- Step 1 :
सबसे पहले एक बाउल लें। इसमें दही डालकर उसे अच्छे से फैट लें। इसके बाद इसमें गुलाब सिरप डालें।
- Step 2 :
अब इस मिश्रण में चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। चीनी आप अपने स्वादानुसार डाल सकते हैं।
- Step 3 :
इसके बाद इस मिश्रण में एक कप ठंडा पानी डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- Step 4 :
अगर आप पतली लस्सी पीना चाहते हैं तो आप इसमें बर्फ भी डाल सकती हैं। अगर गाढ़ी लस्सी पसंद है तो बर्फ का इस्तेमाल न करें।
- Step 5 :
अब तैयार लस्सी को गिलास में डालें।
- Step 6 :इसके बाद गुलाब की पंखुड़ियों से इसे गार्निश करें।