क्राइम

SRH Vs KKR IPL Final : केकेआर को जीत के लिए चाहिए 114 रन, फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड…

SRH Vs KKR IPL Final : केकेआर को जीत के लिए चाहिए 114 रन, फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड…

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 फाइनल खेला जा रहा है। केकेआर को खिताब जीतने के लिए 114 रन चाहिए। एसआरएच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। यह आईपीएल फाइनल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर है।

 हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान पैट कमिंस (19 गेंदों में 24, दो चौके, एक सिक्स) ने बनाए। एडेन मार्करम ने 20 जबकि हेनरिक क्लासेन ने 16 की पारी खेली। नितीश रेड्डी ने 13 रन का योगदान दिया। राहुल त्रिपाठी (9), शाहबाद अहमद (8), जयदेव उनादकट (4), अब्दुल समद (4) और अभिषेक शर्मा (2) दहाई अंक में नहीं पहुंच सके।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन-

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीप), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

 सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन-

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

ये भी पढ़ें...