सियासत
Aaj Ka Rashifal 23 November 2024: शनिवार को इन राशियों की बदलेगी दशा, शनि देव के आशीर्वाद से पूरे होंगे सभी कार्य, जानें अपनी राशि का हाल
23 November 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 42 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 27 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज काल भैरवाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक खुश ख़बरी है कि आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप शाम के समय किसी व्यक्ति से मिलेंगे जिससे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर बात करेंगे। आज आप मार्केट से पूजा के लिए फूल ला सकते हैं। आज आप सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें, बड़ों की राय जरूर लें। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 7
वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी भी काम को शुरुआत करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। जो लोग आपकी प्रतिभा को कम आकते थे, आज उनको कुछ कर दिखाने का दिन है, आप जिस भी काम को करेंगे उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करके खुशी मिलेगी साथ ही आप कुछ नया भी सीखने को पाएंगे। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए किसी की मदद मांगेगे, आपको निराश होने की जरूरत नहीं होगी आपका काम बन जायेगा। आज भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। लवमेट आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 8
कर्क राशि-
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है जिसे सामने देखकर आपको यकीन नहीं होगा, मित्र से कुछ निजी समस्याओं पर बात करके आपको हल्का महसूस होगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन बढ़िया होने वाला है आपको अच्छा फायदा होने के योग हैं। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी की तरफ से कोई बड़ी जिम्मेदरी मिलेगी।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 5
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज का दिन आपके फेवर में रहने से आपको खुशी होगी जिस काम का रिजल्ट अभी तक आपको निराश कर रहा था उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज अपनी संतान को खुश देखकर आपको भी खुशी होगी। आज आप घर के बड़े-बुजुर्गों का खास ख्याल रखेंगे आपको भी अच्छा लगेगा। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में सावधान रहें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से पूरा करेंगे जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी, शाम को किसी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की संभावना है, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 3
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दुसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज किसी को दिए पैसे आपको मिल जायेंगे इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा लेकिन शाम का समय आपके लिए बेहतरीन साबित होगा आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी काम में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है आप ज्यादातर समय व्यस्त रहेंगे। आज कार्य स्थल पर आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आज आप माता जी की कोई इच्छा पूरी करेंगे, माता जी की खुशी देखने लायक होगी। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 5
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको खुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, किसी अच्छी जगह घूमने जायेंगे। बिजनेस में बेहतर लाभ पाने के लिए आज आप नया प्लान बनायेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आपके व्यावसायिक कौशल में निखार आयेगा और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पाएंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 9
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ऑफिस में आपकी तारीफ होगी और आपके काम करने की स्किल को सराहना मिलेगी। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 4
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नई योजना बनाएंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 4
शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है जो आदिवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाएगा - राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग
शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है जो आदिवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाएगा -अंतर सिंह आर्य
दुर्ग 21 नवंबर 2024 । शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है जो आदिवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाएगा। इसीलिए प्रत्येक आदिवासी ब्लॉक में 4 से 5 एकलव्य आदिवासी आश्रम होने चाहिए। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग शीघ्र ही आदिवासी वर्ग के लिए युवा संवाद एवं जन संवाद का कार्यक्रम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ आयोजित करेगा। उपरोक्त बातें आज राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित प्रेसवार्ता में कही ।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या ने कहा कि 13 मार्च 2024 को देश के राष्ट्रपति के द्वारा उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष की शपथ दिलाई थी उसके बाद से ही वह पूरे देश के दौरे पर है। जिससे कि आदिवासियों तक भारत सरकार की योजना सीधे पहुंच रही है अथवा नहीं इसकी समीक्षा कर रहे हैं । छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र में भी हजारों की संख्या में आदिवासियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। आदिवासियों के लिए भारतीय संविधान में निर्धारित रोस्टर का पालन हो रहा है कि नहीं इसकी समीक्षा करने के लिए बीएसपी के दौरे पर हैं बीएसपी देश का महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठान है। जिसका लाभ आदिवासी वर्ग को मिलना चाहिए भारत सरकार के द्वारा आदिवासी वर्ग के लिए अनेको जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमीन से जुड़े हुए हैं और वह प्रत्येक वर्ग की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं। विशेष पिछड़ी आदिवासी वर्ग के लिए जनमन योजना बनाई गई है। विशेष कर बैगा आदिवासियों के लिए यह योजना लागू की गई है। धरातल पर जाकर हमने इस योजना की समीक्षा भी की है विशेष कर मध्य प्रदेश के डिंडोरी एवं मंडला क्षेत्र में इस योजना के तहत कार्य हो रहे हैं। मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति इसी योजना के माध्यम से हो रही है रोड, पानी, बिजली की सुविधा इन क्षेत्रों के आदिवासियों को प्राप्त हो रही है। इस योजना के माध्यम से विकास हो रहा है आदिवासी वर्ग के द्वारा इसकी सराहना भी की गई है।
आदिवासी वर्ग के विकास के लिए उनका पूरा फोकस है विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में युवाओं से उनके द्वारा संवाद भी किया जा रहा है और जनवरी 2025 में दिल्ली में 5000 आदिवासी युवाओं के साथ युवा संवाद कार्यक्रम आयोजन की योजना बना रहे हैं जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करेंगे कि वह आदिवासी युवाओं के साथ सीधे संवाद करें ताकि उनका भी विकास हो सके एवं उन्हें रोजगार प्राप्त हो सके।
श्री सिंह ने कहा कि वन्य ग्राम के तहत फॉरेस्ट विभाग को अधिकार प्राप्त थे परंतु अब वन्य ग्राम को राजस्व ग्राम बना दिया गया है और जो आदिवासी इन क्षेत्रों में खेती किसानी कर रहा है उन्हें चार हेक्टेयर भूमि अर्थात 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जा सके ऐसे प्रयास हैं उनके पास 30 से 35000 अभी आवेदन प्राप्त है जिनकी समीक्षा की जा रही है। रिमोट एरिया में जहां नेटवर्क की समस्या थी उसके लिए कलेक्टर के साथ बैठक कर मोबाइल टावर लगाने के लिए कहा गया है ताकि नेटवर्क की समस्या भी दूर हो सके। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे आदिवासियों का विकास हो सकता है प्रत्येक आदिवासी ब्लॉक में 5 से 6 एकलव्य आवासी आश्रम होने चाहिए पूरे देश में 476 एकलव्य आवासीय आश्रम के निर्माण का कार्य चल रहा है। अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्या ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का भी माकुल जवाब दिया।
Aaj Ka Panchang: आज 22 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 22 नवंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- कार्तिक
तिथि
कृष्ण पक्ष सप्तमी - नवंबर 21 05:03 PM – नवंबर 22 06:08 PM
नक्षत्र
अश्लेषा- नवंबर 21 03:35 PM – नवंबर 22 05:10 PM
योग
ब्रह्म- नवंबर 21 12:01 PM – नवंबर 22 11:33 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:50 AM
सूर्यास्त- 5:25 PM
चन्द्रोदय- 11:41 PM
चन्द्रास्त- 12:35 PM
अशुभ काल
राहू- 10:48 ए एम से 12:07 पी एम
यम गण्ड- 02:46 पी एम से 04:06 पी एम
कुलिक- 08:09 ए एम से 09:28 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:57 ए एम से 09:39 ए एम, 12:28 पी एम से 01:11 पी एम
वर्ज्यम्- 06:18 ए एम, नवम्बर 23 से 08:04 ए एम, नवम्बर 23
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:46 ए एम से 12:28 पी एम
अमृत काल- 03:27 पी एम से 05:10 पी एम
शुभ योग
रवि योग- 06:50 ए एम से 05:10 पी एम
Aaj Ka Rashifal 22 November 2024: शुक्रवार को इन राशियों का होगा भाग्योदय,पढ़ें दैनिक राशिफल
22 November 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 11 बजकर 34 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 10 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आप अपने किसी करीबी दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं, बाहर का मौसम आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। अपने करियर को लेकर आप कुछ नया प्लान बनाएंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परामर्श ले सकते हैं। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी, जिससे घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा भी ले सकता है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
वृष राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदारों के आने से आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आपके मन में आज नए-नए विचार आ सकते है। आज आप कोई इलेक्ट्रनिक समान खरीद सकते है। आपका स्वास्थ्य़ अच्छा बना रहेगा। आज आपको पिछले किये गये प्रयासों का फल मिल सकता है। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ करा सकते हैं।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 4
मिथुन राशि
आज का दिन खुशियां भरा रहेगा। बच्चों से आपकोकोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। आर्ट्स के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनके मन में आज नए विचार आएंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। संगीत के क्षेत्र में रुझान रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है। लवमेट के साथ आज मूवी का प्लान बन सकता है। आज आप कुछ ऐसे कामों को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि
आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। आज आप अपने पिता के साथ मार्कट करने भी जा सकते हो। आज घर पर अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आपके बच्चों से आपको गुड न्युज मिल सकती है, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते है। आर्किटेक की जॉब कर रहे लोगों के काम का बॉस तारीफ कर सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के टीचरों के लिए आज का दिन मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित होगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धनलाभ हो सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य आज पहले से फिट रहेगा। बिजनेस के मामलों में आज आप सही ढंग से अपनी बात रख पायेंगे। पुराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 4
कन्या राशि
आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। आपके सारे पुराने काम आज पूरे हो जाएंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अच्छी कमाई होने का योग बन रहा है। कला के क्षेत्र में रुझान वालों को आज अच्छे ऑफर आ सकते है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है। आज रास्ते में आपकी किसी दोस्त से मुलाकात होगी। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बनाएंगे, इसका फायदा आपको आगे चलकर होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 7
तुला राशि
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थप-थपा सकते हैं। संगीत के क्षेत्र में रुझान रखने वालों को आज किसी फिल्म में गाने का ऑफर मिल सकता है। आज लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आयेगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि
आज का दिन दोस्तों के साथ बितेगा। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। बच्चों के करियर को बेहतर बनाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई जरूरी केस आज आपके पक्ष में रहेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 5
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपकी तारीफ कर सकते है। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएगें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, आज उनके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 4
मकर राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस के कार्यों में आज आपका मन लगेगा। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। छोटे स्तर पर शुरु किया गया बिजनेस लाभकारी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन खास रहने वाला है जीवनसाथी से पहले किया हुआ वादा आज पूरा कर सकते है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आज आपको बचना चाहिए, धैर्य के साथ काम करें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं, आत्मविश्वास को बनाये रखें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
मीन राशि
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है, जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आज हो सके उधार के लेन-देन से बचें। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 9
सीएम जेल चले जाते हैं… अडानी का कुछ नहीं होता, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
दिल्ली :- कांग्रेस नेता राहुल गांधी अडानी के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में सीएम को जेल भेजा जा रहा है लेकिन अडानी का कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये बिजनेसमैन पीएम मोदी को पूरा समर्थन करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अडानी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी क्राइम करता है तो उसे जेल भेजा जाता है। अब अमेरिकन एजेंसी ने कहा है कि इन्होंने क्राइम किया है। इन्होंने भारत में घूस दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी करना भी चाहें तो कुछ नहीं कर सकते हैं। उन्होने कहा कि पीएम मोदी अडानी के कंट्रोल में हैं। राहुल ने कहा कि इस आदमी ने 2000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है लेकिन उसका कुछ नहीं होगा।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी हैं और हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। राहुल ने कहा कि जिस भी राज्य सरकारों में अडानी ग्रुप के साथ समझौता हुआ है, उसकी जांच होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में जेपीसी की जांच होनी चाहिए। राहुल ने कहा कि अडानी के भ्रष्टाचार की बात मैं नहीं कर रहा हूं ये अमेरिकी एजेंसी ने जांच में बातें कही हैं।
BREAKING NEWS : कांग्रेस ने अनुसंधान विभाग में की पदाधिकारियों की नियुक्ति, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
BREAKING NEWS : कांग्रेस अध्यक्ष ने अनुसंधान विभाग के सचिव, संयुक्त सचिवों, राष्ट्रीय समन्वयकों, राज्य अध्यक्षों, राज्य सचिव और राज्य समन्वयकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से अनुमोदित किया है।

ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस, 12 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
झारखंड :- हजारीबाग जिले में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर दौड़ रही एक स्लीपर बस अचानक पलट गई। बस के सड़क पर गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में करीब 12 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं 20 से ज्यादा सवारियां घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुछ घायलों को रांची के रिम्स में रेफर किया गया है। जिन्हें हल्की चोटें लगीं, उन्हें बरकट्ठा के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। बस कोलकाता से पटना जा रही थी कि जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में हादसे का शिकार हो गई। राहगीरों ने बचाव अभियान चलाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लिया, बस सीधी कराई।
कोलकाता नंबर की बस अनकंट्रोल हुई
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा घने कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण हुआ। कोहरे के कारण ड्राइवर को साफ नजर नहीं आया और बैलेंस बिगड़ गया। वह बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस डगमगाते हुए सड़क पर पलट गई। मरने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। बस का नंबर (WB76A1548) है, जो कोलकाता का नंबर है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही प्रदेश के पूर्व विधायक जानकी यादव मौके पर पहुंचे। उनके टीम ने हादसास्थल पर राहत अभियान चलाया। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा भी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि बरकट्ठा में सिक्स लेन हाईवे का निर्माण पिछले 6 साल से चल रहा है, लेकिन अब तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ।
सरकार की लापरवाही हादसे का कारण
निर्माण कार्य पेटी कॉन्ट्रैक्टर राज केसरी की कंपनी को दिया गया है, लेकिन कंपनी की ओर से सड़क को तोड़-फोड़ कर छोड़ दिया गया है। हादसा होने का एक कारण यह भी है। बस बैलेंस बिगड़ने पर टूटी-फूटी सड़क में फंस गई और फिर पलट गई। कई बार सरकार को सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा गया, लेकिन लापरवाही बरती जा रही है और हादसे हो रहे हैं।
ब्रेकिंग : अमेरिका में गौतम अडानी का अरेस्ट वारंट जारी...जानिए क्या है पूरा मामला..!!
अमेरिका :- अडानी समूह के चेयरमैन और देश के दूसरे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी की मुश्किलें बढ़ गई है. अमेरिका में न्यूयॉर्क की अदालत में गौतम अडानी समेत सात लोगों पर 250 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाये गए हैं.
यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस के मुताबिक, अदाणी ने भारत में सौर ऊर्जा से जुड़ी एक परियोजना हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर (21 अबर रुपये से ज्यादा) की रिश्वत का वादा किया था। हालांकि, अब तक इस पर कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आरोप है कि इन पैसों को जुटाने के लिए अमेरिका समेत अन्य देशों के निवेशकों और बैंकों से झूठ बोला गया। जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, उनमें अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के अधिकारी और कारोबारी के करीबी सागर और विनीत जैन का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गौतम और सागर अदाणी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है।
दावा किया जा रहा है कि 2020 से 2024 के बीच आरोपियों ने एक सौर ऊर्जा अनुबंध पाने के लिए गलत रास्ता अपनाया। उन्होंने भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने की साजिश रची। इस अनुबंध के जरिए 20 साल में दो बिलियन डॉलर से ज्यादा मुनाफे का अनुमान लगाया गया था। इसके लिए झूठे दावों और योजनाओं को आधार बनाकर कर्ज और बॉन्ड्स जुटाए गए। इसका कुछ हिस्सा अमेरिकी फर्म्स से भी जुटाया गया। न्यूयॉर्क में दर्ज मामले को लेकर कोर्ट में कहा गया कि पैसे रिश्वत विरोधी नीतियों के खिलाफ जाकर और भ्रामक बयानों के जरिए जुटाए गए। आरोपियों ने एफबीआई और यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) की जांच में बाधा डालने की भी साजिश रची।
CBSE 10th 12th Board Exam 2025 : सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानिए कब से होंगे एग्जाम
CBSE Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार रात को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी की है। आमतौर पर, बोर्ड नवंबर के अंत तक या दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में परीक्षा तिथियां घोषित करता है, लेकिन इस बार डेट शीट पहले ही जारी कर दी गई। इस बार बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी, और अंतिम परीक्षा 4 अप्रैल को होगी।
CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का शेड्यूल
10वीं की डेट शीट



12वीं की डेट शीट



सीबीएसई नहीं करेगा मेरिट सूची और डिवीजन की घोषणा
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में छात्रों की मेरिट सूची और डिवीजनवार अंक जारी नहीं करेगा। बोर्ड ने पिछले चलन को जारी रखते हुए टॉपर्स की सूची और डिवीजन की घोषणा न करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों के बीच ‘अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा’ को रोकना है। छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे और उन्हें प्रत्येक विषय में व्यक्तिगत रूप से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Aaj Ka Panchang 21 November 2024: आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार का संपूर्ण पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त, यहां पढ़ें और दिन को बनाएं बेहतर
Aaj Ka Panchang 21 Nov 2024: जानें गुरुवार का पंचांग, जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल व गुलिक काल की वास्तविक स्थिति विस्तार से ज्ञात होगी।
21 नवम्बर 2024 दिन- गुरूवार का पंचाग
सूर्योदयः- प्रातः 06:39:00
सूर्यास्तः - सायं 05:21:00
विशेषः- गुरूवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करने से दीर्घ आयु की प्राप्ति होती है।
विक्रम संवतः - 2081
शक संवतः- 1946
आयनः- दक्षिणायन
ऋतुः- शरद ऋतु
मासः - मार्गशीर्ष माह
पक्षः- कृष्ण पक्ष
तिथिः- षष्ठी तिथि 17:04:44 P.M तक तदोपरान्त सप्तमी तिथि।
तिथि स्वामीः- षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं तथा सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य देव हैं।
नक्षत्रः - पुष्य नक्षत्र 15:36:42 P.M तक तदोपरान्त आश्लेषा नक्षत्र
नक्षत्र स्वामीः- पुश्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव जी हैं तथा आश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध देव जी हैं।
योगः- शुक्ल 12:00:00 P.M तक तदोपरान्त ब्रह्म।
गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 09:27:00 A.M बजे से 10:47:00 A.M बजे तक
दिशाशूलः- गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें।
राहुकालः- राहुकाल 01:26:00 P.M बजे से 02:46:00 P.M तक
तिथि का महत्वः- इस तिथि में ताड़ का सेवन नहीं करना चाहिए तथा यह तिथि राज सम्बन्धी कार्यों के लिए, विवाह, अन्नप्राशन व गृह प्रवेश के लिए शुभ है।
Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर को बना दो महायोग, 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय
Aaj Ka Rashifal 21 November 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार आज यानी 21 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन गुरुवार है। आज ब्रह्म योग और शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है। शुभ कार्य न करने का समय यानी राहुकाल का समय दोपहर 01 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 12 राशियों का राशिफल बताया गया है, आइए जानते हैं आपका आज का दिन कैसा रहेगा और कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे।
मेष राशि
किसी मूल्यवान वस्तु को पाने के योग बनेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि
भाई बहन या पड़ोसी के कारण चिंतित रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है । स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करे और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करें।
मिथुन राशि
रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।
सिंह राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें ।
कन्या राशि
शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।
तुला राशि
श्वसन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के कारण तनाव मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।
वृश्चिक राशि
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
जल स्नान के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहे। परिवार में सुख शांति रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचे। सुबह कुत्ते को भोजन कर दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।
कुंभ राशि
रोग या विरोधी सक्रिय रहेंगे। आलस्य से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दीया जला दें।
मीन राशि
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
Chhattisgarh: दिल्ली दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम ने अमित शाह से की मुलाकात, नक्सलवाद को लेकर हुई चर्चा
रायपुर/ नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. बैठक में राज्य के विकास, सुरक्षा एवं अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई. सीएम साय ने कहा, “अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ में चल रही नक्सली गतिविधियों से अवगत कराया. उनके मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार में हम तेजी से नक्सलवाद से लड़ रहे हैं. हमारी सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है.
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की प्रगति की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है. गृह मंत्री ने इन प्रयासों की सराहना की और केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. बैठक में नक्सल उन्मूलन की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई.
केंद्रीय मंत्री ने हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जा रही है. सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी सरकार ने एंटी-नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है. पिछले 11 महीने में लगभग 200 नक्सली मारे गए हैं, वहीं 700 से अधिक नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प की दिशा में हमारी सरकार कदम बढ़ा रही है. मुख्यमंत्री ने बताया केंद्र सरकार राज्य में सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार को नक्सलवाद के खिलाफ हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है.
रायपुर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा
इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की. बैठक में राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास के संबंध में चर्चा की गई. केंद्रीय मंत्री ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू करने पर अपनी सहमति जताई है. इसके साथ ही रायपुर एयरपोर्ट पर कार्गो हब विकसित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी एवं रायपुर एयरपोर्ट से पटना एवं रांची के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की सहमति मिली है.
झारखंड में दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, इन दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर
झारखंड :- विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की 38 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस चरण में कुल 528 प्रत्याशी मैदान में हैं. 1 करोड़ 23 लाख 58 हजार 195 लोग मतदान करेंगे. 31 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से लेकर शाम के चार बजे तक मतदान होगा. इसके अलावा बाकी मतदान केंद्रों में पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी
झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग. इसमें 1.23 करोड़ वोटर्स शामिल होंगे. सेकेंड फेज की 38 में से 18 सीटें संथाल, 18 सीटें उत्तरी छोटानागपुर और दो सीटें रांची जिले की हैं. दूसरे फेज में 528 कैंडिटेट्स मैदान में. इनमें से 55 महिला उम्मीदवार. 31 बूथ पर सात से चार बजे तक मतदान
झारखंड के पहले चरण में 66.65 फीसदी हुआ था मतदान
झारखंड के पहले चरण में कुल 66.65 फीसदी वोटिंग हुई थी. पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान हुआ था. 13 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग हुई थी.
झारखंड चुनाव के दूसरे चरण में 528 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 14,218 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिनमें से शहरी क्षेत्र में 2414 और ग्रामीण क्षेत्र में 11804 बूथ बनाए गए हैं. दूसरे चरण में कुल 528 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 455 पुरुष, 55 महिला और एक थर्ड जेंडर के प्रत्याशी शामिल हैं. दूसरे चरण में मतदान करने वाले 1 करोड़ 23 लाख 58 हजार 195 मतदाता हैं, जिनमें 62 लाख 70 हजार 029 पुरुष, 60 लाख 79 हजार, 019 महिला और 147 थर्ड जेंडर शामिल हैं.
By election 2024: 5 राज्यों की 15 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतदान जारी
महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। इसके साथ ही 5 राज्यों में विधानसभा की 15 और लोकसभा की 1 सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर चुनाव हो रहा है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। ये सीटें करहल, सीसामऊ, कटेहरी, कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद, फूलपुर, खैर और मझवां हैं। पंजाब में चार विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। इनके नाम गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला हैं। केरल में पक्कड़ और उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़े कुछ अहम आंकड़े
कुल मतदाता- 9.70 करोड़
पुरुष- 5 करोड़ महिला-4.69 करोड़ थर्ड जेंडर-6101 18-19 (फर्स्ट टाइम वोटर)-22.2 लाख विकलांग- 6.41 लाख 100+मतदाता-47392
कुल उम्मीदवार- 4136
पुरुष-3771 महिला- 363 अन्य-2
कुल मतदान केंद्र-100186
ग्रामीण -57582 शहरी- 42604 मॉडल बूथ-633 महिलाओं द्वारा संचालित बूथ-406 विकलांगों द्वारा संचालित बूथ- 274 वेबकास्टिंग- 67557
5 राज्यों की 15 सीटों पर उपचुनाव
इसके अलावा 5 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भी आज वोट डाले जाएंगे. इन 15 सीटों में 13 सीटें ऐसी हैं जो विधायकों के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई हैं जबकि एक सीट पर निधन और एक सीट नेता के जेल जाने के बाद खाली हुई है. इन 15 सीटों में से 9 उत्तर प्रदेश की हैं जहां पर वोट डाले जाएंगे. 15 सीटों की बात करें तो उत्तर प्रदेश की 9, उत्तराखंड की 1, पंजाब की 4, केरल की 1 सीट शामिल है.
Aaj Ka Panchang: आज 20 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 20 नवंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- कार्तिक
तिथि
कृष्ण पक्ष पंचमी- नवंबर 19 05:28 PM- नवंबर 20 04:49 PM
कृष्ण पक्ष षष्ठी- नवंबर 20 04:49 PM- नवंबर 21 05:03 PM
नक्षत्र
पुनर्वसु- नवंबर 19 02:56 PM- नवंबर 20 02:50 PM
पुष्य- नवंबर 20 02:50 PM- नवंबर 21 03:35 PM
योग
शुभ- नवंबर 19 02:55 PM- नवंबर 20 01:08 PM
शुक्ल- नवंबर 20 01:08 PM- नवंबर 21 12:01 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:48 AM
सूर्यास्त- 5:36 PM
चन्द्रोदय- नवंबर 20 10:01 PM
चन्द्रास्त- नवंबर 21 11:53 AM
अशुभ काल
राहू- 12:12 PM- 1:33 PM
यम गण्ड- 8:09 AM- 9:30 AM
कुलिक- 10:51 AM- 12:12 PM
दुर्मुहूर्त- 11:50 AM- 12:34 PM
वर्ज्यम्- 11:05 PM- 12:44 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 12:27 PM- 02:02 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:12 AM- 06:00 AM
