राशिफल
संगीत के फायदे | Music Benefits
- संगीत बनाना, गाने गाना या गाने सुनना ब्रेन वर्कआउट की तरह काम करता है. गाने सुनने पर एंजाइटी दूर होती है, ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और तनाव (Stress) कम होता है सो अलग. संगीत सुनने पर स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल के लेवल्स कम होते हैं और सेरोटोनिन और एंडोर्फिन बढ़ते हैं जिनसे मूड अच्छा रहता है.
- गाने सुनना मेडिटेशन की तरह काम करता है. इससे अंतर्मन को सुकून व शांति महसूस होती है.
- बेहतर नींद लेने में भी संगीत के फायदे देखने को मिलते हैं. संगीत सुनते हुए व्यक्ति चैन की नींद ले सकता है.
- संगीन क्रिएटिव फ्लो (Creative Flow) को बढ़ाता है. संगीत से किसी भी तरह से जुड़े लोगों को क्रिएटिव माना जाता है. बहुत से लोग किसी और काम को करते हुए भी संगीत सुनते हैं तो उससे काम तेजी से होने लगता है.
- कुछ पुराना याद करना हो तो उसके लिए भी संगीत सुना जा सकता है. अक्सर होता यही है कि व्यक्ति संगीत सुनता है और अतीत उसके दिलों-दिमाग में कौंधने लगता है.
- दिल की सेहत के लिए भी संगीत को अच्छा माना जाता है. वहीं, अवसाद से निकलने में भी संगीत मदद करता है.
- बहुत से लोगों को किसी दर्द को कम करने या फिर दर्द से जूझने के लिए भी संगीत सहायक साबित होता है. इससे मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक दर्द भी कम होता महसूस होता है.