करने का मन बनाएंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के कारण आज आपको पछतावा होगा आप उस गलती को सुधारने का पूरा प्रयास करेंगे। माइग्रेन की समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। आपको जल्द ही आराम मिलेगा। संतान की तरफ से आप निश्चिन्त रहेंगे। खेलकूद से जुड़े लोगों को लाभ के कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आप किसी के साथ साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
लकी रंग - काला
लकी नंबर - 9
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपका पैसा खर्च होने की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। बेहतर होगा सोच समझकर ही पैसे खर्च करें। किसी से चल रही अनबन को आज आप बातचीत करके दूर करने की कोशिश करेंगे, आपकी यह कोशिश रंग लाएगी। बिजनेस को दूर-दराज तक फैलाने के लिए आज आप अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करेंगे, इससे बिजनेस को आगे बढ़ाने में आ रही समस्याएं दूर होंगी। परिवार के साथ किसी मंदिर जाएंगे जिससे परिवार में खुशियां देखने को मिलेगी। बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।
लकी रंग - पीला
लकी नंबर - 1
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे आप नई-नई चीजें सीखने का प्रयास करेंगे। आप अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करेंगे। किसी मेहमान के घर पर
आने से बच्चों में उत्साह दिखेगा। अपने बेटे के अच्छे करियर के लिए आपको अपना निवास स्थान बदलना पड़ सकता है। नए स्थान पर आपका बिजनेस ग्रो करेगा और आपके बेटे की करियर में उन्नति होगी। इस राशि के कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। लवमेट्स के साथ चल रही अनबन आज बात करके दूर करेंगे।
लकी रंग - मैरून
लकी नंबर - 1
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोत से धन लाभ होगा, जिससे आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। जीवनसाथी से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करने से आपके रिश्ते में मिठास आएगी। आप आपका मन किसी खाने के किसी नयी डिश को बनाने को करेगा और ऑनलाइन उस डिश की रेसिपी सीखेंगी। ऑफिस में आपके काम करने के तरीके को देखकर आपके विरोधी भी आश्चर्य होंगे। सब लोग आपके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की तारीफ करेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने के लिए आप नई से नई तकनीकी का उपयोग करेंगे।
लकी रंग - पर्पल
लकी नंबर - 1
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर गुस्सा होने से बचेंगे तो आपका काम अच्छे से पूरा हो जाएगा। ऑफिस में किसी काम को पूरा करने में आपको थोड़ी अधिक
मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा, आपकी नई प्रतिभा लोगों के सामने आएगी, लोग आपका सम्मान करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। नया घर लेने का मन बनाएंगे।
लकी रंग - गोल्डन
लकी नंबर - 2
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आपके बेटे को करियर से सम्बंधित कोई अच्छी सूचना मिलेगी आपके घर में रौनक बढ़ जाएगी। आपको गर्व महसूस होगा। आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होगा, जिसको लेकर घर के सभी सदस्य उत्साहित होंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव से किसी रुके हुए कार्य को पूरा कर लेंगे। आपकी मधुर भाषा के प्रयोग से लोग आपके कायल हो जाएंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग आज कैंसिल हो सकती है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
लकी रंग - पीच
लकी नंबर - 4
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका बहुत दिनों से रुका धन वापस मिलने से आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। आपके ससुराल से कोई व्यक्ति आपसे मिलने घर आ सकता है। इस राशि के स्टूडेंट
आज अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव करेंगे ये बदलाव आपकी सफलता का मार्ग खोलेगा। घर की जिम्मेदारी आज आपके कन्धों पर होगी जिसे आप ख़ुशी-ख़ुशी पूरा करेंगे। आप किसी इम्पोर्टेन्ट काम में बहुत हद तक सफल रहेंगे। ऑफिस के कार्य से आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
लकी रंग - ब्राउन
लकी नंबर - 9
और पढ़ें ...
Aaj Ka Panchang: आज 09 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 9 सितंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष दशमी - 07:17 पी एम तक
नक्षत्र
आर्द्रा - 02:26 पी एम तक
योग
व्यतीपात - 10:36 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:06 AM
सूर्यास्त - 6:32 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 10 1:31 AM
चन्द्रास्त - 03:21 PM
अशुभ काल
राहू - 09:11 ए एम से 10:44 ए एम
यम गण्ड - 01:52 पी एम से 03:26 पी एम
कुलिक - 06:03 ए एम से 07:37 ए एम
दुर्मुहूर्त - 06:03 ए एम से 06:53 ए एम, 06:53 ए एम से 07:43 ए एम
वर्ज्यम् - 03:46 ए एम से 05:33 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:44 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:31 ए एम से 05:17 ए एम
और पढ़ें ...
बैंक अकाउंट में नहीं है एक भी रूपया… फिर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जानिए कैसे उठाएं इस सुविधा का लाभ
UPI Payment Credit: यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करने वाले व्यक्तियों के लिए आज हम लेकर आए हैं बहुत बड़ी खुशखबरी। यदि आपके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं है और आप भी किसी को पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी फायदे की साबित हो सकती है।दरअसल, अब आप बिना पैसों के भी अपने यूपीआई से किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इस सुविधा को क्रेडिट लाइन ऑन यूपीआई के नाम से एनपीसीआई ने शुरुआत की है।
UPI Payment Credit: आईए जानते हैं कैसे मिलेगा इस सुविधा का फायदा
UPI Payment Credit Line: कई बार आपके जीवन में ऐसा समय आता है कि आप चाहे नौकरी करते हो या फिर आपका खुद का बिजनेस हो, लेकिन कभी कभार ऐसा समय भी आ जाता है जब आपके अकाउंट में एक रुपए भी ना बचे।तब ऐसे में आप अपना खर्च चलाने के लिए दूसरों से पैसे उधार मांगते हैं या फिर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। तो ऐसे व्यक्तियों के लिए आज हम लेकर आए हैं बहुत बड़ी खुशखबरी।
UPI Payment Credit: नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा बिना पैसे के भी यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा लॅान्च की है। जिसके बाद आप बैंक अकाउंट में बिना एक रुपया हुए भी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।यूपीआई क्रेडिट लाइन के नाम से इस सुविधा की शुरुआत भारत में गुरुवार को कर दी गई है।
UPI Payment Credit: किस तरह उठा सकते हैं सुविधा का लाभ
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि आपको इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए बैंक में एक आवेदन देना होगा। उसके बाद बैंक की मंजूरी मिलने के बाद बैंक आपके अकाउंट में यह सुविधा चालू कर देगा।आरबीआई से मंजूरी मिलने के बाद अधिकांश सरकारी बैंक और निजी बैंक इस सुविधा को चालू कर सकेंगे। आपको बता दें कि क्रेडिट लाइन सुविधा एक तरह का लोन होगा जो बैंकों की ओर से अपने ग्राहकों को प्री-एप्रूव्ड होगा। यानी, बैंक आपको एक तय लोन की रकम प्री-एप्रूव्ड कर देंगे। इस पैसे का इस्तेमाल आप जरूरत पड़ने पर यूपीआई से भुगतान के लिए कर पाएंगे।
UPI Payment Credit: आईए जानते हैं कितनी है यूपीआई करने की क्षमता
UPI Payment Credit: आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि भारत में 2016 में यूपीआई की लांचिंग की गई थी। फिलहाल देश के अंदर 35 करोड़ यूजर्स यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। एनपीसीआई का असर है कि आगामी समय में यूपीआई का इस्तेमाल 10 गुना लोग अधिक करने लगेंगे। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि अगस्त का महीना यूपीआई से ट्रांजैक्शन करने के लिए बहुत बड़ा साबित हुआ है। क्योंकि अगस्त के महीने में यूपीआई से कुल ट्रांजैक्शन भारत में अगस्त महीने में 10 अरब का किया गया है।
और पढ़ें ...
त्रिपुरा में खिला कमल, भाजपा ने जीती दोनों सीट, झारखंड में आगे
दिल्ली । देश में अगले साल होने वाले आमचुनाव से पहले शुक्रवार का दिन अहम माना जा रहा है। आज 6 राज्यों की 7 विधानसीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना हो रही है। 2024 के आम चुनावों में भाजपा और नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए विपक्ष ने I.N.D.I.A. ब्लॉक बनाया है।
आज इस गठबंधन की पहली परीक्षा है। जिन सीटों पर मतगणना हो रही है, उनमें शामिल हैं - धनपुर (त्रिपुरा), बागेश्वर (उत्तराखंड), धूपगुड़ी (पश्चिम बंगाल), घोसी (यूपी), बॉक्स नगर (त्रिपुरा), डुमरी (झारखंड) और पुथुपल्ली (केरल)।
चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने त्रिपुरा में धनपुर और बॉक्सनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जीत लिया है
झारखंड में सत्ता पक्ष को तगड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, डुमरी विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित आजसू पार्टी प्रत्याशी यशोदा देवी 4124 वोट पाकर झामुमो उम्मीदवार की बेबी देवी से 1265 वोटों से आगे चल रही हैं।
और पढ़ें ...
कुत्ता काटने के बाद सबसे पहले क्या करें? जानें उन 7 जरूरी सवालों के जवाब जो हर किसी को जानना चाहिए
कुत्ता काटने के मामले आए दिन हमारे सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक मामला सामने आया जहां, एक बच्चे की कुत्ता काटने के बाद मौत हो गई। मामला परेशान करने वाला इसलिए भी है कि बच्चे को कुत्ता लगभग 1 महीने पहले काटा, उसने इंजेक्शन नहीं लिया और फिर रेबीज की वजह से उस बच्चे की दर्दनाक मौत हुई। इस मामले से हमें समझना होगा कि कुत्ता काटने के बाद हमें किन बातों का ख्याल रखना चाहिए और क्या करें और क्या नहीं। आइए जानते हैं डॉक्टर गौरव जैन, सीनियर कंसल्टेंट, इंटर्नल मेडिसिन,धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली से।
1. कुत्ता काटने के बाद सबसे पहला काम क्या करना चाहिए?
डॉक्टर गौरव जैन बताते हैं कि जब भी कुत्ता काटे तो सबसे पहले जिस स्थान पर कुत्ते ने काटा है वहां तुरंत जीवाणुरहित पट्टी (sterile bandage) लपेटें। घाव पर अच्छे से पट्टी बांध दें और फिर उसके बाद तुरंत नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं।
2. कुत्ता काटने के बाद First aid क्या है?
अगर कभी भी कुत्ता काट ले तो रैबीज से बचने के लिए फर्स्ट एड के तौर पर आपको उसे घाव को 15 मिनट तक धोना चाहिए और फिर वहां पट्टी बांध देनी चाहिए उसके बाद तुरंत नजदीकी डॉक्टर से दिखाना चाहिए।
3. कुत्ते के काटने के घरेलू उपाय करें या नहीं?
इस सिचुएशन में घरेलू उपाय करना खतरनाक हो सकता है। किसी भी प्रकार के नीम हकीम या फिर घरेलू उपाय के चक्कर में ना पड़कर आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से दिखाना चाहिए।
4. घर में कुत्ते के दांत लगने पर या स्क्रैच करने के बाद भी Rabies हो सकता है?
अगर आपने अपने घर के पालतू कुत्ते को टिका लगवाया है तो फिर इसकी संभावना कम है। मगर फिर भी अगर आपके कुत्ते का दांत लग जाए या फिर स्क्रैच कर दे तो उसके बाद तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और डॉक्टर के निर्देशानुसार टीका लगवाना चाहिए।
5. कुत्ता काटने के कितने घंटे के अंदर इंजेक्शन लगवाना चाहिए?
कुत्ता काटने के 24 घंटे के अंदर ही इंजेक्शन लगवाना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, आमतौर पर इसके पांच इंजेक्शन लगते हैं। पहले इंजेक्शन लगने के तीसरे दिन दूसरा इंजेक्शन लगता है फिर सातवें दिन इंजेक्शन लगता है और उसके बाद 14वें दिन और लास्ट में 28 में दिन इंजेक्शन लगना जरूरी है।
6. रेबीज के लक्षण कितने दिन में दिखते हैं?
एक से तीन महीने के आसपास आपको रेबीज के लक्षण (rabies symptoms in hindi) दिखने लगते हैं। इसमें शरीर की मांसपेशियों में दर्द, बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, मानसिक संतुलन का बिगड़ना जैसे लक्षण शामिल हैं।
7. क्या हर कुत्ते के काटने से रेबीज होता है?
अगर रैबीज से संक्रमित कुत्ता हमें काट ले तो रेबीज हो सकता है मगर आजकल लोग अपने पालतू कुत्तों को इसका टीका पहले से लगवा देते हैं जिससे इसकी संभावना कम रहती है मगर फिर भी आवारा कुत्तों में यह संभावना जताई जा सकती है कि उन्हें रेबीज हो सकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें क्योंकि यह आपको नहीं पता कि किसी कुत्ते में रेबीज है या नहीं इसलिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
और पढ़ें ...
Horoscope Today 8 September 2023: मेष, तुला, मकर, कुंभ राशि वाले शत्रुओं से रहें सतर्क, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 08 September 2023: ज्योतिष के अनुसार 8 सितंबर 2023, शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज तुला राशि वालों की सुख समृद्धि में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. अन्य राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे. कला कौशल में सुधार आएगा और आपके कामों मे वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास और बढेगा. रचनात्मक कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी. आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर आज पूरा ध्यान दे सकते हैं. सभी क्षेत्रों में आपकी साख बढ़ेगी और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपके घर में असमंजस्य बना रहेगा, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपके घर किसी अतिथि के आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन कोई शुभ सूचना लेकर आने वाले हैं और मामा पक्ष आपको धन लाभ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे. मित्रों के साथ आप सहयोग बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. अध्ययन व आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी. आपने यदि साझेदारी में किसी काम की शुरुआत की थी, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्त होंगे.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज शासन व सता का पूरा लाभ मिलेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और आपके चारों ओर का वातावरण आनंदमय रहेगा. घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएगे, नहीं तो समस्या हो सकती है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी. आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. भाई व बहनों से यदि रक्त संबन्धी रिश्तो में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी. किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में आप सम्मिलित हो सकते है. पिताजी को कोई पैरों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है. आपको मेहमानों की आवभगत भी आपको करनी पड़ सकती है और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलें, नहीं तो आपके बढते खर्च आपके लिए सिर दर्द बनेंगे.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है और आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी. नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलेगा. लेनदेन के मामले आपको समय रहते निपटाने होंगे और किसी के साथ साख व सम्मान बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. साझेदारी में किए गए किसी काम से आपको लाभ मिलेगा. स्थायित्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी. आप कुछ योजनाओं को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जो जातक नौकरी में कार्यरत है, उनके लिए आज दिन अच्छा रहेगा. कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा और आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और आप सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा. आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें.
धनु राशि ( Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए सुझबुझ दिखाकर आगे बढने के लिए रहेगा और आपके लाभ में भी वृद्धि होगी. आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाये, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपका कोई बड़ा लक्ष्य आसानी से पूरा होगा. विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं. आप अपने किसी काम के पूरा न होने से परेशान रहेंगे और विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता देख रहा है.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और घर परिवार में आप लोगों की जरूरतो पर पूरा ध्यान देंगे. आप किसी से तर्क व वितर्क में पढ़ने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है और सबके प्रति आदर व सम्मान बनाए रखें. व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा. आज आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन भाईचारे को बढ़ाने के लिए रहेगा और बंधु जनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. कुछ नये संपर्कों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. आपका यदि परिवार में किसी सदस्य से कोई मतभेद चल रहा था, तो आपको उसे दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी. मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा और आपके साहस व प्राक्रम में वृद्धि होगी.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आप अपने कामों को बहुत ही सुझबुझ दिखाकर निपटाएगें, नहीं तो विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं. आपका कोई परिजन आपको सलाह दे, तो आपको उसे पर अमल बहुत ही सोच विचार कर करना होगा और आप किसी प्रकार के भ्रम व बहकावे में ना आए और यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है.
और पढ़ें ...
Aaj Ka Panchang: आज 08 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 8 सितंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष नवमी- सितंबर 07 04:14 PM- सितंबर 08 05:30 PM
नक्षत्र
म्रृगशीर्षा - सितंबर 07 10:25 AM- सितंबर 08 12:09 PM
योग
सिद्धि - सितंबर 07 10:01 PM- सितंबर 08 10:07 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:06 AM
सूर्यास्त - 6:32 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 09 12:35 AM
चन्द्रास्त - 02:30 PM
अशुभ काल
राहू - 10:45 ए एम से 12:19 पी एम
यम गण्ड - 03:27 पी एम से 05:01 पी एम
कुलिक - 07:36 ए एम से 09:10 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:33 ए एम से 09:23 ए एम, 12:44 पी एम से 01:34 पी एम
वर्ज्यम् - 09:21 पी एम से 11:06 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:44 PM
अमृत काल - 03:29 ए एम- 05:14 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 AM- 05:17 AM
और पढ़ें ...
बकरी लेकर ट्रेन में चढ़ी बूढ़ी अम्मा को टीटीई ने पकड़ा…फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा, कि सभी के चेहरे पर आ गई मुस्कान, देखें वीडियों…
नई दिल्ली : ट्रेन में आप अक्सर सवारी करते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को ट्रेन में सफर करते देखा है? रेगुलर सफर करने वाले लोगों में कुछ ने जरूर देखा होगा, लेकिन किसी ने भी उसके लिए टिकट कटाने के बारे में नहीं सोचा होगा. कुछ ऐसी ही एक घटना ट्रेन में हुई, जब एक महिला अपने पालतू जानवर बकरी के साथ सफर कर रही थी. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो सामने आया है जो कुछ ही समय में वायरल हो गया है. वीडियो में एक महिला यात्री को देखा जा सकता है जिसके साथ ट्रेन में एक बकरी भी है. वीडियो उस दिलचस्प पल को कैद करती है जब ट्रेन में यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) जानवर को देखता है और उसके टिकट के बारे में पूछताछ करता है.
वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
पोस्ट किए जाने के बाद से इसे करीब एक मिलियन बार देखा जा चुका है. पोस्ट को करीब 22 हजार लाइक्स भी मिले. कई लोग इस वीडियो पर अपने आइडिया शेयर करने के लिए पोस्ट के कमेंट बॉक्स में भी गए. एक शख्स ने लिखा, “बकरी उसके लिए सिर्फ एक जानवर नहीं है. यह उसके परिवार का हिस्सा है और कोई भी परिवार के सदस्य के साथ इसी तरह व्यवहार करेगा; उन्हें समान रूप से समझें और उनके साथ व्यवहार करें! उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है! क्या गजब सोच है और बड़ा दिल है. उसकी मुस्कान सब कुछ कह देती है!” दूसरे ने कमेंट किया, “ईमानदारी पर अमीरी या गरीबी का लेबल नहीं लगता, यह दोनों के दिलों में समान रूप से चमकती है.”
और पढ़ें ...
आदित्य एल1 ने ली सेल्फी व खींची चांद व पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर, इसरो ने किया शेयर
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने आदित्य एल 1 से जुड़ी एक खास जानकारी दी है। इसरो ने गुरुवार को जानकारी दी है कि सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के लिए निर्धारित आदित्य-एल1 ने सेल्फी ली है और पृथ्वी और चंद्रमा की खूबसूरत तस्वीरें भी क्लिक की हैं। स्पेस एजेंसी ने तस्वीरें और एक सेल्फी भी एक्स (ट्विटर) पर साझा की है, जिसे आदित्य-एल1 ने क्लिक किया था। इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “आदित्य-एल1 मिशन: दर्शकों! आदित्य-एल1 ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के लिए सेल्फी ली, पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें खींची है।”
2 कक्षाओं के चक्कर हुए पूरे
स्पेसक्राफ्ट आदित्य एल1 पहले ही पृथ्वी से जुड़े दो कक्षा का चक्कर पूरा कर चुका है। बता दें कि 5 सितंबर को, आदित्य-एल1 ने पृथ्वी से जुड़े दूसरे कक्षा को सफलतापूर्वक पूरा किया था। इससे पहले 3 सितंबर को आदित्य-एल1 ने देश के पहले सूर्य मिशन के लिए पृथ्वी के पहले कक्षा को पूरा किया था।
पृथ्वी से एल1 की है इतनी दूरी
अंतरिक्ष यान को लैग्रेंज बिंदु L1 की ओर ट्रांसफर ऑर्बिट (कक्षा) में स्थापित करने से पहले दो और पृथ्वी-बाउंड कक्षीय प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। इसरो के मुताबिक, लगभग 127 दिनों के बाद आदित्य-एल1 के एल1 बिंदु पर पहुंचने की उम्मीद है।
जानकारी दे दें कि आदित्य-एल1 पहली भारतीय अंतरिक्ष-आधारित ऑब्जर्वेटरी है जो पहले सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु (एल1) के चारों ओर एक हैलो ऑर्बिट से सूर्य का अध्ययन करेगी, जो (ऑर्बिट) पृथ्वी से लगभग 15 लाख किमी दूर है। बता दें कि 2 सितंबर को, इसरो के पीएसएलवी-सी57 ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) के दूसरे लॉन्च पैड से आदित्य-एल1 स्पेसक्राफ्ट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था।
आदित्य एल1 एलिप्टिकल ऑर्बिट में स्थापित
63 मिनट और 20 सेकंड की उड़ान के बाद, आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी के चारों ओर 235×19500 किमी की एलिप्टिकल ऑर्बिट(elliptical orbit) में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। आदित्य-एल1 अपने साथ इसरो और नेशनल रिसर्च लैबोरेटरी व इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (आईआईए), बेंगलुरु और इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (आईयूसीएए), पुणे सहित द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित 7 वैज्ञानिक पेलोड के साथ गया है।
इसरो ने कहा, पेलोड को विद्युत चुम्बकीय कण और चुंबकीय क्षेत्र डिटेक्टरों का उपयोग करके फोटोस्फीयर, क्रोमोस्फीयर और सूर्य की सबसे बाहरी परतों (कोरोना) का निरीक्षण करना है। विशेष सुविधाजनक बिंदु L1 का इस्तेमाल करते हुए, चार पेलोड सीधे सूर्य को देखेंगे और शेष तीन पेलोड लैग्रेंज बिंदु L1 पर कणों और क्षेत्रों का इन-सीटू स्टडी करेंगे।
और पढ़ें ...
सोने के गिरे भाव, चांदी में तेजी
मुंबई सोने की वायदा कीमतों की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। मंगलवार को सोना-चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले थे। सोने के वायदा भाव 59,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव 73,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव गिरावट व चांदी के भाव तेजी के साथ खुले।
चांदी चमकी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 27 रुपये की तेजी के साथ 73,472 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 45 रुपये की तेजी के साथ 73,490 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,490 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,400 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।
सोना नरम
सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 78 रुपये की गिरावट के साथ 59,165 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 41 रुपये की गिरावट के साथ 59,202 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,210 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,165 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त, चांदी हल्की तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव नरमी, जबकि चांदी के भाव हल्की तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 1951.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1952.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1951.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.88 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.87 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह मामूली तेजी के साथ 23.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।
और पढ़ें ...
सेहत : सुबह उठकर सबसे पहले 20 मिनट करें ये 1 काम, नसों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से मिलेगा आराम
सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए़? इस बारे में सोचना बेहद जरूरी है क्योंकि अगर आप सुबह उठकर मोबाइल चेक करते हैं या फिर आप यूंही उठकर खड़े हो जाते हैं तो इससे शरीर पर एक प्रेशर पड़ता है। ऐसा करना ब्रेन की सेहत के लिए भी फायदेमंद नहीं है। ऐसे में आज हम आपको 1 ऐसे योग या एक्सरसाइज करने के बारे में बताएंगे जिसे करने से आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। ये आपकी नसों, हड्डियों से लेकर ब्रेन तक को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। तो, जानते हैं इस योग या एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से।
सुबह उठकर 20 मिनट तक दीवार पर पैर सटाकर लेटें
सुबह उठते ही अपने काम में शुरू न हों। 20 मिनट समय लें और अपनी बिस्तर पर ही लेटें। आपको करना ये है कि एक तकिए पर सोना है और अपने पैरों को दीवार से लगाकर सोना है। पैर इस दौरान बिलकुल सीधा और आराम से रखें। फिर अपने पैरों को दोनों साइड टर्म करें। अपने मुंह की तरफ पैर मोड़कर लगाएं और फिर इसे दीवार से टिका कर रखें। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है।
तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करता है
दीवार पर पैर लगाकर 20 मिनट लेटने से पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र को सक्रिय होती है, जो हमारे दिमाग और शरीर की रेस्टिंग प्रोसेस को उत्तेजित करती है। यह आपकी नसों को शांत करता है और आपको तनाव से मुक्त करता है। ये आपके शरीर संतुलन बनाए रखता है और आपको बेहतर महसूस करने में मदद करता है।
हड्डियों को स्टार्ट देता है
सुबह उठकर 20 मिनट तक दीवार पर पैर सटाकर लेटने से आपकी हड्डियों को स्टार्ट मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है। इसकी वजह से हड्डियों का काम काज अच्छा होता है और ज्वाइंट्स की हल्की एक्सरसाइज होती है। इसके बाद जब आप इसे रोजाना करने लगते हैं तो इससे आपके पूरे शरीर को फायदा मिलने लगते हैं। तो, सुबह उठकर बाकी चीजों की जगह आप ये काम कर सकते हैं।
और पढ़ें ...
एक देश, एक चुनाव' राष्ट्रीय हित में उठाया गया कदम है, विपक्ष को इसका समर्थन करना चाहिए
वर्तमान में भारत में ऐसे कई कारण हैं, जो राष्ट्रीय विकास में बाधक बन रहे हैं। इसमें एक अति प्रमुख कारण बार-बार चुनाव होना है। देश में होने वाले चुनावों के दौरान लगने वाली आचार संहिता के चलते सरकार का कामकाज भी प्रभावित होता है। हमारे देश में किसी न किसी राज्य में हर वर्ष चुनाव के प्रक्रिया चलती रहती है। चुनाव के दौरान संबंधित सरकार कोई बड़ा निर्णय नहीं ले सकती। चुनाव होने के कारण राजनीतिक दल हर साल केवल चुनाव जीतने की योजना ही बनाते रहते हैं। इस कारण देश के उत्थान के बारे में योजना बनाने या सोचने का उतना समय भी नहीं मिल पाता, जितना सरकार का कार्यकाल होता है। इसलिए वर्तमान में जिस प्रकार से एक साथ चुनाव कराने की योजना पर मंथन चल रहा है, वह देश को उत्थान के मार्ग पर ले जाने का एक अभूतपूर्व कदम है।
अभी केंद्र सरकार ने देश में एक साथ चुनाव कराने के बारे में प्राथमिक कदम उठाकर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके लिए एक समिति भी बनाई है, जो देश के राजनीतिक दलों और आम जनता से इसके हित और अनहित के बारे में विमर्श करेगी। जब सब ओर से सकारात्मक रुझान मिलेगा, तब यह धरातल पर उतारा जाएगा। लेकिन सवाल यह भी है कि क्या एक साथ चुनाव कराया जाना उचित है? यकीनन इसका उत्तर यही होगा कि यह ठीक कदम है। लेकिन देश में कुछ राजनीतिक दल संभवतः इसकी गंभीरता को समझ नहीं पा रहे हैं। इस कदम को संकुचित राजनीति के भाव से देख रहे हैं। अगर यह देशभाव के दृष्टिकोण से देखेंगे तो हमें यह कदम अच्छा ही लगेगा।
वर्तमान में केन्द्र सरकार, चुनाव आयोग इस बारे में गंभीरता पूर्वक चिंतन कर रहा है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने एक बार अपने अभिभाषण में भी एक साथ चुनाव कराए जाने पर जोर दिया था। पूर्व राष्ट्रपति ने स्पष्ट कहा था कि बार-बार होने वाले चुनावों से विकास में बाधा आती है, ऐसे में देश के सभी राजनीतिक दलों को एक साथ चुनाव कराने के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। सच कहा जाए तो एक साथ चुनाव कराया जाना राष्ट्रीय चिंता का विषय है, जिसे सभी दलों को सकारात्मक दृष्टि से लेना होगा। हम यह भी जानते हैं कि देश के स्वतंत्र होने के पश्चात लम्बे समय तक एक साथ चुनाव की प्रक्रिया चली, लेकिन कालांतर में कई राज्यों की सरकारें अपने कार्यकाल की अवधि को पूरा नहीं कर पाने के कारण हुए मध्यावधि चुनाव के बाद यह क्रम बिगड़ता चला गया और चुनाव अलग-अलग समय पर होने लगे। इसके कारण देश में सरकारी कामकाज की प्रक्रिया तो बाधित होती ही है, साथ ही सरकारी कामकाज को लेकर सक्रिय रहने वाले सरकारी अधिकारी और आम जनता भी ऐसी बाधाओं के चलते निष्क्रियता के आवरण को ओढ़ लेते हैं। यह भी काम में रुकावट का कारण बनती है। इन सभी कारणों के निदान के लिए देश में एक साथ चुनाव कराने के विषय पर सभी राजनीतिक दलों के बीच संवाद बढ़ना चाहिए और इस बारे में आम सहमति बनायी जानी चाहिए।
केंद्र सरकार की मंशा स्पष्ट है, लेकिन विपक्षी राजनीतिक दल इस बारे में क्या राय रखते हैं, यह अभी तक सामने नहीं आ पाया है। हालांकि देश हित के मुद्दे पर विपक्षी राजनीतिक दलों को भी इस बारे में सरकार के रुख का पूरी तरह से समर्थन करना चाहिए। एक साथ चुनाव होने से देश में विकास की गति को समुचित दिशा मिलेगी, जो बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि देश में बार-बार चुनाव होने से जहां राजनीतिक लय बाधित होती है, वहीं देश को आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ता है। इसलिए एक साथ चुनाव कराए जाने के अच्छे विचार को कैसे अमल में लाया जा सकता है, इसके बारे में गंभीरता पूर्वक चिंतन करना चाहिए। यह कठिन कार्य नहीं हैं, क्योंकि दुनिया के कई देशों ने भी इस प्रकार की नीतियां बनार्इं हैं, जिसके अंतर्गत एक साथ चुनाव कराए जाते हैं और वे देश विकास के पथ पर निरंतर रुप से आगे बढ़ते जा रहे हैं, जब ऐसा विदेशों में हो रहा है और भारत में भी ऐसा होता रहा है, तब अब भारत ऐसा क्यों नहीं कर सकता। भारत में ऐसा होना ही चाहिए।
जब से देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार आई है, तबसे ही देश में राष्ट्रीय हित की दिशा में अनेक काम किए जा रहे हैं। यह बात भी सही है कि इन कामों का वास्तविक स्वरूप भविष्य में ही सामने आएगा। क्योंकि देश में लम्बे समय से एक मानसिकता बन गई थी कि अब भारत से समस्याओं का निदान संभव ही नहीं है। उस समय सरकारों के संकल्प में कमी दिखाई देती थी। सरकारें हमेशा इसी उधेड़बुन में लगी रहती थी कि हमारी सरकार कैसे बचे या हमारी सरकार कैसे फिर से बने। इसी कारण कई निर्णय ऐसे भी किए जाते रहे हैं, जिससे देश की विकास की गति बाधित होती गई और स्वतंत्रता के बाद देश को जिस रास्ते पर जाना चाहिए था, उस रास्ते पर न जाकर केवल स्वार्थी राजनीति के रास्ते पर चला गया। जिसके कारण देश ने अनेक उतार चढ़ाव भी देखे हैं। वर्तमान की कई समस्याएं अपने देश की सरकारों की ही देन है। सरकारों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के बजाय देश हित के काम किए होते तो संभवत: देश में इतनी विकराल स्थिति पैदा नहीं होती।
मोदी सरकार ने देश की स्थिति को सुधारने के लिए कई अभूतपूर्व निर्णय किए हैं। सरकार ने जो नोट बंदी की थी, उसमें भले ही विपक्षी राजनीतिक दलों ने आलोचना की, लेकिन इसके बाद मोदी सरकार की ख्याति बढ़ती चली गई और लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को अपेक्षा से ज्यादा सफलता मिली है। यानी साफ शब्दों में कहा जाए तो यही कहना समुचित होगा कि जो कदम विपक्षियों को खराब लगा, वह देश की जनता की नजर में एक दम सही था। मोदी सरकार का एक साथ चुनाव कराने का कदम भी कुछ ऐसा ही है, जिसकी विपक्षी दल तो आलोचना करेंगे ही, लेकिन जनता निश्चित रूप से इसे सही कदम मानकर इसका समर्थन ही करेगी। अगर देश में लोकसभा और राज्यों के चुनाव एक साथ होने पर राजनीतिक दलों की सहमति बनती है तो इससे आम जनता को राहत ही मिलेगी, लेकिन सरकार विरोधी राजनीति करने वाले राजनीतिक दल इस पर क्या कहेंगे। हालांकि देश में जनहित के साथ ही राष्ट्रीय हितों के प्रति सबको समर्थन देना ही चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय हित से बड़ा कुछ हो ही नहीं सकता।
और पढ़ें ...
जन्माष्टमी पर भोग में चढ़ता है माखन-मिश्री, जानें सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है ये फूड कॉम्बिनेशन
भगवान श्रीकृष्ण का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में उनका भोग, माखन मिश्री आता है। भारत में आपको नॉर्मली ये दोनों ही चीजें कई जगहों पर खाने को मिल जाएंगी। पर कभी आपने सोचा है कि ये दोनों फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है। तो, आपको बता दें कि माखन, जिसे मक्खन कहते हैं ये असल में ओमेगा 3 और कुछ हेल्दी फैट से भरपूर है। तो, मिश्री में हीलिंग गुण है जो कि डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इन दोनों का एक सेवन आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है।
माखन मिश्री खाने के फायदे-Makhan-mishri benefits for health
1. इन 4 विटामिन से भरपूर
आपको हैरानी हो सकती है लेकिन अकेले मक्खन में 3 विटामिन होते हैं। विटामिन ए, के और ई। तो, मिश्री में विटामिन बी12 होता है। इसकी वजह से आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बच सकते हैं। जैसे कि पहले तो ये आपके नसों और टिशूज को नमी से भरता है और इनके कामकाज को बेहतर बनाता है। इसके बाद ये आंखों की सेहत के लिए अच्छा है और शरीर के तमाम अंगों के काम काज को बेहतर बनाता है।
2. हड्डियों के लिए फायदेमंद
अगर आप माखन-मिश्री खाते हैं तो ये दोनों आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं। पहले तो, इनमें से एक मक्खन आपकी हड्डियों खासकर कि जोड़ों के बीच नमी बढ़ता और दूसरा, मिश्री वात की समस्या को कम करने में मददगार है। इसके अलावा इनके एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों की हीलिंग और नरिशिंग में मददगार है जिससे आप हड्डियों में दर्द जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।
3. शरीर में खून बढ़ाता है
मिश्री में आयरन की अच्छी मात्रा होती है और मक्खन में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स जो कि शरीर में खून की कमी को दूर कर सकते हैं। जब आप इन दोनों को खाते हैं ये आपके शरीर में खनिज तत्वों की कमी को दूर करता है और फिर हीमोग्लोबिन को बढ़ावा देता है। इससे शरीर में खून की मात्रा बनी रहती है और आपको कमजोरी नहीं होती।
4. ब्रेन बूस्टर है
मक्खन, ब्रेन बूस्टर है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 और कुछ हेल्दी फट्स हैं जो कि आपकी मेमोरी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं। ये असल में आपकी ब्रेन के लिए एक हीलर की तरह काम करता है और इनके काम काज को बेहतर बनाता है। साथ ही मिश्री का विटामिन-बी12 शरीर के साथ ब्रेन के संवाद को बेहतर बनाता है और फिर आपको कई अन्य समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
और पढ़ें ...
