सियासत
सावन माह में कब-कब रखा जाएगा सोमवार व्रत, जानिए तिथि मुहूर्त और पूजा का महत्व
वैदिक पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन का महीना शुरू हो जाता है, जो भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र माह में भगवान शिव की उपासना करने से सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही श्रावण मास में सोमवार व्रत का पालन करने से भी विशेष लाभ प्राप्त होता है. आइए जानते हैं, इस साल कब-कब है सावन सोमवार व्रत और क्या है पूजा का महत्व
सावन 2024 सोमवार व्रत तिथि सूची
- श्रावण का प्रथम सोमवार व्रत 22 जुलाई 2024 के दिन रखा जाएगा.
- श्रावण मास का द्वितीय सोमवार व्रत29 जुलाई 2024 के दिन रखा जाएगा.
- सावन महीने का तीसरा सोमवार व्रत 5 अगस्त 2024 के दिन रखा जाएगा.
- सावन महीने का चतुर्थ सोमवार व्रत 12 अगस्त 2024 के दिन रखा जाएगा.
- सावन महीने में अंतिम सोमवार का पालन व्रत 19 अगस्त 2024 के दिन किया जाएगा.
सावन महीने का क्या है आध्यात्मिक महत्व?
शास्त्रों में श्रावण मास के महत्व को विस्तार से बताया गया है. बता दें कि देवशयनी एकादशी के बाद सृष्टि के संचालन का पदभार भगवान शिव के हाथों में आ जाता है और आषाढ़ माह के बाद सावन महीना शुरू होता है. ऐसे में इस पवित्र महीने में भगवान शिव की उपासना करने से बल, बुद्धि, विद्या, आरोग्यता, धन, ऐश्वर्य, इत्यादि की प्राप्ति होती है. साथ ही इस महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति के सभी कष्ट और पाप नष्ट हो जाते हैं. जिन लोगों की कुंडली में ग्रह दोष है, उन्हें सावन महीने में भगवान शिव की उपासना जरूर करनी चाहिए और साथ ही दान पुण्य भी करना चाहिए. दान पुण्य करने से भी विशेष लाभ मिलता है.
