सियासत

Aaj ka Panchang 10 November 2023: आज मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व, पढ़िए दैनिक पंचांग

Aaj ka Panchang 10 November 2023: आज यानी 10 नवंबर 2023, शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही आज भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

आज का पंचांग ( Panchang 10 November 2023)

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि समाप्त - दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक

नक्षत्र - हस्त

ऋतु - हेमंत

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 54 मिनट से 05 बजकर 47 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 30 मिनट से 05 बजकर 56 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक

अमृत काल - शाम 05 बजकर 35 मिनट से 07 बजकर 20 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 01 बजकर 26 मिनट से 02 बजकर 47 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 10 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 04 मिनट तक

दिशा शूल - पश्चिम

क्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 39 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 30 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चन्द्रोदय - प्रातः 04 बजकर 30 मिनट से

चन्द्रास्त - 03 बजकर 43 मिनट पर

चन्द्र राशि - कन्या

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 10 November 2023: आज धनतेरस पर इन राशियों का होगा भाग्योदय, भगवान कुबेर के साथ मां लक्ष्मी की बरसेगी अपार कृपा

Aaj Ka Rashifal 10 November 2023: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। , उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी जो कि कल  दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज शुक्र प्रदोष का व्रत किया जाएगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 8 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज धनतेरस भी मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-  

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में पिता का सहयोग मिलेगा। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगें। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 9

वृष राशि- 

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आज आपको रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासील होगी। अगर आज किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को जॉब मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 6

मिथुन राशि- 

आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपका मन नए कार्यो को सीखने में लगेगा। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक है, शिक्षकों का बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह किसी से उलझने से बचें।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 2

कर्क राशि- 

आपके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। महिलायें आज घर के काम-काज निपटाने में सफल रहेंगी। आज जीवनसाथी को मनाने के लिए उन्हें उनके मनपसंद का उपहार देंगे। आज कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, परिवार  की सलाह लेना ज्यादा अच्छा रहेगा। आज किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए, जितना हो सके धैर्य के साथ कार्यों को पूरा करें। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 4

सिंह राशि- 

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्कप्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन किसी जानकार से सलाह लेने पर जल्द ही वह दूर भी हो जाएगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतरीन रहने वाला है। पिता बच्चों के साथ गेम्स खेलने का प्लान बन सकता है। आज दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशहाली आयेगी। लम्बे समय से रूके हुए कार्य आज आसानी से पूरे होंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 1

कन्या राशि- 

आज का दिन आपके फेवर में रहने वाला है। आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने को करेगा। आर्थिक रूप से आज आपकी स्थिति मजबूत बनेगी। अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका आत्मविश्वास ही आज आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासनिक कार्यों को पूरा करने के लिये आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 3

तुला राशि- 

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में अच्छा लाभ होने से, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवार के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को आज का दिन अच्छा है, समाज में नाम होगा।

  1. शुभ रंग- मैहरुन
  2. शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि- 

आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आज आपके लिए धन लाभ के योग बने हुये है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी, ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आज अचानक आपके किसी मित्र का फोन आ सकता है। छात्र आज ऑनलाइन कोई टॉपिक समझने की कोशिश करेंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 3

धनु राशि- 

आज आपका रुझान अध्यात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। आज घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे, जिसमें लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी प्रतियोगिता में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहने वाली है। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे, इससे उनको प्रसन्नता होगी। आज आपको अपने खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। लवमेट का आज रिश्ता तय होने का योग बन रहा है।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 8

मकर राशि- 

आज आपका दिन आपके लिये नयी खुशियाँ लाने वाला है। आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। लवमेट आज डिनर का प्लान बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 6

कुंभ राशि- 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विचार विमर्श करेंगे। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने  के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपकी सेहत में काफी सुधार आयेगा। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 5

मीन राशि- 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान की करियर को बेहतर बनाने के लिए आज किसी शिक्षक से सलाह लेंगे। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। आज नए लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। आज कोई भी नया काम शुरु करते समय माता-पिता की राय जरुर लें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

हाईकोर्ट के 3 मुख्य न्यायाधीशों ने ली सुप्रीम कोर्ट के जज की शपथ

0 सुप्रीम कोर्ट में जजों की अधिकतम संख्या हुई पूरी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट को आज तीन नए जज मिल गए और इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की अधिकतम संख्या पूरी हो गई। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने तीन हाईकोर्ट के मुख्य जजों जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और जस्टिस संदीप मेहता को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। तीनों न्यायाधीशों ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में एक समारोह में अन्य न्यायाधीशों, वकीलों और अपने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शपथ ली। तीन न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीश की संख्या पूर्ण यानी 34 हो गई है।

इससे पहले आज दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा, राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और गौहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इन न्यायाधीशों की पदोन्नति की घोषणा की। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने छह नवंबर को उनके नामों की सिफारिश की थी। सुप्रीम कोर्ट में पिछली बार जजों की संख्या इस साल फरवरी में पूर्ण हुई थी, जब जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस अरविंद कुमार को पदोन्नति प्रदान कर शीर्ष अदालत में नियुक्त किया गया था। चलिए जानते हैं कि आखिर ये तीनों जज कौन हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति मिली है।

जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा

जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे। वह तेलंगाना हाईकोर्ट के भी चीफ जस्टिस रह चुके हैं। उन्होंने कर्नाटक हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और कर्नाटक हाईकोर्ट और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज के रूप में कार्य किया है। जस्टिस सतीष चंद्र शर्मा का जन्म 30 नवंबर 1961 को हुआ। 1984 में उन्होंने अपने वकालत करियर की शुरुआत की और कम ही समय में वह मध्य प्रदेश के नामी वकील बन गए। जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को 18 जनवरी, 2008 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उन्हें 11 अक्टूबर, 2021 को तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में पदोन्नत किया गया और उसके बाद 28 जून 2022 को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे।

जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह

जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे इससे पहले वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं। जस्टिस एजी मसीह को 10 जुलाई, 2008 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उन्हें 30 मई 2023 को राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में पदोन्नत किया गया था। वह ऑल इंडिया हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की वरिष्ठता सूची में सातवें स्थान पर हैं और अपने मूल हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में पहले स्थान पर हैं।

जस्टिस संदीप मेहता

जस्टिस संदीप मेहता अब तक गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे। इससे पहले वह राजस्थान हाईकोर्ट के जज थे। जस्टिस मेहता 30 मई 2011 को राजस्थान हाईकोर्ट के जज बने थे। वह इस साल 15 फरवरी से गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। वह ऑल इंडिया हाईकोर्ट जजों की सीनियॉरिटी लिस्ट में 23वें नंबर पर हैं और अपने मौजूदा हाईकोर्ट में जजों में पहले स्थान पर हैं।

और पढ़ें ...

खुशखबरी: सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट, सोना-चांदी हो गया सस्ता, जानें ताजा दाम

धनतेरस और दिवाली के मौके पर लोग सोना और चांदी भी खरीदते हैं।  हालांकि अब धनतेरस से पहले ही लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, धनतेरस से पहले ही गोल्ड और चांदी के दाम में गिरावट आई है. ऐसे में लोग सस्ते दाम में गोल्ड और सिल्वर(silver ) की खरीद कर सकते हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘गुरुवार(thrusday ) को सोने में गिरावट जारी रही. विदेशी बाजारों में मंदी के कारोबार के बाद दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 400 रुपये की गिरावट के साथ 60,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं। छत्तीसगढ़ में सोने की मौजूदा कीमत से सोना  खरीदते समय बहुत फर्क पड़ता है। 9 नवंबर 2023 तक  , छत्तीसगढ़ में 22 कैरेट सोने की कीमत आज  ₹ 5698 प्रति ग्राम है , और 24 कैरेट सोने की कीमत आज छत्तीसगढ़ में  ₹ 5983 प्रति ग्राम 24K सोने है ।

 कीमत(price)

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने(gold ) की कीमत(p गिरावट के साथ 1,950 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि चांदी भी नुकसान के साथ 22.45 डॉलर प्रति औंस रही.गांधी ने कहा कि व्यापारी अब अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के भाषण से अधिक संकेतों की तलाश कर रहे हैं
 सोने के दाम में गिरावट आई और सोना 400 रुपये गिर गया

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम में गिरावट आई और सोना 400 रुपये गिर गया. इसके साथ ही सोने के दाम 61 एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी

और पढ़ें ...

जानें त्योहारी हफ्ते में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays: आगामी 7 दिनों में बैंकिंग से जुड़े काम के लिए अगर बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो जरा ठहरिए ये खबर आपके काम की है। दरअसल, 10 नवंबर से 15 नवंबर तक कुछ राज्‍यों में कुल 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइये जानें किस राज्य में किस तारीख को बैंक बंद रहेंगे।

जानें किस दिन बंद रहेंगे बैंक –

10 नवंबर: इस दिन शुक्रवार है और रिजर्व बैंक की हॉलीडे लिस्ट के अनुसार वांगला महोत्सव की वजह से मेघालय में इस दिन बैंक बंद रहेंगे। देश के अन्य राज्यों में कामकाज पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा।

11 नवंबर: इस दिन महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है। महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है। ऐसे में 11 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे।

12 नवंबर: इस दिन रविवार है, जो साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है। ऐसे में बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि दीपावली भी है।

13 नवंबर: इस तारीख को सोमवार का दिन है। इस दिन गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा की वजह से देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

14 नवंबर: इस तारीख को मंगलवार है। इस दिन देश के कई राज्यों में दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे।

15 नवंबर: बुधवार का दिन है। इस दिन भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया का त्योहार मनाया जाएगा। इस वजह से बैंक बंद रहेंगे।

बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट चेक करने के लिए रिजर्व बैंक की आधिकारिक लिंक आप देख सकते हैं।  लिंक-https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx है।

और पढ़ें ...

पुलिसकर्मी ने की पत्नी की हत्या, 2 सप्ताह पहले ही बना था पिता

नई दिल्ली : कर्नाटक से हत्या की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहाँ एक पुलिसकर्मीं ने अपनी पत्नी के किसी और आदमी से संबंध होने के शक में उसे मौत के घाट उतार दिया. 23 वर्षीय महिला ने दो सप्ताह पहले ही बच्चे को जन्म दिया था. इस मामले में तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार आरोपी डी किशोर ने पत्नी प्रतिभा की गाला घोट कर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी उसने आत्महत्या के इरादे से जहरीला पदार्थ का सेवन किया था.

प्रतिभा तालुक में अपने माता-पिता के घर कुछ दिनों के लिए रहने आई हुई थी. प्रतिभा ने 28 अक्तूबर को एक लड़के को जन्म दिया था. डी किशोर लगभग 230 किमी दूर चामराजनगर शहर में रह रहा था. 23 वर्षीया प्रतिभा और 32 वर्षीय किशोर की शादी बीते साल नवंबर में हुई थी. प्रतिभा के पिता ने दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है.

पुलिस के मुताबिक, किशोर और प्रतिभा के बीच रविवार शाम को फोन कॉल पर झगड़ा हुआ. इसके बाद प्रतिभा खूब रोई और उसकी मां ने उसे कॉल काटने को कहा और सुझाव दिया कि वह कुछ समय किशोर से बात न करे. जब प्रतिभा ने अपना फोन देखा तो उसे स्क्रीन पर 150 मिस्ड कॉल दिखाई दिए.

जिसके बाद किशोर कथित तौर पर प्रतिभा के मायके पहुंचा और अपनी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया, जहां उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि प्रतिभा की मां उस वक्त छत पर थीं. मृतका के पिता ने कहा कि, हम न्याय चाहते हैं. उसे सजा मिलनी चाहिए. मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी ने जो सहा, वह किसी और लड़की को सहना पड़े.

और पढ़ें ...

दिवाली के खास मौके पर अपनों को भेजें ऐसे मैसेज और कोट्स

Diwali Wishes: भारत देश में दीपावली का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। ऐसे में लोग इस त्यौहार को लेके काफी खुश रहे है उमंग और उल्लास के त्योहार पर लोग एक दूसरे के घर जाकर मिठाईयां-उपहार देने के साथ ही दिवाली की शुभकामनाएं भी देते हैं.दिवाली के इस खास अवसर पर आप भी अपने दोस्तों, भाईयो-बहनों और रिश्तेदारों को बधाई संदेश दे सकते हैं.हम आपके लिए कुछ ऐसे बधाई संदेश लाए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपने दोस्तों और प्रियजनों की दिवाली को खास बना सकते हैं.

आया-आया दिवाली का त्योहार लाया
संग अपने खुशियों की सौगात लाया
दीपावली के पावन पर्व पर आपकी हर मनोकामना पूरी हो.

दिवाली आई, संग खुशियां लाई
मैसेज का हमारे अब कर दो रिप्लाई
क्योंकि इसी में है आपकी भलाई
देखो आपके चेहरे पर अब है मुस्कान आई.

शुभं करोति कल्याणं आरोग्यं धनसंपदा ।
शत्रुबुद्धि-विनाशाय दीपज्योती नमोऽस्तुते ।।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
सोने चांदी से भर जाए आपका घर बार
जीवन में आयें खुशियां अपार
शुभकामना हमारी करें स्वीकार
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.

 

रंगोली बना कर, फूल सजा कर
दीये जला कर, मिठाई खा कर
खुशियां आज मनाना जी
हमारा मैसेज पढ़कर आप जरूर मुस्कुराना जी
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.

नव दीप जले, नव फूल खिले, नित नई बहार मिले,
दीपावली के पावन पर्व पर आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले.

जगमग जले ये सुंदर दीप,
चारों तरफ रौशनी ही रोशनी हो,
मेरी है यही दुआ, इस दिवाली पर
होठों पर आपके बस हंसी ही हंसी हो

और पढ़ें ...

कांग्रेस जहां-जहां आई वहां-वहां तबाही आई – पीएम मोदी

मध्यप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सतना में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि मतदान से पहले ही कांग्रेस का झूठ का गुब्बारा फूट गया है। कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। प्रदेश के युवाओं को कांग्रेस में कोई भविष्य नजर नहीं आता इसलिए राज्य को बीजेपी और मोदी की गारंटी पर भरोसा है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आजकल जहां भी जाता हूं, वहां अयोध्या में बन रहे प्रभु राम के मंदिर की चर्चा चलती है। पूरे देश में खुशी की लहर है। सौभाग्य से भरे इस पावन कालखंड में मेरे मन में एक बात बार-बार आती है। वो बात मुझे आंदोलित करती रहती है और मुझे तेज गति से दौड़ने की प्रेरणा देती रहती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कांग्रेस जहां-जहां आई वहां-वहां तबाही आई। कांग्रेस आई तो मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा। कांग्रेस आई तो मुफ्त में इलाज मिलना बंद हो जाएगा। लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी। मोदी ने कहा, आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। ये आपके वोट ने ऐसा कमाल किया है कि देश के दुश्मनों के हौसले पस्त हैं। इस बार भी मध्य प्रदेश के चुनाव में आपका हर वोट त्री शक्ति की ताकत से भरा हुआ है। आपका यही वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा और आपका यही वोट भ्रष्टाचारी कांग्रेस को मध्य प्रदेश से 100 कोस दूर ले जाएगा।

और पढ़ें ...

हनी ट्रैप में फंसे सेवानिवृत्त सैनिक ने की आत्‍महत्‍या...लगातार हो रहे उत्पीड़न से था परेशान

कोडागु : हनी ट्रैप में फंसे लापता सेवानिवृत्त सैनिक का शव बुधवार को कर्नाटक के कोडागु जिले में एक झील से बरामद हुआ। मृतक की पहचान मडिकेरी शहर के पास उक्कुडा निवासी संदेश के रूप में की गई है। संदेश ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि जीविता नाम की महिला और सतीश नाम के एक पुलिस अधिकारी ने उसे परेशान किया था।

बुधवार रात अग्निशमन बल और आपातकालीन सेवाओं और पुलिस कर्मियों ने मदिकेरी शहर के पास पंपिनाकेरे झील से शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, रिटायर फौजी शादीशुदा था। वह आरोपी महिला के जाल में फंसा था, जिसने उनके निजी पलों को फोटो और वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया था।

बाद में, उसने एक अन्य आरोपी की मदद ली जो उसका दोस्त है और सेवानिवृत्त सेना के जवान को ब्लैकमेल किया। आरोपियों ने उससे 50 लाख रुपये की मांग की थी, यह रकम संदेश को सेना से मिलनी थी।

हालांकि, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण उसने अपनी पत्नी को सब कुछ बता दिया। इसके बाद उसने पत्र लिखकर आरोपी और उसके दोस्‍त की प्रताड़ना के बारे में बताते हुए झील में कूदकर जान दे दी। सुसाइड नोट मंगलवार को मिला और उसका सामान बुधवार को झील के पास मिला। शव का पता लगाने के लिए दक्षिण कन्नड़ से एक विशेष टीम को बुलाया गया। मृतक सैनिक का शव झील में ही पाया गया। इस संबंध में उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। आगे की जांच चल रही है।

और पढ़ें ...

Panchang: आज 09 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 9 नवंबर 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - आश्विन

तिथि

एकादशी - 10:41 ए एम तक

नक्षत्र

उत्तरफाल्गुनी- 09:57 पी एम तक

योग

वैधृति - 04:49 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:39 ए एम
सूर्यास्त - 05:32 पी एम
चन्द्रोदय - 03:38 ए एम, नवम्बर 10
चन्द्रास्त - 03:19 पी एम

अशुभ काल
राहू - 1:27 पी एम से 02:49 पी एम
यम गण्ड - 06:39 ए एम से 08:01 ए एम

गुलिक काल-09:22 ए एम से 10:44 ए एम

दुर्मुहूर्त - 10:17 ए एम से 11:00 ए एम, 02:38 पी एम से 03:21 पी एम


वर्ज्यम् - 03:19 ए एम, नवम्बर 09 से 05:05 ए एम, नवम्बर 09

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल - 01:58 पी एम से 03:44 पी एम

ब्रह्म मुहूर्त - 04:54 ए एम से 05:47 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 9 नवंबर 2023 : जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप अच्छा खासा खर्च करेंगे। पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। यदि आपने नौकरी के साथ किसी
पार्ट टाइम काम करने की योजना बनाई थी, तो वह पूरी हो सकती है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें। छात्र आज कोई कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि 

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आयेंगी, आप जीवनसाथी के साथ सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे। बच्चों को आज कोई पुरस्कार मिलने से खुशी होगी। आपके घर किसी छोटीमोटी पार्टी
का आयोजन भी हो सकता है। किसी काम को लेकर यदि आप उलझन में थे तो आज वह दूर हो जायेगी। आज व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे, इसका आपको लाभ मिलेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अचानक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि 

बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऊंचाइयां आपके कदम चूमेगी और ऑफिस में काम करने वाले लोगों को किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपको बॉस की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरी बनाकर रहेगा। आज कार्यों में मिस्त्रों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। लवमेट आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरी कार्यों को समय रहते पूरा कर लेंगे। आज आप किसी बात को लेकर सोच विचार में रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी खिलौने की फरमाइशें कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वकीलों
के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। घर के बुजूर्गों के सेहत के प्रति सावधान रहे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 5

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। छोटीछोटी बातों को लेकर आज आपको चिड़चिड़ा होने से बचना चाहिए। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज कुछ नया प्लान बनायेंगे। आज परिवार में
किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार के लिहाज से आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। कोई बडी डील फाइनल होने से अच्छा धन लाभ होगा। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

  • शुभ रंग-  पिच
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आज आपको सहायता मिलेगी, जिससे रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप संतान के बेहतर भविष्य के लिए, किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में जल्दबाजी न करें, साथ ही धैर्य पूर्वक कार्य करेंगे तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से चल रही कोई E.M.I आज पूरी हो जाएगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी से भी व्यर्थ में उलझने से बचना चाहिए। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आज आप परिवार सहित किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी।
आज ऑफिस में आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी। साथ ही लोग आपके प्रतिभा की सराहना करेंगे। आज आपका ज्यादा समय सोशल मीडिया पर व्यतीत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में सम्मान बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीकठाक रहने वाला है। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में आप सदस्यों की छोटी-छोटी  खुशियों का ख्याल रखेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिलने से प्रसन्नता होगी। संपत्ति संबंधित मामले में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आज
आप कोई नये काम की शुरुआत करना चाहते है तो परिवार  का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी वरतने की आवश्यकता है। छोटे बच्चे आज पेंटिंग बनाने में व्यस्त रहेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें सफल नहीं होने देंगे। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए है, तो आज आपको वापस मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है । जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। बी.टेक कर चुके छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

  • शुभ रंग- 6
  • शुभ अंक- पीला

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घर और बाहर से एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा, जिससे आप अपने सभी कामों को आसानी से पूरे कर पाएंगे। आप परिवार के
सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आज कोई दोस्त आपको सरप्राइस दे सकता है, आपकी दोस्ती और मजबूत होगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप प्रतिभा दिखाएंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। बच्चों को विद्यालय की
विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लवमेट आज देर तक बात करेंगे, कही घूमने की प्लानिंग भी बनायेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी जॉब मिलेगी।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। किसी पुरानी चली आ रही परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। व्यवसाय में आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। दान धर्म के कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। मातापिता के आशीर्वाद से आपको रुके हुए कार्यों मे सफलता
मिलेगी। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। कैश के लेनदेन मे आज आपको सावधानी रखने की जरुरत है। किसी कविता या कहानी के लिए लेखकों को आज सम्मानित किया जाएगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 7
और पढ़ें ...

महादेव ऐप के प्रमोटर सहित 32 के खिलाफ मामला दर्ज...इतने करोड़ रुपये की ठगी का आरोप

रायपुर/मुंबई। महादेव एप सट्टा को लेकर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर सहित 32 के खिलाफ मामला दर्ज किया। सूत्रों के मुताबिक, 2019 से अब तक ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्लीकेशन के जरिए करीब 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

पुलिस ने चंद्राकर के अलावा रवि उप्पल और शुभम सोनी समेत कुल 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 120 (बी) और आईटी एक्ट की धारा 66 (सी), 66 (एफ) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने इस मामले में आईटी की जो धारा 66 (एफ) लगाई है उसका मतलब है “साइबर आतंकवाद के लिए सजा”। यह धारा बहुत ही कम मामलों में लगाई जाती है और खासकर ऐसे मामलों में जिनमें भारत की अखंडता, एकता और सुरक्षा खतरे में हो।

सट्टेबाजी ऐप के कथित मालिक शुभम सोनी ने दुबई से एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने सनसनीखेज दावा किया कि उन्होंने सीएम और उनके सहयोगियों को 508 करोड़ रुपये दिए। चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में छापेमारी के दौरान ईडी द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये नकद जब्त किए जाने के बाद महादेव ऐप सुर्खियों में आया।

जांच एजेंसी ने कुछ दिन पहले रायपुर और भिलाई से करीब 5 करोड़ रुपए जब्त किए थे। असत्यापित वीडियो में सोनी ने दावा किया कि वह महादेव ऐप का मालिक है। उन्होंने वीडियो संदेश में अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट दिखाते हुए दावा किया कि उन्होंने वर्ष 2021 में महादेव सट्टेबाजी ऐप शुरू किया था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इससे पहले 5 नवंबर को, केंद्र ने प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर महादेव ऐप और रेड्डीअन्नाप्रिस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के खिलाफ अवरुद्ध आदेश जारी किए थे।

22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ की गई जांच और उसके बाद छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापे के बाद हुई, जिसमें ऐप के गैरकानूनी संचालन का खुलासा हुआ।

और पढ़ें ...

मानव तस्करी मामले में NIA की 10 राज्यों में छापेमारी, एक आरोपी हिरासत में

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मानव तस्करी के मामलों में 10 राज्यों में दबिश दी। एनआईए ने त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, पुडुचेरी, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में छापेमारी की है। एजेंसी ने इस दौरान जम्मू शहर के बठिंडी से रोहिंग्या को हिरासत में लिया।

इन मामलों से जुड़े संदिग्धों के आवासीय परिसरों और अन्य स्थानों पर छापेमारी चल रही है। एनआईए की कई टीमों ने अपराध में शामिल संदिग्धों के खिलाफ विशिष्ट जानकारी के आधार पर मंगलवार तड़के 10 राज्यों में छापेमारी शुरू की।

10 राज्यों में चार दर्जन से अधिक स्थानों की तलाशी

जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय संपर्क वाले मानव तस्करों के रैकेट का पता लगाने के लिए एनआईए के अधिकारियों द्वारा इन 10 राज्यों में चार दर्जन से अधिक स्थानों की तलाशी ली जा रही है। पिछले महीने बेंगलुरु से एनआईए की एक टीम ने श्रीलंकाई मानव तस्करी मामले में तमिलनाडु से एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया था। इमरान खान के रूप में पहचाने गए आरोपी ने अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर श्रीलंकाई नागरिकों को बेंगलुरु और मंगलुरु में विभिन्न स्थानों पर तस्करी की।

और पढ़ें ...

कांग्रेस सरकार के संरक्षण में महादेव एप ने जन्म लिया और फला-फूला है

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविकिशन ने कहा है कि  आज आप गूगल में टाइप कीजिए 508, जवाब आएगा- भूपेश बघेल। जनता समझ चुकी है कि भूपेश बघेल मतलब 508। महादेव एप के सूत्रधार ने खुलासा कर दिया है कि उसने भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए दिए। महादेव एप के सूत्रधार शुभम सोनी के सनसनीखेज खुलासे की चर्चा करते हुए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा कि महादेव एप के तार सीधे मुख्यमंत्री और उनके नजदीकियों से जुड़े हैं।

भाजपा सांसद रविकिशन ने बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में प्रदेश की भूपेश सरकार के शराब, कोयला समेत तमाम घोटालों की चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के इन घोटालों की बदनामी तो बॉलीवुड में भी पहुँच गई है। रेल से रायपुर आते समय पिल्म निर्माता ने फोन पर उनसे (श्री रविकिशन से) कहा कि हमें अब लंबे समय तक कहानियों की जरूरत नहीं पड़ेगी क्यों छत्तीसगढ़ की सरकार ने घपलों-घोटालों की ढेरों कहानियाँ हमारे पास पहुँच गई है। 'लबरा राजा' शीर्षक से बनी एक वेब सीरीज के कुछ अंशों का प्रदर्शन कर भाजपा सांसद ने कहा कि एक फिल्म निर्माता ने इस पर सीरीज बनाई है जो छत्तीसगढ़ में काफी देखी जा रही है। श्री रविकिशन ने कहा कि अब हमारा स्पष्ट कहना है कि यह जो शुरुआती 5,000 करोड़ रुपए का महादेव एप घोटाला है जिसके जरिये छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा गया है और इतना ही नहीं शुभम को दुबई भेजकर सट्टे का कारोबार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। यह स्पष्ट हो चुका है कि सत्ता के संरक्षण में महादेव एप ने जन्म लिया और फला-फूला है। भाजपा सांसद ने कहा, 'मैं बाबा की नगरी गोरखपुर से बाबा का स्पष्ट संदेश लेकर आया हूँ कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश के पैसा लूटने वालों के खिलाफ भाजपा का बुलडोजर चलेगा।'

भाजपा सांसद श्री रविकिशन ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पाँच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को लूटकर बर्बाद कर दिया, नोच डाला। छत्तीसगढ़िया के भोलेपन के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा के 15 वर्षों के शासनकाल में छत्तीसगढ़ जिस ऊँचाई पर पहुँचा था, कांग्रेस की सरकार ने पाँच साल में उससे कहीं ज्यादा नीचे गिरा दिया। श्री रविकिशन ने भाजपा के घोषणा पत्र 'मोदी की गारंटी' की चर्चा करते हुए कहा कि इस गारंटी को लेकर हमने संकल्प लिया है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही पहले कैबिनेट बैठक में 18 लाख घरों का निर्माण पूरा करने के लिए राशि आवंटित करेंगे। यहां के मुख्यमंत्री ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना को आम गरीब लोगों तक इसलिए नहीं पहुंचने दिया क्योंकि उसमें प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा था यह वही मुख्यमंत्री है जो गांधी परिवार की वंदना में करोड़ों रुपए प्रदेश का फूंक चूका है। 2 साल के अंदर छत्तीसगढ़ के घर में नल से सीधे पीने पानी की उपलब्धता करवाएंगे। इसी तरह हम छत्तीसगढ़ में महतारी को नारी को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रत्येक महिला को ₹1000 महीना मतलब साल का 12000 यानी 5 साल में ₹60000 सीधा उनके खाते में वित्तीय सहायता देंगे।  अगर घर में तीन महिला भी होंगी चार महिला भी होंगी तो प्रत्येक महिला को 1000 रुपया मोदी सरकार की गारंटी है। ₹500 में गरीब परिवोर की महिलाओं को सिलेंडर दिया जाएगा, भले उसकी कीमत चाहे जो हो।

भाजपा सांसद श्री रविकिशन ने कहा कि देश की आदिशक्ति को सशक्त करने के लिए हमने राज्यसभा और लोकसभा में बिल लाकर महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित किया ।शीघ्र विधानसभा में और लोकसभा में महिलाएं अपने निर्णय लेकर देश का नेतृत्व करती दिखेंगी। यह भाजपा की विकासवादी सोच का परिचायक है और मोदी जी की गारंटी है। श्री रविकिशन ने दावा किया कि 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में चहुँओर कमल खिलेगा, भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण के मतदान के प्रतिशत का हवाला देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि कल की 72 फीसदी वोटिंग बता दे रही है कि जनता में भूपेश सरकार के प्रति कितना आक्रोश है! अब अपनी हार होते देखकर मुख्यमंत्री बघेल समेत तमाम कांग्रेस नेता ऊलजलूल बयान देकर राजनीतिक मर्यादा लांघ रहे हैं, प्रदेश की जनता, मातृशक्ति, युवाओं, गरीब, आदिवासी और किसान समेत सभी वर्ग का खुला अपमान करने पर उतर आई है।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल और क्रिएटिव टीम के उज्ज्वल दीपक भी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

शर्मसार हो रही मानवता : बहन का शव पीठ पर बांध बाइक से ले गया युवक, लोग देखते रहे नजारा

उत्तरप्रदेश। National News : औरैया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत कितनी बदतर है, इसका एक उदाहरण हमें सीएचसी अस्पताल में देखने को मिला है। पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में डाली गई रॉड में हो रही करेंट की चपेट में आने से अंजलि (20) वर्षीय बेसुध हो गई। परिवार की नजर पडऩे पर उसे बेसुध हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जो हुआ उसे सीएचसी परिसर में मौजूद लोग बस एक टक नजारा देखते रहे। शव ले जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला, तो भाई ने शव बाइक पर रखा, दूसरी बहन पीछे बैठी। बीच में मृत बहन का शव भाई ने दुपट्टे से पीठ पर बांधा और घर के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय के पास नवीन बस्ती पश्चिमी में रहने वाली अंजलि नहाने के लिए पानी गर्म करने के लिए कमरे में गई थी।

जहां बाल्टी में इलेक्ट्रानिक रॉड डाल रखी थी इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन ने जब बाल्टी के पास अंजलि को पड़ा देखा तो वो उसे लेकर सीएचसी अस्पताल पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सक ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद परिजन बिलख पड़े। डॉक्टर से बिना पोस्टमार्टम के शव घर ले जाने की बात कहीं। अंजलि के भाई आयुष, पिता प्रबल व दूसरी बहन बाइक से थे। अंजलि की मौत ने इतना झकझोरा कि एंबुलेंस की ओर परिजन का ध्यान ही नहीं गया। किसी ने एंबुलेंस व्यवस्था होने को लेकर शायद ही ध्यान दिलाया हो। बहन की शव को आयुष बाइक पर बैठा, दूसरी बहन पीछे बैठी, बीच में पिता ने अंजलि का शव रखा। संतुलन न बिगड़े इसके लिए दुपट्टे से अंजलि का शव भाई ने पीठ पर बांध लिया। तकरीबन 15 से 20 मिनट तक यह सब सीएचसी परिसर में चलता रहा। हर किसी की निगाहें बाइक पर टिकी रहीं।

और पढ़ें ...

केशकाल में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, निर्वाचन कार्य से लौट रहे दो शिक्षकों की मौत

केशकाल। छत्तीसगढ़ में कल यानी 7 नवंबर को पहले चरण के 20 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान केंद्रों में लोग बढ़-चढ़कर वोट देने पहुंचे। बता दें कि बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में से 9 विधानसभा सीटों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 तक मतदान हुआ। इसी बीच  केशकाल में निर्वाचन कार्य से लौट रहे दो शिक्षकों की मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा NH-30 बहिगांव के पास की ये घटना बताई जा रही है। ट्रक और कार में भीषण टक्कर हुई जिससे दोनों शिक्षकों की जान चली गई।

 
और पढ़ें ...