सियासत
OnePlus स्मार्टफोंस में आ रही Green Line की दिक्कत Green और Pink Line Issues क्या हैं?
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद स्क्रीन पर बिना किसी फिजिकल डैमेज के अपने आप ग्रीन और पिंक लाइन्स दिखाई देने लगती हैं। OnePlus उन्हीं ब्रांड्स में से एक है जिनके सामने ये परेशानियाँ अक्सर आती हैं।
कंपनी का कहना है, "हम समझते हैं कि जो यूजर्स इस परेशानी से प्रभावित हुए हैं उन्हें काफी असुविधा हो रही है और हम इसके लिए दिल से माफी चाहते हैं। अपने डेडिकेशन को कायम रखते हुए हम यूजर्स से अनुरोध करते हैं कि वे डिवाइस असेस्मेंट के लिए अपने नजदीकी वनप्लस सर्विस सेंटर पर जाएं, जहां हम आपको सभी प्रभावित डिवाइसेज के लिए पूरी स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा देंगे। साथ ही हम एक वाउचर को खास तौर से OnePlus 8 और 9 series मॉडल्स के लिए बढ़ा रहे हैं जिससे यूजर्स को नए वनप्लस डिवाइस पर अपग्रेड के लिए प्रेरणा मिलेगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए हम सभी प्रभावित डिवाइसेज के लिए लाइफ-टाइम स्क्रीन वॉरंटी दे रहे हैं। हम आपके पेशेन्स और सपोर्ट की सराहना करते हैं।"
OnePlus Screen Replacement
इस घोषणा के साथ वनप्लस मुफ़्त में स्क्रीन रिप्लेसमेंट उपलब्ध कराएगा और जो डिवाइसेज काफी पुराने हो चुके हैं उनके लिए एक वाउचर यह है कि वे अपने प्रभावित स्मार्टफोंस को एक्सचेंज कर सकते हैं और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से डिस्काउंट के साथ एक नया डिवाइस खरीद सकते हैं।
OnePlus 8 और OnePlus 9 series के फोंस खरीदने वाले यूजर्स इस डील के लिए सक्षम हैं और जो अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर OnePlus 10R को चुनते हैं उन्हें 4500 रुपए का इन्सेंटिव मिलेगा जिसकी कीमत अभी के लिए 34,999 रुपए है। OnePlus 8T खरीदने वाले ग्राहकों को 20000 रुपए का वाउचर मिलेगा।
