राशिफल
ब्रेकफस्ट में बनाएं पाइनऐपल सैंडविच
पाइनऐपल सैंडविच सुबह के नाश्ते के हिसाब से बेहद आसान रेसिपी है। साथ ही इसमें पाइनऐपल यानी अनानास और चीज़ की ढेर सारी खूबियां मौजूद हैं। अगर आपको एक्सपेरिमेंट पसंद है तो आपको चीज और पाइनऐपल का यह कॉम्बो बहुत अच्छा लगेगा।
सामग्री
ब्रेड स्लाइस 6
मक्खन 6 चम्मच
पाइनऐपल जैम 6 चम्मच
चीज क्यूब 2
पाइनऐपल स्लाइस 2
बनाने की विधि
- ब्राउन या वाइट, अपनी पसंद की कोई भी ब्रेड आप इस सैंडविच के लिए चुन सकते हैं।
- सबसे पहले मक्खन को थोड़ा सा पिघलाकर इसे ब्रेड के दोनों साइड पर अच्छी तरह से लगाएं।
अब इसी मक्खन लगी ब्रेड पर पाइनऐपल जैम लगाएं। आप चाहें तो ब्रेड का किनारा काटकर भी सैंडविच बना सकती हैं।
अब 2 अलग-अलग प्लेटों में मक्खन और जैम लगी ब्रेड को रखें और चीज क्यूब को घिसकर ब्रेड पर डालें और ब्रेड की दूसरी स्लाइस को ऊपर से रख दें।
अब पाइनऐपल का एक टुकड़ा सैंडविच के ऊपर वाले लेयर पर रखें और ऊपर से तीसरी ब्रेड रखकर सैंडविच बना दें।
- आप चाहें तो सैंडविच को बांधे रखने के लिए टूथपिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
