राशिफल
जशपुर जंक्शन : आज का राशिफल – 8 अगस्त 2025।Aaj ka Rashifal
*मेष राशि*
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। प्रेम व संतान का साथ मिलेगा। व्यापार शानदार चलेगा। “सूर्य को जल दें।” शुभ संकेत हैं।
*वृषभ राशि*
भाग्य आपका साथ देगा। कार्यों में बाधाएं दूर होंगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सब अच्छा रहेगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
*मिथुन राशि*
सतर्कता आवश्यक है—कोई जोखिम न लें। वाहन धीमी गति से चलाएं। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, चोट के संकेत हैं। प्रेम व संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार सामान्य अच्छा है। काली देवी को प्रणाम करें।
*कर्क राशि*
स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम व संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। नौकरी-चाकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, नीली वस्तु दान करना शुभ रहेगा।
*सिंह राशि*
शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। गुणज्ञान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम, संतान व व्यापार ठीक रहेगा। नीली वस्तु दान करना लाभदायक होगा।
*कन्या राशि*
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पढ़ने-लिखने में अवसर मिलेंगे। मानसिक स्थिति थोड़ी व्यथित रहेगी। संतान को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में छोटी—छोटी तकरार हो सकती हैं। बाकी स्थिति सामान्य अच्छी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करें।
*तुला राशि*
गृह कलह के संकेत हो सकते हैं। भू-बिल्डिंग या वाहन खरीदने का अवसर बन सकता है। माँ के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान व व्यापार सामान्य अच्छे रहेंगे। नीली वस्तु पास रखें।
*वृश्चिक राशि*
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। पराक्रम फलदायक रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान व व्यापार सभी अच्छे रहेंगे। पीली वस्तु पास रखने से लाभ होगा।
*धनु राशि*
धन व लिक्विड फंड में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। प्रेम व संतान पक्ष अच्छा रहेगा। परंतु फिलहाल निवेश से बचें। लाल वस्तु पास रखें।
*मकर राशि*
आपकी जरूरत के अनुसार वस्तुएँ उपलब्ध होंगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छे रहेंगे। काली देवी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
*कुंभ राशि*
मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी। घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। खर्च अधिक रह सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम व संतान पक्ष अच्छा रहेगा, व्यापार सामान्य रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
*मीन राशि*
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यात्रा के अवसर बनेंगे। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छी स्थिति में रहेंगे। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।
