प्रदेश
बिलासपुर केंद्रीय जेल में नए उप जेल अधीक्षक का पदभार ग्रहण करेंगे उत्तम कुमार पटेल
बिलासपुर - केंद्रीय जेल बिलासपुर में उप जेल अधीक्षक का पद रिक्त होने के कारण जेल की प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था ठीक नही चल रही थी जिसको मद्देनजर रखते हुए उत्तम पटेल को जिला महासमुंद से बिलासपुर केंद्रीय जेल का प्रभार सौंपा गया है। वे जल्द ही अपना पदभार संभालेंगे।
उत्तम पटेल पहले भी वर्ष 2018 से 2020 तक बिलासपुर में अपनी सेवाएं दे चुके है अतः उन्हें बिलासपुर की आबोहवा की पूर्णरूप से जानकारी है उसके बाद राजधानी में 2022 तक अपनी सेवाएं दे चुके है । उक्त विभिन्न केंदीय जेलों में अपनी सेवाएं देने के बाद फिर बिलासपुर आने से कहीं न कही इसका फायदा जेल प्रशासन को जरूर होगा!
