सियासत
BREAKING : प्रधानमंत्री मोदी ने किया महिला आरक्षण बिल का ऐलान, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ दिया नाम
नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र का आज सत्र का दूसरा दिन है। सत्र की कार्यवाही आज से नए संसद भवन में शुरू हो चुकी है। पीएम मोदी ने नए भवन में अपने पहले संबोधन में कहा, ‘आज हमारी सरकार महिला आरक्षण बिल लाएगी। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल जी के कार्यकाल में कई बार महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। लेकिन उसे पार कराने के लिए आंकड़े नहीं जुटा पाए और उसके कारण वह सपना आधूरा रह गया। महिला को अधिकार देने का उनकी शक्ति को आकार देने का काम करने के लिए भगवान ने मुझे चुना है। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया है।
महिला आरक्षण विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी या एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव है। विधेयक में 33 फीसदी कोटा के भीतर एससी, एसटी और एंग्लो-इंडियन के लिए उप-आरक्षण का भी प्रस्ताव है। विधेयक में प्रस्तावित है कि प्रत्येक आम चुनाव के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट किया जाना चाहिए।
और पढ़ें ...
क्या कम पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें दिल की सेहत के लिए Water कितना जरूरी है
आपके दिल की सेहत, आप क्या खाते-पीते हैं इससे जुड़ी हुई। दरअसल,दिल को हेल्दी रखने के लिए ऑर्टरी और वेन्स का हेल्दी रखना जरूरी है। लेकिन, हमारी डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियां इनकी सेहत को नुकसान पहुंचता है जिससे हार्ट अटैक समेत दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता है। ऐसे में एक छोटी से चीज है कि पानी कम पीना कैसे आपके दिल को प्रभावित कर सकता है और ये हाई कोलेस्ट्रोल के खतरे को कैसे बढ़ाता है। जैसे कि जब आप पानी कम पीते है तो नसों में जमा गंदगी चिपकी रहती है और इससे आर्टरी का ब्लड सर्कुलेशन तेजी से प्रभावित होता है। इसके बाद ये हाई बीपी का कारण बनता है जिससे दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ती है। तो, आइए जानते हैं क्या कम पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
क्या कम पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है-Can cholesterol be high due to dehydration in hindi
कम पानी पीना आपके कोलेस्ट्रोल लेवल को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, पानी डिटॉक्सीफाइंग एजेंट भी है जो कि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बढ़ा सकता है। डिहाइड्रेशन लिवर को खून में अधिक कोलेस्ट्रॉल जारी करने के लिए प्रेरित करता है और खून से कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने की शरीर की क्षमता में बाधा डालता है। इससे कोलेस्ट्रोल बढ़ता है और ये हार्ट अटैक के खतरे को पैदा करता है।
दिल को हेल्दी रखने के लिए पानी पीना क्यों जरूरी है-Why hydration is important for high cholesterol
दिल को हेल्दी रखने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है। दरअसल, पानी दिल के काम काज को बढ़ावा देता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा ये ऑक्सीजन के सर्कुलेशन को तेज करने के साथ दिल के तमाम चैंबर्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये खून के फिल्ट्रेशन में बाकी अंगों को मदद करता है जिससे हाई बीपी से बचाव होता है और दिल की सेहत सही रहती है।
तो, Heart and Stroke Foundation की मानें तो अगर आप दिल के मरीज हैं तो, आपको दिल को हेल्दी रखने के लिए दिनभर में आपको 1.5 से 2 लीटर तक पानी पी लेना चाहिए। बाकी आप शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा दूसरे फूड्स के सेवन से भी कर सकते हैं।
और पढ़ें ...
Ganesh Chaturthi 2023: ‘गणपति बप्पा मोरया…’ आज से गणेशोत्सव शुरू, जानें गणपति स्थापना शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र से लेकर सबकुछ
19 सितंबर से गणेश चतुर्थी प्रारंभ हो रहा है। पूरे 10 दिनों तक देशभर में धूमधाम से गणपति उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोग अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं और दस दिनों तक बड़े धूमधाम से उनकी पूजा करते हैं। गणपति की इन मूर्तियों को दसवें दिन अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जित किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश उत्सव भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होकर अनंत चतुर्दशी तिथि तक चलता है।
गणेश स्थापना शुभ मुहूर्त 2023
गणेश चतुर्थी के दिन घरों और बड़े-बड़े पूजा पंडालों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है। इस दिन लोग शुभ मुहूर्त में ही अपने घरों में गणपति की स्थापना करते हैं। चतुर्थी तिथि 18 सितंबर 2023 को दोपहर 02:09 बजे शुरू होगी और 19 सितंबर 2023 को दोपहर 3:13 बजे समाप्त होगी। गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को उदया तिथि के आधार पर मनाई जाएगी। गणेश प्रतिमा स्थापना का शुभ समय 19 सितंबर को सुबह 11:07 बजे से दोपहर 01:34 बजे तक है।
गणेश स्थापना विधि
गणपति बप्पा को घर पर लाते समय आपको राहुकाल की अवधि का ध्यान रखना चाहिए। इस गणेश चतुर्थी को 18 सितंबर को सुबह राहुकाल 07 बजकर 39 मिनट से 09 बजकर 11 मिनट तक राहुकाल रहेगा। राहुकाल में कभी भी गणेश जी को घर पर नहीं लाना चाहिए। राहुकाल में गणेश जी को घर लाना आपके लिए अशुभ परिणाम ला सकता है। गणपति स्थापना से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें और फिर माथे पर तिलक लगाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके आसन पर बैठें। आपकी मुद्रा बिल्कुल शुद्ध होनी चाहिए। इसके बाद एक लकड़ी के तख्ते या गेहूं, मूंग या ज्वार पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें। साथ ही गणपति की प्रतिमा के दाएं-बाएं रिद्धि-सिद्धि को भी स्थापित करें और साथ में एक-एक सुपारी रखें।
गणेश चतुर्थी पूजा विधि
गणेश चतुर्थी तिथि के शुभ समय को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले भगवान गणेश की मूर्ति को अपने घर के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व भाग में रखें। पूजन सामग्री लेकर शुद्ध आसन पर बैठ जाएं। भगवान गणेश की मूर्ति के पूर्व दिशा में कलश रखें और आग्नेय कोण में दीपक जलाएं। अपने ऊपर जल छिड़कते हुए ॐ पुण्डरीकाक्षय नमः मंत्र का जाप करें। भगवान गणेश को प्रणाम करें और तीन बार आचमन करें और माथे पर तिलक लगाएं। आसन के बाद भगवान गणेश को पंचामृत से स्नान कराएं। उन्हें वस्त्र, पवित्र धागा, चंदन, अक्षत, धूप, दीया, नैवेद्य और फल चढ़ाएं। भगवान गणेश की आरती करें और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगें।
गणपति बाप्पा को मोदक और लड्डू बहुत प्रिय हैं इसलिए उनकी पूजा में ये दोनों चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि भगवान गणेश को लड्डू या मोदक का भोग लगाने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। हिंदू धर्म में सुपारी को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है, इसलिए गणेश चतुर्थी की पूजन सामग्री में सुपारी शामिल करना न भूलें।
गणेश जी के इन मंत्रों का करें जाप
1. वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।
2. एकदंताय विद्महे, वक्रतुंडाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात।।
3. ॐ गं गणपतये नमः
4. गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।’
5. एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्ं।
विध्ननाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥
गणेश चतुर्थी का महत्व
हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देवता माना जाता है। किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य में सबसे पहले गणेश जी की पूजा और आराधना की जाती है। भगवान गणेश को बुद्धि, सुख, समृद्धि और बुद्धि का दाता माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को दोपहर के समय स्वाति नक्षत्र और सिंह लग्न में हुआ था। ऐसे में अगर आप गणेश चतुर्थी के दिन घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने जा रहे हैं तो इसे दोपहर के शुभ मुहूर्त में ही स्थापित करना होगा। गणेश चतुर्थी की तिथि से लेकर अनंत चतुर्दशी तक यानी लगातार 10 दिनों तक भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में सभी प्रकार की बाधाएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
और पढ़ें ...
Horoscope Today 19 September: तुला राशि वालों को कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, जानें आज का राशिफल
आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 57 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक स्वाती नक्षत्र। आज से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जिससे वह काफी खुश होंगे। हिंदी साहित्य से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। अपना नया बिजनेस विदेश में स्टार्ट करने का प्लान आज कामयाब होगा, जो अधिक लाभ भी देगा। आपको अपनी कंपनी में अच्छा काम करने पर बॉस द्वारा अच्छा बोनस मिलेगा और पदोन्नति की भी संभावना है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5
वृष राशि- आज आपका दिन बेहद खास पल लेकर आयेगा। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज किसी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा, आपका दांपत्य जीवन खुशहाल होगा। अगर आप कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर चला रहे हैं तो आप के लिए दिन अच्छा है क्योकि आज ज्यादा संख्या में बच्चे कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करेंगे। इस राशि की महिलाओं का बिजनेस आज ज्यादा लाभ देगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 3
मिथुन राशि- आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। सिविल इन्जीनियर्स को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा, जो उनके जीवन का अहम प्रोजेक्ट होगा। आज आप किसी बात का समर्थन करेंगे जो आपके लिए लाभदायक है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपके सारे काम अच्छे ढंग से होंगे। आज आप बच्चों को घुमाने ले जाएंगे, जहां बच्चे खूब आनन्द उठाएंगे। मित्र का सहयोग मिलेगा जिससे बिजनेस में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 9
कर्क राशि- आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। आप अपने माता पिता को कोई गिफ्ट देंगे जिससे वह आपसे काफी खुश होंगे। स्वास्थ्य की समस्या को किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाए, जिससे आपको आराम मिलेगी। बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिलने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 3
सिंह राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे, जिससे आपको आपके काम के लिए अच्छी रेटिंग मिलेगी। आपको आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे जिससे आप खूब सारा धन कमाएंगे। जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिलेगा जिसे देखकर बहुत ही खुशी होगी। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए आपको कॉल आएगा। दोस्तों के साथ आज आप मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 8
कन्या राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे उसमे आपको सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से आपको कोई आपकी मनपसंद वस्तु उपहार में मिलेगा, जिससे आपको उस पर बहुत गर्व महसूस होगा। सारे कामों को आप गंभीरता से करेंगे जिससे आपका काम सफल होंगे।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 4
तुला राशि- आज आपका दिन लकी रहेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स आज अपने सीनियर्स से कुछ नया अनुभव सीखेंगे, जो उनको आने वाले जीवन में लाभ देगा। अगर आप एक कहानीकार है तो आपकी कोई कहानी आज लोगों के द्वारा काफी पसंद की जाएगी। कार्य क्षेत्र में परेशानी और रुकावटें आने के बावजूद भी आप मेहनत से कार्य करेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। छात्र आज किसी टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों का सहयोग लेंगे।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन में आ सकते हैं, अपने मित्र से शेयर करके आपको उस उलझन से राहत मिलेगी। आप आपके घर पर कोई नया मेहमान आएगा जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, आप कोई तकनीकी सीख सकते है जो भविष्य में काम आएगा। आपको अपना व्यवहार निखारने की जरूरत है, लोगों पर इम्प्रेशन अच्छा जमेगा।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 3
धनु राशि- आज अपने दिन की शुरुआत नये उत्साह से करेंगे। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका प्रमोशन होगा। दूर शहरो में संपर्क बनाना आपके व्यापार को लाभ दिलायेगा। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों को आज अच्छा बोनस मिलेगा, जिससे वह लोग मिलकर पार्टी करेंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा करने से बचना चाहिए। लवमेट एक दूसरे पर भरोसा बनाकर रखें, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 6
मकर राशि- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। बड़ो की सलाह आपके लिए कारगार होगी, इसलिए उनसे सलाह लेकर ही काम को करें। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए आज शिक्षकों से परामर्श लेंगे। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। ऑनलाइन सामान मंगवाने का विचार बना रहे, लोगों के लिए आज अच्छा समय है, अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहेगा।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने दोस्त के साथ उसका एडमिशन करवाने के लिए किसी दूसरे स्टेट में जाएंगे जहां आप धार्मिक स्थानों पर भी घूमने जाएंगे। जीवनसाथी आज आपको सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे आपके बीच का प्यार ज्यादा बढ़ेगा। कामों को आप अपने धैर्य से पूरा करेंगे। लवमेट आज घूमने जाएंगे, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 1
मीन राशि- आज आपका दिन खुशियों का पल लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करके इस पर चर्चा करेंगे। अपने बच्चो के साथ आज घर पर गेम खेलेंगे, जिससे पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। दोस्तों को आज डिनर कराने के लिए आप किसी अच्छे से होटल में जाएंगे। आज आप किसी विजिट पर जाएंगे जहाँ आप नए लाभकारी लोगों से मिलेंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...
Aaj Ka Panchang: गणेश चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 19 सितंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्थी - 01:43 पी एम तक
नक्षत्र
स्वाती - 01:48 पी एम तक
योग
वैधृति - 03:58 ए एम, सितम्बर 20 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:08 AM
सूर्यास्त - 6:22 PM
चन्द्रोदय - 9:45 AM
चन्द्रास्त - 8:44 PM
अशुभ काल
राहू - 03:18 पी एम से 04:50 पी एम
यम गण्ड - 09:11 ए एम से 10:43 ए एम
गुलिक - 12:15 पी एम से 01:47 पी एम
दुर्मुहूर्त - 08:35 ए एम से 09:23 ए एम, 11:04 पी एम से 11:51 पी एम
वर्ज्यम् - 07:41 पी एम से 09:21 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:52 ए एम से 12:41 पी एम
अमृत काल - 05:45 ए एम से 07:25 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:33 ए एम से 05:20 ए एम
शुभ योग
रवि योग- 06:08 ए एम से 01:48 पी एम
और पढ़ें ...
खड़गे का सदन में आरोप : सरकार विपक्ष को ED से डराने, कमजोर करने की कर रही है कोशिश
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विशेष सत्र के पहले दिन अपने भाषण की शुरुआत एक कविता से की और सरकार को सलाह दी कि ‘अगर वह कुछ नहीं कर सकती तो कुर्सी छोड़ दे।’ साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र मजबूत विपक्ष को कमजोर करने के लिए ED के जरिए उसे डराने की कोशिश कर रही है।
बदलना चाहते हैं तो हालत को बदलें
खड़गे ने राज्यसभा में अपने शुरुआती नोट में कहा, “अगर आप बदलना चाहते हैं तो अभी स्थिति बदलें। इस तरह नाम बदलने से क्या होता है? युवाओं को रोजगार देना है तो सबको बेरोजगार करने से क्या होगा? अपने दिल को थोड़ा बड़ा करने की कोशिश करें, जब आप लोगों को मारते हैं तो क्या होता है? अगर आप कुछ नहीं कर सकते तो अपनी कुर्सी छोड़ दीजिए। यदि आप एक-दूसरे को डराते हैं तो क्या होगा? तुम्हें अपने शासन पर घमंड है, लोगों को धमकाने से क्या होता है?”
अपनी कविता के साथ, खड़गे ने अप्रत्यक्ष रूप से सरकार पर CBI और ED जैसी केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से “मजबूत” विपक्ष को कमजोर करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू मजबूत विपक्ष में विश्वास करते थे। नेहरू ने यहां तक कहा था कि अगर मजबूत विपक्ष नहीं है तो व्यवस्था में गंभीर खामी है।खड़गे ने कहा, “अब जब मजबूत विपक्ष है तो वे इसे ईडी और सीबीआई के जरिए कमजोर करना चाहते हैं और फिर इसे ‘साफ’ करने के लिए अपनी वॉशिंग मशीन में डालना चाहते हैं।”
“मणिपुर क्यों नहीं जा रहे ?”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि अब प्रधानमंत्री (संसद में) आते हैं और चले जाते हैं। उन्होंने कहा, “आज मणिपुर जल रहा है और आज तक लोग मारे जा रहे हैं, हिंसा हो रही है। और जब इतनी सारी बातें हो रही हों तब भी वह शायद ही कोई बयान जारी करते हों। खड़गे ने कहा, ”वह देश के कई हिस्सों में जाते हैं, लेकिन वह मणिपुर क्यों नहीं जा रहे हैं।”
इस पर धनखड़ ने कहा कि ‘जब वह आपके निर्वाचन क्षेत्र में गए तो आपको दिक्कत है’। इस पर खड़गे ने जवाब दिया कि ‘अगर वह वहां काम करने जा रहे हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है’। खड़गे ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल के दौरान 21 बार, मनमोहन सिंह ने 30 बार बयान दिये। खड़गे ने कहा, “हालांकि कुछ ‘प्रथागत टिप्पणियों’ के अलावा, पीएम मोदी ने केवल दो बार संसद में बयान दिया है।”
‘इंडिया को इंडी अलायंस कहते हैं नड्डा’
भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ब्लॉक को इंडी अलायंस कहने के लिए भाजपा पर कटाक्ष करते हुए खड़गे ने कहा, “शब्द को छोटा करने के लिए (भाजपा अध्यक्ष जेपी) नड्डा साहब इंडी अलायंस कहते हैं। आप जो भी कहें हम ‘इंडिया’ हैं।”
‘हमने लोकतंत्र को बचाया है’
खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर स्पष्ट रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, “हमने उन्हें दिखाया कि हम एक राष्ट्र के रूप में कैसे मजबूत और विकसित हुए, हमने लोकतंत्र और संविधान को बचाया। लेकिन फिर भी लोग पूछते हैं ’70 साल में क्या किया’? हमने केवल यही किया, हमने लोकतंत्र को बचाया, हमने संविधान को बचाया और देश को आगे बढ़ाया।”
उन्होंने कहा, “इस भवन में पिछले 75 वर्षों में देश का चेहरा बदल गया और जमींदारी प्रथा के उन्मूलन सहित लोगों के लिए कई निर्णय लिए गए। और उन्होंने इस बात पर भी ध्यान केंद्रित किया कि हमें विकास के लिए किस तरह गति के साथ काम करने की जरूरत है।”
‘नेहरू कैबिनेट में 5 विपक्षी नेता शामिल थे’
खड़गे ने कहा कि पहली कैबिनेट में नेहरू सभी को साथ लेकर चलते थे और उन्होंने पांच विपक्षी नेताओं को भी अपनी कैबिनेट में शामिल किया था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ”लेकिन अब आप हमारी परछाई भी नहीं देखना चाहते।” नेहरू 14 साल तक जेल में रहे, उन्होंने कई उद्योगों और कई सार्वजनिक क्षेत्रों की नींव रखी। और पांच साल में हम आगे बढ़ गये। और नेहरू विपक्ष की बात धैर्य से सुनते थे, जबकि प्रधानमंत्री अब संसद में नहीं आते हैं। अगर वह आते तो यह (पीयूष) गोयल के लिए राहत होती।”
और पढ़ें ...
16 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम, यहां देखें पूरी लिस्ट
Bank Holidays in October 2023: सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा। इस महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिनके चलते बैंकों की छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 5 रविवार, 2 दूसरे शनिवार और 7 राज्यवार अवकाश शामिल हैं।
Bank Holidays: आरबीआई के अनुसार, अक्टूबर 2023 में भारत में बैंकों की छुट्टियों की कुल संख्या 16 है। इसमें सार्वजनिक अवकाश, क्षेत्रीय अवकाश और दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं। बता दें कि बैंक बंद रहने के बावजूद आप कई तरह के कामकाज डिजिटली निपटा सकते हैं। यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
Bank Holidays: यहां देखें छुट्टियों की पूरी सूची
दिनांक दिन राज्य छुट्टी
2 अक्टूबर -सोमवार -पूरे देश -महात्मा गांधी जयंती
14 अक्टूबर- शनिवार- पूरे देश-महालया
18 अक्टूबर -बुधवार -असम- कटि बिहु
21 अक्टूबर -शनिवार- पूरे देश -दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
23 अक्टूबर -सोमवार -पूरे देश- दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी
24 अक्टूबर- मंगलवार- पूरे देश -दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा
25 अक्टूबर- बुधवार -पूरे देश -दुर्गा पूजा (दसईं)
26 अक्टूबर -गुरुवार -पूरे देश -दुर्गा पूजा (दसईं)/परिग्रहण दिवस
27 अक्टूबर- शुक्रवार- पूरे देश -दुर्गा पूजा (दसईं)
28 अक्टूबर -शनिवार- पूरे देश -लक्ष्मी पूजा
31 अक्टूबर -मंगलवार- गुजरात -सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन
और पढ़ें ...
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद तय हो सीटों का बंटवारा
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में उठी मांग
हैदराबाद। आई एन डी ए गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद की जाए। हैदराबाद में 16-17 सितंबर को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पार्टी हाईकमान से इसकी मांग की है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह मांग करने वाले ज्यादातर नेता उन राज्यों से हैं, जहां कांग्रेस का सीधा मुकाबला गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों गठबंधन की दूसरी पार्टियों से है। इन नेताओं को भरोसा है कि पार्टी 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में अच्छा परफॉर्म करेगी, जिससे वे सीट शेयरिंग के दौरान मजबूत स्थिति में रहेंगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल के आखिरी में चुनाव होने हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अब तक तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन संभावना है कि अगले महीने के पहले हफ्ते में इसका ऐलान हो जाए।पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, प्रवक्ता अलका लांबा और प्रताप सिंह बाजवा समेत दिल्ली और पंजाब के कुछ नेताओं ने आम आदमी पार्टी के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आप नेता पार्टी पर हमले कर रहे हैं और पार्टी नेताओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अजय माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी उन राज्यों में चुनाव लडऩे की घोषणा कर रही है, जहां कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में है।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि वे पंजाब में आप के साथ गठबंधन करने के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि वहां उनके नेताओं पर निशाना साधा जा रहा है। पार्टी हाईकमान ने इस मामले पर अलग से चर्चा करने की बात कही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने आश्वासन दिया कि दूसरी पार्टियों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा स्टेट यूनिट्स की सलाह पर ही की जाएगी।
और पढ़ें ...
पीएम मोदी के ऐतिहासिक फैसले पर टिकी देश की निगाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष सत्र की शुरुआत के पहले मीडिया को दिए संबोधन में ऐतिहासिक निर्णय लेने की बात कहने से यह चर्चा और तेज हो गई है कि आखिर सरकार कौन से ऐतिहासिक विधेयक सामने ला सकती है, जिससे देश की तस्वीर बदल जाएगी।
Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, सिर्फ ₹75 में मिलेगा सब कुछ फ्री, यहां देखें पूरी डिटेल
Reliance Jio Recharge Plans: तो दोस्तों, यदि भारत में सबसे किफायती मोबाइल रिचार्ज प्लांस की बात करें तो इसमें सबसे पहले रिलायंस जिओ का नाम आता है।रिलायंस जियो अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए ही जानी जाती है। इस कंपनी ने महज कुछ ही सालों में अपना ऐसा नेटवर्क बनाया कि जिसकी वजह से सारे अन्य मोबाइल नेटवर्क ठंडे पड़ गए। क्योंकि Reliance Jio का रिचार्ज प्लान बाकी कंपनियों से सस्ता पड़ता है।
बता दें कि जियो अपने कस्टमर का ख्याल रखते हुए उनके बजट में प्लान लॉन्च करती रहती और ग्राहकों को कई सारे बेनिफिट भी देती है। जैसे डाटा, कॉलिंग और अधिक वैलिडिटी। साथ ही कई ओटीटी फ्री सब्सक्रिप्शन भी।
दोस्तों, यदि आप भी चाहते हैं कि आप जियो के सबसे सस्ते प्लान के बारे में जानना चाहते हैं तो लिए आज हम आपको बताते हैं जियो के सबसे सस्ते प्लान के बारे में। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि जिओ का सबसे किफायती रिचार्ज प्लान लेने जाते हैं तो जियो बहुत सारे बेनिफिट देती है जैसे की कॉलिंग, रिचार्ज, एसएमएस और अधिक दिन की वैलिडिटी।
Reliance Jio Recharge Plans: कंपनी ऐसी सुविधाएं देती है जो कस्टमर को बहुत ज्यादा पसंद आती है। इसी कारण से जियो आज देश का नंबर वन नेटवर्क है और इसके यूजर्स बढ़ते ही जा रहे हैं। आज दुनिया के किसी भी कोने में जाकर आप जियो के नेटवर्क को प्राप्त कर सकते हैं।
Reliance Jio Recharge Plans: Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान
Reliance Jio Recharge Plans: आप सभी को बता दें कि जिओ का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान ₹75 रुपए का आता है। इसके बाद जिओ का इससे थोड़ा महंगा 91 रुपए का प्लान आता है। उसके बाद 125 रुपए का रिचार्ज प्लान आता है। इसके बाद 152 रुपए का रिचार्ज प्लान आता है।
वहीं जिओ का 186 रुपए का रिचार्ज प्लान आता है जो कि कस्टमर के बजट में और अच्छा के फायदे रिचार्ज प्लान है। दोस्तों, शायद ही आपको इन रिचार्ज प्लांस की जानकारी होगी क्योंकि इन रिचार्ज प्लान में आपको फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और डाटा जैसी कई अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है।
Reliance Jio Recharge Plans: सस्ते प्लान में मिलेंगे ये फायदे
Reliance Jio Recharge Plans: यदि 75 रुपए के रिचार्ज प्लान की बात करें तो इस रिचार्ज प्लान में आपको डेली 0.1gb डाटा और 23 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 50 फ्री एसएमएस और 200 एमबी अतिरिक्त डाटा (कुल 2.5GB डेटा) दिया जाता है। वहीं 125 के रिचार्ज प्लान में आपको 500 एमबी पर डे डाटा, 300 एसएमएस, 23दिन वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। वही ₹91 के रिचार्ज प्लान में आपको 28 दिन वैलिडिटी, 100 जीबी डाटा और 300 एसएमएस अनलिमिटेड डाटा दिया जा रहा है।
और पढ़ें ...
आज क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जानें आपके शहर का हाल
पेट्रोल-डीजल के दाम सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई अंतर नहीं देखने को मिला है। दिल्ली, कोलकाता,मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम समान बने हुए हैं।
नोएडा: पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 97.04 रुपये और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 108.60 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 108.60 रुपये और डीजल 93.83 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
कच्चे तेल के दाम में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का रेट 94.19 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड का रेट 91.13 डॉलर प्रति बैरल है। सऊदी अरब और रूस की ओर से उत्पादन में कटौती के बाद कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है।
और पढ़ें ...
Aaj Ka Panchang 18 September: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 18 September 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 18 सितंबर 2023 का पंचाग...
वार- सोमवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- तृतीया, 12:39 पीएम तक
नक्षत्र- चित्रा, 12:08 पीएम तक
योग- इन्द्र, 04:24 एएम, सितंबर 19 तक
करण- गर, 12:39 पीएम तक
सूर्योदय- 06:07 एएम
सूर्यास्त- 06:23 पीएम
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 12:39:43 से 13:28:47 तक, 15:06:56 से 15:56:00 तक
कुलिक 15:06:56 से 15:56:00 तक
कंटक 08:34:22 से 09:23:26 तक
राहु काल 07:39:10 से 09:11:10 तक
कालवेला/अर्द्धयाम 10:12:30 से 11:01:35 तक
यमघण्ट 11:50:39 से 12:39:43 तक
यमगण्ड 10:43:11 से 12:15:11 तक
गुलिक काल 13:47:11 से 15:19:12 तक
और पढ़ें ...
Aaj Ka Rashifal 18 September 2023: आज हरतालिका तीज के दिन इन राशियों पर जमकर बरसेगी शिव-गौरी की कृपा...जानिए आज का अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 September 2023: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 23 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज हरितालिका तीज का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं, जो वाकई जबरदस्त होंगे।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5
वृष राशि-
आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। नए काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी । छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 7
मिथुन राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज आप खुद पर ध्यान देंगे। समाज में आपके द्वारा किसी गए कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। आज आपका आत्मविश्वास देखकर लोग आपसे प्रभावित होंगे। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 6
कर्क राशि-
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा । बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का शोल्युशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहां आपको काफी अच्छा महसूस होगी। महिलाएं बाजार में अपने कीमती समानों को लेकर सतर्क रहे।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 8
सिंह राशि-
आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजायेंगे। माइग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें। आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2
कन्या राशि-
आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। शाम का समय आपका खुशी व उमंग से भरा रहेगा। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 4
तुला राशि-
आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बने हुए हैं। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखें, रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आएगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6
धनु राशि-
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे । आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं, लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 6
मकर राशि-
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाइट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। आपके बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतर कर आपको खुश होने की वजह बनेंगे। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुके हुआ धन का आगमन होगा। आपको वाहन सुख मिलेगा।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 9
कुंभ राशि-
आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। अगर आप कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो घरवालों से विचार विमर्श करना अच्छा रहेगा। मित्रों को अपने घर पर आमंत्रित कर सकते हैं। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी जरूरतमंद को खाना खिलाने से आपको सुख और संतोष मिलेगा। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कोई कार्य बन सकता है, आपको प्रसन्नता होगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2
मीन राशि-
आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आगे चलकर भविष्य में काम आएगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज आपकी रूचि कलात्मक कार्यों में रहेगी। आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। किसी मनपसंद कार्य में मन लगाएंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक संपन्न, इस 14 प्रस्तावों पर लगी मुहर…
हैदराबाद में आज शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक सम्पन्न हुई. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई. इस दौरान कुल 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी. जो इस प्रकार हैं –
सबसे पहले, कांग्रेस कार्य समिति जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए हमारे बहादुर सैन्य अधिकारियों और सैन्य कर्मियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है. जब इस त्रासदी की ख़बरें सामने आ रही थी और देश शोक मना रहा था तब भाजपा और प्रधानमंत्री द्वारा ख़ुद को G20 की बधाई देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में जश्न मनाना न सिर्फ़ बेशर्मी की पराकाष्ठा है, बल्कि जवानों की शहादत का अपमान है.
CWC पिछले एक वर्ष में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण योगदानों के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे की सराहना करती है. वह एक प्रेरणादायक नेता के साथ-साथ सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण की मुखर आवाज़ रहे हैं. वह निडरता के साथ मोदी सरकार के हमलों से संविधान को बचाने के लिए आवाज़ बुलंद कर रहे हैं. वह लगातार प्रधानमंत्री को उनकी जनविरोधी नीतियों और कार्यक्रमों के लिए ज़िम्मेदार ठहराते रहे हैं.
कांग्रेस कार्य समिति राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर प्रसन्नता व्यक्त करती है. यात्रा देश की राजनीति में एक परिवर्तनकारी घटना थी. जिसका उद्देश्य भारत को तोड़ने वाली शक्तियों के खिलाफ़ लोगों को एकजुट करना, बढ़ती असमानता, घटती आय, बढ़ती बेरोज़गारी और आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों के विरुद्ध लोगों की आवाज़ उठाना;और बढ़ती तानाशाही, लोकतांत्रिक संस्थानों पर कब्ज़े और हमारे संघीय ढांचे पर हो रहे हमलों का विरोध करना था. CWC का संकल्प है कि हमारा पार्टी संगठन हर स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा की भावना, उसके विचार और उद्देश्यों को आगे बढ़ाता रहेगा. साथ ही इसे हमारे देश के हर हिस्से में जीवित रखेगा. CWC का यह भी बिल्कुल स्पष्ट रूप से मानना है कि राहुल गांधी को संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित किया जाना प्रधानमंत्री की राजनीतिक प्रतिशोध का नतीजा था. उनकी संसद सदस्यता फिर से बहाल होने पर CWC गहरा संतोष व्यक्त करती है. क्योंकि इससे सत्य और न्याय की जीत हुई है.
CWC मणिपुर में संवैधानिक तंत्र के पूरी तरह से ध्वस्त होने और वहां जारी हिंसा पर गहरा दुख व्यक्त करती है. चार महीने से ज्यादा समय से राज्य में हिंसा और अशांति का दौर जारी है. इतने दिनों में भाजपा की ध्रुवीकरण की नीतियों की वजह से राज्य बुरी तरह से विभाजित हो जुका है. प्रधानमंत्री की चुप्पी और उपेक्षा, गृह मंत्री की विफलता और मुख्यमंत्री के अड़ियल रवैये ने बेहद ही ख़तरनाक स्थिति पैदा कर दी है. जहां सुरक्षा बलों और नागरिकों के बीच और सेना/असम राइफल्स और राज्य पुलिस के बीच बार-बार टकराव की ख़बरें सामने आ रही है. मणिपुर से जो चिंगारी निकली है, अब उसके बड़े पैमाने पर उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में फैलने की आशंका है. CWC मुख्यमंत्री को तत्काल हटाने और राष्ट्रपति शासन लगाने की कांग्रेस पार्टी की मांग को दोहराती है. CWC इस बात पर भी ज़ोर देती है कि सरकार लूटे गए हथियारों और गोला-बारूद को बरामद करने, पब्लिक ऑर्डर बहाल करने, हज़ारों प्रभावितों और राज्य के शरणार्थियों के लिए इस बेहद गंभीर मानवीय संकट को ख़त्म करने का प्रयास करे. साथ ही विभिन्न समूहों के बीच बातचीत के लिए एक रूपरेखा तैयार हो.
कांग्रेस कार्यसमिति याद दिलाना चाहती है कि लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पहले भाषण में प्रधानमंत्री ने जातिवाद, सांप्रदायिकता और क्षेत्रवाद पर 10 साल के लिए रोक लगाने का आह्वान किया था. विडंबना यह है कि भाजपा और इस सरकार द्वारा अपनाई गई विभाजनकारी और भेद-भाव से भरी नीतियों और प्रधानमंत्री द्वारा लोगों को एकजुट करने के बजाय चुनिंदा मामलों पर अपनी चुप्पी की वजह से पिछले नौ वर्षों में ये तीनों ही समस्याएं कई गुना बढ़ गई हैं. उनकी सरकार ने ग़रीबों और कमज़ोर लोगों, विशेषकर महिलाओं, अल्पसंख्यकों, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं की है. संसद के अंदर और बाहर भाजपा के नेताओं का राजनीतिक भाषण समाज में ज़हर घोलने वाला होता है. उनके बयान नफ़रत फ़ैलाने वाले और हिंसा को बढ़ावा देने वाले होते हैं. वे विभाजनकारी ताकतों को प्रोत्साहित करते हैं और समाज का ध्रुवीकरण करते हैं. भाजपा के नेताओं और प्रवक्ताओं ने पिछले प्रधानमंत्रियों, विशेष रूप से जवाहरलाल नेहरू के योगदानों को कम करके दिखाने और आंकने की कोशिश की है. साथ ही उनकी छवि को भी विकृत किया गया है. राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाने और उनके ख़िलाफ़ राजनीतिक प्रतिशोध के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है. भाजपा सरकार ने सहयोगात्मक संघवाद के सिद्धांतों और प्रथाओं को नष्ट कर दिया है.
कांग्रेस कार्यसमिति मोदी सरकार को MSP और अन्य मांगों के मुद्दों पर किसानों और किसान संगठनों से किए गए वादों की याद दिलाती है. किसान बढ़ते कर्ज़ के बोझ तले दबे हुए हैं. कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है. नोटबंदी की मार और सरकार से किसी भी तरह का सपोर्ट न मिलने के कारण MSME सबसे ख़राब दौर में हैं. एक्सपोर्ट मार्केट सिकुड़ गया है और निर्यात में गिरावट आई है. निवेश और उपभोग का इंजन मंद पड़ा हुआ है. सरकार अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में विफल रही है. आर्थिक परिदृश्य निराशाजनक बना हुआ है. ऐसा लगता है कि इस सरकार की एकमात्र चिंता सिर्फ़ हेडलाइन मैनेजमेंट है.
CWC बढ़ती बेरोज़गारी और विशेष रूप से आवश्यक वस्तुओं की क़ीमतों में लगातार वृद्धि पर गंभीर चिंता व्यक्त करती है. वादे के अनूरूप हर साल दो करोड़ नौकरी देने में विफल रहने के बाद प्रधानमंत्री का तथाकथित रोज़गार मेला तमाशा के अलावा कुछ नहीं है. यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ़ और सिर्फ़ धोखा है. 2021 में होने वाली दशकीय जनगणना करवाने में विफल होना शर्म की बात है. इसके कारण अनुमानित रूप से 14 करोड़ भारतीयों को अपने भोजन के अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है. क्योंकि 2011 की जनगणना के हिसाब से जारी राशनकार्ड पर ही अभी लोग राशन ले पा रहे हैं. CWC जाति जनगणना कराने से मोदी सरकार के इंकार को भी रेखांकित करती है. पूरे देश से जाति जनगणना की मांग उठ रही है. इस मांग को मानने से भाजपा के इंकार ने सामाजिक और आर्थिक न्याय के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की कमी के साथ-साथ पिछड़े वर्गों, दलितों और आदिवासियों के प्रति उनकी सोच को सबके सामने ला दिया है. इस संदर्भ में, CWC अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और OBC के लिए आरक्षण की मौजूदा ऊपरी सीमा को बढ़ाने का भी आह्वान करती है.
CWC बढ़ती बेरोज़गारी और विशेष रूप से आवश्यक वस्तुओं की क़ीमतों में लगातार वृद्धि पर गंभीर चिंता व्यक्त करती है. वादे के अनूरूप हर साल दो करोड़ नौकरी देने में विफल रहने के बाद प्रधानमंत्री का तथाकथित रोज़गार मेला तमाशा के अलावा कुछ नहीं है. यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ़ और सिर्फ़ धोखा है. 2021 में होने वाली दशकीय जनगणना करवाने में विफल होना शर्म की बात है. इसके कारण अनुमानित रूप से 14 करोड़ भारतीयों को अपने भोजन के अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है. क्योंकि 2011 की जनगणना के हिसाब से जारी राशनकार्ड पर ही अभी लोग राशन ले पा रहे हैं. CWC जाति जनगणना कराने से मोदी सरकार के इंकार को भी रेखांकित करती है. पूरे देश से जाति जनगणना की मांग उठ रही है. इस मांग को मानने से भाजपा के इंकार ने सामाजिक और आर्थिक न्याय के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की कमी के साथ-साथ पिछड़े वर्गों, दलितों और आदिवासियों के प्रति उनकी सोच को सबके सामने ला दिया है. इस संदर्भ में, CWC अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और OBC के लिए आरक्षण की मौजूदा ऊपरी सीमा को बढ़ाने का भी आह्वान करती है.
CWC नए संविधान के लिए शुरू की गई चर्चा और दुर्भावना से भरे तर्कों को सिरे से ख़ारिज करती है, जिसमें कहा गया कि इसकी मूल संरचना को बदला जा सकता है. बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर और उनके साथ के अन्य देशभक्तों द्वारा तैयार किए गए संविधान पर भाजपा सरकार के हमले की सभी लोकतांत्रिक शक्तियों द्वारा भर्त्सना की जानी चाहिए और विरोध किया जाना चाहिए. हमारा संविधान महात्मा गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में हमारे स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों को दर्शाता है. CWC मोदी सरकार के पाखंड और दोहरेपन को भी सबके समक्ष रखना चाहती है. प्रधानमंत्री एक तरफ़ दुनिया को महात्मा गांधी को लेकर उपदेश देते हैं दूसरी तरफ़ उनके ख़िलाफ़ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वालों और उनकी विरासत पर हमला करने वालों को खुली छूट देते हैं.
इस सरकार के आने के बाद से संसदीय बहस और जांच लगभग गायब ही हो गई है. कई महत्वपूर्ण और दूरगामी कानून को उचित जांच और चर्चा के बिना जल्दबाज़ी में आगे बढ़ा दिया गया है. संसद में पेश किया गया मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति आदि) विधेयक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग की स्वतंत्रता से गंभीर समझौता करने वाला है. सरकार अचानक संसद का विशेष सत्र बुला लेती है. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सार्वजनिक चिंता और महत्व से जुड़े नौ गंभीर मुद्दों उठाए, जिन पर इस विशेष सत्र में चर्चा की आवश्यकता है. CWC इस पहल के लिए और पार्टी संगठन को मज़बूत करने में उनकी निरंतर अभिरुचि के लिए उन्हें धन्यवाद देती है. कांग्रेस कार्यसमिति महिला आरक्षण बिल को संसद के इस विशेष सत्र में पारित करने की माँग करती है.
CWC बिज़नेस ग्रुप के लेनदेन पर अबतक हुए और अभी भी लगातार हो रहे गंभीर एवं चौंकाने वाले खुलासों की जांच के लिए JPC की मांग को दोहराती है. क्योंकि अडानी ग्रुप प्रधानमंत्री की घनिष्ठ मित्रता और सरकार की पक्षपातपूर्ण नीतियों और प्रशासनिक उदारता का प्रमुख लाभार्थी रहा है.
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का प्रस्ताव देश के संघीय ढांचे पर एक और हमला है. मोदी सरकार ने राज्यों के कर राजस्व हिस्सेदारी में कमी करके, राज्यपाल के कार्यालयों का दुरुपयोग करके, विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू करने में बाधाएं उत्पन्न करके – जैसा कि कर्नाटक में फ़ूड सिक्योरिटी गारंटी के मामले में हुआ- सुनियोजित ढंग से संघवाद को कमज़ोर कर दिया है. केंद्र ने विपक्ष द्वारा शासित राज्यों को इमरजेंसी फंड और आपदा राहत देने से भी इंकार किया है – हिमाचल इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जहां बाढ़ और भूस्खलन से काफ़ी नुक़सान पहुंचा है.
CWC स्पष्ट शब्दों में चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ और नक्शा में अरुणाचल प्रदेश और भारत के अन्य हिस्से को शामिल करने जैसी उसकी उकसावे की नीति की निंदा करती है. यह बेहद अफ़सोसजनक है कि 19 जून, 2020 को चीन को क्लीन चिट देकर और भारतीय क्षेत्र पर क़ब्ज़े की बात से इंकार करके प्रधानमंत्री ने देश को गुमराह किया. उनका वह बयान न सिर्फ़ हमारे जवानों की शहादत का अपमान है बल्कि उससे चीन को सीमा का उल्लंघन जारी रखने के लिए भी प्रोत्साहन मिला है. CWC सरकार से चीन के साथ सीमा विवाद पर स्थिति स्पष्ट करने और भारतीय क्षेत्र की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए किसी भी चुनौती के ख़िलाफ़ मजबूत रुख अपनाने का आह्वान करती है.
कांग्रेस कार्यसमिति सांप्रदायिक एकता, सामाजिक, आर्थिक समानता, नौजवानों की अपेक्षाओं और एक सशक्त भारत की गौरव यात्रा में देशवासियों के साथ मज़बूती से खड़ी है. कार्यसमिति यह प्रण लेती है कि वह एक ऐसे देश का निर्माण करेगी जिसमें हर जाति व धर्म के लोग, अमीर, ग़रीब, नौजवान और बुज़ुर्ग सब गौरवान्वित महसूस करें.
अंत में CWC इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) की निरंतर एकजुटता का तहे दिल से स्वागत करती है. इससे प्रधानमंत्री और भाजपा काफ़ी बौखलाए हुए हैं. CWC INDIA की पहल को वैचारिक और चुनावी रूप से सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के संकल्प को दोहराती है ताकि हमारा देश विभाजनकारी और ध्रुवीकरण की राजनीति से मुक्त हो, सामाजिक समानता और न्याय मे विश्वास रखने वाली ताकतें मज़बूत हों और लोगों को एक उत्तरदायी, संवेदनशील, पारदर्शी, जवाबदेह और ज़िम्मेदार केंद्र सरकार मिले.
और पढ़ें ...
नए संसद भवन के गज द्वार पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने फहराया तिरंगा, लोकसभा स्पीकर रहे मौजूद
नई दिल्ली। नए संसद भवन के गज द्वार पर आज तिरंगा फहराया गया है। संसद भवन की नई बिल्डिंग के गज द्वार पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तिरंगा फहराया है। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत तमाम नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि ये ध्वजारोहण समारोह सोमवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय संसद सत्र से एक दिन पहले किया गया है। इस सत्र में संसदीय कार्यवाही पुराने से नए भवन में ट्रांसफर की जा सकती है। बता दें कि पीएम मोदी ने 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन किया था।
मल्लिकार्जुन खरगे नहीं हुए शामिल
हालांकि इस मौके पर विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल नहीं हुए। उन्होंने निराशा जताते हुए कहा था कि उन्हें इस समारोह का न्यौता देने में देरी की गई। खरगे ने शनिवार को राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है कि खरगे को समारोह का न्यौता 15 सितंबर को देर शाम को मिला था। खरगे का कहना है कि वह 16-17 सितंबर को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद में हैं और रविवार की रात में दिल्ली लौटेंगे।
18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र
संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में कैबिनेट मंत्रियों को नए संसद भवन में कमरों का बंटवारा किया जा चुका है। जिन मंत्रियों को कमरे मिले हैं, उसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, अर्जुन मुंडा, विदेश मंत्री एस जयशंकर, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव शामिल हैं।
किस नेता को कौन सा कमरा?
जानकारी के मुताबिक, अमित शाह को अपर ग्राउंड फ्लोर पर कमरा नंबर जी-33, राजनाथ सिंह को जी-34, नितिन गडकरी को जी-31, पीयूष गोयल को जी-30, निर्मला सीतारमण को जी-12, एस जयशंकर को जी-10, धर्मेंद्र प्रधान को जी-41, स्मृति ईरानी को जी-8, नरेंद्र सिंह तोमर को जी-11, अश्विनी वैष्णव को जी-17 और अर्जुन मुंडा को नए संसद भवन में कमरा नंबर जी-9 आवंटित किया गया है।
बता दें कि पुराने संसद भवन में इन वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों का कार्यालय ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कमरों में था। सरकार के अन्य कैबिनेट मंत्रियों को नए संसद भवन में फर्स्ट फ्लोर पर कार्यालय के लिए कमरे का आवंटन किया गया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया को फर्स्ट फ्लोर पर कमरा नंबर एफ-20, गिरिराज सिंह को एफ-36, गजेंद्र सिंह शेखावत को एफ-18, नारायण राणे को एफ-39, सर्बानंद सोनोवाल को एफ-38, वीरेंद्र कुमार को एफ-37, पशुपति पारस को एफ-19, किरेन रिजिजू को एफ-17 और आरके सिंह को नए संसद भवन के फर्स्ट फ्लोर पर कमरा नंबर एफ-16 का आवंटन किया गया है।
और पढ़ें ...
श्रमिकों को पीएम नरेंद्र मोदी की सौगात, विश्वकर्मा योजना का करेंगे शुभारंभ, कन्वेंशन सेंटर का भी होगा उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 73 साल के हो गए हैं। इस मौके पर देशभर से उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाईंया मिल रही हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर हर साल पीएम मोदी कुछ न कुछ ऐतिहासिक करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। दरअसल प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन के अवसर पर आज दिल्ली के द्वारका में ‘यशोभूमि’ कहे जाने वाले भारत के पहले इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर का उद्घाटन करने वाले हैं। ‘यशोभूमि’ को लगभग 5400 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इसमें कई हॉल हैं जहां प्रदर्शनी लगी रहेगी और अन्य सुविधाओ से यह सुसज्जित है। इस दौरान पीएम मोदी द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन ‘यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25’ तक एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी उद्घाटन करने वाले हैं।
पीएम मोदी आज श्रमिकों को देंगे खास तोहफा
बता दें कि आज विश्वकर्मा जयंती भी है। इस अवसर पर श्रमिकों को पीएम मोदी खास तोहफा देने वाले हैं। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ की शुरुआत करेंगे। इस योजना की शुरुआत कन्वेंशन सेंटर से ही प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके लिए उन्हें एडवांस ट्रेनिंग व आर्थिक मदद दी जाएगी। बता दें की ‘पीएम विश्वकर्मा पोर्टल’ पर बायोमेट्रिक के जरिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद कारीगरों व शिल्पकारों को एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसका उन्हें प्रमाण पत्र और पहचान पत्र भी मिलेगा।
1300 करोड़ है योजना का बजट
बता दें कि इस योजना के तहत शिल्पकारों और कारीगरों को औजार खरीदने के लिए सरकार की तरफ से 15000 रुपये की आर्थिक मदद भी दी जाएगी। वहीं जरूरत पड़ने पर पहले एक लाख रुपये 5 फीसदी के ब्याज पर और बाद में फिर जरूरत पड़ने पर दो लाख तक का लोन कारीगरों और शिल्पकारों को दिया जाएगा। बता दें कि इस महत्वाकांक्षी योजना का बजट 1300 करोड़ रुपये हैं। इस योजना के शुभारंभ पर देशभर के 70 स्थानों पर 70 मंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहेंगे।
और पढ़ें ...
