सियासत
Horoscope Today:बुधवार के दिन मेष, कर्क, सिंह राशि वालों को बड़ी सफलता मिलेगी, मेष-मीन तक का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 27 September 2023: ज्योतिष के अनुसार 27 सितंबर 2023, बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज मिथुन राशि वाले माता-पिता को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं. कोई पसंदीदा वस्तु भेंट स्वरुप प्राप्त हो सकती है. राशि वालों के लिए बुधवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा. आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी. आपका कोई विदेश में रहने वाला परिजन आपसे मेल मुलाकात करने आ सकते हैं. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन वह किसी बात को लेकर ज्यादा उत्साहित ना हों.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है आप अपने बिजनेस के कामो में व्यस्त रहेंगे, इसके कारण जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे और वह आपसे नाराज हो सकती है. आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो वह आपका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. आप माता-पिता को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं. आपको कोई पसंदीदा वस्तु भेंट स्वरुप प्राप्त हो सकती है. नौकरी कर रहे लोगों को अपने कामों में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उनसे कोई गलती हो सकती है. सरकारी काम में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है. आप अपनी संतान के दायित्वो के पूर्ति आसानी से कर पाएंगे और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. यदि आपको किसी काम को लेकर समस्या चल रही है, तो वह भी दूर होगी. पिताजी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा नहीं तो कोई बाद विवाद की फोटो कम चो सकती है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जो जातक व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं. परिवार में बढ़ते खर्चों की आपको चिंता सताएगी, जिन पर नियंत्रण बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है. आप कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे. जीवनसाथी के साथ आप शॉपिंग पर जा सकते हैं.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको संतान के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करनी होगी और अपने घरेलू कामों को भी समय रहते निपटाने की कोशिश करेंगे, तो बाद में कोई समस्या खड़ी हो सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. आप कुछ समय अपने माता-पिता के साथ परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आपका मन इधर-उधर के कामों को करने में लगेगा, जिससे आपको समस्या होगी. दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. यदि आपको लेनदेन से संबंधित कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह दूर हो सकती है. आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सुखमय रहने वाला है, लेकिन दिन उलझनों भरा रह सकता है. पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा. आपको अपने किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं. आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है. बिजनेस में किसी को साझेदारी ना बनाये, नहीं तो वह आपकी योजनाओं का पूरा लाभ उठायेगे.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातको आज शासन व सता का पूरा लाभ मिलेगा. आप अपने भाइयों की मदद से लंबे समय से रुके हुए किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे. जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा. आपको किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके बाद जीवनसाथी भी आपसे नाराज रहेंगे.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा. व्यापार में आपको अच्छे लाभ के योग बनते दिख रहे हैं. संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर फोकस बनाए रखें और जिसके साथ-साथ वह यदि किसी अन्य कोर्स की तैयारी करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय निकाल सकते हैं.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. यदि आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं,तो आपको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है. प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी और बिजनेस में आप किसी मित्र से कोई साझेदारी ना करें, नही तो वह आपको धोखा दे सकता है. यदि आपने किसी से कोई धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे. घर परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आप किसी से उधार का लेनदेन ना करें, नहीं तो समस्या होगी. आपको पारिवारिक रिश्तो में किसी बात को लेकर दरार पैदा हो सकती है, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है. किसी धार्मिक यात्रा पर आप जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.
बड़ी खबरः भाजपा के वरिष्ठ नेता को आया हार्ट अटैक
हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति में देरी से सुप्रीम कोर्ट नाराज : अब हर 10 दिन में निगरानी करेगा सुको, केंद्र से 9 अक्तूबर तक मांगा जवाब
सिम कार्ड खरीदने पर लगी पाबंदी, अब एक आईडी से खरीद सकेंगे सिर्फ इतने SIM card, नया नियम लागू
BREAKING : मुख्यमंत्री को ईडी ने भेजा समन, 4 अक्टूबर को हाजिर होने के दिए निर्देश
सहेली की प्रेमी से बनाना चाहती थी संबंध, ऐतराज करने पर दांत से काट दिया युवक का गुप्तांग
विधानसभा चुनाव ; भाजपा ने जारी की प्रत्याशी की लिस्ट, जानें किसे मिली टिकिट …
24 अक्टूबर के बाद इन 18 स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, यहां देखें पूरी अपडेट खबर
Big Breaking : बिल्डर के घर IT टीम ने दी दबिश, करीबियों के यहां भी पड़े छापे …
बुझ गया परिवार का एक और चिराग, नहीं रही दिलीप कुमार की बहन सईदा खान, लंबे समय से थीं बीमार
बड़ा हादसा: स्कूल बस और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर, चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत
Aaj ka Panchang: आज 26 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 26 सितंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद
तिथि
शुक्ल पक्ष द्वादशी - 01:45 ए एम, सितम्बर 27 तक
नक्षत्र
श्रवण - 09:42 ए एम तक
योग
सुकर्मा - 11:46 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:09 ए एम
सूर्यास्त - 06:17 पी एम
चन्द्रोदय - 03:42 पी एम
चन्द्रास्त - 02:21 ए एम
अशुभ काल
राहुकाल - 03:13 पी एम से 04:43 पी एम
यम गण्ड - 09:12 ए एम से 10:42 ए एम
गुलिक काल- 12:12 पी एम से 01:43 पी एम
दुर्मुहूर्त -08:36 ए एम से 09:24 ए एम, 11:01 पी एम से 11:49 पी एम
वर्ज्यम् - 01:16 पी एम से 02:42 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 ए एम से 12:36 पी एम
अमृत काल - 09:52 पी एम से 11:18 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:35 ए एम से 05:22 ए एम
शुभ योग
द्विपुष्कर योग- 09:42 ए एम से 01:45 ए एम
Aaj Ka Rashifal 26 September 2023: आज इन राशियों का मंगल रहेगा भारी, हर तरफ होगी हानि ही हानि, नहीं मिलेगा कोई शुभ समाचार
Aaj Ka Rashifal 26 September 2023: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 55 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 55 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज पद्मा एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि- Mesh Rashifal
आज आपका दिन रोज की अपेक्षा लाभ देने वाला रहेगा। आपकी मुलाकात आज अपने बचपन के मित्र से होंगी। साथ ही बचपन की यादें ताज़ा होगी। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होने से, मानसिक शांति मिलेगी। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते है, उनका दिन आज अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, घर के किसी कार्ययोजना पर विचार विमर्श करेंगे।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 5
वृष राशि- Vrishabha Rashifal
आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज कही फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आज आपके सभी काम बनते नज़र आएंगे। किसी काम को लेकर उलझन हो सकती है, अगर हड़बड़ी नहीं करेंगे और समझदारी से काम लेंगे तो आपकी उलझन कम हो जायेगी। अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए योग की रूटीन फॉलो करेंगे।
- शुभ रंग-पीला
- शुभ अंक- 3
मिथुन राशि- Mithun Rashifal
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल आज बढ़िया रहने वाला है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, एक- दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। आज जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचेंगे तो आपको अच्छे परिणाम मिलेगा। आपकी संतान को सफलता मिलने से घर में खुशियां बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने बेहतर करियर के लिए किसी अच्छे एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। पारिवारिक सपोर्ट आपको मिलेगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि- Karka Rashifal
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स विदेश में पढ़ाई करना चाहते है, उनके लिए आज दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉलेज में एडमिशन मिलेगा। आज कोई रुका काम भाई की मदद से आप पूरा कर लेंगे। आज घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे लोगों का आना जाना लगा रहेगा। स्टूडेंट्स को आज टीचर द्वारा विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जो भविष्य में आपको लाभ देंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ेगा, जिससे कुछ नया सिखने को
मिलेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि- Singh Rashifal
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी बुद्धिमानी से सारे काम-काज सम्भाल लेंगे। बच्चो से रिलेटेड आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। किसी जरूरतमंद की हेल्प करने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज नए बिजनेस की प्लानिंग करेंगे, जिसमे आपको ज्यादा लाभ मिलने वाला है। आज आप परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। आज बेवजह के खर्च पर नियंत्रण करने का प्लान बनाएंगे।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि- Kanya Rashifal
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी होगी। आपके व्यवहार से कुछ लोग बहुत ही प्रभावित होंगे। किसी खास रिश्तेदार के आने से आप उसकी खुशी में बाहर पार्टी करने जाएंगे। आज घर में नन्हे मेहमान के आने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आप मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े वकील से मिलने का मौका मिलेगा। लवमेट पर विश्वास बनाये रखें, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 2
तुला राशि- Tula Rashifal
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों के साथ आपकी मीटिंग होंगी। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। किसी नए काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नए आसार बनेंगें। माता जी के स्वास्थ्य में आज पहले से बेहतर सुधार आएगा। आज आप कोई नया काम सीखेंगे, जिसका भविष्य में आपको फायदा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जाएंगे। कैश के लेन-देन आज आपको सावधानी बरतनी चाहिए। green, 4
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि- Vrishchik Rashifal
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई केस जो कोर्ट में चल रहा है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आयेगा। परिवार वालो के साथ आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रमोशन कराने वाला है। आप आज कोई टेक्नीकल वर्क सीख सकते है, जिसका आपको भविष्य में लाभ होगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का उनकी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 1
धनु राशि- Dhanu Rashifal
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। आज ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, किसी को कहने का मौका न दें। बिजनेस कर रहे लोग लाभ कमाने के लिए नए-नए उपाय सोचेंगे। आज आपके रुके हुए कामों को पूरा करने का अच्छा समय है। आपके पिता जी आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको सजेस्ट करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 2
मकर राशि- Makar Rashifal
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। परिवार की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपके कोई खास रिश्तेदार आपसे हेल्प लेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी। आज किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचे। maroon, 7
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 7
कुंभ राशि- Kumbh Rashifal
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी काम में पेरेंट्स की हेल्प मिलने से वह जल्दी ही पूरा होगा। आज नेगेटिव विचारों से दूरी बनाएं रखें। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट से आज उपहार मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 4
मीन राशि- Meen Rashifal
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आज आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी। लवमेट में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। समाज में आपके अच्छे कामों की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस को लेकर दूसरे लोगों से संपर्क बनाना बेहतर रहेगा। बिजनेस में आपको आज ज्यादा लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है । आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 9
राहुल कौन सा बटन दबाते हैं कि नोटों के बंडल पहुंच जाते हैं : भाजापा
यदि मोदी खाते न खुलवाते तो सारा पैसा कांग्रेसी खा जाते : साव
रायपुर । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जन धन खातों का विरोध करने वाले आज कह रहे हैं कि हम ने एक बटन दबाया तो हजार करोड़ रुपये गरीबों के खाते में पहुंच गए। राहुल गांधी को अपने पिता के जमाने में जनता के एक रुपये में से 85 पैसा बीच में हड़प जाने के लिए गरीबों से माफी मांगते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए कि उन्होंने गरीबों के जन धन खाते खुलवाकर कांग्रेस संस्कृति जन्य लूट से मुक्ति दिला दी। यदि प्रधानमंत्री मोदी ये खाते नहीं खुलवाते तो गरीबों का अन्न खा जाने वाले कांग्रेसी गरीब कल्याण की सारी योजनाओं का पैसा खा जाते।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सबसे पहले तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यह बतायें कि वे ऐसी कौन सा बटन दबाते हैं कि 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला हो जाता है और रकम सीधे दिल्ली पहुंच जाती है। राहुल कौन सा बटन दबाते हैं कि छत्तीसगढ़ की गरीब जनता का पैसा असम, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, कर्नाटक सहित उन राज्यों में पहुंच जाता है, जहां कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए पैसा चाहिए होता है। राहुल कौन सा बटन दबाते हैं कि कोल परिवहन घोटाला हो जाता है। रेत घोटाला हो जाता है। खनिज घोटाला हो जाता है। पीएससी घोटाला हो जाता है। तबादला घोटाला हो जाता है। गोबर घोटाला हो जाता है। गोठान घोटाला हो जाता है। आवास घोटाला हो जाता है। वे यह भी बता दें कि कौन सा बटन दबाते हैं कि कांग्रेस विधायक के पास नोटों के बंडल के ढेर पहुंच जाते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में जो पैसा बटन दबाकर ट्रांसफर करके गए हैं, वह कांग्रेस का पैसा नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता का वह पैसा है, जो केंद्र सरकार यहां के विकास और जनता की बेहतरी के लिए भेजती है और जिसका ज्यादातर हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है और कांग्रेस के विधायकों, सत्ता के दलालों, मुख्यमंत्री के करीबियों के यहां पहुंच रहा है। तभी तो केंद्रीय एजेंसियों के छापों में बेशुमार दौलत निकल रही है। जनता को उसके ही धन की बंदरबांट के बाद जो मिल रहा है, वह कांग्रेस, भूपेश या राहुल गांधी का एहसान नहीं है। राहुल गांधी जो तथाकथित आवास न्याय योजना का शिगूफा छोड़ने आये थे, उसकी हकीकत उन्हें अपने उप मुख्यमंत्री सिंहदेव से पूछ लेना चाहिए। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लाखों गरीबों का वह हक छीना है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनिश्चित किया था। आज जिस आवास योजना के कपड़े बदले हैं, वह प्रधानमंत्री आवास योजना ही है। भूपेश बघेल में सामर्थ्य नहीं है कि अपने बूते 7 लाख आवास बनवा दें। उन्होंने तो गरीबों को छत से वंचित करने का ही काम किया है।
भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी, 39 प्रत्याशियों की लिस्ट देखिये…
बड़ी खबर। भाजपा ने पहली सूची के बाद अब दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा की दूसरी सूची में 39 प्रत्याशियों के नाम नजर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सूची जारी की गई है। माना जा रहा है कि अब एक-दो दिन में छत्तीसगढ़ के लिए दूसरी सूची का ऐलान हो सकता है।




रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, फिजिकल फिटनेस के आधार पर होगा सिलेक्शन, जल्दी करे अप्लाई…
Railway Job 2023 : अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी का तलाश कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है. रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। सेंट्रल रेलवे ने ग्रुप ‘सी’ और ग्रुप ‘डी’ के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रेलवे ने इस भर्ती में ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग को आरक्षण नहीं दिया है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकाली गई है।
वैकेंसी डिटेल्स :
Railway Job 2023: इस भर्ती के तहत 62 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें ग्रुप सी के 21 और ग्रुप डी के 41 पद शामिल हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
ग्रुप डी : 10वीं पास।
ग्रुप सी : लेवल 5/4 – ग्रेजुएशन।
लेवल 3/2 : 12वीं पास।
क्लर्क पदों के लिए उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की उम्र 15 से 25 साल रखी गई है।
अधिकतम आयु सीमा में किसी भी उम्मीदवार को कोई छूट नहीं ही दी जाएगी। उम्मीदवारों के उम्र की गिनती 1 जनवरी 2024 से की जाएगी।
फीस :
सेंट्रल रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर एप्लिकेशन फीस 500 रुपए तय की है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपए है।
सिलेक्शन प्रोसेस :
सबसे पहले उम्मीदवारों का ट्रायल होगा। इसके बाद गेम स्किल और फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा।
एग्जाम पैटर्न :
स्पोर्ट्स अचीवमेंट : 50 मार्क्स
गेम स्किल, फिजिकल फिटनेस और ट्रायल के दौरान कोच का ऑब्जर्वेशन : 40 मार्क्स
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10 मार्क्स
टोटल मार्क्स : 100 मार्क्स
ऐसे करें अप्लाई :
ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए How to Apply टैब पर क्लिक करें।
फोन नंबर आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
एप्लीकेशन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
