सियासत
नाम ट्रांसफर कराने से नहीं चलेगा काम… इन्ही लाड़ली बहनों को सरकार देगी 450 रुपये में गैस सिलेंडर
भोपाल। मध्यप्रदेश में 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर पाने के लिए पुरुष के नाम से महिला के नाम पर ट्रांसफर कराने से काम नहीं चलेगा। इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनका नाम पहले से ही गैस कनेक्शन था।
बता दें कि, एमपी में 40 लाख महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेंगे। विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में शामिल महिलाओं को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना लागू की थी।
खाद्य मंत्री ने कहा…
खाद्य नागिरक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यह सिर्फ उज्जवला योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना के लिए हैं। पुरुषों के नाम पर यदि रसोई गैस सिलेंडर है तो वह मान्य नहीं किया जाएगा। इस योजना के लागू होने के बाद बड़ी संख्या में ट्रांसफर के मामले सामने आए हैं। इसको देखते हुए सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कनेक्शन महिला के नाम पर ही होना चाहिए।
