प्रदेश
- हनुमान जी की पूजा करते समय महिलाओं को मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए.
- साथ ही महिलाएं इस बात का भी ध्यान रखें कि वो पूजा करते समय हनुमान जी के पैर न छूए. क्योंकि हनुमान जी महिलाओं का सम्मान करते हैं और मां सीता की तरह सभी महिलाएं उनके लिए मां समान हैं.
- महिलाओं को हनुमानजी को पंचामृत से स्नान भी नहीं कराना चाहिए. इससे उनके ब्रह्मचारी होने का अपमान होता है.
- अगर आप हनुमान जी की पूजा कर रही हैं तो उन्हें चोला, वस्त्र और यज्ञोपवीत नहीं चढ़ाएं. इन चीजों का आप किसी पुरुष से अर्पित कराएं.
- महिलाओं को हनुमान जी के प्रति श्रद्धाभाव प्रकट करने के लिए सिर नहीं झुकाना चाहिए. आप केवल हाथ जोड़कर प्रणाम कर सकती हैं.
- महिलाओं को हनुमान जी को सिंदूर भी नहीं चढ़ाना चाहिए और ना ही बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए.