देश विदेश

अयोध्या दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपने सभी मंत्रियों के साथ 14 जुलाई को होंगे रवाना

अयोध्या दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपने सभी मंत्रियों के साथ 14 जुलाई को होंगे रवाना

अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लेकर अभी तक प्रदेश के मंत्रियों ने भगवान श्री राम के दर्शन नहीं किए थे| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 जुलाई को अपने मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों के साथ विशेष विमान से सुबह 9:30 बजे रवाना होंगे | अयोध्या दर्शन के लिए जाने वालों में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजय जमवाल प्रदेश संगठन महामंत्री पवन सहाय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव भी जा रहे हैं यह पहला मौका होगा की प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री गण अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक साथ दर्शन करने जा रहे हो | मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी विशेष विमान से सुबह 9:30 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रवाना होकर शाम 7:00 बजे तक रायपुर वापस पहुंच जाएंगे | छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने अयोध्या दर्शन के लिए सीनियर सिटीजन बुजुर्गों के लिए एक योजना भी चला रखी है जिसमें बुजुर्ग महिलाओं पुरुषों को शासन की तरफ से निशुल्क दर्शन करवाने का सिलसिला जारी है |

ये भी पढ़ें...