राशिफल
सेंधा नमक के फायदे - Pink Salt Benefits
मांसपेशियों की ऐंठन करे दूर
सेंधा नमक के सेवन से आपकी मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। दरअसल, सेंधा नमक में इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर को कंट्रोल करने का गुण होता है जो मांसपेशियों की ऐंठन को कम कर सकता है। अगर आपकी मांसपेशियों में सूजन, दर्द या ऐंठन की परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में गुनगुने पानी में सेंधा नमक को मिक्स करके पिएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।
पाचन की परेशानी से दिलाए राहत
पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सेंधा नमक का सेवन करें। सेंधा नमक का सेवन करने से सीने में जलन, खट्टी डकार, कब्ज इत्यादि की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
गले की खराश करे दूर
बदलते मौसम के साथ गले में खराश, सर्दी जुकाम की परेशानी होना काफी आम हो जाता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए सेंधा नमक आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इससे गले में फंसे बैक्टीरियल समस्याओं से राहत पा सकते हैं। इसके लिए गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिक्स करके गरारे करें।
मसूड़ों की परेशानी
मसूड़ों की समस्याओं जैसे- दर्द, सूजन इत्यादि को दूर करने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिक्स करके इससे कुल्ला करें। साथ ही खाने में इसे एड करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।
