प्रदेश

विश्व धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

विश्व धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

 

विश्व धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

उत्तर बस्तर कांकेर, 31 मई 2024/ कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा 31 मई को धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती क्षमा शर्मा ने बताया कि धुम्रपान के हानिकारक प्रभावों के प्रति जनसाधारण को जागरूक करना तथा धुम्रपान निषेध के प्रति जनचेतना विकसित करना है। हमारा लक्ष्य धुम्रपान के हानिकारक प्रभावों के बारे में व्यापक जनचेतना विकसित करना तथा समाज को स्वच्छ जीवन शैली अपनाने को प्रेरित करना है। जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सभी वर्ग के लोगों को नशामुक्ति हेतु शपथ भी दिलाई गई। साथ ही जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों तथा जिले में संचालित नशामुक्ति केन्द्र में रह रहे व्यक्तियों को नशा से स्वयं को दूर रहने एवं अन्य लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने हेतु शपथ दिलाई गई।

 

विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून के अवसर पर सम्मान हेतु इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा द्वारा जिले के रक्तदाताओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। इसके लिए सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता, महाविद्यालयीन विद्यार्थी या शासकीय कर्मचारी अपनी प्रविष्टियां सादे कागज पर सचिव इंडियन रेडक्रास सोसायटी कांकेर की ओर रक्तदान प्रमाण पत्र, फोटो दस्तावेज सहित पीडीएफ फाईल जिला शाखा के ईमेल  ircs.kanker@gmail.com  में 03 जून 2024 रात्रि 12 बजे तक भेज सकते हैं। दस्तावेज के अभाव एवं निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...