सियासत
Aaj ka Rashifal 20 july 2024: मेष से मीन राशि तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन?
Aaj Ka Rashifal 20 July 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 20 July 2024, शनिवार है. ये दिन शनिदेव जी को समर्पित माना जाता है. इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान.
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन कुछ उथल-पुथल वाला हो सकता है. संतान की तरफ से परेशान रहेंगे. बिजनेस में हानि हो सकती है. आपका कोई पुराना कानूनी मामला सुलझाने की संभावना है.
वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. आज प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा लाभ मिलेगा. दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे. नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं. अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.
मिथुन राशि: इन जातकों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है. काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें,मौसमी बीमारियो को अपनी चपेट में ले सकते हैं. कामकाज ठीक है. युवा करियर पर फोकस रखें.
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए शनिवार बेहतरीन रहेगा. आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है. संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
सिंह राशि: सिंह राशि के लिए दिन मध्यम रहेगा. आज किसी नये वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है. फालतू के खर्चों पर काबू रखें,पैसे की तंगी हो सकती है. छात्र पढ़ाई के लिए बाहर जा सकते हैं. बिजनेस नरम रहेगा.
कन्या राशि: शनिवार का दिन कन्या राशि के लिए बढ़िया रहेगा. धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी. युवा और छात्र करियर पर ध्यान दें. धन लाभ हो सकता है. परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.
तुला राशि: तुला राशि के लोगों के लिए दिन मध्यम रहेगा. युवा आज गुस्से पर काबू रखें, विवाद हो सकता है. कामकाज ठीक रहेगा. छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. अटके काम पूरे हो सकते हैं.
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मिला जुला रहेगा. घर में किसी खास का आना हो सकता है. गाड़ी खरीदने का सोच सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें. युवा अपने करियर पर ध्यान दें.
धनु राशि: आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. कामकाज पूरे होंगे. सेहत का ध्यान रखें, खराब हो सकती है. नया काम बहुत ही सोच विचार कर करें. अटके पैसे वापस मिल सकते हैं.
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. बिजनेस में मुनाफा होगा, खासकर छोटे व्यापारियों को. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है.
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन साधारण रहेगा. सेहत नरम रहेगी. दोस्त के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है. कामकाज ठीक चलेगी. आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा.
मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए दिन ठीक रहेगा. सेहत नरम रहेगी. दोस्तों से बिजनेस में मदद मिलेगी. युवा गुस्से पर काबू रखें. नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं.
