प्रदेश

ब्रेकिंग : 5 लाख ईनामी माओवादी सहित दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

ब्रेकिंग : 5 लाख ईनामी माओवादी सहित दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर : जिले में माओवादी संगठन को एक बड़ा झटका लगा है। कुतुल एरिया कमेटी के सप्लाई टीम कमांडर (एसीएम) और 5 लाख के ईनामी माओवादी सोनवा उर्फ डोसेल सलाम और महिला माओवादी आरती सलाम ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन दोनों ने 13 और 9 वर्षों तक माओवादी संगठन में काम किया था

सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के चलते नक्सली संगठन में भय का माहौल बना हुआ है, जिसके कारण माओवादी संगठन को छोड़कर नक्सली समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सोनवा सलाम कुतुल एरिया कमेटी के सप्लाई टीम कमांडर के रूप में सक्रिय थे, जबकि आरती सलाम कोडलियार जनताना सरकार स्कूल विभाग की सदस्य थीं।

इन दोनों नक्सलियों का आत्मसमर्पण पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है, जिसमें नारायणपुर पुलिस का विशेष योगदान रहा। सलाम दंपत्ति नारायणपुर, कुकड़ाझोर और सोनपुर क्षेत्रों में सक्रिय माओवादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें...