राशिफल

 गर्मी में हीट-स्ट्रोक से कैसे बचें? जानें क्या हैं लू लगने के कारण, लक्षण और बचने के उपाय

गर्मी में हीट-स्ट्रोक से कैसे बचें? जानें क्या हैं लू लगने के कारण, लक्षण और बचने के उपाय

गर्मी के कारण सभी का हाल बेहाल है. देश के कई राज्यों में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. गर्मी के मौसम में हीट-स्ट्रोक या लू ... लगने का जोखिम रहता है. हीट-स्ट्रोक या लू क्या है, कारण, लक्षण और उपाय क्या हैं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे. 

हीट-स्ट्रोक के कारण (Causes of Heatstroke)

अधिक गर्म जगह पर लंबे समय तक रहना लू लगने या हीट-स्ट्रोक का कारण बन सकता है.  अगर कोई ठंडे मौसम से ...अचानक से गर्म जगह पर जाता है तो उसे भी हीट स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है. गर्म मौसम में अधिक एक्सरसाइज करना भी हीट-स्ट्रोक का मुख्य कारण है. गर्मी मे... अधिक पसीना आने के बाद पर्याप्त पानी न पीने से. अगर कोई अधिक शराब का सेवन करता है तो शरीर अपना टेम्प्रेचर सही करने की ताकत खो देता है. यह भी लू लगने का... का कारण हो सकता है.अगर आप गर्मी में ऐसे कपड़े पहनते हैं जिनसे की पसीना और हवा पास नहीं हो रही है तो यह भी हीट-स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है.

अगर किसी को लू लगती है और उसका समय पर इलाज न किया जाए तो कुछ गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें ऑर्गन फेल, मौत, ब्रेन डेड भी शामिल हैं. अगर किसी को लू...  लगी है तो तुरंत नीचे बताए हुए प्रारंभिक तरीके अपना सकते हैं.

जिस व्यक्ति को लू लगी है उसे धूप में न रखें.
कपड़ों की मोटी लेयर हटा दें और हवा लगने दें.
शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए कूलर या पंखे में बैठाएं
ठंडे पानी से नहलाएं
शरीर को ठंडे पानी के कपड़े से पोछें 

सिर पर आइस पैक या कपड़े को ठंडे पानी से गीला करके रखें
ठंडे पानी में भीगे तौलिये को सिर, गर्दन, बगल और कमर पर रखें.

अगर इन प्रारंभिक उपायों के बाद भी अगर शरीर का टेम्प्रेचर कम नहीं होता तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें.  

ये भी पढ़ें...