प्रदेश
बस्तर के पत्रकारों की निशर्त रिहाई करवाए भाजपा सरकार : भूपेश बघेल
*बस्तर के चार पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल*
*भाजपा सरकारें पत्रकारों के साथ हमेशा करती हैं दमन की कार्यवाही*
बस्तर के चार पत्रकारों को षडयंत्रपूर्वक आन्ध्रप्रदेश की पुलिस के द्वारा कार्यवाही करवाने की कड़ी निंदा करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की सरकारे हमेशा पत्रकारों के दमन की कार्यवाही करती है। रमन सरकार के समय भी पत्रकारों की गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी थी, तब एडीटर गिल्ड ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच किया था। वर्तमान आन्ध्र में गिरफ्तार चारों पत्रकारों की रिहाई के लिये छत्तीसगढ़ सरकार आंध्र सरकार से तथा राज्य के डीजीपी आंध्र के डीजीपी से बात करके पत्रकारों की निःशर्त रिहाई करवायें।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में पत्रकारों को फंसाने वाले थानेदार को निलंबित किया जा चुका है |
