प्रदेश
बलौदा बाजार कलेक्टर कार्यालय धू-धूकर जलता रहा और कलेक्टर-एसपी पीछे के दरवाज़े से भाग गए - भूपेश बघेल न
ऐसा मंजर देखकर... हम हैरान रह गए!
बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट परिसर में हुई घटना से छत्तीसगढ़ कलंकित हुआ है.
कार्यालय धू-धूकर जलता रहा और कलेक्टर-एसपी पीछे के दरवाज़े से भाग गए.
यह काली इमारत काले कारनामे वाली भाजपा सरकार के निकम्मेपन की गवाह है. यह सरकार क़ानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है. इसे एक पल भी पद पर रहने का अधिकार नहीं है.
हाथ पर हाथ रखकर तमाशा देख रही यह निकम्मी सरकार तत्काल अपराधियों को पकड़े और कड़ी कार्रवाई करे.
पुलिस ऐसे निर्दोष लोगों को पकड़ना बंद करे जो घटना में शामिल नहीं थे. इस घटना के बाद से कई लोग लापता हैं, प्रशासन इसकी सूची जारी करे. किसी का पति लापता है तो किसी का पिता. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि कुछ लोग नागपुर से भी आए थे.
भाजपा सरकार का प्रशासन से भी भरोसा उठ गया है, इसलिए स्वयं की जाँच समिति बनानी पड़ी है.
अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता ख़ामोश नहीं बैठेगा
