देश विदेश
बूढ़ा तालाब में तीन एजेंसियों ने किया घोटाला : सदन में मंत्री जवाब नहीं दे पाए
बूढ़ा तालाब में अनेक तरह के सुंदरीकरण विकास के साथ मनोरंजन के नाम पर खर्च की गई राशि को लेकर विधानसभा में विधायक अजय चंद्राकर और राजेश मूणत ने मंत्री को घेरा,
अपने ही विधायकों के सवालों का जवाब देने में मंत्री बदले झांकने लगे अधिकारियों की पर्ची आने लगी जिसे पढ़-पढ़ कर मंत्री जवाब देते रहे और आखिरकार जवाब तो नहीं मिला बाद में विधायकों को स्थिति से अवगत कराने की बात की गई |
यहां सवाल यह उठता है कि विधायक अजय चंद्राकर और विधायक राजेश मूणत प्ले राजधानी के विवेकानंद सरोवर पर अनियमित खर्च की गई राशि के घोटाले को लेकर सवाल तो सही उठाए हैं अब यहां इंतजार है कि मंत्री सदन में तो जवाब नहीं दे पाए बाद में जांच कर क्या जवाब देंगे यह तो मामले को टालने वाली बात है |
