क्राइम
पीजी कॉलेज कांकेर में राज्य स्तरीय हैण्डबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हैण्डबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम रायगढ़ एवं उपविजेता टीम दुर्ग रही
छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान मे राज्य स्तरीय हैण्डबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 13 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से कुल 10 संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, सरगुजा, बलौदाबाजार एवं बस्तर के 200 खिलाड़ियो एवं मैनेजर/कोच ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत बस्तर के पारंपरिक नृत्य द्वारा किया गया, उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार भाऊ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.वी के.रामटेके के द्वारा माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया जिसमे प्रथम मैच बिलासपुर एवं कोरबा के मध्य खेला गया, जिसमे बिलासपुर की टीम विजेता रहीं जिसकी प्रसंशा मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि ने फाइनल मैच का लुफ्त उठाया फाइनल मैच रायगढ़ एवं दुर्ग के मध्य खेला गया जिसमे बहुत ही रोमांचक मुकाबले में रायगढ़ टीम ने अंतिम क्षणों में निर्णायक गोल करते हुए 23/22 के अंतर से दुर्ग को पराजित कर विजेता बनी एवं मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए विजेता टीम रायगढ़ सेक्टर को बधाई दी एवं उपविजेता टीम दुर्ग सेक्टर को भविष्य में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए विजेता बनने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देते हुए खेल भावना को ध्यान मे रख कर खेलने एवं और मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहने की बात कही एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
राज्य स्तरीय हैण्डबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया एवं इस आयोजन के विभिन्न स्तरों जैसे कि उदघाटन, समापन, खेल मैदान की तैयारी, भोजन व्यवस्था, आवास सुविधा एवं बस्तर संभाग के सभी क्रीडा अधिकारीयों की एकजुटता एवं कार्यकुशलता की तारीफ़ की तथा बिना किसी व्यवधान के कार्यक्रम संपन्न कराने पर महाविद्यालय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष ने विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई देते हुए खेल को दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया एवं युवओ को मोबाइल गेम को छोड़ कर मैदानी खेलो को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ.वी के रामटेके ने विजेता टीमों को बधाई दिया साथ हो खेलो मे अनुशासन का परिचय देने के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मूख्य अतिथि के रूप मे पद्मश्री अजय कुमार मंडावी, विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष देवेंद्र कुमार भाऊ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.वी के. रामटेके ने किया। राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक डॉ. अजय सिंह, बिलासपुर एवं डॉ. बोगी शंकर राव वरिष्ठ क्रीडा अधिकारी कोरबा, मुकेश घोरे वरिष्ठ क्रीडा अधिकारी मस्तुरी, बस्तर विश्वविद्यालय के खेल संचालक बी. एल. केंवट, एवं डॉ. नवीन कुमार सिंह वरिष्ठ क्रीडा अधिकारी जगदलपुर एवं अतिथिगण डॉ. स्वामी राम बंजारे वरिष्ठ प्राध्यापक, सपन श्रीवास्तव, धीरज जायसवाल, शशांक राय, रोशन साहू, जयप्रकाश गेडाम, सुनील जायसवाल सदस्य जनभागीदारी समिति, ईश्वर कावडे कृषि सभापति कांकेर, बस्तर संभाग के समस्त क्रीडा अधिकारी एवं महाविद्यालय परिवार के कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित थे।
पूरी प्रतियोगिता में मंच का सफल संचालन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक शरद ठाकुर, विजय प्रकाश साहू द्वारा किया गया, हिंदी एवं अंग्रेजी में मैच की कमेंट्री महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अर्चना सिंह एवं विजय प्रकाश साहू ने अपने कुशल अनुभव से 10 संभाग से आये समस्त मैनेजर/कोच, खिलाडियों का दिल जीत लिया एवं सम्पूर्ण प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्रीड़ा अधिकारी सुनील देव जोशी, मनीष टोप्पो, पालन दीवान, चेतन कुमार श्रीवास, हुमन राम यदु, महेंद्र रजक, नीरज कुमार पटेल, अमित सिंह मरकाम, रघुवर सिंह ध्रुव, रविन्द्र कुमार ध्रुव, मुकेश नेताम, सुन्दर लाल भुआर्य एवं प्रतियोगिता के निर्णायक सुनीता साहू, बालकृष्ण साहू, परमेश खरे, मोहनीश वर्मा, अजय धु्रव एवं आशुतोष कुमार ठाकुर का प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत मे राज्य स्तरीय हैण्डबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के संगठन सचिव सुधीर सोवानी क्रीड़ा अधिकारी भानुप्रतापदेव शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर ने आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी का धन्यवाद किया।
