प्रदेश
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर नितिन नबीन का बगीचा में जश्न।
हम सबके प्रेरणास्रोत तथा भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा मंडल बगीचा द्वारा बस स्टैंड परिसर में आतिशबाजी कर एवं मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।
कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन के नेतृत्व को संगठन के लिए प्रेरणादायी बताते हुए इसे पार्टी के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयाँ दीं और पार्टी की नीतियों एवं संगठन की मजबूती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर भाजपा मंडल के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
