प्रदेश
बाहवाई बटोरने सिम्स अस्पताल ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति आज हड़ताल के दिन सिम्स में पूरे दिन नही हुआ इलाज
ओपीडी आईपीडी सभी मरीजों की हुई देखभाल की खबर निकली झूठी
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर बिलासपुर / कोलकाता स्थित आर जी कर मेडिकल कॉलेज में पीजी छात्रा के साथ हुई घटना के विरोध मेंआज सिम्स हॉस्पिटल में कार्यरत पीजी रेसिडेंस डॉक्टर्स और जूनियर डॉक्टर्स के स्ट्राइक में जाने के कारण सभी विभागाध्यक्ष को अपने अपने विभाग के ओपीडी का संचालन कंसलटेंट से कराने के लिए निर्देशित किया गया था जो कि सफलता पूर्वक कार्यान्वित हुआ। ऐसी खबर की प्रेस विज्ञप्ति सिम्स ने जारी कर दी जबकि ऐसा वास्तव में हुआ नही दरसल सिम्स में इलाज करवाने बंगाली पारा सरकंडा में निवासरत दो लोग ओपीडी वार्ड में इलाज हेतु गए मगर उन्हें वहां हड़ताल की बात बता दी गई और वापस जाने को कह दिया गया। इस बात की पुष्टि हेतु दोनो निवासी वहां लगे सीसी टीवी फुटेज तक देखने की बात कह रहे है। अब ऐसे में किसकी बात सही मानी जाए एक तरफ सिम्स किसी भी मरीज़ को कोई परेशानी नहीं हुई का दावा कर रहे तो वही दूसरी तरफ मरीज इलाज नहीं होने की दुहाई दे रहे । अब यदि मरीज द्वारा बताई बात सही है तो ऐसे में सिम्स द्वारा गलत प्रेस विज्ञप्ति जारी करना सिर्फ वाहबाई लूटने का माध्यम साबित होता है जो धरातल पर लागू होता नही दिखाई पड़ रहा।
हमारी पड़ताल में हमने वार्ड में भर्ती मरीजों का इलाज होना पाया है ।
