राशिफल
दालों के दाम छू रहे आसमान, एक महीने में 155 रुपए से बढ़कर 170 रुपए किलो तक पहुंचे.
पिछले एक महीने में दालों के दाम तेजी से बढ़े है. दालों के साथ तड़का लगाना भी महँगा हुआ है. दालों में जीरे का तड़का ना लगे तो स्वाद किरकिरा हो जाता है. दाल और जीरे की महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. जीरे के दाम में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है. तो अरहर की दाल के रेट में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है. 1 महीने में सबसे अच्छी गुणवत्ता वाली दाल के दाम 155 से बढ़कर 170 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं.
