साहित्य
वीडियो के आधार पर सिविल लाइन थाने में महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है
रायपुर मेयर एजाज ढेबर पर FIR हुई है। 24 जुलाई को हुए कांग्रेस के आंदोलन को लेकर एजाज ढेबर, आशीष द्विवेदी समेत कई कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बिना अनुमति विधानसभा घेराव के लिए रास्ता बाधित किया गया। साथ ही पुलिस से गाली-गलौच और मारपीट की गई।
वीओ-24 जुलाई को हूए कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान भाजपा ने आरोप लगाया कि महापौर ने पुलिस के साथ बदसलूकी की थी। इस वीडियो के आधार पर सिविल लाइन थाने में महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और बलवा के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला 24 जुलाई को विधानसभा घेराव के दौरान का है, जब भाजपा ने महापौर का एक वीडियो सोशल मीडिया में जारी किया था। वीडियो में देखा गया कि महापौर ढेबर और पुलिस के बीच विवाद हुआ था। भाजपा ने आरोप लगाया कि महापौर ने पुलिस के साथ बदसलूकी की थी। इस वीडियो के आधार पर सिविल लाइन थाने में महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महापौर एजाज ढेबर और आशीष द्विवेदी के साथ कई कार्यकर्ताओ पर अलग अलग धाराओं में शासकीय कार्य में बाधा डालना, मारपीट करना और बलवा करना शामिल है। बाईट - लखन पटले (एएसपी सिटी)
