राशिफल

तोरी की सब्जी अगर इसे खाना नहीं पसंद है, तो इस विधि से बनाएं इसकी सब्जी। जरुर आएगी आपको पसंद...

तोरी की सब्जी अगर इसे खाना नहीं पसंद है, तो इस विधि से बनाएं इसकी सब्जी। जरुर आएगी आपको पसंद...

तोरी में ऐसे गुण पाएं जाते है। जो कि ब्लड को बढ़ाने के साथ-साथ इम्यूनिटी सिस्टम को ठीक रखता है। जिससे आप कई बेमौसम बीमारियों से बच जाते है। जानिए इसे किस तरह बनाएं कि सभी बस अंगुलियां चाटते ही रह जाएं।

तोरी की सब्जी बनाने की सामग्री

  • आधा किलो तोरी
  • 2 प्याज कटे हुए
  • 2-3 कली लहसुन की कटी हुई
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल

ऐसे बनाएं तोरी की सब्जी

  • सबसे पहले तोरी को धोकर अपने अनुसार छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। इसके बाद अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाएं तो इसमें जीरा और फिर प्याज डालकर फ्राई करें। थोड़ी देर में लहसुन भी डाल दें। प्याज हल्की ब्राउल होने के बाद इसमें तोरी डाल दें।
  • थोड़ा सा फ्राई करने के बाद इसमें हल्दी, धानिया, मिर्च, नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब इसे पकने के लिए किसी ढक्कन से बंद कर दें और पकने दें। इसमें पानी डालने की जरुरत नहीं है क्योकि तोरी खुद ही पानी छोड़ती है।
  • धीमी आंच में पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें। जिससे कि यह तली में लगे नहीं।
  • जब तोरी का पानी सुख जाएं तो ढक्कन हटाकर इसे थोड़ा फ्राई कर लें। आपकी स्वादिष्ट तोरी की सब्जी बनकर तैयार है। इसे निकाल कर हरी धनिया से गार्निश करके सर्व करें।

ध्यान रखें ये बात: आप चाहें तो इसमें आलू या फिर काले चने भी डाल सकते है।)

ये भी पढ़ें...