प्रदेश
विधायक कार्यालय में मनाई गई पू्र्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन
विधायक कार्यालय आरंग में शुक्रवार शाम को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। एक भावुक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि वाजपेयी जी की बातें अक्सर उम्मीद, धैर्य और सच्चाई की ओर इशारा करती हैं और उन्होंने अपने शब्दों के माध्यम से लोगों को संघर्ष, समर्पण और महानता की ओर प्रेरित किया। उनके विचार आज भी लोगों के लिए मार्गदर्शक का काम करते हैं।
उनके विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर आप उनके विचारों से स्वयं को प्रेरित कर सकते है। अटल जी कहते थे कि बाधाएं आती हैं आएं,घिरें प्रलय की घोर घटाएं,पावों के नीचे अंगारे,सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं,निज हाथों में हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा। कदम मिलाकर चलना होगा।
वाजपेयी जी का कहना था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।
उनका पूरा विश्वास था कि मन हार करके मैदान नहीं जीते जाते, न मैदान जीतने से मन ही जीते जाते हैंl इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपास्थित रहे
