प्रदेश

गायत्री परिवार जिला ट्रस्ट द्वारा गायत्री प्रज्ञापीठ बगीचा में मंदिर प्रबंधन समिति का पुनर्गठन।

गायत्री परिवार जिला ट्रस्ट द्वारा गायत्री प्रज्ञापीठ बगीचा में मंदिर प्रबंधन समिति का पुनर्गठन।

 

 

बगीचा, 15 अगस्त 2025

 

अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष को दृष्टिगत रखते हुए गायत्री प्रज्ञापीठ बगीचा में गायत्री परिवार ट्रस्ट, जिला जशपुर की टोली द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ मंदिर प्रबंधन समिति का पुनर्गठन संपन्न हुआ।

 

बैठक की शुरुआत गायत्री महामंत्र से हुई।परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में आयोजित उक्त बैठक में बताया गया कि जन्मशताब्दी वर्ष का कार्य सुचारू रूप से जारी है। साथ ही गायत्री प्रज्ञापीठ मंदिर प्रबंधन समिति की गतिविधियों के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। समिति पंजीयन में विलंब होने के कारण जशपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी इसमें शामिल करने पर जोर दिया गया।

 

जिला ट्रस्ट के द्वारा गायत्री प्रज्ञापीठ मंदिर व्यवस्थापन समिति का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर निम्नलिखित जिम्मेदारियां सौंपी गईं ।

समन्वयक – श्रीमती रीना बरला

सह-समन्वयक – श्रीमती कीर्तन सिंह

कोषाध्यक्ष – रमेश गुप्ता

आंदोलन प्रमुख – दर्शन जिंदल

देवालय प्रबंधन – श्रीमती बलवती देवी यादव

संगठन प्रमुख – अच्युतानंद यादव

वित्त – मदन जायसवाल

व्यवस्थापक – संतोष कुमार सोनी

 

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने मंदिर एवं संगठन के कार्यों को गति देने और सामूहिक सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे सप्त सूत्रीय आंदोलन एवं मिशन की गतिविधियों को सुचारु रुप से उत्साह के साथ क्रियान्वित करने का संकल्प लिया गया।गायत्री परिवार जशपुर के जिला समिति से पधारे सहादुल सिंह,एमएस पैंकरा,धर्मेंद्र गुप्ता,जेएन सिंह ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मिशन के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया।

ये भी पढ़ें...