सियासत

गर्मी में भगवान भी भक्त की तरह ही परेशान होते हैं. उन्हें गर्मी से बचाया जा सके, इसके लिए ये विशेष शृंगार और पूजा की जाती है.

गर्मी में भगवान भी भक्त की तरह ही परेशान होते हैं. उन्हें गर्मी से बचाया जा सके, इसके लिए ये विशेष शृंगार और पूजा की जाती है.

  • बज्र के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में कान्हा को गर्मी से बचाने और उन्हें शीतलता देने के लिए फूल बंगला लगाया जा रहा है.
  • यहां गर्मी में हर साल मंदिर प्रशासन फूल बंगले का आयोजन करता है. जिसकी शुरुआत चैत्र एकादशी से होती है और ये आयोजन हरियाली अमावस्या तक चलता है.
  • हर दिन नए तरह से फूल बंगला (Flower Bungalow) सजता है इसमें गुलाब, रजनीगंधा, मोगरा के साथ ही और भी दूसरे खूबसूरत और खुशबूदार फूलों का प्रयोग किया जाता है.
  • ये फूल ठंडक प्रदान करते हैं. इसके अलावा कान्हा जी को भोग में दही, रबड़ी, खीरा आदि दिया जा रहा है.
  • भीषण गर्मी से बचाने के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं. श्रीराम को रोजाना सूती कपड़े पहनाए जाते हैं. खीर-पूड़ी की बजाय अबगर्मी को देखते हुए ठंडी चीजें जैसे लस्सी, ठंडाई, छाछ, मौसमी फल (खरबूजा, तरबूज, आम, खीरा) का सुबह-शाम भोग लगाया जा रहा है. मंदिर में कूलर और एसी लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें...