सियासत
गाजियाबाद कोर्ट परिसर में वकीलों और न्यायाधीश के बीच तीखी नोंकझोंक मारपीट
गाजियाबाद कोर्ट परिसर में वकीलों और न्यायाधीश के बीच तीखी नोंकझोंक और मारपीट देखने को मिली। अदालत में एक सुनवाई के दौरान वकीलों और न्यायाधीश के बीच कहासुनी हो गई, जिससे माहौल गरमा गया एक वकील द्वारा दूसरे वकील पर गोली चलाने की भी जानकारी आ रही है, जिससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने कोर्ट परिसर में जांच शुरू कर दी और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से मामले को समझने की कोशिश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर इस झगड़े का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह विवाद के दौरान कोर्ट की गरिमा का उल्लंघन हुआ। इसके चलते वकीलों के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया और पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। cg24news.in
