प्रदेश
हमने बिजली बिल हाफ किया और इन्होंने बिजली हाफ कर दी - भूपेश बघेल
हमने बिजली बिल हाफ किया और इन्होंने बिजली हाफ कर दी.
एक तरफ सांय- सांय बिजली का बिल बढ़ाने की तैयारी चल रही है तो दूसरी तरफ इस भयानक गर्मी में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जमकर बिजली की कटौती की जा रही है.
प्रदेश की जनता बेहद परेशान है लेकिन “गारंटी” लेने वाले अभी सत्ता की मदहोशी में सो रहे हैं.
आप सबसे कहना है कि तापमान बहुत अधिक है. गर्मी और लू से हम सबको अपना, अपने बच्चों का और घर के बुजुर्गों का ख़्याल रखना है.
दिन में बच्चों को धूप में न खेलने दें. बुजुर्गों को बाहर जाने से रोकें. बहुत आवश्यक कार्य न हो तो आप भी घर से न निकलें.
ORS, नींबू शिकंजी, ग्लूकोज, आम पना इत्यादि ठंडी चीजें पीते रहें।
