सियासत
तिरंगे के रंगों से सजा महाकाल दरबार, करें भगवान के दिव्य दर्शन
भगवान महाकालेश्वर मंदिर के दरबार में केवल तीज और त्योहार ही सबसे पहले नहीं मनाई जाते हैं, बल्कि राष्ट्रीय पर्व की शुरुआत भी महाकाल के दरबार से ही होती है. आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवान महाकाल का तिरंगे के रंग से श्रृंगार किया गया. इसके बाद भगवान की भव्य भस्म आरती हुई.
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष गुरु के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर में से शिव भक्तों को धर्म के साथ-साथ राष्ट्र भक्ति का भी संदेश समय-समय पर दिया जाता है. उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवान महाकाल को तिरंगे से श्रृंगारित किया गया. इसके बाद भगवान महाकाल ने भस्मी से स्नान किया.
महाकालेश्वर मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुई भस्म आरती में शामिल हुए शिव भक्तों के लिए तिरंगे का श्रृंगार काफी चौंकाने वाला था. महाकालेश्वर मंदिर परिसर को भी तीन रंगों से सजाया गया है.
