सियासत

पुणे में एक नाबालिग रईसजादे - दो लोगों को करोड़ों की पोर्शे कार से कुचल देने के मामले में नए खुलासे हुए हैं।

पुणे में एक नाबालिग रईसजादे - दो लोगों को करोड़ों की पोर्शे कार से कुचल देने के मामले में नए खुलासे हुए हैं।

महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग रईसजादे के दो लोगों को करोड़ों की पोर्शे कार से कुचल देने के मामले में नए खुलासे हुए हैं। बताया गया है कि लड़के ने गाड़ी चलाने से पहले एक पब में जाकर खाने और शराब पर ₹48000 का खर्चा किया था। उसकी पोर्शे गाड़ी के लिए भी विशेष नम्बर लिया जा रहा था। नाबालिग को जहाँ जमानत मिल गई थी, वहीं उसके पिता ने पुलिस से बचने के लिए कई तरीके अपनाए लेकिन आखिर में पकड़ा गया।

पुलिस ने इन बिल और रेस्टोरेंट से सामने आए CCTV के आधार पर लड़के के खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने की धारा भी मामले में जोड़ दी है। इस मामले में उसके खून की भी जाँच करवाई गई थी, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। पुलिस ने कहा है कि स्पष्ट रूप से यह पता चल रहा है कि लड़के ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने साथ ही में उस बार पर भी ताला जड़ दिया है, जिसने नाबालिग को शराब परोसी थी। उसको सीज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...