प्रदेश

सड़क चौड़ीकरण को लेकर पार्षद, महापौर और सभापति पहुंचे Raj Bhawan |

सड़क चौड़ीकरण को लेकर पार्षद, महापौर और सभापति पहुंचे Raj Bhawan |

रायपुर महापौर एज़ाज़ ढेबर द्वारा लगातार तत्यापारा चौड़ीकरण मामले को लेकर पत्र लिख रहे हैं इससे पहले नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात की और उसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की इसके बाद आश्वासन मिला कि कर जल्दी चालू किया जाएगा लेकिन अब तक नहीं शुरू हुआ जिसको लेकर वहां पर लगातार प्रदर्शन करते आए हैं अब इस पूरे मामले को लेकर वहां पर राज्यपाल से मुलाकात की इसके बाद महापौर ने कहा कि- हमने राज्यपाल से मुलाकात की जिसमें आश्वासन मिला कि राज्यपाल मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे क्योंकि जनहित से जुड़ा हुआ कार्य है, सभी को दलगत राजनीति से उठकर काम करना चाहिए क्योंकि लाखों लोग इससे प्रभावित होते हैं

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तत्यापारा सड़क चौड़ीकरण को लेकर सियासत तेज हो चुकी है...महापौर एजाज ढेबर और MIC के सदस्य राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने के लिए राज भवन पहुंचे...जहां मुलाकात के बाद राज्यपाल ने महापौर और MIC के सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस मामले को लेकर वह सरकार को पत्र लिखकर १जानकारी मांगेंगे...तात्यापारा रोड चौड़ीकरण का मुद्दा नगरीय निकाय चुनाव के दृ​ष्टिकोण से भी काफी संवेदनशील हो गया है... पिछले 19 साल से यह सड़क चौड़ीकरण का इंतजार कर रही है...प्रभावित लोग और व्यापारी मुआवजा मिलने पर चौड़ीकरण के लिए तैयार हैं.... महापौर ढेबर का कहना है कि चौड़ीकरण के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार ने प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है...137 करोड़ रुपए फंड भी मंजूर किए हैं... इसके बावजूद राज्य सरकार चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं कर पा रही है... इसके लिए निचले स्तर से लेकर मुख्य सचिव, नगरीय प्रशासन मंत्री और मुख्यमंत्री तक मुलाकात की जा चुकी है... इसके बावजूद चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है...आज राज्यपाल से मिलकर हमने इस विषय पर अवगत कराया है... जिस पर राज्यपाल ने सरकार को पत्र लिखकर जानकारी मांगने कर मामले का निराकरण करने का आश्वासन दिया है... हमें उम्मीद है कि जल्द ही तत्यापारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा.... हम आने वाले समय में इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे और प्रदर्शन भी करेंगे....

ये भी पढ़ें...