सियासत

सड़कों पर भीख मांगते हुए भिखारी  प्रति दिन दो हजार रुपये से लेकर 2500 रुपये जुटा लेते हैं.

सड़कों पर भीख मांगते हुए भिखारी प्रति दिन दो हजार रुपये से लेकर 2500 रुपये जुटा लेते हैं.

आपने अक्सर बस-ट्रेन या सड़क-चौराहों पर भिखारियों को भीख मांगते देखा होगा। उनकी गरीबी देखकर कई लोग उन्हें दया की भावना से भीख में पैसे दे देते हैं, लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि इनमें से कई भिखारी ऐसे होते हैं, जिनका बैंक बैलेंस आप से भी ज्यादा होता है। जी हां, आपने सही पढ़ा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भारत से ही है। आज हम आपको करोड़पति भिखारी भरत जैन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मुंबई में रहता है।

दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो भीख मांगकर करोड़पति तक बन चुके हैं। इसमें सबसे पहला नाम भरत जैन का आता है। दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भरत जैन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और आजाद मैदान में भीख मांगने का काम करता है। हैरानी की बात तो ये हैं कि इसके पास मुंबई और पुणे में करोड़ों रुपये के मकान के साथ कई दुकानें हैं। इतना ही नहीं, भरत जैन के बच्चे कॉन्वेट स्कूल में पढ़ते हैं।  

अक्सर लोग भिखारियों को हीन भावना से देखते हैं। यह समझकर के उनके पास पैसे नहीं है हम उन्हें कुछ पैसे दे देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही भिखारी एक दिन का कितना कमा लेते हैं।अगर हम आपसे कहें की कुछ भिखारी आपसे ज्यादा कमाते हैं तो आप यह सुनकर हैरान हो जाएंगे। लेकिन यह बात एक दम सच है। जी हां इनकी एक दिन की कमाई हमारी रोज की दिहाड़ी से कई ज्यादा होती है।  जिनकी महीने की कमाई हमारी दो महीने की कमाई से भी ज्यादा होती है। साथ ही उनके पास कई फ्लैट, जमीन और बैंक में लाखों रूपये सेव हैं। चलिए जानते हैं इन भिखारियों के बारे में।

 

कौन है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी 

दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भारत के मुंबई शहर में रहता है.  न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ग्‍लोबल स्‍तर पर भरत जैन दुनिया के सबसे अमीर भिखारी के रूप में पहचाने गए हैं. यह मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते हुए पाए जाते हैं. आर्थिक तंगी के कारण वे शिक्षा नहीं प्राप्‍त कर पाए. इनकी शादी हो चुकी है और उनके साथ उनकी पत्‍नी, दो बेटे, उनका भाई और उनके पिता रहते हैं. 

हर महीने 60 हजार से ज्‍यादा कमाते हैं भरत जैन 

शुरुआत में आर्थिक समस्‍या के कारण भरत जैन ने अपने बच्‍चों की शिक्षा पूरी कराई है. मूल रूप से मुंबई के रहने वाले भरत जैन ने 7.5 करोड़ रुपये या 1 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति पा चुके हैं. भीख मांगने से ही उनकी मंथली कमाई 60 हजार रुपये से लेकर 75 हजार रुपये तक होती है. 

1.2 करोड़ रुपये का भरत जैन के पास फ्लैट 

भरत जैन के पास मुंबई में 1.2 करोड़ मूल्य का दो बेडरूम वाला फ्लैट है और उन्होंने ठाणे में दो दुकानें बनवाई हैं, जहां से उन्‍हें हर महीने 30,000 रुपये किराया मिलता है. भरत जैन को अक्सर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस या आजाद मैदान जैसे प्रमुख स्थानों पर भीख मांगते देखा जा सकता है. इतनी संपत्ति होने के बावजूद भरत जैन मुंबई की संड़कों पर भीख मांगने का काम करते हैं. भरत जैन 10 से 12 घंटे के भीतर प्रति दिन दो हजार रुपये से लेकर 2500 रुपये जुटा लेते हैं. 

कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं बच्‍चे 

अपने व्‍यवसाय से इनकम होने के बावजूद भरत जैन और उनका परिवार परेल में 1BHK डुप्लेक्स निवास में रहता है. उनके बच्‍चे कॉन्‍वेंट स्‍कूल में बढ़ते हैं. इसक अलावा परिवार के अन्य सदस्य एक स्टेशनरी स्टोर संचालित करते हैं, जो आय का अन्‍य सोर्स है. रिपोर्ट के अनुसार, उनका परिवार, उन्‍हें भीख मांगने देना बंद करने की सलाह देता है, पर वह नहीं मानते हैं.

ये भी पढ़ें...