सियासत
25 मई से नौतपा की होगी शुरुआत, नौतपा के दौरान करें इन चीजों का दान
नौतपा 9 दिनों तक चलने वाला एक प्राकृतिक घटनाक्रम होता है। नौतपा के दौरान सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है।
नौतपा 2024 का समय? हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 मई को प्रात 03 बजकर 16 मिनट पर सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जहां वह 08 जून, दोपहर 01 बजकर 16 मिनट तक रहने वाले हैं। इसके बाद वह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।
नौतपा के दौरान गर्मी से बचाव के लिए जरूरतमंद और राहगीरों को पानी पिलाना चाहिए। आप इस दौरान प्याऊ भी लगवा सकते हैं। ऐसा करना भी बहुत शुभ माना जाता है। नौतपा में लोगों को शरबत, दूध, दही आदि दान करना भी बहुत पुण्यकारी माना जाता है।
साथ ही इस दौरान मौसमी फलों जैसे खरबूजा, तरबूज, आम और गुड़ या चीनी आदि का भी दान भी किया जा सकता है। नौतपा के दौरान ये सभी काम करने से साधकों को सूर्य देव की असीम कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
